स्वतंत्रता दिवस 2022 के मुख्य अतिथि कौन थे - svatantrata divas 2022 ke mukhy atithi kaun the

Updated: Sun, Aug 14, 2022 10:21 pm

भारत में गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी को यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा मुख्य अतिथि बने, भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में ये पहला मौका था जब मुख्य अतिथि होने का सम्मान अमरीका के किसी राष्ट्रपति को मिला है

Republic Day 2022: भारत सरकार हर साल एक विदेशी नेता को गणतंत्र दिवस परेड के अवसर पर आमंत्रित करती है. पाकिस्तान के गवर्नर जनरल मलिक गुलाम मुहम्मद पहले व्यक्ति थे जिन्होंने राजपथ, नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया था. आइये इस लेख के माध्यम से भारतीय गणतंत्र दिवस परेड में आने वाले सभी मुख्य अतिथियों के बारे में जानते हैं.

Republic Day 2022: रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार इस साल गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने वाले लोगों की संख्या 70-80 प्रतिशत घटकर लगभग 5,000-8,000 रह जाएगी, जो कि COVID-19 की चल रही लहर के कारण है.

इस साल गणतंत्र दिवस बुधवार को मनाया जा रहा है.  हर साल, इस दिन के सम्मान में सशस्त्र बलों द्वारा परेड आयोजित की जाती है. यह वह दिन है जब हमारा संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ, जिससे भारत एक लोकतांत्रिक गणराज्य बना.

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, 26 जनवरी में होने वाले कार्यक्रमों के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में कोई विदेशी गणमान्य व्यक्ति नहीं होगा, लेकिन भारत दिल्ली गणतंत्र दिवस परेड 2022 के लिए उज्बेकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान और ताजिकिस्तान के नेताओं को आमंत्रित करने की योजना बना रहा था. ऐसा दूसरी बार है कि  भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कोई विदेशी गणमान्य व्यक्ति नहीं होगा.

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, परेड में सभी COVID-19 प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा और बैठने की व्यवस्था करते समय सामाजिक दूरियों के मानदंडों का पालन किया जाएगा. साथ ही मास्क पहनना अनिवार्य होगा और सैनिटाइजर डिस्पेंसर हर जगह उपलब्ध रहेगा.

भारत एक स्वतंत्र, संप्रभु और लोकतांत्रिक देश है जिसने 26 जनवरी 1950 को अपना संविधान लागू किया था. भारत के एक गणराज्य बनने की खुशी में हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप मनाया जाता है.

2020 में, भारत ने यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री, बोरिस जॉनसन को 26 जनवरी, 2021 को गणतंत्र दिवस परेड के लिए मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया था. UK फॉरेन ऑफिस के अनुसार यात्रा को रद्द करने का निर्णय COVID-19 महामारी के मद्देनजर लिया गया था.

प्रथम चार गणतंत्र दिवस परेड (1950 से 1954) समारोह विभिन्न स्थानों (लाल किला, रामलीला मैदान, इरविन स्टेडियम, किंग्सवे मार्ग) पर आयोजित कीए गए थे. लेकिन राजपथ पर पहली परेड, 1955 में आयोजित की गयी थी, जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर पाकिस्तान के गवर्नर जनरल मलिक गुलाम मुहम्मद को बुलाया गया था.

इंडोनेशियाई राष्ट्रपति ‘सुकर्णो’ भारत के पहले गणतंत्र दिवस परेड (राजपथ पर नहीं) समारोह में पहले मुख्य अतिथि थे. अब तक यूनाइटेड किंगडम और फ्रांस के प्रतिनिधियों को सबसे अधिक 5-5 बार आमंत्रित किया गया है. आइये जानते हैं कि भारत के गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि कौन-कौन बन चुका है.

READ| गणतंत्र दिवस 2022: भारतीय गणतंत्र की यात्रा

गणतंत्र दिवस परेड में आने वाले सभी मुख्य अतिथियों की सूची (List of Chief Guests at Republic Day Parade)

वर्ष

अतिथि 

देश

1950

राष्ट्रपति सुकर्णो 

इंडोनेशिया

1951

राजा त्रिभुवन बीर बिक्रम शाह   

 नेपाल

1952

कोई निमंत्रण नहीं

 ---

1953

कोई निमंत्रण नहीं

 ---

1954

राजा जिग्मे दोरजी वांगचुक

भूटान 

1955

गवर्नर जनरल मलिक गुलाम मुहम्मद

पाकिस्तान 

1956

चांसलर ऑफ द एक्सचेकर आर ए बटलर

मुख्य न्यायाधीश कोटारो तनाका 

यूनाइटेड किंगडम

जापान

1957

रक्षा मंत्री जियोर्जी ज़ुकोव

सोवियत संघ

1958

मार्शल ये जियानयिंग

चीन

1959

ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग प्रिंस फिलिप

यूनाइटेड किंगडम

1960

राष्ट्रपति क्लेमेंट वोरोशिलोव

सोवियत संघ

1961

क्वीन एलिजाबेथ II

यूनाइटेड किंगडम

1962

प्रधान मंत्री विगगो कैंपमैन

डेनमार्क

1963

राजा नोरोडोम सिहानोक

कंबोडिया

1964

रक्षा स्टाफ के प्रमुख लॉर्ड लुईस माउंटबेटन

यूनाइटेड किंगडम

1965

खाद्य और कृषि मंत्री राणा अब्दुल हमीद

पाकिस्तान

1966

कोई निमंत्रण नहीं

---

1967

राजा मोहम्मद ज़हीर शाह

अफ़ग़ानिस्तान

1968

प्रधानमंत्री अलेक्सी कोसियगिन 

सोवियत संघ

राष्ट्रपति जोसिप ब्रोज़ टीटो

एसएफआर यूगोस्लाविया

1969

बुल्गारिया के प्रधानमंत्री टॉड झिवकोव

बुल्गारिया

1970

बेल्जियम के राजा बौदौइन

बेल्जियम

1971

राष्ट्रपति जूलियस न्येरे

तंजानिया

1972

प्रधान मंत्री सीवोसागुर रामगुलाम

मॉरीशस

1973

राष्ट्रपति मोबुतु सेसे सेको

जायरे 

1974

राष्ट्रपति जोसिप ब्रोज़ टीटो

 यूगोस्लाविया

प्रधानमंत्री सिरीमावो रवात्ते दीस बंदरनैके

श्रीलंका

1975

राष्ट्रपति केनेथ कौंडा

जाम्बिया

1976

प्रधानमंत्री  जैक शिराक

फ्रांस

1977

पहले सचिव एडवर्ड गियर्क

पोलैंड

1978

राष्ट्रपति पैट्रिक हिलरी

आयरलैंड

1979

प्रधानमंत्री मैल्कम फ्रेजर

ऑस्ट्रेलिया

1980

राष्ट्रपति वैलेरी गिसकार्ड डी-एजिंग

फ्रांस

1981

राष्ट्रपति जोस लोपेज़ पोर्टिलो

मेक्सिको 

1982

राजा जुआन कार्लोस प्रथम

स्पेन 

1983

राष्ट्रपति शेहु शगारी

नाइजीरिया 

1984

किंग जिग्मे सिंगये वांगचुक

भूटान 

1985

राष्ट्रपति राउल अल्फोंसिन

अर्जेंटीना 

1986

प्रधान मंत्री एंड्रियास पापांड्रेउ

ग्रीस 

1987

राष्ट्रपति एलन गार्सिया

पेरू 

1988

राष्ट्रपति जुनियस जयवर्धने

श्रीलंका 

1989

महासचिव गुयेन वान लिन्ह

वियतनाम 

1990

प्रधानमंत्री अनिरुद्ध जगन्नाथ 

मॉरीशस

1991

राष्ट्रपति मौमून अब्दुल गयूम

मालदीव

1992

राष्ट्रपति मेरियो सोरेस

पुर्तगाल

1993

प्रधानमंत्री जॉन मेजर

यूनाइटेड किंगडम

1994

प्रधानमंत्री गोह चोक टोंग

सिंगापुर

1995

नेल्सन मंडेला

दक्षिण अफ्रीका

1996

राष्ट्रपति डॉ. फर्नांडो हेनरिक कार्डसो

ब्राज़ील

1997

प्रधानमंत्री बसदेव पांडे

त्रिनिदाद और टोबैगो

1998

राष्ट्रपति जैक्स शिराक

फ्रांस

1999

राजा बीरेंद्र बीर बिक्रम शाह देव

नेपाल

2000

राष्ट्रपति ओलुसेगुन ओबासंजो

नाइजीरिया

2001

राष्ट्रपति अब्देलअज़ीज़ बुउटफ्लिका

अल्जीरिया 

2002

राष्ट्रपति कसम उतेम

मॉरीशस

2003

राष्ट्रपति मोहम्मद खातमी

ईरान

2004

राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डी सिल्वा

ब्राज़ील 

2005

किंग जिग्मे सिंग्ये वांगचुक

भूटान

2006

किंग अब्दुल्ला बिन अब्दुलअज़ीज़ अल सऊद 

सऊदी अरब

2007

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

रूस

2008

राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी

फ्रांस

2009

राष्ट्रपति नूरसुल्तान नज़रबायेव

कजाखस्तान

2010

राष्ट्रपति ली म्युंग बाक

दक्षिण कोरिया

2011

राष्ट्रपति सुसीलो बंबांग युधोयोनो

इंडोनेशिया

2012

प्रधानमंत्री यिंगलक शिनवात्रा

थाईलैंड

2013

भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक

भूटान

2014

प्रधानमंत्री शिंजो आबे

जापान

2015

राष्ट्रपति बराक ओबामा

संयुक्त राज्य अमेरिका

2016

राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद

फ्रांस

2017

क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायद

संयुक्त अरब अमीरात

2018

सुल्तान हसनल बोल्कियाह

जोको विडोडो

थॉन्गलौन सिसोलिथ

प्रधानमंत्री हुन सेन

नजीब रज़ाक

राष्ट्रपति हतिन क्याव

रोड्रिगो रो ड्यूटरे

हलीम याकूब

प्रथुथ चान-ओशा

गुयेन जुआन फुक

ब्रुनेई

इंडोनेशिया

लाओस

कंबोडिया

मलेशिया

म्यांमार

फिलीपींस

सिंगापुर

थाईलैंड

वियतनाम

2019

राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा 

दक्षिण अफ्रीका

2020

राष्ट्रपति जायर बोल्सनारो

ब्राज़ील

2021

कोई मुख्य अतिथि नहीं 

2022

कोई मुख्य अतिथि नहीं 

भारत में गणतंत्र दिवस के मौके पर विदेशी नेता को आमंत्रित करने का मुख्य उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देना और भारतीय संस्कृति की विविधता और समृद्धि को दिखाना है. संबंधित लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें,

READ| भारत का राष्ट्रीय ध्वजः तथ्यों पर एक नजर

15 अगस्त 2022 को मुख्य अतिथि कौन है?

यह आजादी की 75वीं वर्षगांठ है और 76वां स्वतंत्रता दिवस। 15 अगस्त 1947 को भारत अंग्रेजों की गुलामी की जंजीरों को तोड़कर आजाद हुआ।

स्वतंत्रता दिवस 2022 की थीम क्या है?

इस साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा (Har ghar tiranga) थीम पर तिरंगे के रंग वाली पगड़ी पहनी और 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले से भाषण दिया.

क्या यह 75 वां स्वतंत्रता दिवस 2022 है?

समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक, 15 अगस्त 1947, जिस दिन भारत को आजादी मिली, उस दिन भारत ने पहली बार स्वतंत्रता दिवस मनाया। इसलिए आज यानी 15 अगस्त 2022 को हमारा देश 76वें स्वतंत्रता दिवस के रूप में मना रहा है। बता दें कि 15 अगस्त 1948 को स्वतंत्रता दिवस की पहली वर्षगांठ मनाई गई थी लेकिन स्वतंत्रता दिवस दूसरा हो चुका था।