अमेरिका में लेबर रेट क्या है? - amerika mein lebar ret kya hai?

अमेरिका एक बहुत ही बड़ा विकसित देश है, यही वजह है कि लोग अमेरिका में जाकर मजदूरी भी करना चाहते हैं, क्योंकि अमेरिका में मजदूर की सैलरी भारतीय मजदूर की सैलरी की तुलना में बहुत ही ज्यादा होती है, खास बात यह है कि अमेरिका में कोई भी काम को छोटा या बड़ा नहीं माना जाता है, सभी वर्करों को रिस्पेक्ट दिया जाता है।

वर्तमान समय में लाखों भारतीय हर साल अमेरिका में मजदूर का काम करते हैं, और महीने का लाखों रुपए कमा रहे हैं, भारतीय लोगों के अलावा एशिया देशों जैसे- पाकिस्तान, भूटान, नेपाल के लोग बहुत ही भारी मात्रा में अमेरिका में मजदूर का काम किया करते हैं।

अगर आप एक भारतीय हैं और आप अमेरिका में जाकर मजदूर का काम करना चाहते हैं, तो आपको जरूर मालूम होना चाहिए कि अमेरिका में मजदूर की सैलरी कितनी है, अगर आप जानना चाहते हैं कि अमेरिका में मजदूर की सैलरी कितनी है, तो आप इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़िए क्योंकि मैंने यहां पर बताया है कि अमेरिका में मजदूर की सैलरी कितनी है।

Table of Contents

  • अमेरिका में मजदूर की सैलरी कितनी है?
  • अमेरिका में होटल सफाई करने वालों की सैलरी कितनी है?
  • अमेरिका में एक महीने राशन का खर्च
  • अमेरिका में रूम किराया कितना होता है?
  • अमेरिका में काम करने के लिए इंग्लिश आना जरूरी है?
  • निष्कर्ष

अमेरिका में मजदूर की सैलरी कितनी है?

अमेरिका में अलग-अलग राज्यों में मजदूर की सैलरी अलग-अलग होती है, अमेरिका में जो राज्य ज्यादा विकसित है और वहां की आर्थिक स्थिति अच्छी है, तो वहां पर बाकी राज्यों की तुलना में मजदूर को ज्यादा सैलरी मिलती है, अमेरिका में मजदूर को घंटे के हिसाब से पैसे मिलते हैं।

अमेरिका में सबसे ज्यादा मजदूर की सैलरी अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में मिलती है, एक घंटे के 14 डॉलर और 8 घंटे के 112 डॉलर मिलते हैं, एक महीने में 4 दिन की छुट्टी होती है, जिसमें 26 दिन ही काम होती है जो कि 1 महीने में 2912 डॉलर बनते हैं, वर्तमान समय में एक डॉलर की कीमत ₹82 है।

अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया राज्य में मजदूर की सैलरी लगभग एक महीने की 2912 डॉलर होती है, जो भारतीय रुपए में ₹239544 होती है, डॉलर के रेट हमेशा घटते बढ़ते रहते है, इसीलिए समय के साथ इसकी वैल्यू घट और बढ़ सकती है।

अगर अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में कोई भी व्यक्ति कोई भी काम करता है और उसे 1 घंटे के 14 डॉलर से कम मिलता है, और वहां की गवर्नमेंट को मालूम हो जाता है, तो उसे सजा भी हो सकती है उसे जेल भी जाना पड़ सकता है।

अमेरिका में होटल सफाई करने वालों की सैलरी कितनी है?

अमेरिका में होटल सफाई करने वाले लोगों की सैलरी सालाना 25000 से 30000 डॉलर होती है, जो भारतीय रुपए में लगभग ₹2500000 होती है, यह आपके काम पर भी निर्भर करता है, आप जितना अच्छा काम करेंगे आपको उतनी ही ज्यादा सैलरी मिलेगी, अगर आप 8 घंटे से ज्यादा काम करते हैं तो आपको उसके भी पैसे अलग से मिलेंगे।

अमेरिका में एक महीने राशन का खर्च

अमेरिका में हर चीज भारतीय बाजार की तुलना में बहुत ही महंगा होता है, एक व्यक्ति का राशन का खर्च एक महीने में लगभग 300 से 400 डॉलर होता है, जो भारतीय रुपए में 25000 लेकर ₹30000 होते हैं, आप इतने बजट के अंदर बहुत ही अच्छा से अच्छा खाना पीना खा सकते हैं, अगर आप नॉर्मल खाना-पीना खाएंगे तो आपके इससे भी कम खर्चे होंगे।

अमेरिका में रूम किराया कितना होता है?

अमेरिका में एक बैडरूम का मंथली किराया 1200 से 1500 डॉलर होता है, जो भारतीय रुपए में एक से डेढ़ लाख के बीच होता है, इतने बजट में आपको रूम के अंदर किचन बाथरूम, टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, एयर कंडीशन जैसी सुविधाएं हर जगह आपको देखने को मिल जाएंगी, लेकिन आपको बिजली बिल, गैस बिल पेमेंट अलग से करनी पड़ेगी।

अमेरिका में काम करने के लिए इंग्लिश आना जरूरी है?

बहुत से ऐसे लोग हैं जिनको इंग्लिश नहीं आती है और वे अमेरिका में जाकर काम करना चाहते हैं, और जानना चाहते हैं कि क्या अमेरिका में काम करने के लिए इंग्लिश आना जरूरी है कि नहीं, इसका सीधा जवाब है नहीं अगर आपको इंग्लिश नहीं आती है फिर भी आप अमेरिका में जाकर काम कर सकते हैं।

वीजा के लिए अप्लाई करते समय एक ऑप्शन दिया जाता है आपको जो भी लैंग्वेज आता है आप उसे सिलेक्ट कर सकते हैं, अगर आपको थोड़ी बहुत इंग्लिश आती है, तो आपके लिए बहुत ही अच्छा होगा अगर आपको नहीं आती है, तो ऐसे व्यक्ति के साथ अमेरिका में काम करने जाए जिसको थोड़ी बहुत इंग्लिश आती हो।

बहुत से ऐसे काम होते हैं जहां पर आपको बातचीत ज्यादा नहीं करनी पड़ेगी, जैसे- साफ सफाई का काम, टैक्सी ड्राइवर, डिलीवरी जॉब, कंस्ट्रक्शन वर्क, अगर आपको थोड़ी बहुत इंग्लिश आती हो तभी आप अमेरिका में काम करने जाएं क्योंकि जब आप वहां के लोगों की बातों को नहीं समझ पाएंगे और अपनी बातों को वहां के लोगों को नहीं समझा पाएंगे तो शायद आपको बहुत परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

निष्कर्ष

अमेरिका में हर काम में ज्यादा पैसे मिलते हैं, लेकिन वहां पर रहने खाने के साथ-साथ अन्य चीजों के लिए भी बहुत पैसे खर्च करने पड़ते हैं, इसीलिए वहां पर काम करने वाले लोग कम से कम पैसे खर्च करने की कोशिश करते हैं और पैसा बचा कर अपने देश भेज देते हैं, लेकिन फिर भी लोग जितना पैसा अमेरिका में कामते हैं उनका आधा से अधिक पैसा अमेरिका में ही खर्च हो जाता है।

हम उम्मीद करते हैं कि अब आपको मालूम हो गया होगा कि अमेरिका में मजदूर की सैलरी कितनी है, अगर आपके मन में अमेरिका में मजदूर की सैलरी से संबंधित कोई सवाल या सुझाव हो तो आप हमें कमेंट करके बता सकते हैं, हम आपके सवालों के जवाब जल्द से जल्द देने की कोशिश करेंगे।

वॉशिंगटन
अमेरिका कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित देशों में से एक है। लेकिन अब वहां धीरे-धीरे हालात सामान्य होते जा रहे हैं। करीब एक साल के लॉकडाउन के बाद अब लोग बाहर निकल रहे हैं और जमकर खर्च कर रहे हैं। इससे रेस्टोरेंट, रीटेल और ट्रैवल इंडस्ट्रीज में मांग जोर पकड़ने लगी है। इस मांग को पूरा करने के लिए सर्विस इंडस्ट्री वर्कर्स को प्रति घंटे 15 डॉलर यानी करीब 1100 रुपये ऑफर कर रही हैं।

अमेरिका में अंतिम बार न्यूनतम वेतन 2009 में बढ़ाया गया था। यह 7.25 डॉलर प्रति घंटे है। लेकिन देश में कई लो-स्किल्ड वर्कर्स के लिए 15 डॉलर प्रति घंटे कमाना वास्तविकता बनती जा रही है। 2020 के राष्ट्रपति चुनावों में न्यूनतम वेतन बढ़ाकर 15 डॉलर करने की वकालत की गई थी। इसके पीछे यह तर्क दिया गया था कि इससे कम वेतन पाने वाले वर्कर्स को अपनी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने और आर्थिक असमानता को कम करने का मौका मिलेगा।
इन 3 सरकारी कंपनियों में हिस्सेदारी बिक्री के बाद आएगा एलआईसी का मेगा आईपीओ

10 साल से हो रही मांग
अब कई कंपनियां वर्कर्स को 15 डॉलर प्रति घंटे के हिसाब से भुगतान कर रही हैं। यूनिवर्सिटी ऑफ मिनेसोटा में इकनॉमिस्ट Aaron Sojourner ने कहा कि यह नंबर महज संयोग नहीं है। 10 साल से इसकी मांग की जा रही है। अब भी कई अमेरिकी वर्कर्स को हर घंटे 15 डॉलर से कम पैसा मिल रहा है। Congressional Budget Office के मुताबिक 2025 तक भी करीब 1.7 करोड़ वर्कर्स इस स्तर तक नहीं पहुंच पाएंगे।

ZipRecruiter में लेबर इकनॉमिस्ट Julia Pollak ने कहा कि हर घंटे 15 डॉलर ऑफर वाले जॉब पोस्टिंग्स की संख्या 2019 के बाद से दोगुना हो गई है। कई लोगों को इसका फायदा हुआ है। उनमें Maggie Himmel भी शामिल हैं जिन्होंने पिछले साल Milwaukee में फ्लावर शॉप Flowers for Dreams में 12.50 डॉलर प्रति घंटे के हिसाब से नौकरी जॉइन की थी। जनवरी में कंपनी ने न्यूनतम वेतन बढ़ाकर 15 डॉलर प्रति घंटे कर दिया। इससे पहले वह Michigan के Kalamazoo में वह एक फ्लावर शॉप में 11 डॉलर प्रति घंटे के वेतन पर काम करती थी।

इस साल एक लाख लोगों को भर्ती करेगी कॉग्निजेंट, जून तिमाही में आय 42% बढ़ी


बाजार की ताकतों का कमाल
Flowers for Dreams के ऑनर Steven Dyme ने कहा कि इससे उनके लिए स्टाफ बढ़ाना आसान हो गया। इकॉनमी के खुलने से फूलों की मांग खासकर शादियों के लिए बढ़ गई है। उनकी कंपनी की चार दुकानें हैं और उनमें 80 फुल और पार्टटाइम वर्कर्स हैं। Snagajob के सीईओ Mathieu Stevenson ने कहा कि हर घंटे 15 डॉलर की बहस का समाधान मार्केट फोर्सेज के जरिए हो रहा है।

अमेरिका में 1 दिन की मजदूरी कितने डॉलर है?

अमेरिका में सबसे ज्यादा मजदूर की सैलरी अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में मिलती है, एक घंटे के 14 डॉलर और 8 घंटे के 112 डॉलर मिलते हैं, एक महीने में 4 दिन की छुट्टी होती है, जिसमें 26 दिन ही काम होती है जो कि 1 महीने में 2912 डॉलर बनते हैं, वर्तमान समय में एक डॉलर की कीमत ₹82 है।

अमेरिका में एक मजदूर की सैलरी कितनी है?

2,089 डॉलर से 4,200 डॉलर होती है। जो भारतीय मुद्रा में लगभग 1,67,016 रुपया से 3,35,821 रुपया होता है।

अमेरिका में ट्रक ड्राइवर की सैलरी कितनी होती है?

अमेरिका में एक ट्रक ड्राइवर की सैलरी महीने की लगभग $6000 होती है, जो भारतीय रुपए में लगभग ₹5 लाख होती है।

अमेरिका में लेबर चार्ज कितना है?

अमेरिका में इस समय न्यूनतम मजदूरी 7.25 डॉलर प्रति घंटे है। यानी करीब 533 रुपये प्रति घंटे। यदि भारत की बात करें तो यहां मनरेगा मजदूरों को एक दिन का 202 रुपये मिलता है। यदि इसे 8 घंटे के काम के अनुसार विभाजित करके देखें तो यह महज 25.25 रुपये प्रति घंटा ही होता है, जो वैश्विक मानक की तुलना में बेहद कम है।