भगवान विष्णु को क्या पसंद है? - bhagavaan vishnu ko kya pasand hai?

गुरुवार का दिन भगवान बृहस्पति की पूजा के लिए शुभ माना गया है और इसी दिन साईं बाबा की भी पूजा की जाती है. शास्‍त्रों के अनुसार भगवान बृहस्पति साधु और संतों के देव माने गए हैं और इसी तरह पीला रंग संपन्‍नता का प्रतीक भी है. यही वजह है कि पीला रंग इस दिन को समर्पित किया गया है.

आज के दिन पूजा करने से भगवान विष्णु प्रसन्‍न होते हैं और धन संपत्त्‍िा का वरदान देते हैं. भगवान विष्‍णु को पीला रंग बहुत प्रिय है इसलिए इस दिन पीले वस्‍त्र धारण करने चाहिए और पीली वस्‍तुओं का दान किया जाता है. वहीं दूसरी तरफ आज कुछ चीजों को करने से परहेज करना भी बहुत जरूरी है.

इसलिए भगवान विष्‍णु को कैसे करें प्रसन्‍न और क्‍या न करें इस दिन जानें...

- सुबह उठकर नहाने के बाद पीले रंग के कपड़े पहनें.
- पूजा में भोग लगाने के लिए गुड़ और चने की दाल को एक साथ मिला कर प्रसाद बनाएं.
- इस प्रसाद को आप भगवान को अर्पण कर पूजा करें. ऐसा करने भगवान विष्णु प्रसन्न होकर अपना आशीर्वाद आपके घर पर सदा बनाए रखते हैं.
- गुरुवार की पूजा विधि-विधान के अनुसार की जानी चाहिए और बृहस्पति देव के पूजन में पीले फूल, चने की दान, पीली मिठाई, पीले चावल आदि का उपयोग करना शुभ रहता है.
- आज के दिन केले के पेड़ का पूजन करना चाहिए और संभव हो तो इसके पास बैठकर ही बृहस्पति देव का पूजन और कथा पाठ करना चाहिए.
- अगर आज के दिन आप व्रत रख रहे हैं तो आपको केवल पीले फल ग्रहण करने चाहिए. आज के दिन पीली वस्तुओं का दान करने से मन को शांति और घर में समृद्धि का निवास रहता है.
- भगवान बृहस्पति देव की पूजा मात्र से आपके घर में गुरु का वास होता है.
- आज के दिन मन से सभी बुरे विचार त्याग कर भगवान के चरणों में अपने जीवन को अर्पण करना चाहिए.
- आज के दिन घर में पोछा नहीं लगना चाहिए और न ही कपड़े धोने या प्रेस करने को चाहिए.
- आज के दिन किसी को पैसे नहीं देने चाहिए.
- जो लोग गुरुवार का व्रत करें उन्‍हें नमक ग्रहण नहीं करना चाहिए और पीला भोजन करना चाहिए.

हिंदू धर्म में सप्ताह के सातों दिन अलग-अलग देवी-देवताओं को समर्पित हैं। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु के लिए निर्धारित किया गया है। कहते हैं कि गुरुवार को विष्णु जी की पूजा करने से वे बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। ऐसी मान्यता है कि जिस व्यक्ति के ऊपर विष्णु जी की कृपा होती है, उन्हें अपने जीवन में किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। इसके साथ ही ऐसे लोग एक सुविधा-सम्पन्न जीवन बिताते हैं और बड़े लक्ष्यों को हासिल करने में कामयाब होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गुरुवार के दिन विष्णु जी की पूजा करते समय उन्हें किसका भोग लगाना चाहिए। चलिए हम विस्तार से आपको इस बारे में बताते हैं।

ऐसी मान्यता है कि गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा में उन्हें तुलसी के पत्तों का भोग अवश्य लगाना चाहिए। बताया जाता है कि विष्णु जी को तुलसी के पत्ते भोग के रूप में लेना बहुत पसंद है। इसलिए ऐसा करने पर उनकी कृपा अति शीघ्र अपने भक्त के ऊपर बरसती है। तुलसी जी के पत्तों के अलावा आप विष्णु जी को खीर का भोग भी लगा सकते हैं। कहते हैं विष्णु को खीर खाना काफी अच्छा लगता है और भोग के रूप में इसे पाकर वह काफी प्रसन्न होते हैं।

भगवान विष्णु को क्या पसंद है? - bhagavaan vishnu ko kya pasand hai?

लोकप्रिय खबरें

भगवान विष्णु को क्या पसंद है? - bhagavaan vishnu ko kya pasand hai?

Delhi Acid Attack: तीनों आरोपी चढ़े हत्थे, Flipkart से खरीदा था तेजाब, केजरीवाल बोले- ये बर्दाश्त से बाहर

भगवान विष्णु को क्या पसंद है? - bhagavaan vishnu ko kya pasand hai?

Jyotiraditya Scindia: अमित शाह संग यूं दिखे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस नेता बोले- टाइगर जिंदा है? लोग भी ले रहे मजे

भगवान विष्णु को क्या पसंद है? - bhagavaan vishnu ko kya pasand hai?

Gadar 2: 20 साल बाद फिर होगी सनी देओल की पाकिस्तान से जंग, 200 सैनिकों के रोल के लिए चुने गए इस शहर के लड़के

भगवान विष्णु को क्या पसंद है? - bhagavaan vishnu ko kya pasand hai?

Pune में शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी के विरोध प्रदर्शन में गया BJP सांसद, सिक्किम में भी भाजपा अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

ऐसा कहा जाता है कि विष्णु जी को बेसन के लड्डू भी बहुत प्रिय हैं। इसलिए उनकी पूजा के दौरान बेसन के लड्डू का भोग जरूर लगाना चाहिए। सूजी का हलावा भी कई लोग विष्णु जी को भोग के रूप में चढ़ाते हैं। माना जाता है कि गुरुवार के दिन विष्णु जी को सूजी के हलवे का भोग लगाने से आर्थिक सम्पन्नता आती है। इसके साथ ही विष्णु जी की कृपा होने से घर की कलह समाप्त होती है और परिवार के लोग आपस में मिल-जुलकर रहते हैं।

हिन्दू धार्मिक पर्वों में एकादशी व्रत का बड़ा महत्व है। इसमें भी देव उठनी एकादशी का बहुत महत्व है, इसे देवोत्थान और देव प्रबोधिनी एकादशी के नाम से जानते हैं उसका विशेष महत्व है। यह प्रत्येतक वर्ष...

भगवान विष्णु को क्या पसंद है? - bhagavaan vishnu ko kya pasand hai?

Pratimaलाइव हिन्दुस्तान टीम ,नई दिल्ली Fri, 08 Nov 2019 03:35 PM

हमें फॉलो करें

ऐप पर पढ़ें

हिन्दू धार्मिक पर्वों में एकादशी व्रत का बड़ा महत्व है। इसमें भी देव उठनी एकादशी का बहुत महत्व है, इसे देवोत्थान और देव प्रबोधिनी एकादशी के नाम से जानते हैं उसका विशेष महत्व है। यह प्रत्येतक वर्ष कार्तिक मास के शुक्लद पक्ष की एकादशी को मनाई जाती है। इस दिन भगवान श्रीहरि चतुर्मास की लंबी निद्रा के बाद जागते हैं। इसलिए इस दिन भगवान विष्णु  की पूजा पूरे विधि-विधान के साथ की जाती है। इस दिन से 4 महीने के लंबे अंतराल के बाद शुभ मांगलिक कार्यों की शुरुआत भी हो जाती है। ऐसे में तुलसी विवाह के साथ ऐसे कई मांगलिक कार्य से भगवान विष्णु की स्तुति की जाती है। इस दिन भगवान विष्णु को प्रसन्न करने से मनोकामना पूरी होती है। साथ ही आप हर गुरुवार को यह सभी कार्य करके भगवान विष्णु को प्रसन्न कर सकते हैं-

 
रोजाना खासकर गुरुवार को करें भगवान विष्णु का पाठ 
सुबह नहाने के बाद भगवान के आगे घी का दीपक जलाकर भगवान विष्णु का आह्वान करते हुए उनका पाठ करें। गुरु को धन का कारक माना जाता है, भगवान विष्णु  के प्रसन्न होने पर धन की कभी कमी नहीं होती।


पीले रंग के वस्त्र धारण करें 
पीले और लाल रंग को शुभ माना जाता है। वहीं, पीला रंग भगवान विष्णु को भी बहुत प्रिय है। आप पीले रंग के कपड़े पहनने के अलावा हल्दी का तिलक भी लगा सकते हैं। 


केले के पेड़ की करें पूजा 
आप केले के पेड़ की पूजा करने के अलावा शाम को इसके नीचे दीया जलाकर भगवान विष्णु की स्तुति कर सकते हैं।

 
पीले रंग की चीजें करें दान 
दान करने को सबसे बड़ा पुण्य माना जाता है लेकिन पीले रंग की चीजें दान करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। आप दाल, गुड़ और पीले वस्त्र किसी जरुरतमंद को दान कर सकते हैं। 


जानवरों को भोजन 
ईश्वर को जानवर बहुत प्रिय होते हैं इसलिए आप गाय, कुत्ता, बकरी, भैंस, कौआ आदि जानवरों को भोजन देकर उनकी भूख शांत कर सकते हैं, इससे भगवान विष्णु आपसे प्रसन्न होंगे। 

अगला लेख पढ़ें

Shani sadesati 2023: धनु राशि के लिए उतर जाएगी साढ़ेसाती, इन 4 प्वाइंट्स से समझें उतरती साढ़ेसाती के प्रभाव

अगला लेखShani sadesati 2023: धनु राशि के लिए उतर जाएगी साढ़ेसाती, इन 4 प्वाइंट्स से समझें उतरती साढ़ेसाती के प्रभाव

Dev Uthani Ekadashi 2019Dev Uthani Ekadashi Puja Subh MuhuratDev Uthani Ekadashiअन्य..Dev Uthani Ekadashi Puja MuhuratDev Uthani Ekadashi Kab Hai 2019Dev Uthani Ekadashi MantraTulsi VivahTulsi PujanTulsi Pujan VidhiTulsi PoojaTulsi Pujan 2019Tulsi Pujan Kab HaiTulsi Pujan DivasDev Uthani Ekadashi Tulsi Vivah

भगवान विष्णु का प्रिय कौन है?

पुराणानुसार विष्णु की पत्नी लक्ष्मी हैं। पौराणिक कथा के अनुसार तुलसी भी भगवान् विष्णु को लक्ष्मी के समान ही प्रिय है और इसलिए उसे 'विष्णुप्रिया' के रूप में मान्यता प्राप्त है।

भगवान विष्णु को कौन सा फल पसंद है?

केला : केला भगवान विष्णु को बहुत प्रिय हैं उनके नैवेद्य में केला होना भी जरूरी है। 7. श्रीफल : फल और फूल के साथ श्रीफल चढ़ाने से लक्ष्मीपति प्रसन्न होते हैं।

विष्णु भगवान को क्या भोग लगाएं?

श्री विष्णु भोग : विष्णुजी को किशमिश का भोग लगाना चाहिए। साथ ही आवले का भोग लगाना अतिशुभ होता है। खीर में सूखे मेवे डालने चाहिए और अंत में तुलसी जरूर डालें।

भगवान विष्णु को खुश कैसे करें?

भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय, हर मनोकामना....
गुरुवार को करें भगवान विष्णु का पाठ सुबह नहाने के बाद भगवान के आगे घी का दीपक जलाकर भगवान विष्णु का आह्वान करते हुए उनका पाठ करें। ... .
पीले रंग के वस्त्र धारण करें ... .
केले के पेड़ की करें पूजा ... .
पीले रंग की चीजें करें दान ... .
जानवरों को भोजन.