घर के मुख्य द्वार पर मोर पंख लगाने से क्या होता है? - ghar ke mukhy dvaar par mor pankh lagaane se kya hota hai?

अगर आप चाहती हैं कि आपको पैसे की कभी भी कमी न हो और घर में हमेशा खुशियां बनी रहें तो आपको घर पर सही दिशा और स्‍थान पर मोर पंख रखना चाहिए।  

हिंदू धर्म में ज्योतिषशास्त्र और वास्तुशास्त्र को काफी महत्व दिया गया है। जहां वास्तुशास्त्र आपको सही दिशाओं के बारे में जानकारी देता है वहीं ज्योतिषशास्त्र भविष्य की घटनाओं साथ-साथ जीवन से जुड़े हर पहलू की स्थिति परिस्थिती के बारे में बताता है।

इन दोनों ही शास्त्रों में शुभ चित्र, चिन्ह और चीजों के बारे में भी बताया गया है जिन्हें धारण करने या अपने पास रखने भर से आपको कई लाभ मिल सकते हैं। इन्हीं शुभ चीजों में शामिल है भगवान श्री कृष्‍ण का मोर पंख।

जी हां, मोर पंख को हिंदू धर्म में भगवान श्री कृष्ण से जोड़ कर देखा जाता है। इसलिए इसे काफी शुभ माना गया है। वैसे घर में मोर पंख रखने से कई लाभ होते हैं। मगर, इसे सही दिशा और स्थान पर रखा जाए तो ही आपको ये लाभ मिलेंगे। तो चलिए जानते हैं कि मोर पंख घर में रखने से आपको क्या–क्या लाभ मिलेंगे। 

इसे जरूर पढ़ें: Jyotish Shastra Tips: ये 6 अंगूठियों को पहनने से होगी ‘धन की बारिश’

peacock feather vastu, benefits of peacock feather

बन जाएगा बिगड़ा काम 

भगवान कृष्ण का प्रिय मोर पंख सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। अगर आप किसी कार्य को बहुत समय से करने की कोशिश कर रहे हैं या आपने कोई कार्य अच्छे उद्देश्य से किया हो मगर उसमें आपको सफलता नहीं मिली हो तो आपको अपने पास मोर पंख रखना चाहिए। मोर पंख आपके सारे रुके हुए काम को पूरे कर देता है और आपको काम में सफलता भी मिलती है। इसके लिए आपको अपने बेडरूम में ईस्ट या साउथ ईस्ट दिशा में मोर पंख रखना चाहिए। इससे आपके सारे रुके काम पूरे होंगे और आपको अपार सफलता मिलेगी। 

नहीं होगी पैसों की कमी 

अगर आप आर्थिक समस्या से जूझ रही हैं तो आपको अपने ऑफिस या तिजोरी में साउथ-ईस्ट दिशा में मोर पंख रखना चाहिए। इससे आपको बहुत लाभ होगा। आपके पास कभी भी धन की कमी नहीं होगी और रूका धन भी आपको आसानी से प्राप्त होगा। इसके साथ ही आपको धन कमाने के नए साधनों का भी पता चलेगा। 

इसे जरूर पढ़ें: Swastika Symbol: जानें स्वास्तिक के लाभ और इसे बनाने का सही तरीका

where to keep peacock feathers as per vastu

शत्रु बन जाएंगे मित्र 

मोर पंख बहुत ही प्रभावशाली होता है। इसमें से पॉजिटिव एर्नजी निकलती है और इसे अपने पास रखने से लोगों पर आपका सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। अगर आपका कोई शत्रु है तो आपको उसके नाम का एक मोर पंख सदैव अपने पास रखना चाहिए। इससे आपके और उसके मध्य के कटु संबंध सुधर जाएंगे। 

वास्तु दोष होता है खत्म 

अगर आपको अपने घर से वास्तु दोष खत्म करना है तो आपको अपने घर के मुख्य द्वार पर मोर पंख लगाना चाहिए। आपको घर के मुख्य द्वारा को हमेशा साफ रखना चाहिए और वहां गणेश जी की प्रतिमा के साथ मोर पंख भी रखना चाहिए। इससे आपके घर में भले वास्तु के हिसाब से चीजें न रखी हों मगर, ऐसा करने पर आपके घर से वास्तु दोष दूर हो जाएगा। 

बच्चों का पढ़ने में लगता है मन 

अगर आपके घर में पढ़ने वाले बच्चे हैं तो आपको उनके स्टडी रूम या पढ़ाई लिखाई का जहां सामान रखा है वहां पर मोर पंख जरूर रखना चाहिए। इससे बच्चों का पढ़ने लिखने में मन लगता है। वह अपनी कक्षा में अव्वल रहते हैं और विषयों में उन्हें अच्छे अंक प्राप्त होते हैं। आप बच्चों की किताबों के बीच में भी रख सकती हैंइससे उनकी लिखावट भी प्रभावशाली होगी।

 अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहे आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?

बेहतर अनुभव करने के लिए HerZindagi मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

Her Zindagi

Disclaimer

आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

हिन्दू धर्म में मोर पंख का बहुत महत्व है. मोर पंख न केवल भगवान श्री कष्ण को प्रिय है अपितु माता सरस्वती, माता लक्ष्मी, इंद्रदेव, भगवान कार्तिकेय तथा श्री गणेश को भी अत्यंत प्रिय है. इसलिए इसे हिंदू शास्त्र में बेहद शुभ माना गया है.

कुछ लोग मोर पंख को घर सजाने में इस्तेमाल करते हैं तो कोई इसे अपनी पुस्तक में रखना शुभ मानता है. पर क्या आप जानते हैं कि इन सबसे हटकर ये साधारण सा मोर पंख आपके जीवन के कई वास्तु दोष को दूर करने में मदद करता है.

वास्तु दोष से मुक्ति देता है
शास्त्रों के अनुसार आठ मोर पंख लेकर इन्हें एक साथ नीचे से सफेद धागे से बांध दें और ओम सोमाय नमः मंत्र का जाप करें. ऐसा करने से आप अपने घर को वास्तु दोष से मुक्त कर सकते हैं.

ग्रह दोष दूर करता है
एक काले धागे के साथ तीन मोर पंख बांधें. सुपारी के कुछ टुकड़े लें और थोड़ा पानी छिड़कते हुए ओम शनैश्चराय नमः मंत्र का 21 बार जाप करें. ऐसा करने से शनि के दोष से मुक्ति मिल सकती है.

धन में वृद्धि होती है
अपने लॉकर के पास मोर पंख रखने से धन में वृद्धि होती है और आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे सुधरने लगती है.

घर में खुशहाली आती है
मोर का संबंध सुंदरता और खुशहाली से भी है. इसलिए घर के लिविंग रूम नृत्य करते हुए एक मोर की पेंटिंग लगाने से घर में खुशहाली आती है.  

नकारात्मक ऊर्जा को दूर रखता है
ज्योतिष के अनुसार, घर के प्रवेश द्वार पर मोर पंख लगाने से घर के अंदर किसी भी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं कर सकती हैं. इससे घर का वास्तु दोष भी ठीक रहता है.  

स्वास्थ्य के लिए अच्छा
प्राचीन काल में मोर के पंख का उपयोग शरीर के जहर निकालने के लिए दवाई के रूप में भी किया जाता था. यही कारण है कि घर में मोर पंख रखने से स्वास्थ्य अच्छा रहता है.

एकाग्रता बढ़ाता है
शास्त्रों के अनुसार मोर पंख एकाग्रता बढ़ाने में सहायता करता है. इसलिए बच्चे इसे अपनी पुस्तक में रखते हैं.

प्रेम बढ़ाता है
बेडरूम में मोर की तस्वीर लगाने से आपस में प्रेम बढ़ता है.

मोर पंख दरवाजे पर लगाने से क्या होता है?

घर में भगवान की पूजा के साथ कीजिए मोरपंख की पूजा करना शुभ फलदायी माना जाता है। यदि घर में कोई वास्तु दोष है जिससे बुरी नजर लग सकती है तो गणपति की प्रतिमा या तस्वीर के साथ तीन मोरपंख को मुख्य द्वार पर लगाना चाहिए। इससे वास्तु दोष दूर होता है। मोर को धन की देवी लक्ष्मी बांसुरी के साथ रखने से भी लाभ होता है।

मोर का पंख कहाँ लगाना चाहिए?

वास्तु शास्त्र के अनुसार, आर्थिक स्थिति को मजबूत रखने के लिए मोर पंख को दक्षिण दिशा में तिजोरी के अंदर खड़े करके रखें। ऐसा करने से कभी भी धन की कमी नहीं होगी। कुंडली से राहु दोष को कम करने के लिए मोरपंख को घर की पूर्व या फिर उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर रखना शुभ होगा।

सुबह सुबह मोर पंख देखने से क्या होता है?

शास्त्रों में मोर और उसके पंख को हर तरह के ग्रह दोष को दूर करने के लिए मददगार बताया गया है। इसलिए मोर को देख भर लेने से आपको शुभ फल प्राप्‍त हो जाते हैं।

मोर पंख कितने लगाने चाहिए?

आप अपने धन के स्‍थान के पास सदैव 3 मोरपंख जरूर रखें। माना जाता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्‍मी आप पर मेहरबान रहती हैं और घर में सदैव धन बरसता है।