एक बहू को घर में कैसे रहना चाहिए? - ek bahoo ko ghar mein kaise rahana chaahie?

चेतावनी: इस टेक्स्ट में गलतियाँ हो सकती हैं। सॉफ्टवेर के द्वारा ऑडियो को टेक्स्ट में बदला गया है। ऑडियो सुन्ना चाहिये।

एशिया बहू को घर पर कैसे रखना चाहिए आपका दर्शन है तो आप अपनी बेटी को कैसे रखते हो वैसे रखिए हो सकता है वह अपनी बेटी को सही से नहीं सकते हो तो आप भी सोचे कि एक लड़की जो अपना घर परिवार सारा कुछ छोड़ कर के आपके घर में आई है तो उसे इतना सुख तो इतनी खुशी दो जिससे हुई दुआ करेंगे कि उसे हर जन्म में यह घर मिले

Romanized Version

शादी के बाद कैसे रहना चाहिए? यह सवाल हर उस शक्स के मन में आता है जो शादी सुधा है या फिर जिसके शादी करने का समय नजदीक आ चुका हो!

दोस्तों शादी के बाद एक लड़की की पूरी जिंदगी बदल जाती है। वैसे तो शादी के बाद लड़के के जिंदगी में भी काफी बदलाव आता है। लेकिन लड़की का पूरा रहन-सहन खान-पान सब बदल जाता है।

एक बहू को घर में कैसे रहना चाहिए? - ek bahoo ko ghar mein kaise rahana chaahie?

जिससे कई बार लड़कियों को अपने ससुराल में adjust होने में काफी परेशानी होती है। पर जितनी परेशानी लड़कियों को शादी के बाद रहने में होती है। उतनी ही परेशानी लड़कों को भी होती है इसलिए लड़कों को भी जानना चाहिए कि शादी के बाद कैसे रहना चाहिए?

जिससे उन्हें यह समझ आ जाए की शादी होने के बादउनके जीवन में किस तरह के बदलाव होंगे और वह अपने पत्नी के साथ कैसे रह सकते हैं! जिससे वह अपने और अपने पत्नी दोनों के ही जीवन में खुशियां ला सकें।

शादी के बाद कैसे रहना चाहिए?

  • शादी के बाद कैसे रहना चाहिए?
    • शादी के बाद लड़कों को कैसे रहना चाहिए ?
  • शादी के बाद लड़कियों को कैसे रहना चाहिए / बेटी को ससुराल में कैसे रहना चाहिए ?
  • पति पत्नी की शादी के बाद क्या होता है ?
    • एक अच्छी बहू कैसे बने?
      • अंतिम शब्द 

जब शादी हो जाती है! तब लड़के और लड़की दोनों को ही एक साथ रहना होता है। इसलिए यह दोनों की जिम्मेदारी बनती है कि दोनों एक दूसरे को समझे और एक दूसरे के साथ एडजस्ट होकर रहने की कोशिश करें।

क्योंकि शादी से पहले लड़का और लड़की दोनों की अपनी जिंदगी होती है और वह जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है जब दोनों की शादी होती हैं। इसीलिए शादी के बाद लड़कों को भी अपनी पत्नी को अपने घर में adjust होने में मदद करना चाहिए।

शादी के बाद लड़कों को कैसे रहना चाहिए ?

अगर लड़की शादी के बाद अपनी पत्नी और परिवार दोनों के बीच एक अच्छा संबंध बनाना चाहते हैं और हंसी खुशी अपना जीवन जीना चाहते हैं तो उन्हें इस तरह से रहना चाहिए –

अपनी पत्नी की मदद करें –

आप से शादी करके एक लड़की अपना घर परिवार सब छोड़ कर आई है। तो आपका भी यह फर्ज बनता है कि आप उस लड़की को अपने घर में रहने में मदद करें उसका ख्याल रखें क्योंकि वह लड़की सिर्फ अपने पति के भरोसे पर ही शादी के बाद अपने ससुराल में रहने आती है। तो लड़के का यह फर्ज बनता है कि अपनी पत्नी का पूरी मदद करें।

एक बहू को घर में कैसे रहना चाहिए? - ek bahoo ko ghar mein kaise rahana chaahie?

अपनी पत्नी को थोड़ा समय दें –

कुछ लड़के बहुत ही ज्यादा बेसब्र होते हैं। लड़की को शादी के बाद घर में adjust करने में थोड़ा समय लगता है। कुछ लड़कियों को कम तो कुछ लड़कियों को ज्यादा लगता है। इसीलिए लड़कों को अपनी पत्नी को पूरा समय देना चाहिए ताकि वह उनके घर में सही से‌ adjust कर पाए

एक बहू को घर में कैसे रहना चाहिए? - ek bahoo ko ghar mein kaise rahana chaahie?

अपनी पत्नी को समझने की कोशिश करें –

शादी करके जब कोई लड़की अपने ससुराल जाती है। तो वह खुद को बहुत अकेला महसूस करने लगती है क्योंकि वहां वह किसी से भी खुलकर बात नहीं कर सकती है। इसलिए लड़की को अपने पत्नी को समझने की पूरी कोशिश करना चाहिए क्योंकि लड़के से लड़की अपने दिल की बात कह सकती हैं।

लड़की को समझ कर वह उसकी मदद सब को जानने और तौर तरीकों को अपनाने में कर सकता हैं।

अपनी पत्नी को खुश रखने की कोशिश करें –

शादी हो जाने के बाद लड़की को यह नहीं भूलना चाहिए कि उसका सारा काम खत्म हो गया है। बल्कि शादी के बाद लड़की को अपनी पत्नी का ख्याल रखना चाहिए।

उसे खुश रखने की कोशिश करनी चाहिए‌। शादी के बाद लड़की को सिर्फ अपनी पत्नी को घर पर ही नहीं छोड़ देना चाहिए। बल्कि उसे बाहर ले कर जाना चाहिए और जितना हो सके उतनी खुशी देनी चाहिए।

अपनी पत्नी की कोशिशों की तारीफ करें –

शादी के बाद लड़की ससुराल में सबके दिल जीतने की बहुत कोशिश करती हैं उस लड़की की हमेशा यही कोशिश रहती हैं उसके परिवार वाले उसे खुश रहे हैं और वह सबका ध्यान बड़े अच्छे से रखें।

ऐसे में इस लड़की का यह फर्ज बनता है कि वह अपने पत्नी की इन कोशिशों की तारीफ करें उसे प्रोत्साहन दें। ऐसा करके लड़की अपने पत्नी की हिम्मत बन सकते हैं।

« शादी के लिए लड़की चाहिए कोई जाति बंधन नहीं? तो यहाँ आइये

शादी के बाद लड़कियों को कैसे रहना चाहिए / बेटी को ससुराल में कैसे रहना चाहिए ?

जब एक लड़की शादी के बाद अपने मायके से ससुराल जाती है तो उसके ऊपर बहुत सी जिम्मेदारी आ जाती है। जहां वह लड़की पहले आजाद पंक्षी की तरह थी अब उसके ऊपर कई सारी जिम्मेदारियां आ गई है। जिसके वजह से अब वह पहले की तरह नहीं रह सकती हैं इसीलिए शादी के बाद लड़की को ऐसे रहना चाहिए –

लड़की को हल्दी की तरह होना चाहिए 

शादी एक जिंदगी को पूरी तरह बदल देती है। लड़की चाहे तो दूध की तरह बनकर अपने ससुराल के रंग में ही रंग सकती हैं या फिर वह चाहे तो एक हल्दी की तरह अपने ससुराल को ही अपने रंग में रंग सकती हैं। एक खुशहाल और हंसती खेलती जिंदगी जीने के लिए लड़की को दूध की तरह नहीं बल्कि हल्दी की तरह होना चाहिए। इससे न तो ससुराल वालों को बाद में किसी तरह की परेशानी होती है और ना ही लड़की को।

लड़की को अपने परिवार वालों से घुलना मिलना चाहिए

शादी के बाद कुछ लड़कियां सीधे काम करने में लग जाती है। लेकिन यह तरीका बिल्कुल गलत है क्योंकि शादी के कुछ महीने तक लड़की को अपने परिवार के साथ रहना चाहिए। जिससे वे उनके पसंद ना पसंद, तौर-तरीकों को जान पाएगी। लड़की को अपने ससुराल में अपने परिवार वालों के साथ घुलना मिलना चाहिए। तभी वह सभी के साथ अच्छे से रह पाएगी।

शादी के बाद का कुछ समय लड़की को अपने ससुराल वालों और पति के साथ बिताना चाहिए –

कुछ लड़कियां शादी के बाद भी उसी तरह से जीना चाहती हैं जिस तरह से शुरू शादी से पहले जीती थी लेकिन ऐसा नहीं हो सकता है। क्योंकि जब आपकी शादी होती है तब आपकी लाइफ में चेंज होना शुरू हो जाता है।

इसलिए आप शादी के बाद उसी तरह से अपनी प्राइवेट लाइफ नहीं जी सकते जैसे आप शादी से पहले जीते थे। शादी के बाद का कुछ समय लड़कियों को अपने ससुराल वालों और पति के साथ ही बिताना चाहिए। ‌

लड़की को अपनी सास के काम में मदद करना चाहिए –

जब लड़की बिना मदद मांगे अपनी सास की मदद करती है। तो वह उनकी नजरों में अपनी एक अलग जगह बना पाती है और जगह बनाना बहुत ज्यादा जरूरी‌ भी है।

इसलिए शादी के बाद लड़की को अपने सास के काम में मदद करना चाहिए और अपनी सास को खुश रखने की भी कोशिश करनी चाहिए। सास को खुश करने के लिए उनके सच्चे मन से सेवा करनी चाहिए।

Note – “कुछ लड़कियां अपनी सास के नजरों में अच्छा बनने के लिए सेवा करने का ढोंग करती हैं लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। क्योंकि सच्चे मन से जो काम किया जाता है वही सही होता है। अगर आप सिर्फ दिखावे के लिए सेवा करते हैं और मन में कड़वाहट रखते हैं। तो एक समय के बाद आपके सास को इस बारे में पता चल जाएगा इससे रिश्ते भी खराब हो सकते हैं।”

सबसे प्यार और खुशी से बात करनी चाहिए –

आपकी शादी हो चुकी है! अभी आप अपने परिवार से दूर हैं लेकिन जिस घर में आप आई है वह भी आपका ही परिवार है। इसीलिए लड़की को अपने ससुराल में भी सभी के साथ बहुत प्यार से रहना चाहिए। जब लड़की सामने से अपने परिवार वालों को खुश रखने की कोशिश करेगी तब उनके परिवार वाले भी उसे अपना लेंगे।

क्योंकि प्यार एक ऐसी चीज है! जिसे कोई भी बच नहीं सकता। सच्चा प्यार और दिल से की गई फिक्र लोगों के दिल को जरूर छू लेगी। इसलिए अपने ससुराल वालों से ठीक से और प्यार से बात कीजिए।

अपने ससुराल वालों की हर छोटी बड़ी जरूरतों का ख्याल रखना चाहिए –

जैसा कि हमने आपको पहले बताया कि एक लड़की को हल्दी की तरह होना चाहिए क्योंकि उस लड़की को अपने परिवार वालों के बारे में हर छोटी बड़ी चीज की जानकारी होनी चाहिए ताकि ससुराल वालों को जब भी किसी चीज की जरूरत हो तब लड़की बिना देर किए और चीज की पूर्ति कर सकें। जब आप लोगो का ख्याल रखते हैं तब लोग आप का ख्याल रखने लगते हैं।

एक बहू को घर में कैसे रहना चाहिए? - ek bahoo ko ghar mein kaise rahana chaahie?

अपने पति को खुश रखना चाहिए –

क्योंकि हर किसी की लव मैरिज नहीं होती है इसलिए कई बार अरेंज मैरिज में रिश्ते निभाना बहुत मुश्किल हो जाता है। लड़की को शादी के बाद अपने ससुराल वालों के साथ-साथ अपने पति को भी खुश रखने की कोशिश करनी चाहिए।

उनकी हर छोटी-बड़ी जरूरतों को पूरी करके अपने पति के दिल में लड़की को जगह बनाने की कोशिश करनी चाहिए। क्योंकि लड़की द्वारा किए गए छोटे छोटे काम ही लड़के के दिल में उसके लिए जगह बनाते हैं।

अपने रिश्ते को समय और सब्र के साथ निभाना चाहिए –

शादी के बाद लड़की को जल्दबाजी बिल्कुल नहीं करनी चाहिए बल्कि अपने रिश्ते को सुलझाने की कोशिश करनी चाहिए और उसमें पूरा समय भी देना चाहिए। क्योंकि किसी नए परिवार में जगह बनाने के लिए और लोगों का दिल जीतने में समय तो लगता है इसलिए सब्र बहुत जरूरी है।

पति पत्नी की शादी के बाद क्या होता है ?

शादी के बाद पति पत्नी एक दूसरे के साथ एक अटूट बंधन में बंध जाते हैं। यह बंधन सात जन्मों का होता है। और इस बंधन से मुक्ति केवल मृत्यु के बाद ही मिल सकती है। इसलिए तो शादी के बंधन को सबसे पवित्र बंधन माना जाता है। क्योंकि शादी का यह बंधन अटूट प्रेम, विश्वास और साथ से बनता है।

शादी का अटूट रिश्ता तभी चल सकता है जब पति और पत्नी दोनों ही इस रिश्ते को संभालते हुए जिंदगी के रास्ते पर चलें।

“शादी अगर गाड़ी हैं तो पति और पत्नी पहिए हैं। और बिना किसी एक पहिए की यह गाड़ी आगे नहीं बढ़ सकती हैं “

एक अच्छी बहू कैसे बने?

अगर आप की नई-नई शादी हुई है और आप शादी के बाद अपने ससुराल में एक अच्छी बहु बनना चाहती हैं तो आपको इन सभी चीजों को ध्यान में रखते हुए अच्छी बहू बनने की कोशिश करनी चाहिए –

  • अपने ससुराल वालों के बारे में हर छोटी बड़ी चीज की जानकारी रखिए क्यों नहीं क्या पसंद है क्या नहीं पसंद है!
  • अच्छी बहू बनने के लिए अपने परिवार वालों का प्यार से ख्याल रखिए ताकि उन्हें कभी भी किसी चीज की जरूरत ना पड़े!
  • अपने पति को समझने की कोशिश करें और उसे खुश रखने की कोशिश करें अगर आपका पति खुश रहेगा तो उसके परिवार वाले अपने बच्चे को खुश देख कर खुश हो जाएंगे!
  • एक अच्छी बहू बनने के लिए आपको अपने ससुराल वालों को अपना परिवार समझना होगा अपनी सास को अपनी मां और अपने ससुर को अपने पिता की तरह समझना होगा आपको अपने परिवार वालों को अपनेपन का एहसास दिलाना होगा!
  • एक अच्छी बहू कभी भी अपने ससुराल की बात अपने मायके में नहीं बताती है इसलिए अगर आपके ससुराल में आपको कोई परेशान भी करता है तो आपको इस मामले को खुद ही संभालना चाहिए और अपने ससुराल की कोई भी बात अपने मायके में नहीं कहनी चाहिए!
  • अपने सास-ससुर के सामने अपने मायके के बारे में ज्यादा बातचीत नहीं करनी चाहिए और ना ही उनकी ज्यादा तारीफ करनी चाहिए क्योंकि ऐसा लगेगा कि आप अपने मायके की ज्यादा बडाई कर रहे हैं और अपने ससुराल को कुछ नहीं समझते हैं!
  • सच्चे मन से अपने परिवार के दिल जीतने कीकोशिश कीजिए। तभी आप अपने ससुराल वालों के दिल में जगह बना पाएंगे और सभी को खुश रख पाएंगे!
  • अगर आप इस तरह से अपने ससुराल में रहती हैं तो आपके ससुराल वाले आपको जल्दी अपना लेंगे!

« अपनी गर्लफ्रेंड या किसी लडकी को शादी के लिए पर्पोस करने का आसान तरीका 

« लड़की की नफरत को प्यार में बदलने के उपाय

अंतिम शब्द 

दोस्तों मुझे उम्मीद है कि आपको शादी के बाद कैसे रहना चाहिए? इस लेख में बताए गए सभी बातें की अच्छी लगी होगी। इस आर्टिकल में मैंने उन्हीं बातों को शेयर किया है जो मैं खुद मानती हूं। पूरे रिसर्च और रियल लाइफ एक्सपीरियंस को ध्यान में रखकर मैंने यह आर्टिकल लिखा है।

अगर आपको हमारा यह काम अच्छा लगा तो इसे उन लोगों को जरूर शेयर कीजिए जिनकी अभी अभी शादी हुई है। आपको इस लेख का कौन सा भाग अच्छा लगा नीचे कमेंट करके जरूर बताइए।

एक अच्छी बहू के क्या गुण होते हैं?

सबकी खुशियों का ख्याल– सिर्फ पति ही क्यों, अगर बहू हैं या बनने वाली हैं, तो कोशिश करें कि परिवार के सभी सदस्यों का ख्याल रखा जाए। नई बहू से सभी को उम्मीदें होती हैं। सभी चाहते हैं कि वह उन्हें स्पेशल अटेंशन दे और बात करे। इसलिए, यह जरूरी है कि सबकी पसंद-नापसंद व सोच को समझें और वैसा ही व्यवहार करें।

सास बहू की ना बने तो क्या करें?

6- घर की बहू रोजाना पूजा के पश्चात माथे पर हल्दी या केसर की बिंदी लगाएं। 7- अगर दोनों के बीच हमेशा झगड़ा रहता है तो बहू मां दुर्गा या मां गौरी को सुनहरे लाल रंग की साड़ी चढ़ाएं और फिर उसे अपनी सास को भेंट करेंसास चाहें तो ऐसा बहू के साथ कर सकती हैं। 8- दोनों चांदी का चौकोर टुकड़ा हमेशा अपने पास रखें।

बहू के क्या कर्तव्य हैं?

सास बहू को प्यार दे, इज्जत दे, बहू का भी कर्तव्य है कि प्यार दे इज्जत दे। २. सास बहू की बीमारी मे ध्यान रखे, बहू का भी कर्तव्य है की सास की सेवा करे और उसका ध्यान रखे। जब भी नयी बहू ससुराल मे आती है ढरो आशाओं के साथ आती है पर जब उसे यथाचित प्यार इज्जत नही मिलती तब वो टूट जाती है।

एक अच्छी बहू बनने के लिए क्या करना चाहिए?

अच्छी बहू बनने के लिए अपनाएं ये 10 बातें.
समानता अपनी सास और अपनी मां को समान नजरों से देखें। ... .
संवेदनशीलता हालांकि ज्यादातर मां अपनी बहू को प्रतिद्वंद्वी नहीं मानतीं, लेकिन कुछ मांएं होती हैं जो ऐसा सोचती हैं। ... .
सम्मान अपनी सास को पूरा सम्मान दें। ... .
उम्मीदें ... .
शिष्ट रहें ... .
सूचना ... .
सलाह ... .