भारत का फेमस खाना क्या है? - bhaarat ka phemas khaana kya hai?

क्या आपको पता है राजस्थान में कौन सी डिश कल्चर से जुडी है और लगभग हर किसी को पसंद है। आज आप जानेंगे न सिर्फ राजस्थान की बल्कि भारत के कई राज्यों की बेहतरीन डिशेज जो वहां कल्चर का हिस्सा भी हैं और टूरिस्टों को एक बार तो ट्राय करने के लिए कहा ही जाता है।


1. राजस्थान

दाल बाटी और चूरमा :
घी का ज्यादा इस्तेमाल होकर यह डिश तैयार होती है। राजस्थान के कल्चर जितनी ही रिच यह टेस्ट में होती है। बॉल जैसे आकार की गेहूं के आटे की गोलियां आंच पर पकाई जाती हैं। तड़का लगी दाल के साथ इन्हें खाया जाता है। साथ में इन्हीं गोलियां से बना चूरमा डिश को चार चांद लगता है।

भारत का फेमस खाना क्या है? - bhaarat ka phemas khaana kya hai?

2. उत्तर प्रदेश

आलू, मैथी, पालक, प्याज, पनीर, गोभी और मूली के पराठे : इसे पराठे पसंद करने वाला राज्य कहा जाए तो गलत नहीं। यहाँ की ख़ास डिश की बात हो तो तरह तरह के पराठे आपको बढ़िया लगेंगे जिनका स्वाद लाजवाब है और देखने में भी बेहतरीन हैं।

भारत का फेमस खाना क्या है? - bhaarat ka phemas khaana kya hai?

3. मध्य प्रदेश

दाल बाफला : मध्य प्रदेश राजस्थान के जितने करीब है उतनी ही समानता यहां के खान पान में नजर आ जाती है।
थोड़े से टिवस्ट के साथ समझ लीजिए दाल बाटी ही मध्य प्रदेश के लोगों को पसंद आती है। यहाँ का दाल बाफला बहुत कुछ दाल बाटी जैसा है लेकिन इसका टेस्ट गजब है और आपने चाहे जितनी दाल बाटी खाई हो, दाल बाफले खाना बिलकुल न भूलें।

भारत का फेमस खाना क्या है? - bhaarat ka phemas khaana kya hai?

4. उत्तराखंड

मंडुआ की रोटी और फ़ानु : पहाड़ी इलाके के इस राज्य में खानपान कुछ अलग सा है। यहां पर एक खास डिश लोगों को पसंद है। इसे साधारण भाषा में दाल रोटी कह सकते हैं लेकिन टेस्ट बेहद अलग है। यहां पाए जाने वाले खास आटे से यह रोटी बनती है। फ़ानु दाल से बनी ख़ास डिश है। इस कॉम्बीनेशन को खाकर जरूर देखिए।

5. बंगाल

झिंगे आलू पोश्तो : इसमें गिलकी या तुरई के इस्तेमाल से डिश तैयार की जाती है। आलू और खसखस के दानों को मिलाकर यह डिश तैयार होती है। इसे चावल या रोटी के साथ खाते हैं। इसमें सरसों के तेल का ख़ास इस्तेमाल होता है और टेस्ट लाजवाब है।

अगले पेज पर इन डिशों के नाम से आता है आंध्रा, कश्मीर, कर्नाटक, तमिलनाडु और बिहार के लोगों के मुंह में पानी ...

आज हम आपको भारत के 4 अलग अलग राज्यों के पारंपरिक भोजन के बारे में बताने वाले हैं, जिनका मजा आप वहां जाकर ले सकती हैं।

भारत विविधताओं का देश है और आपको यहां हर तरह के सारी वैरायटी मिल जाएंगी फिर चाहे वह खाने की हो या पोशाक की। हर राज्य की अपनी एक अलग पहचान है। जिस तरह भारत के सभी राज्यों की पोशाक अलग-अलग हैं उसी तरह इनका खान-पान भी अलग है।

आज हम आपको इस लेख में हमारे देश के कुछ राज्यों की ट्रेडिशनल डिशेस के बारे में बताने वाले हैं। अगर आप साल के आखिर या नए साल में इनमें से किसी जगह पर जाने की सोच रही हैं तो वह के इन डिशेज को जरूर खाएं। 

कश्मीरी वाजवान

भारत का फेमस खाना क्या है? - bhaarat ka phemas khaana kya hai?

कश्मीर के पारंपरिक भोजन को वाजवान कहा जाता है, जिसमें अलग-अलग तरह की डिशेज को रखा और परोसा जाता है। इसमें हर तरह का नॉन वेज खाना शामिल होता है और साथ ही कुछ सब्जियां भी होती हैं।

अगर हम शाब्दिक अर्थ की बात करें तो कश्मीरी भाषा में वाज का अर्थ होता है 'कुकिंग' और वान का अर्थ होता है 'शॉप'। अगर आपका प्लान कश्मीर जाने का है तो कश्मीरी वाजवान को खाना न भूलें।

इसे जरूर पढ़ें- अगर कश्‍मीर घूमने का प्‍लान बना रही हैं तो इन 10 ट्रडिशनल डिशेज का स्‍वाद चखे बिना वापस न लौटे

पंजाबी थाली

भारत का फेमस खाना क्या है? - bhaarat ka phemas khaana kya hai?

पंजाब तो खाने के लिए लोकप्रिय है ही लेकिन पंजाब का खाना देश के साथ-साथ विदेशों में भी बहुत लोकप्रिय है। अगर आप किसी फॉरेन कंट्री भी जाते हैं तो वह आपको पंजाबी लोग और पंजाबी खाना जरूर मिलेगा। पंजाबी थाली में आपको पंजाब की सारी डिशेस मिल जाएंगी।

यहां के स्वादिष्ट खाने में सबसे ज्यादा अधिकता घी, मक्खन, पनीर और दही की होती है साथ ही पंजाब का राजमा चावल(राजमा को परफेक्टली उबालने के ट्रिक्स) तो सभी को पसंद होता है। आप जब कभी भी पंजाब जाएं तो परिवार के साथ पंजाबी थाली को जरूर ट्राई करें।

राजस्थानी थाली

भारत का फेमस खाना क्या है? - bhaarat ka phemas khaana kya hai?

आप में से कई लोग जयपुर राजस्थान जरूर जाते होंगे और कुछ लोग तो वही से होंगे। अगर आप इस बार राजस्थान जाने की सोच रही हैं तो वह की राजस्थानी थाली को जरूर ट्राई करें। इस थाली में राजस्थान के खाने की हर सब्जी और व्यंजन शामिल होते हैं जैसे दाल बाटी चूरमा और अन्य।(जानें मसाला बाटी की रेसिपी

गुजराती थाली

भारत का फेमस खाना क्या है? - bhaarat ka phemas khaana kya hai?

गुजरात के लोग और वहां का खाना सभी को बहुत पसंद होता है। जब बात गुजरात के खाने की आती है तो सभी को याद आता है खाखरा(जानें मेथी खाखरा की रेसिपी), थेपला और जलेबी फाफड़ा का नाम। अगर आप गुजरात जाने वाली हैं तो वहां की गुजराती थाली को अपनी फैमिली के साथ जरूर एंजॉय करें। 

इसे जरूर पढ़ें- पंजाब के जायके में क्या है खास, लोग क्यों है इसके दीवाने

आपको किस राज्य का खाना सबसे ज्यादा पसंद है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। हम इसी तरह नए-नए लेक्ज आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit-  freepik, zomato, wikipedia

क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?

बेहतर अनुभव करने के लिए HerZindagi मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

भारत का फेमस खाना क्या है? - bhaarat ka phemas khaana kya hai?

Disclaimer

आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, पर हमसे संपर्क करें।

भारत के प्रसिद्ध भोजन क्या है?

भारत की थाली: सभी राज्यों के सर्वश्रेष्ठ व्यंजन जिन्हें खाकर आप उँगलियाँ चाट जाएँगे.
कश्मीर – रोगन जोश श्रेय: विकिपीडिया ... .
हिमाचल प्रदेश – भे ... .
उत्तराखंड – झंगोरे की खीर ... .
पंजाब – सरसों दा साग-मक्के दी रोटी ... .
हरियाणा – हरे छोलिए की सब्जी ... .
दिल्ली – चाट ... .
उत्तर प्रदेश – बैंगन के कलौंजी ... .
राजस्थान – केर सांगरी.

भारत का सबसे पसंदीदा खाना कौन सा है?

कई बार दाल और चावल के मेल से खिचड़ी बनाई जाती है। दैनिक खाने में साधारण भात और रोटी को अलग-अलग दालों व शाक-फलियों के साथ खाया जाता है। अत: दाल रोटी और दाल चावल पूरे भारत का मुख्य भोजन है।

भारत में सबसे ज्यादा क्या खाया जाता है?

चावल। चावल को हर राज्य में खाया जाता है। चावल की बहुत अगल अलग तरह की डिशेस भी बनाई जाती है। इसलिए मुझे लगता है कि चावल सबसे अधिक मात्रा में भारत में खाये जाते है।