बीपी लो में क्या नहीं खाना चाहिए - beepee lo mein kya nahin khaana chaahie

हिंदी न्यूज़ लाइफस्टाइल हेल्थFoods to Eat in Low BP: ब्लड प्रेशर लो हो जाने पर खानी चाहिए ये चीजें, जल्द मिलेगा आराम

Show

लो ब्लड प्रेशर (Low Blood Pressure) एक ऐसी स्थिति है जब व्यक्ति के रक्तचाप के स्तर में अचानक से कमी आ जाती है। वैसे तो यह बहुत आम समस्या बन गई है लेकिन इसे अनदेखा नहीं करना चाहिए।

बीपी लो में क्या नहीं खाना चाहिए - beepee lo mein kya nahin khaana chaahie

Healthy Eating Tips: लो ब्लड प्रेशर एक ऐसी स्थिति है जब व्यक्ति के रक्तचाप के स्तर में अचानक से कमी आ जाती है। वैसे तो यह बहुत आम समस्या बन गई है लेकिन इसे अनदेखा नहीं करना चाहिए। इस स्थिति में शरीर के सभी अंगों में ब्लड सप्लाई कम हो जाती है जो कि सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। ऐसे में कई बार चक्कर आना, झुंझलाहट होना, आंखों के सामने धुंधलापन, मितली, कमजोरी और थकान महसूस होने लगती है। खराब दिनचर्या और खान-पान में लापरवाही की वजह से भी लो ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। इसके लिए आपको अपने आहार में हेल्दी और पौष्टिक चीजें शामिल करनी चाहिए। आइए जान लेते हैं लो बीपी में क्या खाना चाहिए?

अंडा - वैसे तो अंडा शरीर की बहुत सी समस्याएं दूर कर सकता है लेकिन हाइपोटेंशन यानी लो बीपी के मरीजों के लिए यह सबसे अच्छा आहार माना जाता है। इसमें मौजूद विटामिन बी-12 रेड ब्लड सेल्स का उत्पादन बढ़ाता है। 

डार्क चॉकलेट - डार्क चॉकलेट खाना भी इस समस्या से राहत दिला सकती है। डार्क चॉकलेट में ऐसे गुण भी पाए जाते हैं जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर उसे सामान्य बनाने में मदद करती है।

अंगूर - अंगूर का जूस हाइपोटेंशन के लक्षणों का इलाज करने में बहुत असरदार है। बीपी लो होने पर यदि अंगूर या अंगूर का रस दिया जाए तो आराम मिलता है। अंगूर के रस में पाया जाने वाला पोटेशियम ब्लड वैसल्स वॉल को आराम देकर रक्तचाप को कम करने में मदद करता है।

पनीर - लो बीपी की समस्या होने पर पनीर खाना बेहद फायदेमंद होता है। लो बीपी होने पर अक्सर अधिक नमक वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी जाती है। ऐसे में आप पनीर पर चाट मसाला या फिर हल्का नमक डालकर खा सकते हैं। इससे आपके शरीर को ताकत भी मिलेगी और लो बीपी की समस्या में भी राहत मिलेगी।

कॉफी - लो बीपी को मेंटेन करने के लिए कैफीन को सबसे फायदेमंद माना गया है। यदि अचानक से बीपी लो हो जाए तो मरीज को कॉफी देने के कुछ सेकंड बाद ही वह एक्टिव हो जाता है। खासतौर से अगर ब्लैक कॉफी उपलब्ध है तो यह बेहद फायदेमंद होती है। यह आपकी हार्ट रेट को बढ़ाएगी जिससे ब्लड प्रेशर भी सामान्य हो जाएगा।

यह भी पढ़ें : लो ब्लड प्रेशर और सर्कुलेशन की समस्या से हैं परेशान, निजात पाने के लिए रोजाना करें ये योगासन

छाछ - लो ब्लड प्रेशर के मरीज को सुबह के नाश्ते या उसके बाद छाछ का सेवन करना चाहिए। छाछ में नमक, भुना हुआ जीरा और हींग मिलाकर पिएं, इससे बीपी नियंत्रित रहेगा।

नींबू पानी - लो ब्लड प्रेशर की समस्या में नींबू पानी में थोड़ा ज्यादा नमक डालकर पीना बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। नमक ब्लड प्रेशर को बढ़ाता है जिससे लो बीपी सामान्य स्थिति में आ जाता है।

यह भी पढ़ें : Health Benefits of Soya Chunks: प्रोटीन का पावरहाउस हैं सोया चंक्स, खाने से मिलते हैं ये गजब के फायदे

बीपी लो में क्या नहीं खाना चाहिए - beepee lo mein kya nahin khaana chaahie

आपने हाई बीपी या हाइपरटेंशन के बारे में बहुत सुना होगा, लेकिन लो बीपी या हाइपोटेंशन भी हाई बीपी की तरह एक खतरनाक बीमारी है। लो बीपी में आपके ब्लड प्रेशर का स्तर 120 एचजी (Hg) से कम और 80 एचजी (Hg) से अधिक होता है। लो बीपी या हाइपोटेंशन हृदय, मस्तिष्क और अन्य महत्वपूर्ण अंगों में सही तरीके से रक्त का प्रवाह न होने की वजह से होता है। यह अक्सर देखने को मिलता है कि जब बीपी का मरीज बिस्तर पर लेटा होता है या कहीं पर बैठा होता है तब उसके ब्लड प्रेशर में अचानक गिरावट आती है। इस स्थिति में आपको हल्कापन या चक्कर आना जैसी समस्या होती है। यदि आप इस तरह के लक्षण महसूस कर रहे हैं, तो अपने डॉक्टर से संपर्क करें और जल्द से जल्द इलाज करवाएं।

(और पढ़ें - हाई बीपी में क्या खाना चाहिए)

हालांकि, इलाज के साथ-साथ खाने-पीने पर ध्यान देना भी लो बीपी में बहुत उपयोगी है। इसलिए लो बीपी के मरीजों को यह पता होना चाहिए कि इस बीमारी में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए। इसके साथ ही साथ आपको इसमें परहेज के बारे में भी पता होना चाहिए।

(और पढ़ें - लो बीपी के घरेलू उपाय)

लो ब्लड प्रेशर में क्या खाना चाहिए - What to eat in low blood pressure in Hindi

लो बीपी में खाना चाहिए थोड़ा-थोड़ा करके अधिक बार भोजन - Eat small portions frequently in low blood pressure in Hindi

दोपहर, शाम और रात के भोजन के बीच-बीच में आपको स्नैक्स के रूप में स्वस्थ्य चीजों का खाते रहना चाहिए। थोड़ा-थोड़ा करके अधिक बार भोजन करने से अचानक बीपी लो होने की समस्या को कम किया जा सकता है। इसलिए पूरे दिन में कम मात्रा में अधिक बार भोजन करें।

(और पढ़ें - संतुलित भोजन किसे कहते हैं)

लो ब्लड प्रेशर में अवश्य खाएं नमक - Eat adequate salt in low blood pressure in Hindi

विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organistion) के अनुसार, प्राकृतिक रूप से आप फल और सब्जियों से जो नमक प्राप्त करते हैं, उसके अलावा आपके रोजाना के आहार में 1 चम्मच नमक की मात्रा होनी चाहिए। इसके साथ ही साथ गर्मी के मौसम में और यदि आप रोजाना व्यायाम करते हों तब आपको नींबू पानी में एक चुटकी नमक मिलाकर पीना चाहिए। नमक लो ब्लड प्रेशर के दौरान आपके ब्लड प्रेशर के स्तर को सामान्य बनाने में मदद करता है।

(और पढ़ें - नींबू पानी पीने के फायदे)

लो ब्लड प्रेशर में पीएं अधिक से अधिक तरल पदार्थ - Drink more fluids in low bp in Hindi

रोजाना कम से कम 2 से 3 लीटर पानी पीना चाहिए। पानी के अलावा आपको अपने आहार में नारियल पानी, बेल का शरबत, आम का पन्ना जैसे तरल खाद्य पादर्थों को शामिल करना चाहिए। इन तरल पेय पदार्थों से आपको पर्याप्त मात्रा में इलेक्ट्रोलाइट्स मिलते हैं, जिससे आपके शरीर में पानी की मात्रा बराबर बनी रहती है। अनार के जूस में बहुत अधिक मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो लो ब्लड में बहुत अधिक उपयोगी होता है।

(और पढ़ें - खाली पेट पानी पीने के फायदे)

लो बीपी में पीएं कैफीन युक्त पेय - Drink Caffeinated beverages in low blood pressure in Hindi

लो ब्लड प्रेशर में कैफीन युक्त पेय पदार्थ जैसे चाय, कॉफी पीना चाहिए। जब अचानक आपका ब्लड प्रेशर कम हो जाए, तो 1 कप कॉफी पीएं, इससे आपको राहत मिलेगी। इसके अलावा कैफीन युक्त पेय पदार्थ आपके ब्लड प्रेशर के स्तर को सामान्य बनाने में मदद करता है।

(और पढ़ें - ग्रीन टी के फायदे)

लो बीपी में खाना चाहिए तुलसी के पत्ते - Eat basil leaf to raise low blood pressure in Hindi

तुलसी पत्ती लो ब्लड प्रेशर के लिए बहुत अच्छा घरेलू उपाय है। रोजाना सुबह 5 से 6 तुलसी पत्ती चबाएं। तुलसी की पत्ती में बहुत अधिक मात्रा में पोटैशियम, मैगनीशियम और विटामिन सी मौजूद होते हैं, जो आपके ब्लड प्रेशर को नियमित बनाएं रखते हैं। इसके अलावा इसमें यूगेनोल नामक एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो आपके ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है और कोलेस्ट्रोल के स्तर को कम करता है।

(और पढ़ें - एंटीऑक्सीडेंट युक्त भोजन)

लो बीपी आहार है बादाम का दूध - Drink almond milk in low bp in Hindi

रोजाना रात को 5 से 6 बादाम पानी में भिगो दें। सुबह इन्हें छील लें, फिर पीस कर पेस्ट बना लें और दूध में मिलाकर पीएं। बादाम दूध पीने से ब्लड प्रेशर संतुलित बना रहता है। इसके अलावा बादाम दूध में कोलेस्ट्रोल और संतृप्त वसा नहीं होती है, जो आपके लिए फायदेमंद होती है। इसके साथ ही साथ इसमें ओमेगा-3 एसिड पाया जाता है, जो बीपी के मरीजों के लिए लाभदायक होता है।

(और पढ़ें - कोलेस्ट्रोल कैसे कम करें)

लो ब्लड प्रेशर में खाएं मुन्नक्का - Eat munakka in low blood pressure in Hindi

मुनक्का लो बीपी के लिए दादी मां का एक बहुत अच्छा नुस्खा है। रात को 3 से 4 मुन्नका को पानी में भिगों दें और सुबह दूध के साथ गर्म करके पीएं। यह आपके रक्त प्रवाह को ठीक करता है।

(और पढ़े - बकरी के दूध के फायदे)

बीपी लो होने में क्या पीना चाहिए?

लो बीपी होने पर अक्सर अधिक नमक वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी जाती है। ऐसे में आप पनीर पर चाट मसाला या फिर हल्का नमक डालकर खा सकते हैं। इससे आपके शरीर को ताकत भी मिलेगी और लो बीपी की समस्या में भी राहत मिलेगी। कॉफी - लो बीपी को मेंटेन करने के लिए कैफीन को सबसे फायदेमंद माना गया है।

बीपी कम क्यों हो जाता है?

ये कोई भी इंसान को किसी भी कारण से हो सकते हैं जैसे शरीर में पानी की कमी, दवाई का असर, सर्जरी या गंभीर चोट, आनुवंशिक या जेनेटिक, स्ट्रेस लेना, ड्रग्स का सेवन, खान पान की बुरी आदतें, ज्यादा समय तक भूखा रहना या अनियमित खान पान आदि।

क्या बीपी लो में दूध पी सकते हैं?

ठंडे दूध में पोटेशियम की भरपूर मात्रा होती है जो दिल से जुड़ी बीमारियों के साथ ब्लड प्रेशर के लिए भी अच्छा होता है. जब भी आपको बी पी कम होने की शिकायत लगे तो आप ठंडा दूध का सेवन करें इससे आपको तुरंत आराम मिलेगा.

बीपी लो के लिए क्या सावधानियां बरतें?

खाने में नमक की मात्रा ठीक रखें, इससे आपका बीपी मेनटेन रहेगा..
शरीर को हाइड्रेट रखें, इसके लिए दिन में कम से कम 8 ग्लास पानी जरूर पिएं..
आपको एकदम से झटके से साथ ऊपर उठने से बचना चाहिए..
हमेशा डॉक्टर की सलाह से ही दवाएं लें. ... .
ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखना है तो ज्यादा मेंटल या फिजिकल स्ट्रेस लेने से बचें..