बालों में नारियल का तेल लगाने से क्या होता है - baalon mein naariyal ka tel lagaane se kya hota hai

बालों में नारियल का तेल लगाने से क्या होता है - baalon mein naariyal ka tel lagaane se kya hota hai

Coconut Oil benefits for Hair: नारियल तेल पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इस तेल को सेहत और त्वचा के साथ ही बालों के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। नारियल के तेल में कई ऐसे गुण होते हैं, जो बालों की समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। नारियल का तेल बालों को मॉइश्चराइज करता है, बालों को मुलायम और शाइनी बनाता है। वैसे तो आप नारियल के तेल को बालों (Balo ke Liye Nariyal Tel ke Fayde) पर किसी भी समय और तरीके से लगा सकते हैं। लेकिन जब नारियल के तेल को बालों पर सही समय पर लगाया जाता है, तो इससे बालों को पर्याप्त पोषण मिल सकता है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर बालों पर नारियल का तेल लगाने का सही समय क्या है? बालों पर नारियल का तेल कैसे लगाना चाहिए? या फिर बालों पर नारियल का तेल लगाने के फायदे क्या हैं? (Coconut Oil for Hair Benefits)

Show

बालों के लिए नारियल तेल के फायदे- Coconut Oil benefits for Hair in Hindi

1. बालों को मॉइश्चराइज करे

नारियल के तेल में मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं। अगर आपके बाल रूखे और बेजान हैं, तो आप बालों पर नारियल का तेल लगा सकते हैं। नियमित रूप से बालों पर नारियल का तेल लगाने से बालों को नमी प्रदान होती है। बाल मुलायम, शाइनी और चमकदार बन सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- बालों पर लगाएं सरसों का तेल और कड़ी पत्ते का मिश्रण, दो गुना बढ़ जाएगी खूबसूरती

बालों में नारियल का तेल लगाने से क्या होता है - baalon mein naariyal ka tel lagaane se kya hota hai

2. बालों को टूटने से बचाए

नारियल के तेल में लॉरिक एसिड पाए जाते हैं। यह गुण बालों की जड़ों में समा जाते हैं, जिससे बाल नारियल के तेल को जल्दी से अवशोषित कर लेते हैं। इससे बाल हाइड्रेट रहते हैं, बालों की फ्रिजीनेस कम होती है और बाल टूटने से बचते हैं। दरअसल, नारियल तेल बालों को जड़ से मजबूत बनाता है, जिससे बालों का टूटना बंद हो सकता है।

3. ड्राई स्कैल्प से छुटकारा दिलाए

अगर आपका स्कैल्प ड्राई है या फिर स्कैल्प पर डैंड्रफ है, तो आपके लिए नारियल का तेल फायदेमंद हो सकता है। नारियल का तेल स्कैल्प और बालों को नमी देता है, जिससे स्कैल्प की ड्राईनेस कम होती है

4. इंफेक्शन से बचाए

नारियल के तेल में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। ऐसे में अगर आपको स्कैल्प में कोई एलर्जी या इंफेक्शन है, तो नारियल का तेल इसे ठीक करने में कारगर साबित हो सकता है। स्कैल्प इंफेक्शन को ठीक करने के लिए नारियल के तेल का नियमित रूप से इस्तेमाल किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें- बालों पर लगाएं सरसों का तेल, मेथी और लहसुन का मिश्रण, मिलेंगे कई फायदे

5. हेयर ग्रोथ में लाभकारी

नारियल का तेल बालों के विकास में भी लाभकारी हो सकता है। अगर आपके बाल झड़ रहे हैं या फिर बालों की प्रॉपर ग्रोथ नहीं हो पा रही है, तो ऐसे में नारियल का तेल फायदेमंद हो सकता है। बालों पर नारियल का तेल लगाने से हेयर ग्रोथ हो सकती है और आपको बालों की मनचाही लंबाई मिल सकती है। 

बालों पर नारियल का तेल कब लगाएं?- When to Apply Coconut Oil on Hair in Hindi 

वैसे तो नारियल के तेल को दिन या रात किसी भी समय लगाया जा सकता है। लेकिन रात के समय इसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में आप रात को नारियल के तेल को बालों और स्कैल्प पर अच्छी तरह से लगाएं और सुबह किसी माइल्ड शैंपू से धो लें।

बालों में नारियल का तेल लगाने से क्या होता है - baalon mein naariyal ka tel lagaane se kya hota hai

Coconut Oil Benefits For Hair In Hindi: बालों का झड़ना, डैंड्रफ, बालों का धीमा विकास, ड्राई हेयर आदि जैसी कई समस्याएं लोगों में इन दिनों बहुत आम हो गई हैं। हम में से ज्यादातर लोग इन समस्याओं का सामना कर रहे हैं। लेकिन बालों में नारियल तेल लगाने से इन सभी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। बालों के लिए नारियल तेल बहुत फायदेमंद माना जाता है। यह बालों की कई समस्याओं के लिए एक रामबाण उपाय है। यही कारण है कि बाजार में मिलने वाले ज्यादातर तेलों मे ंनारियल तेल मुख्य सामग्री के रूप में होता है।

हेल्दी फैट्स, एंटिफंगल, एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुणों से भरपूर नारियल तेल न सिर्फ बालों को पोषण देने में मददगार है, बल्कि स्कैल्प पर मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया, एलर्जी और सोरायसिस जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में भी मददगार है। बस आपको सही तरीके से बालों में नारियल तेल लगाना है। इस लेख में हम आपको बालों में नारियल तेल लगाने के फायदे (balo me nariyal tel lagane ke fayde) और लगाने का सही तरीका (balo me nariyal tel kaise lagaye) बता रहे हैं।

बालों में नारियल का तेल लगाने से क्या होता है - baalon mein naariyal ka tel lagaane se kya hota hai

बालों में नारियल तेल लगाने के फायदे- Balo Me Nariyal Tel Lagane Ke Fayde

1. बालों का झड़ना रोकता है

बालों का झड़ना रोकने में नारियल का तेल बहुत लाभकारी है। नारियल के तेल में मौजूद हेल्दी फैट्स या फैटी एसिड, एंटिफंगल, एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण बालों के रोम को पोषण देने में मदद करते हैं। अगर आप स्कैल्प और बालों के रोम की नारियल तेल से अच्छी तरह मालिश करते हैं, तो इससे स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होगा। जिससे बालों के रोम तक पोषण मिलेगा। इससे बालों की जड़ें मजबूत होंगी और बालों का झड़ना कम होगा।

इसे भी पढें: गंजेपन से बचने के लिए खाएं ये 5 फल, कम झड़ेंगे बाल

2. डैंड्रफ का सफाया करता है

स्कैल्प में जमा रूसी या डैंड्रफ बालों के झड़ने का एक बड़ा कारण हैं। साथ ही इससे स्कैल्प में खुजली जैसी समस्याएं भी होती हैं। नारियल तेल में मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं, जिससे यह स्कैल्प में नमी प्रदान करता है और ड्राई स्कैल्प की समस्या को दूर करता है, जो डैंड्रफ का बड़ा कारण हैं। साथ ही इसके में मौजूद एंटिफंगल, एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल स्कैल्प पर जमा हानिकारक बैक्टीरिया का सफाया करते हैं और डैंड्रफ से निजात दिलाते हैं।

3. बालों के विकास को बढ़ावा देता है

बहुत से लोगों के साथ यह समस्या होती है कि उनके बाल झड़ते तो हैं, लेकिन उनकी जगह पर नये बाल नहीं उगते हैं, जिससे गंजेपन की समस्या होती है। साथ ही बालों का विकास भी बहुत धीरे-धीरे होता है। इस समस्या को दूर करने में नारियल तेल का प्रयोग बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। अगर आप नियमित रूप से नारियल तेल मालिश करते हैं, तो इससे बालों के विकास तेज करने में मदद मिलेगी।

4. बालों को डैमेज से बचाता है

अगर आप नहाने या हेयर वॉश से कम से कम 3-4 घंटे पहले बालों में नारियल तेल लगाते हैं, तो यह सिर्फ डैमेज बालों को रिपेयर करने में ही नहीं, बल्कि हेयर वॉश के बाद बालों को डैमेज होने से भी बचाता है।

5. ड्राई हेयर हेयर से छुटकारा दिलाता है

ड्राई बालों से छुटकारा दिलाने में नारियल तेल का प्रयोग बहुत लाभकारी है। यह बालों को मॉइश्चराइज करने में मदद करता है और नमी को लॉक करता है। जिससे बालों में प्राकृतिक चमक आती है और शाइनी बाल मिलते हैं।

बालों में नारियल तेल कैसे लगाएं- How To Apply Coconut Oil On Hair In Hindi

बालों की समस्याओं को दूर करने और हेल्दी बाल पाने के लिए आप कई तरह से नारियल तेल का प्रयोग कर सकते हैं। आप चाहें तो सीधे तौर पर बालों में नारियल तेल लगा सकते हैं और इससे स्कैल्प से लेकर बालों के स्प्लिट एंड्स तक अच्छी तरह मसाज कर सकते हैं। नारियल तेल को गर्म करके बालों में लगाने से ज्यादा फायदा मिलता है।

इसे भी पढें: प्याज से गंजापन कैसे दूर करें? जानें 5 तरीके

इसके अलावा आप हेयर मास्क की तरह भी बालों में नारियल तेल का प्रयोग कर सकते हैं, जैसे आप नारियल में एलोवेरा, नींबू का रस, अंडे का सफेद भाग आदि जैसी कोई भी चीज मिलाकर और बालों में लगाकर मालिश कर सकते हैं। इसे आधे घंटे तक बालों में लगाकर छोड़ दें, उसके बाद किसी माइल्ड शैंपू से धो लें। आप सप्ताह 2-3 बार बालों में नारियल तेल लगा सकते हैं।

All Image Source: Freepik.com

नारियल का तेल बालों में कब लगाएं?

वैसे तो नारियल के तेल को दिन या रात किसी भी समय लगाया जा सकता है। लेकिन रात के समय इसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में आप रात को नारियल के तेल को बालों और स्कैल्प पर अच्छी तरह से लगाएं और सुबह किसी माइल्ड शैंपू से धो लें।

बालों में नारियल तेल को कैसे लगाएं?

नारियल के तेल को बालों पर कई तरह से लगाया जा सकता है. इसे लगाने का एक तरीका है कि आप बालों को धोने से पहले इसे लगाएं. आप बाल धोने से एक रात पहले भी तेल से मालिश (Hair Massage) कर सकते हैं. बालों को धोते समय शैंपू के बाद नारियल के तेल को कंडीशनर की तरह लगा सकते हैं.

नारियल तेल से बाल कैसे बढ़ता है?

साथ ही मॉइश्चराइजिंग गुणों से भरपूर कोकोनट ऑयल स्कैल्प की ड्राइनेस कम करके नमी बरकरार रखने में भी सहायक होता है. नारियल का तेल बालों की बेहतर ग्रोथ में भी असरदार साबित होता है. हेयर केयर में नारियल का तेल पोषक तत्वों की कमी पूरी करके बालों को हेल्दी बनाने का काम करता है. जिससे बाल तेजी से बढ़ने शुरू हो जाते हैं.

क्या नारियल के तेल से बाल झड़ते हैं?

बालों का झड़ना रोकता है नारियल के तेल में मौजूद हेल्दी फैट्स या फैटी एसिड, एंटिफंगल, एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण बालों के रोम को पोषण देने में मदद करते हैं। अगर आप स्कैल्प और बालों के रोम की नारियल तेल से अच्छी तरह मालिश करते हैं, तो इससे स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होगा।