घर पर नेट की तैयारी कैसे करें - ghar par net kee taiyaaree kaise karen

यूजीसी नेट 2022 की तैयारी कैसे करें? (How to prepare for UGC NET 2022?) - यूजीसी नेट 2022 की परीक्षा में सभी प्रतिभागी सफलता पाना चाहते हैं यही कारण है कि सभी उम्मीदवारों के मन में एक सवाल हमेशा रहता है कि - यूजीसी नेट 2022 की तैयारी कैसे करें? उम्मीदवारों को यूजीसी नेट एग्जाम 2022 की तैयारी के दौरान योजनाबद्ध तरीके से पढ़ाई करनी चाहिए। छात्रों के लिए यह बेहद ही महत्त्वपूर्ण है कि वे यूजीसी नेट सिलेबस 2022 को समय पर पूरा करें।

Show

Latest Updates for UGC NET

  • 19 Oct 2022:

    यूजीसी नेट आंसर की 2022 प्रोविजनल जारी कर दी गई है; चेक करें अपने अंक, 20 अक्टूबर तक चैलेंज करने का मौका।

  • 06 Oct 2022:

    एनटीए ने 8 और 10 अक्टूबर को आयोजित किए जाने वाले पेपर के लिए यूजीसी नेट एडमिट कार्ड जारी किए, अभी करें डाउनलोड।

  • 04 Oct 2022:

    8 अक्टूबर के लिए यूजीसी नेट 2022 एडमिट कार्ड एडवांस सिटी इंटिमेशन जारी कर दिया गया है।

घर पर नेट की तैयारी कैसे करें - ghar par net kee taiyaaree kaise karen

छात्रों को यूजीसी नेट 2022 (UGC NET 2022) की तैयारी हेतु बनाई गई योजना में समय प्रबंधन, विषयों पर सटीक जानकारी जुटाना, सैंपल पेपर हल करना और मॉक टेस्ट देने जैसी बातों को शामिल करना चाहिए। यूजीसी नेट एग्जाम उन बेहद महत्त्वपूर्ण परीक्षाओं में से एक है जो छात्रों को अकादमिक क्षेत्र में कॅरियर के दरवाजे खोलने में सहायता प्रदान करती है। ऐसे में निम्नलिखित लेख को पूरा पढ़कर आप यह जान सकते हैं कि यूजीसी नेट 2022 की तैयारी कैसे करें (how to prepare for UGC NET 2022)।

यूजीसी नेट 2022 की तैयारी कैसे करें - विषयवार टिप्स (How to prepare for UGC NET 2022: Subject-wise tips)

यूजीसी नेट परीक्षा पैटर्न के अनुसार इस परीक्षा में दो प्रश्न पत्र होते हैं। पेपर 1 की सहायता से छात्रों की शिक्षण/अनुसंधान की क्षमता को आँका जाता है, जबकि पेपर 2 छात्रों के विषय के चुनाव पर आधारित होता है, यह वही विषय होता है जिसमें उन्होंने स्नातकोत्तर उपाधि हासिल की हुई होती है। उम्मीदवारों को यूजीसी नेट 2022 एग्जाम की तैयारी करते हुए इन दोनों ही पेपर्स को ध्यान में रखना चाहिए। उन्हें अपने समय का प्रबंधन करने के दौरान दोनों ही पेपर्स के लिए बराबर समय निकालना चाहिए क्योंकि पेपर 2 के लिए छात्रों को गहन अध्ययन की जरूरत होती है। .

मुफ्त डाउनलोड - श्रेणीवार शीर्ष करियर परीक्षाओं के बारे में बुनियादी जानकारी

यूजीसी नेट 2022 की तैयारी कैसे करें - पेपर 1 के लिए यूजीसी नेट की तैयारी के टिप्स (UGC NET Paper I preparation tips)

यूजीसी नेट पेपर 1 की परीक्षा प्रक्रिया को उम्मीदवारों के शिक्षण कौशल और अनुसंधान के कौशलों का आकलन करने हेतु तैयार किया गया है। पेपर 1 में दस महत्त्वपूर्ण विषयों को शामिल हैं - शिक्षण योग्यता, अनुसंधान योग्यता, समझ, संचार, गणितीय तर्क और योग्यता, तार्किक तर्क, डेटा व्याख्या, सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (ICT), जन विकास व पर्यावरण और उच्च शिक्षा।

यूजीसी नेट प्रिपरेशन टिप्स 2022 (UGC NET preparation tips) के अनुसार, उम्मीदवारों को हमेशा इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि एक शिक्षक को इस बात की समझ होनी चाहिए कि छात्रों से संवाद किस प्रकार करना चाहिए और किस तरह की अधिगम तकनीक उनके लिए ज्यादा लाभदायक सिद्ध होगी। फलस्वरूप एनटीए यूजीसी नेट उम्मीदवारों के लिए यह आवश्यक हो जाता है कि उन्हें शिक्षण को प्रभावित करने वाले कारकों की अच्छी समझ हो।

यूजीसी नेट 2022 की तैयारी कैसे करें - पेपर 2 के लिए यूजीसी नेट की तैयारी के टिप्स (UGC NET Paper 2 preparation tips)

उम्मीदवार यूजीसी नेट पेपर 2 (UGC NET Paper 2) के लिए विषय का चुनाव आवेदन पत्र भरने के दौरान करते हैं। यह वह विषय होता है जिसमें उम्मीदवार ने अपनी मास्टर्स की डिग्री प्राप्त की होती है। पेपर 2 में बढ़िया प्रदर्शन करने के लिए उम्मीदवारों को अपने चुने गए विषय का गहराई से अध्ययन करना होता है।इस पेपर में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को पढ़ाई के लिए उचित रणनीति बनानी चाहिए। यूजीसी नेट पेपर 2 (UGC NET Paper II) की तैयारी के लिए उम्मीदवारों को विस्तृत पाठ्यक्रम और नवीनतम परीक्षा पैटर्न को ध्यान में रखना चाहिए।

2016 से लेकर 2020 तक का हल सहित यूपीएससी प्रीलिम्स पेपर-1 उत्तर और व्याख्या सहित (UPSC Prelims Solved Paper-1 2016 to 2020 with Ans. & Explanation) -

यूजीसी नेट 2022 की तैयारी कैसे करें? (How to prepare for UGC NET 2022) - ध्यान रखने योग्य मुख्य बिंदु

यूजीसी नेट 2022 की तैयारी के दौरान उम्मीदवारों को कुछ महत्त्वपूर्ण बातें ध्यान में रखना चाहिए। ये मुख्य बातें छात्रों को यूजीसी नेट 2022 परीक्षा (UGC NET 2022 exam) में अच्छे अंक प्राप्त करने में सहायता करेंगे। यूजीसी नेट 2022 में प्राप्त होने वाले अच्छे अंक पूरी तरह से इस बात पर निर्भर करता है कि किसी उम्मीदवार ने कितनी अच्छी तरह से यूजीसी नेट 2022 के लिए तैयारी टिप्स (preparation tips of UGC NET 2022) का पालन किया है। नीचे आप ऐसे ही कुछ महत्त्वपूर्ण बिंदुओं को देख सकते हैं।

  • समय प्रबंधन - एक बढ़िया परीक्षा रणनीति के सबसे महत्त्वपूर्ण पहलुओं में समय प्रबंधन का एक प्रमुख स्थान है। छात्रों को यूजीसी नेट 2022 के संपूर्ण पाठ्यक्रम को प्राथमिकता के साथ तैयार करना चाहिए और इसके बाद अपने कमजोर व मजबूत टॉपिक्स के आधार पर समय का प्रबंधन करना चाहिए। ऐसे टॉपिक्स जिन पर पकड़ कमजोर हो, उनपर अधिक ध्यान दें।

  • टॉपिक्स के लिए रणनीति बनाएँ - किसी एक टॉपिक पर जरूरत से अधिक समय न लगाएँ। ऐसा इसलिए क्योंकि यूजीसी नेट 2022 परीक्षा तिथि जारी हो चुकी है और परीक्षाएँ बमुश्किल एक महीने दूर हैं। छात्रों को अब एक दिनचर्या जरूर बना लेनी चाहिए और उनकी यह कोशिश होनी चाहिए कि वे अपने दैनिक लक्ष्यों को प्राप्त करें।

  • यूजीसी नेट मॉक टेस्ट - उम्मीदवारों को आधिकारिक यूजीसी नेट मॉक टेस्ट 2022 से बहुत सहायता प्राप्त होगी। कुछ प्रमुख कोचिंग संस्थाओं द्वारा तैयार किए गए मॉक टेस्ट भी ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त हो सकते हैं। मॉक टेस्ट उम्मीदवारों को उनकी तैयारी के स्तर को पता करने और साथ ही यूजीसी नेट की परीक्षा का दबाव सहने में सहायता करेगा। आप इस टेस्ट में प्राप्त अंकों की मदद से स्वयं का मूल्यांकन कर सकेंगे।

  • यूजीसी नेट सैंपल पेपर को हल करना - यूजीसी नेट 2022 की तैयारी टिप्स (preparation tips for UGC NET 2022) के अंग के तौर पर छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे दो से तीन सैंपल पेपर्स या फिर पिछले वर्ष के यूजीसी नेट प्रश्न पत्रों (question papers of UGC NET) को रोज हल करें। सैंपल पेपर छात्रों को टॉपिक कवर करने और UGC NET 2022 परीक्षा के लिए सटीकता प्राप्त करने में मदद करेंगे।

  • शॉर्ट नोट्स तैयार करें - यूजीसी नेट 2022 की तैयारी के दौरान छात्रों को महत्त्वपूर्ण टॉपिक्स या फॉर्मूला यानि कि सूत्र के शॉर्ट नोट्स अवश्य तैयार करने चाहिए। ये नोट्स छात्रों को रिविजन के दौरान मदद करेंगे क्योंकि इसकी वजह से आपको पूरे पाठ को दोबारा पढ़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप अपने शॉर्ट नोट्स की मदद से बहुत जल्द सभी पाठों का रिविजन कर सकेंगे।

  • रिविजन - यूजीसी नेट 2022 (UGC NET 2022) या किसी भी परीक्षा की तैयारी का सबसे जरूरी हिस्सा होता है पढ़ी गई चीजों को दोहराना यानि कि रिविजन। रिविजन से छात्रों को यह जानने में मदद मिलेगी कि महत्त्वपूर्ण खंडों में क्या उन्हें आता है और कहाँ थोड़ी और तैयारी की जरूरत है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे कुछ इस तरह से समय का प्रबंधन करें कि यूजीसी नेट परीक्षा 2022 से पहले सभी महत्वपूर्ण विषयों का रिविजन कर सकें।

  • बेहतर स्वास्थ्य - यूजीसी नेट परीक्षा 2022 की तैयारी के दौरान अपनी स्वस्थ जीवनशैली जिसमें संतुलित आहार, व्यायाम, ध्यान और अच्छी नींद शामिल है, को नजरंदाज ना करें। हम सभी जानते हैं कि सभी परीक्षाएँ कोरोना महामारी के बीच आयोजित की जा रही हैं और सरकार ने इससे संबंधित यूजीसी नेट परीक्षा दिशानिर्देश जारी किए हैं। ऐसे में यह बहुत ही जरूर है कि आप अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाए रखें। शरीर में पानी की कमी न होने दें क्योंकि इसकी वजह से थकान और आलस की मात्रा में बढ़ोतरी हो सकती है जिसका नकारात्मक प्रभाव आपकी पढ़ाई पर होगा। हर सुबह ध्यान करें। इससे आपको स्वयं को शांत रखने में मदद मिलेगी और साथ ही इससे आपको सकारात्मक ऊर्जा भी प्राप्त होगी।

  • वर्तमान घटनाक्रम पर नजर रखें - यूजीसी नेट 2022 प्रिपरेशन टिप्स के अनुसार यह बहुत ही आवश्यक है कि छात्र ताजा घटनाक्रम से अवगत रहें। इसके लिए आप दैनिक रूप से हिंदी व अँग्रेजी अखबारों का अध्ययन कर सकते हैं। चूंकि पेपर 1 में सामान्य ज्ञान का खंड ताजा घटनाक्रम पर आधारित होता है, ऐसे में छात्रों के लिए यह बहुत अवाश्यक हो जाता है कि वे इससे अवगत रहें।

  • यूजीसी नेट की पुस्तकों का चुनाव - इसे लेकर छात्रों का दिमाग हमेशा उलझनों से घिरा रहता है कि यूजीसी नेट की तैयारी के लिए किस पुस्तक का चुनाव करें। ऐसा इसलिए क्योंकि बाजार में इससे संबंधित विभिन्न प्रकाशनों तले छपी किताबों का अंबार है। ऐसे में यूजीसी नेट 2022 के लिए सर्वश्रेष्ठ पुस्तकें (best books of UGC NET 2022) खरीदते हुए छात्रों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि किताब यूजीसी नेट 2022 के नवीनतम पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न (latest syllabus and exam pattern of UGC NET 2022) पर आधारित हो। निम्नलिखित तालिका से आप यूजीसी नेट 2022 के पुस्तकों के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

अन्य उपयोगी लिंक्स -

  • यूजीसी नेट सिलेबस 2022

  • यूजीसी नेट आवेदन पत्र 2022

यूजीसी नेट की पुस्तकें

प्रकाशन

यूजीसी नेट /जेआरएफ– सामान्य पेपर– I शिक्षण और शोध अभिवृत्ति

अरिहंत

ट्रूमैन यूजीसी नेट/सेट जनरल पेपर- I

दैनिक पब्लिशिंग कंपनी

यूजीसी नेट/सेट पेपर– I

मैक्ग्रा हिल एजुकेशन

यूजीसी नेट/सेट (जेआरएफ)– 14 वर्ष के हल प्रश्न पत्र शिक्षण और अभियोग्यता पेपर – I

जीकेपी

Student Also Liked:

  • Online Degree and Diploma Courses

  • Online Free Courses and Certifications

  • Online Short Term Courses and Certifications

  • Online Certification Courses

  • View all Online Courses and Certifications

यूजीसी नेट 2022 की तैयारी कैसे करें - परीक्षा पैटर्न के बारे में जानें

यूजीसी नेट 2022 परीक्षा में सम्मिलित होने वाले उम्मीदवारों को यूजीसी नेट 2022 परीक्षा पैटर्न को अवश्य जाँचना चाहिए। यूजीसी नेट 2022 एग्जाम पैटर्न (exam pattern of UGC NET 2022) छात्रों को यूजीसी नेट प्रश्न पत्र 2022 के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त करने में सहायता करेगी। यूजीसी नेट एग्जाम पैटर्न 2022 (UGC NET exam pattern 2022) के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने हेतु निम्नलिखित तालिका देखें।

यूजीसी नेट परीक्षा पैटर्न 2022 (UGC NET Exam Pattern 2022)

पेपर्स

पेपर 1

पेपर 2

विषय

सामान्य

उम्मीदवार द्वारा चुना गया विषय

प्रश्नों की संख्या

50

100

अंक

100

200

अवधि

3 घंटे

परीक्षा का माध्यम

ऑनलाइन

नकारात्मक अंकन

गलत उत्तर के लिए कोई अंक नहीं काटा जाएगा

अन्य सरकारी परीक्षाओं की सूची के लिए यहाँ क्लिक करें -

Frequently Asked Question (FAQs) - यूजीसी नेट 2022 की तैयारी कैसे करें? (How to prepare for UGC NET 2022 in hindi)

प्रश्न: यूजीसी नेट 2022 का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

उत्तर:

यूजीसी नेट 2022 का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट से पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि का उपयोग करते हुए डाउनलोड किया जा सकता है।

प्रश्न: क्या यूजीसी नेट 2022 की तैयारी (UGC NET preparation 2022) के लिए एनटीए द्वारा मॉक टेस्ट उपलब्ध करवाया जाएगा?

उत्तर:

हाँ, एनटीए द्वारा यूजीसी नेट 2022 के लिए आधिकारिक मॉक टेस्ट उपलब्ध करवाया जाएगा।

प्रश्न: यूजीसी नेट 2022 के लिए बेहतर तरीके से तैयारी कैसे करें?

उत्तर:

उम्मीदवार उपर्युक्त लेख के माध्यम से यूजीसी नेट 2022 की सुनियोजित तैयारी हेतु टिप्स प्राप्त कर सकते हैं।

प्रश्न: क्या यूजीसी नेट 2022 की परीक्षा (UGC NET exam 2022) को उत्तीर्ण करना कठिन है?

उत्तर:

नहीं, यदि यूजीसी नेट 2022 तैयारी टिप्स का अच्छी तरह से पालन किया जाता है, तो यूजीसी नेट 2022 परीक्षा कोई भी उत्तीर्ण कर सकता है। बस आपको दैनिक स्तर पर पढ़ाई के लिए समय का प्रबंधन करने की जरूरत है।

प्रश्न: क्या यूजीसी नेट तैयारी 2022 (UGC NET preparation 2022) में अखबार पढ़ना सहायक हो सकता है?

उत्तर:

बिल्कुल, पेपर 1 में एक खंड होता है जोकि ताजा घटनाक्रम पर आधारित होता है। रोज आखबार पढ़ने की आदत आपको उस खंड में अच्छे अंक प्राप्त करने में सहायता कर सकती है।

घर बैठे नेट की तैयारी कैसे करें?

हर सुबह ध्यान करें। इससे आपको स्वयं को शांत रखने में मदद मिलेगी और साथ ही इससे आपको सकारात्मक ऊर्जा भी प्राप्त होगी। वर्तमान घटनाक्रम पर नजर रखें - यूजीसी नेट 2022 प्रिपरेशन टिप्स के अनुसार यह बहुत ही आवश्यक है कि छात्र ताजा घटनाक्रम से अवगत रहें। इसके लिए आप दैनिक रूप से हिंदी व अँग्रेजी अखबारों का अध्ययन कर सकते हैं।

नेट की तैयारी के लिए कौन सी बुक पढ़नी चाहिए?

यूजीसी नेट 2022 के लिए सर्वश्रेष्ठ पुस्तकें (Best Books for UGC NET 2022) - पेपर 1, पेपर 2 की किताबें चेक करें.
यूजीसी नेट बुक्स 2022 - राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी नेट) आयोजित करती है। ... .
Popular Online Competition Courses and Certifications..

नेट कैसे क्वालीफाई करें?

उम्मीदवार को सर्वप्रथम किसी भी मान्यता प्राप्त कॉलेज से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक पूरा करना होगा. UGC NET एग्जाम में शामिल होने के लिए उम्मीदवार को पोस्ट ग्रेजुएशन में न्यूनतम 55% से 60% अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन पूरा करना चाहिए. इसमें आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमानुसार 5 प्रतिशत की छूट दी गई है.

नेट एग्जाम पास करने के लिए कितने नंबर होना चाहिए?

यूजीसी नेट 2022 कटऑफ (UGC NET 2022 Cutoff) सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को कम से कम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करना होता है, जबकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों (ओबीसी-एनसीएल, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और ट्रांसजेंडर) को दोनों पेपरों में न्यूनतम 35 प्रतिशत अंक प्राप्त करने चाहिए