Anek Shabdon Ke Liye ek Shabd: हेलो स्टूडेंट्स, आज हम इस आर्टिकल में अनेक शब्दों के लिए एक शब्द ( One Word Substitution hindi me) के बारे में पढ़ेंगे | यह हिंदी व्याकरण का एक महत्वपूर्ण टॉपिक है जिसे हर एक विद्यार्थी को जानना जरूरी है | Show
One Word Substitution in Hindi: भाषा की सुदृढ़ता, भावों की गम्भीरता और चुस्त शैली के लिए यह आवश्यक है कि लेखक शब्दों (पदों) के प्रयोग में संयम से काम ले, ताकि वह विस्तृत विचारों या भावों को थोड़े-से-थोड़े शब्दों में व्यक्त कर सके। समास, तद्धित और कृदन्त वाक्यांश या वाक्य एक शब्द या पद के रूप में संक्षिप्त किये जा सकते है। दूसरी बात यह कि वाक्यांश को संक्षेप में सामासिक पद का भी रूप दिया जाता है। कुछ ऐसे लाक्षणिक पद या शब्द भी है, जो अपने में पूरे एक वाक्य या वाक्यांश का अर्थ रखते है। भाषा में कई शब्दों के स्थान पर एक शब्द बोल कर हम भाषा को प्रभावशाली एवं आकर्षक बनाते है।
जिस स्त्री का पति मर चुका हो’ शब्द-समूह के स्थान पर ‘विधवा’ शब्द अच्छा लगेगा। इसी प्रकार, अनेक शब्दों के स्थान पर एक शब्द का प्रयोग कर सकते है। यहाँ पर अनेक शब्दों के लिए एक शब्द के विस्तार से उदाहरण सहित बताया गया है | Anek Shabdon ke Ek Shabd( अ )अनुचित बात के लिए आग्रह- (दुराग्रह) ( इ, ई )ईश्वर में आस्था रखने वाला- (आस्तिक) एक शब्द के अनेक अर्थ इन हिंदी:( ऊ )ऊपर कहा हुआ- (उपर्युक्त) ( ऐ )एक ही समय में वर्तमान- (समसामयिक) ( क )किसी पद का उम्मीदवार- (प्रत्याशी) ( ख )खाने से बचा हुआ जूठा भोजन- (उच्छिष्ट) ( ग )गिरा हुआ- (पतित) ( घ )घास छीलने वाला- (घसियारा) ( च )चार वेदों को जानने वाला- (चतुर्वेदी) ( छ )छिपे वेश में रहना- (छद्मवेश) ( ज )जो कभी न मरे- (अमर) जिसका कोई भय न हो- (निर्भय) जिसकी चिकित्सा की जा सके- (चिकित्स्य) जिसने इंद्रियों को जीत लिया हो- (जितेंद्रिय) जिसमे दया हो- (दयालु) जिस हँसी से अट्टालिका तक हिल जाय- (अट्टहास) जिसे क्षमा न किया जा सके- (अक्षम्य) जहाँ पहुँचा न जा सके- (अगम्य) Anek Shabdon Ke Liye Ek Shabd For Class 3:( झ )झूठ बोलने वाला-(झूठा) ( त )तत्त्त्तव को जानने वाला- (तत्त्त्तवज्ञ) ( द )दूर की सोचने वाला- (दूरदर्शी) ( ध )धरती और आकाश के बीच का स्थान- (अंतरिक्ष) ( न )नापाक इरादे से की जाने वाली मन्त्रणा या साजिश- (दुरभिसन्धि) अनेक शब्दों के लिए एक शब्द फॉर क्लास ७:( ट, ठ )टाइप करने की कला- ( टंकण) ( ड )डंडी मारनेवाला- (डंडीमार) ( ढ )ढिंढोरा
पिटने वाला- (ढिंढोरिया) ( प )पंद्रह दिन में एक बार होने वाला- (पाक्षिक) ( फ )फलनेवाला या फल (ठीक परिणाम) देनेवाला- (फलदायी) ( ब )बुरा (दुर्) आग्रह- (दुराग्रह) ( भ )भली प्रकार से सीखा हुआ- (अभ्यस्त) ( म )मास में एक बार आने वाला- (मासिक) ( य )यात्रा करनेवाला- (यात्री) ( र )राज्य के अधिपति द्वारा जारी किया गया वो आधिकारिक आदेश जो किसी विशेष समय तक ही लागू
हो- (अध्यादेश) अनेक शब्दों के लिए एक शब्द in hindi( ल )लौटकर आया हुआ- (प्रत्यागत) ( व )विधानमंडल द्वारा पारित या स्वीकृत नियम- (अधिनियम) ( श, स )शीघ्र नष्ट होने वाला- (क्षणभंगुर) ( ह )हाथी को हाँकने का लोहे का हुक- (अंकुश) ( क्ष त्र ज्ञ )क्षमा पाने योग्य- (क्षम्य) इन्हे भी पढ़े:
Anek shabdon ke liye ek shabd VideoCredit: Nidhi AcademyFAQs
एक शब्द के अनेक शब्द कैसे बनाएं?समास , तद्धित और कृदंत प्रत्ययों को एक शब्द के रूप में संछिप्त किया जा सकता है। मूल वाक्यांश या वाक्य के शब्दों के अनुसार एक शब्द का निर्माण किया जाना चाहिए। वाक्यांशों का संक्षेप में सामासिक पद का भी रूप दिया जाता जाता है।
अनेक शब्दों के लिए एक शब्द क्या होगा?जैसे- राम कविता लिखता है, अनेक शब्दों के स्थान पर हम एक ही शब्द 'कवि' का प्रयोग कर सकते है। दूसरा उदाहरण- 'जिस स्त्री का पति मर चुका हो' शब्द-समूह के स्थान पर 'विधवा' शब्द अच्छा लगेगा। इसी प्रकार, अनेक शब्दों के स्थान पर एक शब्द का प्रयोग कर सकते है।
20 वाक्यांश के लिए एक शब्द?वाक्यांश के लिए एक शब्द के उदाहरण. जिस पुस्तक में आठ अध्याय हो — अष्टाध्यायी. जिसका भाषा द्वारा वर्णन असंभव हो — अनिर्वचनीय. अत्यधिक बढ़ा–चढ़ा कर कही गई बात — अतिशयोक्ति. सबसे आगे रहने वाला — अग्रणी. जो पहले जन्मा हो — अग्रज. जो बाद मे जन्मा हो — अनुज. जो इंद्रियों द्वारा न जाना जा सके — अगोचर. जिसका पता न हो — अज्ञात. अनेक शब्द कौन सा शब्द है?'अनेक' शब्द का बहुवचन अनेक ही होता है, क्यों कि यह 'अविकारी शब्द' है। वचन - संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण और क्रिया के जिस रूप से संख्या का बोध हो उसे वचन कहते हैं।
|