भीगी हुई मूंगफली खाने से क्या फायदा होता है? - bheegee huee moongaphalee khaane se kya phaayada hota hai?

सलाह: पुरुषों को रोजाना जरूर करना चाहिए इस एक चीज का सेवन, मिलते हैं जबरदस्त फायदे

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 10 Sep 2021 10:09 AM IST

Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey

प्रिया पांडेय


डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष

मूंगफली तो आपने खाई ही होगी? ट्रेन या बसों में अक्सर लोग मूंगफली खाना पसंद करते हैं। इस वजह से इसे 'टाइम पास' भी कहा जाता है। इसका न केवल स्वाद लोगों को बहुत पसंद आता है, बल्कि यह सेहत के लिए भी लाभकारी होती है। इसमें प्रोटीन, तेल और फाइबर प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा मूंगफली में पॉलीफेनोल, एंटी-ऑक्सीडेंट, विटामिन और खनिज भी भरपूर होते हैं। इसका सेवन पुरुषों को बहुत फायदे देता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि नियमित रूप से इसके सेवन से इरेक्टाइल डिसफंक्शन (नपुंसकता) से जुड़ी समस्या को कुछ हद तक कम किया जा सकता है। इसमें पाया जाने वाला तत्व पुरुषों की स्पर्म क्वालिटी में भी सुधार ला सकता है। इसका सेवन महिलाओं के लिए भी अच्छा माना जाता है, क्योंकि यह प्रजनन शक्ति को बेहतर बनाती है। आइए जानते हैं मूंगफली के सेवन से होने वाले अन्य फायदों के बारे में... 

दिल के लिए है फायदेमंद 

  • मूंगफली में मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड पाए जाते हैं, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते हैं। इससे हृदय रोगों का खतरा भी काफी हद तक कम हो जाता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि रोजाना एक मुट्ठी मूंगफली का सेवन करने से आपको कई रोगों से छुटकारा मिल सकता है। 

पेट के लिए भी अच्छी है मूंगफली

  • मूंगफली का सेवन पाचन शक्ति को बढ़ाता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि खाना खाने के बाद अगर आप रोजाना एक 50 या 100 ग्राम मूंगफली खाते हैं, तो इससे भोजन को पचाने में मदद मिलती है। इससे शरीर में खून की कमी भी पूरी होती है।

वजन कम करने में भी है उपयोगी 

  • मूंगफली को वजन कम करने में बहुत उपयोगी माना जाता है। दरअसल, इसमें प्रोटीन और फाइबर होते हैं और ये दोनों ही पोषक तत्व जल्दी-जल्दी भूख लगने की आदत में सुधार लाते हैं, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। इसलिए रोजाना मूंगफली का सेवन करना चाहिए। 

त्वचा और बालों को रखता है स्वस्थ 

  • मूंगफली में बीटा कैरोटीन नाम का एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाता है, जिसे त्वचा के स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है। इसके अलावा इसमें कई ऐसे पोषक तत्व भी होते हैं, जो बालों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। अगर आप मूंगफली का सेवन करते हैं तो इस बात का भी ध्यान रखें कि इसका अधिक मात्रा में सेवन हानिकारक भी हो सकता है। इसलिए उचित मात्रा में ही मूंगफली का सेवन करें। 

नोट: प्रिया पांडेय योग्य और अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

मूंगफली (Peanuts) को सस्ता बादाम माना जाता है। इसमें वो सभी तत्व और गुण पाए जाते हैं, जो महंगे बादाम में पाए जाते हैं। भारत में लगभग सभी लोग मूंगफली खाना पसंद करते हैं। सर्दियों के दिनों बिना करारी मूंगफली का के गुजारा नहीं होता है।

मूंगफली खाने के फायदे क्या है? यह एक ऐसा स्वस्थ खाद्य पदार्थ है, जो न केवल वजन कम करने में सहायक है बल्कि यह प्रोटीन, कार्ब्स, हेल्दी फैट, फाइबर और फैटी एसिड का भी एक बढ़िया स्रोत है। मूंगफली के सेवन से शरीर को ऊर्जा मिलती है और यह कई पुरानी बीमारियों को भी दूर रखने में मददगार है।

इतने फायदे होते हुए भी मूंगफली के कई नुकसान हैं। ऐसा माना जाता है कि जिन लोगों को मूंगफली से एलर्जी है उन्हें इसे हर कीमत पर खाने से बचना चाहिए। क्योंकि इससे उन्हें गले में खराश, त्वचा की समस्याएं, पाचन समस्याएं, सांस फूलना जैसी समस्याएं हो सकती हैं। चलिए जानते हैं कि मूंगफली खाने के फायदे-नुकसान क्या हैं।

दिल की सेहत के लिए अच्छा

भीगी हुई मूंगफली खाने से क्या फायदा होता है? - bheegee huee moongaphalee khaane se kya phaayada hota hai?

AHA जर्नल की एक रिपोर्ट के अनुसार, मूंगफली को कम मात्रा में खाने से 'खराब' कोलेस्ट्रॉल कम होता है और शरीर में 'अच्छा' कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है, जिसे हृदय स्वास्थ्य में सुधार कहा जाता है। मूंगफली में शरीर में रक्तचाप के स्तर को कम करने की क्षमता होती है। मोनोअनसैचुरेटेड फैट, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होने के कारण मूंगफली दिल के लिए अच्छी मानी जाती है।

डायबिटीज के खतरे को करता है कम

भीगी हुई मूंगफली खाने से क्या फायदा होता है? - bheegee huee moongaphalee khaane se kya phaayada hota hai?

डायबिटीज के मामले में मूंगफली को हेल्दी स्नैक कहा जाता है। यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है और इसमें अन्हेल्दी फैट की मात्रा नहीं होती है, जो ब्लड ग्लूकोज लेवल को कंट्रोल रखता है। इसके अतिरिक्त, मूंगफली में मैग्नीशियम भी होता है, जो शरीर में इंसुलिन रेसिस्टेंट को नियंत्रित करने में मदद करता है।

सूजन को दूर करने में सहायक

भीगी हुई मूंगफली खाने से क्या फायदा होता है? - bheegee huee moongaphalee khaane se kya phaayada hota hai?

मूंगफली स्वस्थ वसा का एक अच्छा स्रोत है, जो ओलिक एसिड से आता है - वही यौगिक जो जैतून के तेल में पाया जाता है। मूंगफली में यह विशेष गुण कोशिकाओं में सूजन और मुक्त कणों से लड़ने में मदद करता है।

कई तरह के कैंसर से हो सकता है बचाव

भीगी हुई मूंगफली खाने से क्या फायदा होता है? - bheegee huee moongaphalee khaane se kya phaayada hota hai?

अध्ययनों से पता चला है कि मूंगफली खाने से कुछ कैंसर के खतरे को रोका या कम किया जा सकता है। इसमें काफी मात्रा में प्रोटीन, विटामिन ई सामग्री होती है और यह रेस्वेराट्रोल का एक बढ़िया स्रोत है, एक अन्य पॉलीफेनोलिक एंटीऑक्सिडेंट, जिसे कैंसर के खतरे को कम करने के लिए कहा जाता है।

वजन घटाने के लिए फायदेमंद

भीगी हुई मूंगफली खाने से क्या फायदा होता है? - bheegee huee moongaphalee khaane se kya phaayada hota hai?

मूंगफली वजन घटाने के लिए बढ़िया स्नैक्स है। इसमें हाई प्रोटीन और फाइबर होता है। ये दोनों पोषक तत्व वज कंट्रोल करने के लिए कारगर हैं। यह ऊर्जा को बढ़ाने में मदद करता है और भूख को कंट्रोल करके वजन कम करता है।

किन लोगों को नहीं खानी चाहिए मूंगफली

भीगी हुई मूंगफली खाने से क्या फायदा होता है? - bheegee huee moongaphalee khaane se kya phaayada hota hai?

  1. NCBI की एक रिपोर्ट के अनुसार, ज्यादा मूंगफली खाने से आयरन, जिंक, मैगनीज और कैल्शियम जैसे अन्य खनिजों का अवशोषण बाधित हो सकता है
  2. बहुत अधिक मूंगफली के सेवन से आपका वजन घटाने का लक्ष्य भी बाधित हो सकता है
  3. इसके अधिक सेवन से कई पाचन संबंधी समस्याएं पैदा हो सकती हैं
  4. ACAAI की एक रिपोर्ट के मुताबिक जिन्हें मूंगफली से एलर्जी है, उन्हें इससे गले में नाक बहना,खराश, त्वचा की समस्याएं, पाचन समस्याएं, सांस फूलना जैसी समस्याएं हो सकती हैं

एक दिन में कितनी मूंगफली खाना चाहिए?

भीगी हुई मूंगफली खाने से क्या फायदा होता है? - bheegee huee moongaphalee khaane se kya phaayada hota hai?

एक्सपर्ट रोजाना 42 ग्राम यानी करीब 16 मूंगफली खाने की सलाह देते हैं। कुछ लोग यह भी सुझाव देते हैं कि एक दिन में एक मुट्ठी मूंगफली का सेवन करें, खासकर जब भूख बहुत ज्यादा लगती है और आप किसी ऐसी चीज का सेवन नहीं करना चाहते हैं जो आपके वजन बढ़ाने की समस्या को बढ़ा दे।

अंग्रेजी में इस स्‍टोरी को पढ़ने के लिए यहां क्‍लिक करें

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

भिगोकर मूंगफली खाने के क्या फायदे हैं?

हार्ट के फायदेमंद-कच्ची मूंगफली को भिगोकर खाने से हृदय स्वास्थ्य को बेहतर किया जा सकता है, जब आप कच्ची मूंगफली को भिगोकर खाते हैं, तो यह आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है. इससे हार्ट अटैक के खतरे को कम किया जा सकता है दिल को हेल्दी रखने के लिए कच्ची मूंगफली का सेवन किया जा सकता है.

मूंगफली खाने से कौन सी बीमारी होती है?

ऐसा माना जाता है कि जिन लोगों को मूंगफली से एलर्जी है उन्हें इसे हर कीमत पर खाने से बचना चाहिए। क्योंकि इससे उन्हें गले में खराश, त्वचा की समस्याएं, पाचन समस्याएं, सांस फूलना जैसी समस्याएं हो सकती हैं। मूंगफली (Peanuts) को सस्ता बादाम माना जाता है। इसमें वो सभी तत्व और गुण पाए जाते हैं, जो महंगे बादाम में पाए जाते हैं।

1 दिन में कितना मूंगफली खाना चाहिए?

मैं एक दिन में कितने ग्राम मूंगफली खा सकता हूं? बता दें कि एक दिन में आप 1.5 औंस (1.5 Ounces) मूंगफली खा सकते हैं. इससे फैट और कोलेस्ट्रॉल का लेवल दोनों कम हो सकता है.

मूंगफली रोज खाने से क्या होगा?

Benefits of Peanuts: मूंगफली खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है।.
कोलेस्ट्रॉल के लिए फायदेमंद : मूंगफली का खास गुण यह है कि यह शरीर पर स्मार्टली काम करती है। ... .
पाचन के लिए फायदेमंद : मूंगफली का सेवन पाचन शक्ति को बढ़ाता है। ... .
स्किन के लिए फायदेमंद : ... .
हड्डियों के लिए फायदेमंद : ... .
वजन कम करने के लिए फायदेमंद :.