हिंदी में जीरा कैसे लिखते हैं? - hindee mein jeera kaise likhate hain?

जीरा
हिंदी में जीरा कैसे लिखते हैं? - hindee mein jeera kaise likhate hain?
वैज्ञानिक वर्गीकरण
जगत: पादप
अश्रेणीत: एंजियोस्पर्म
अश्रेणीत: एकबीजपत्री
अश्रेणीत: ऍस्टरिड्स
गण: एपियेलिस
कुल: ऍपियेशी
वंश: क्यूमिनम
जाति: C. cyminum
द्विपद नाम
Cuminum cyminum
L.[1]

जीरा (वानस्पतिक नाम:क्यूमिनम सायमिनम) ऍपियेशी परिवार का एक पुष्पीय पौधा है। यह पूर्वी भूमध्य सागर से लेकर भारत तक के क्षेत्र का देशज है। इसके प्रत्येक फल में स्थित एक बीज वाले बीजों को सुखाकर बहुत से खानपान व्यंजनों में साबुत या पिसा हुआ मसाले के रूप में प्रयोग किया जाता है। यह दिखने में सौंफ की तरह होता है। संस्कृत में इसे जीरक कहा जाता है, जिसका अर्थ है, अन्न के जीर्ण होने में (पचने में) सहायता करने वाला।[2]

नामकरण[संपादित करें]

"जीरा" संस्कृत भाषा के "जीरक" से आता है, अर्थात जो पचनक्रिया में सहाय करता है। अंग्रेज़ी में "क्युमिन" शब्द की उत्पत्ति पुरातन अंग्रेज़ी के शब्द सायमैन या लैटिन भाषा के शब्द क्युमिनम,[3] से हुई है। यह शब्द मूलतः यूनानी भाषा के κύμινον (kuminon),[4] के लातिनीकरण से बना है। इसका साथ यहूदी भाषा के כמון (कॅम्मन) एवं अरबी भाषा के كمون (कैम्मन) ने दिया है।[5] इस शब्द के रूप का समर्थन कई प्राचीन भाषाओं के शब्द हैं, [6]जैसे अक्कैडियाई भाषा में कमूनु,[7], सुमेरियाई भाषा में गैमुन।[8] माईसेनियाइ यूनानी भाषा का शब्द κύμινον (क्युमिनॉ) इसका प्राचीनतम उदाहरण है।[9]

वर्णन[संपादित करें]

जीरा इसी नाम (जैविक नाम: क्युमिनम सायमिनम) के जैविक पौधे के बीज को कहा जाता है। यह पौधा पार्स्ले परिवार का सदस्य है। इसका पौधा 30–50 से॰मी॰ (0.98–1.64 फीट) की ऊंछाइ तक बढ़ता है और इसके फ़लों को हाथ से ही तोड़ा जाता है। [10] यह वार्षिक फ़सल वाला मुलायम एवं चिकनी त्वचा वाला हर्बेशियस पौधा है। इसके तने में कई शाखाएं होती हैं एवं पौधा २०-३० सेंमी ऊंचा होता है।[2] प्रत्येक शाखा की २-३ उपशाखाएं होती हैं एवं सभी शाखाएं समान ऊंचाई लेती हैं जिनसे ये छतरीनुमा आकार ले लेता है[2] इसका तना गहरे हरे रंग का सलेटी आभा लिये हुए होता है। इन पर ५-१० सेंमी की धागे जैसे आकार की मुलायम पत्तियां होती हैं। इनके आगे श्वेत या हल्के गुलाबी वर्ण के छोटे-छोटे पुष्प अम्बेल आकार के होते हैं। प्रत्येक अम्बेल में ५-७ अम्ब्लेट होती हैं।[2]

चित्र दीर्घा[संपादित करें]

  • जीरे के बीज

  • हिंदी में जीरा कैसे लिखते हैं? - hindee mein jeera kaise likhate hain?

    बीजों का आवर्धित चित्र

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Cuminum cyminum information from NPGS/GRIN". www.ars-grin.gov. मूल से 20 जनवरी 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2008-03-13.
  2. ↑ अ आ इ ई E. V. Divakara Sastry, Muthuswamy Anandaraj. "Cumin, Fennel and Fenugreek". SOILS, PLANT GROWTH AND CROP PRODUCTION (PDF). Encyclopedia of Life Support Systems (EOLSS). मूल (PDF) से 26 जून 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 नवम्बर 2013.
  3. cuminum Archived 2012-10-04 at the Wayback Machine, चार्ल्टन टी.ल्युइस, चार्ल्स शॉर्ट, ए लैटिन डिक्श्नरी, पर्सियस डिजिटल पुस्तकालय पर
  4. κύμινον Archived 2012-10-04 at the Wayback Machine, जिसे पाकिस्तान में सौंफ़ (سونف) कहा जाता है। हेनरी जॉर्ज लिड्ड्ल, रॉबर्ट स्कॉट्ट, ए ग्रीक-इंग्लिश लॅक्सिकन, पर्सियस डिजिटल ल्पुस्तकालय पर
  5. cumin Archived 2013-10-20 at the Wayback Machine, Persian: Zeereh زیره, Online Etymology Dictionary
  6. "बीज जीरा स्वास्थ्य लाभ वजन कम है". मूल से 2 फ़रवरी 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 जनवरी 2017.
  7. "Kamūnu Archived 2011-07-27 at the Wayback Machine." premiumwanadoo.com.
  8. Anton Deimel, Orientalia Old Series 13 (1924) 330.
  9. Palaeolexicon Archived 2011-02-03 at the Wayback Machine, Word study tool of ancient languages
  10. "जीरा से साइड इफेक्ट". मूल से 2 फ़रवरी 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 जनवरी 2017.

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

  • शाहजीरा

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]

  • जीरे की आरगैनिक खेती
  • जीरे की उन्नत खेती

जीरा को हिंदी में कैसे लिखते हैं?

वर्णक्रम में ब्राउज़ करें.
जीने का ढंग.
जीनस् का बहुवचन.
जीर्ण रूप से.
जीर्णोद्धार.
जीर्णोद्धार करना.

जीरा की स्पेलिंग क्या होती है?

4-जीरा: जीरे को अंग्रेजी में Cumin seeds कहते हैं.

जीरा का क्या नाम है?

उत्तेजक, वातहर, क्षुधावर्धक और संकोचक के रूप में इसका प्रयोग किया जाता है। इत्र निर्माण और पेयों तथा कोर्डियलों को सुवासित करने केलिए जीरा बीज तेल का प्रयोग किया जाता है ।

जीरा पाउडर को क्या कहते हैं?

क्या है जीरा- जीरा एक प्रकार का खाद्य पदार्थ है जिसका इस्तेमाल खाने में किया जाता है। ये दिखने में सौंफ की तरह छोटा-छोटा होता है। जीरा एक तरह का बीज होता है और ये बीज पियेशी परिवार के एक पुष्पीय पौधे से आता है। इसका रंग श्वेत या सफेद होता है, जिसका इस्तेमाल आमतौर पर खाने में किया जाता है।