कबूतर का खाना क्या होता है? - kabootar ka khaana kya hota hai?

‌‌‌ ‌‌‌यदि आप एक कबूतर प्रेमी हैं तो आपको पता ही होगा कि कबूतर क्या-क्या खाते हैं ? और यदि आपको नहीं पता तो हम इस लेख मे विस्तार से बताने वाले हैं। दोस्तों कबूतर की बहुत सारी प्रजातियां हैं। यह लगभग 3000 के आस पास हो सकती हैं।

Show

 उनमे से अधिकतर के बारे मे हम नहीं जानते हैं। लेकिन भारत मे सफेद कबूतर ‌‌‌को सबसे अधिक पसंद किया जाता है।और बहुत से लोग इसको घरों के अंदर भी पालते हैं यदि कबूतर की सुंदरता की बात करें तो इसके अलावा कबूतर की और भी बहुत सी प्रजातियां हैं जो केवल पालने के लिए ही बनी हैं। ‌‌‌खूबसूरत कबूतरों मे Barb pigeon ,Ice Pigeon,Brunner pouter pigeon जैसे बहुत सारी कबूतर की प्रजातियां आती हैं। इनको भारत मे बहुत ही कम पाला जाता है क्योंकि यह काफी महंगी होती हैं।

कबूतर का खाना क्या होता है? - kabootar ka khaana kya hota hai?

‌‌‌यदि हम कबूतरों की कुछ खास प्रजातियों की कीमत की बात करें तो यह 13 करोड़ से भी अधिक हो सकती है। एक न्यूज वेबसाइट के अंदर छपी एक न्यूज के अनुसार ‌‌‌बोल्ट नामक एक कबूतर को 13 करोड़ के अंदर बेचा गया था और इस कबूतर को चीन के एक कारोबारी ने खरीदा था।वे इसका इस्तेमाल अन्य कबूतरों के प्रजनन के अंदर करेंगे ।

बेल्जियम के अंदर धावक कबूतर अरमांडो की 9 करोड़ 78 लाख  के अंदर बेचा गया था। यह काफी मजेदार रहा । जब इस कबूतर को बेचने पर बोली लगी थी तो लोगों को इतनी उमम्ीद नहीं थी की इसकी कीमत यहां तक पहुंच जाएगी । इस कबूतर को भी चीन के दो अज्ञात व्यापारियों ने ही खरीदा था।

‌‌‌यह सब बताने का मकसद यह था कि कबूतर पालना वाकाई मे एक बिजनेस हो सकता है। यदि आप एक अच्छी प्रजाति के कबूतर पालते हैं तो यह आपको अमीर बना सकता है। लेकिन वास्तव मे कबूतर को पिंजरे में बंद रखना भी गलत होगा ।

‌‌‌कबूतर आमतौर पर अधिकतर वे ही चीजें खाते हैं जोकि हम इंसान खाते हैं।हालांकि वे कीड़े भी खा सकते हैं। लेकिन यह बहुत कम होता है। कबूतरों के मुंह मे केवल 40 स्वाद कोशिकाएं होती हैं। और एक इंसान की बात करें तो यह संख्या हजारों मे होती है। मतलब यह है कि कबूतर अधिकतर चीजों का स्वाद नहीं ले सकते हैं। ‌‌‌हालांकि उसके बाद भी वे खाते ही रहते हैं।

‌‌‌यदि एक कबूतर आजाद है तो वह खाने के लिए कुछ भी तलास कर सकता है। लेकिन यदि वह बंधा हुआ है तो वह वही खाएगा जो आप उसे देंगे । आप उसे हर प्रकार के भोजन को मिक्स करके दे सकते हैं। आमतौर पर यदि हम एक जंगली कबूतर की बात करें तो वह सर्दियों में अधिक तेल आधारित बीज वे खाते हैं ताकि उनको ठंड कम लग सके ।

इसके अलावा जब गर्मी का मौसम आता है तो वे अपने खाने पीने के अनाज के अंदर बदलाव करदेंगे । कबूतर माँ और पिताजी जिनके पास एक बच्चा है उन्हें युवा को खिलाने के लिए अधिक विविध भोजन की आवश्यकता होगी। बच्चे को बढ़ने की जरूरत है और बहुत सारे पोषण की आवश्यकता है।

  • ‌‌‌कबूतर क्या क्या खाते हैं ? kabootar ka khana kya hai  गेहूं
  • कबूतर क्या-क्या चीज खाते हैं Crack Corn
    • ओट
    • कबूतर क्या क्या चीज खाता है जौ
    • ‌‌‌मटर
    • Vetch
  • ‌‌‌कबूतर के लिए किन किन विटामिनस की आवश्यकता होती है?
    • K Vitamin
    • E Vitamin
    • D Vitamin
    • A Vitamin
    • B complex Vitamin
    • Ascorbic Acid
  • ‌‌‌क्या कबूतर को रोटी खिलाई जा सकती है?
  • ‌‌‌कबूतरों के लिए साफ पानी की व्यवस्था करना
  • सफेद कबूतर क्या क्या खाते है ?
  • ‌‌‌बाजार से खरीद सकते हैं कबूतरों का भोजन
  • कबूतर क्या खाते हैं ‌‌‌मैं केवल घर पर शौक से कबूतर पाल रखे हैं ?
  • कबूतर के बच्चे क्या क्या खाते हैं
    • ‌‌‌कबूतर के बच्चे को खिलाने के लिए आवश्यक सामग्री कैसे बनाई जा सकती है?

‌‌‌कबूतर क्या क्या खाते हैं ? kabootar ka khana kya hai  गेहूं

दोस्तों कबूतर कई प्रकार का अनाज खाते हैं। जिसके अंदर पहला नाम आता है गेहूं का । यदि आप घर के अंदर कबूतर पाल रखे हैं तो आप कबूतर को गेहूं खिला सकते हैं। आप गेहूं को सीधा या बिना पिसे खिलाएं । ताकि गेहूं का अच्छा लाभ कबूतर को मिल सके ।

‌‌‌यदि आप चाहें तो गेहूं को पीस कर भी कबूतर को खिला सकते हैं। लेकिन यह कोई फायदेमंद नहीं है। गेहूं कार्बोहाइड्रेट में समृद्ध है और इसे कम मात्रा में दिया जाना चाहिए। बहुत अधिक और आपका कबूतर मोटा हो जाएगा।

‌‌‌आमतौर पर जिन लोगों को पता नहीं होता है कि कबूतर को क्या क्या खिलाना चाहिए वे लोग कबूतर को केवल गेहूं ही खिलाते रहते हैं। हालांकि यदि आप जानते हैं तो फिर आप कबूतर को ज्यादा गेहूं कभी नहीं खिलाएंगे ।

कबूतर क्या-क्या चीज खाते हैं Crack Corn

‌‌‌मक्का के बारे मे तो हम सभी जानते ही हैं और इसका उपयोग भी बहुत बार करते होंगे । मक्का भी कबूतरों का सबसे पसंदिदा भोजन होता है। आप मक्का को बाजार से खरीर सकते हैं और उनको खिला सकते हैं। मक्का में उच्च ऊर्जा मूल्य, बहुत सारे प्रोटीन होते हैं और यह कबूतर पाचनशक्ति के लिए अच्छा है। लेकिन अगर बहुत अधिक मात्रा में दिया जाए तो इससे वजन भी बढ़ सकता है क्योंकि यह कैलोरी से भरपूर होता है।

ओट

ओट (Avena sativa), जिसे कभी-कभी आम ओट के नाम से भी जाना जाता है। यह बीज के लिए उगाई जाने वाली अनाज की एक प्रजाति है।जई ओटमील और लुढ़का जई के रूप में मानव उपभोग के लिए उपयुक्त हैं, सबसे आम उपयोगों में से एक पशुधन फ़ीड के रूप में है। नियमित रूप से सेवन करने पर ओट्स लो ब्लड कोलेस्ट्रॉल से जुड़ा एक पोषक तत्व युक्त भोजन है।
‌‌‌आपको बतादें कि यह कबूतरों का पसंदिदा भोजन नहीं है। लेकिन फिर भी कबूतरों के पंखों के लिए काफी अच्छा है।यह ठंडे मौसम मे उनकी मदद कर सकता है। इसके सेवन से रक्त प्रवाह बढ़ जाता है। लेकिन इसको अंडे देने के समय नहीं देना चाहिए , नहीं तो इसके दुष्स प्रभाव हो सकते हैं।

कबूतर क्या क्या चीज खाता है जौ

कबूतर का खाना क्या होता है? - kabootar ka khaana kya hota hai?

जब ठंड का मौसम हो तो जौ कबूतरों को खाने के लिए देना उचित होगा । यह उनके पेट को शांत रखेगा और उनको ठंड से बचने मे मदद करेगा । इसको केवल वयस्क कबूतरों को ही दें । बच्चे को इसको ना दें क्योंकि यह उनके पाचन तंत्र के लिए अच्छा नहीं होता है।

‌‌‌मटर

कबूतरों को मटर काफी पसंद आता है। यदि आप कबूतरों के लिए महंगा खाना खरीदने मे सक्षम नहीं है तो आप इसे देना बंद कर सकते हैं। इसके अंदर 22-26% प्रोटीन, 50-52% बिना नाइट्रेट वाले पदार्थ, 0.1 से 2% वसा और 4-5% सेल्यूलोज होते हैं ।

‌‌‌यह कबूतरों के विकास मे बहुत अधिक मदद करेगा ।यह कबूतर की बीमारी के प्रतिप्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और थकान को कम करने मे भी मदद करता है।

Vetch

विकिया फूलों की पौधों की लगभग 140 प्रजातियों का एक जीनस है ।इसकी प्रजातियां मुख्य रूप से प्रजातियां यूरोप, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, एशिया और अफ्रीका के अंदर पाई जाती हैं। ‌‌‌यह कबूतरों के लिए काफी अच्छा भोजन है लेकिन इसको कबूतर को 15 प्रतिशत से कम मात्रा मे देना चाहिए ।यदि आप इसको अधिक मात्रा मे देते हैं तो यह कबूतर के लिए आंत्र समस्या पैदा कर सकता है।

‌‌‌कबूतर के लिए किन किन विटामिनस की आवश्यकता होती है?

कबूतर का खाना क्या होता है? - kabootar ka khaana kya hota hai?

दोस्तों आपको बतादें कि यह वैसे ही काम करता है। जिस तरह से इंसान के लिए विटामिन की आवश्यकता होती है। उसी प्रकार से कबूतर के लिए भी विटामिन की आवश्यकता होती है। ‌‌‌यदि आप कबूतर पालते हैं तो आपको इसके बारे मे पता होना भी आवश्यक होता है ताकि आप उसकी उचित तरीके से देखभाल कर सके ।विटामिन कबूतर के पोषण के लिए काफी महत्वपूर्ण होते हैं। कबूतर को 6 प्रकार के विटामिन की आवश्यकता होती है। जिसमे विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, विटामिन डी, विटामिन ई आदि हैं।

K Vitamin

K Vitamin कबूतरों के अंदर रक्त की जमावट को रोकने मे सबसे उपयोगी हो सकते हैं।K Vitamin हरी सब्जी के अंदर पाये जाते हैं। कबूतर के पाचन तंत्र के भीतर नियमित बैक्टीरिया को मारने के लिए इसका यूज होता है। इसको बढ़ाने के लिए कबूतरों को हरी सब्जी भी नियमित अंतराल के बाद खिलानी चाहिए।

E Vitamin

E Vitamin का कार्य यह है कि यह कबूतर की metabolic क्रियाओं को नियंत्रित करता है। यदि इस विटामिन की कमी हो जाती है तो कबूतर की metabolic क्रियाएं । बहुत अधिक प्रभावित हो जाती हैं।

D Vitamin

विटामिन कैल्शियम खनिज को कबूतर के शरीर में अवशोषित करने के लिए बहुत अधिक उपयोगी होता है। जैसा कि आपको पता ही होगा कि इस विटामिन का निर्माण सूर्य के संपर्क मे जब हम आते हैं तो ऐसे ही हो जाता है। ठीक वैसा ही कबूतर के अंदर होता है।

A Vitamin

यह विटामिन स्वस्थ बलगम झिल्ली और त्वचा के लिए उपयोगी होता है। आप इसको Cod liver oil Eggs,Fortified breakfast cereals,Fortified skim milk. Orange  vegetables and fruits से प्राप्त कर सकते हैं।

B complex Vitamin

B complex Vitamin  के अंदर 12 से अधिक योगिक आते हैं। इसके अंदर  राइबोफ्लेविन (बी 2), थायमिन (बी 1), कोलीन (बी 4), नियासिन (बी 3), पाइरिडोक्सिन (बी 6), पैंटोथेलिक एसिड (बी 5)  जैसे तत्व आते हैं। Broccoli ,Avocado ,sparagus जैसे फूड से आप यह विटामिन प्राप्त कर सकते हैं।

Ascorbic Acid

Ascorbic Acid के प्रमुख स्त्रोत रसदार फ़ल. टमाटर कच्ची बंदगोभी, आलू, स्ट्रॉबेरी  होते हैं। यह कबूतर के लिए तब काफी उपयोगी हो जाता है। जब उसका जिगर ठीक से काम नहीं कर पाता है या क्षतिग्रस्त हो जाता है।

‌‌‌क्या कबूतर को रोटी खिलाई जा सकती है?

‌‌‌बहुत लोगों के मन मे एक सवाल आता है कि कबूतर को रोटी खिलाई जा सकती है या नहीं ? ‌‌‌वैसे पशु डॉक्टर यह कहते हैं कि आप कबूतरों को समय समय पर ब्रेड खिला सकते हैं। लेकिन समस्या तब आती है जब आप उनको रोजाना ही ब्रेड खिलाना शूरू करदें ।वैसे रोटी कबूतर के लिए एक अच्छा कार्बोहाइड्रेट स्त्रोत हो सकता है।

‌‌‌यदि आप कबूतरों को रोटी खिला रहे हैं तो सबसे पहले यह सुनिश्चित करें की रोटी ताजा होनी चाहिए। यदि रोटी सूखी हुई तो भी वे इसे खाने का प्रयास करेंगे लेकिन वे ऐसा नहीं कर पाएंगे । और इस दौरान कबूतर को चोट भी लग सकती है।

‌‌‌आपको बतादें कि कबूतर की यादाश्त अच्छी होती है। यदि वे जंगल के अंदर या और कहीं पर भेाजन देखते हैं तो वे इसे रोजाना खाने के लिए आएंगे । जबतक की वह खत्म नहीं हो जाता है। ‌‌‌यदि आपने देखा होगा कि जो लोग कबूतर को दाना डालते हैं वे उसके पास आकर बैठ जाते हैं और उससे डरते बल्किुल भी नहीं हैं। क्योंकि उनको पता है कि वह उनका कोई नुकसान नहीं करेंगे ।

‌‌‌इसके अलावा कबूतर अपने फीडर को उसकी आवाज और चेहरे से आसानी से पहचान लेते हैं।

‌‌‌कबूतरों के लिए साफ पानी की व्यवस्था करना

दोस्तों आपको बतादें कि कबूतर साफ पानी को पीना बहुत अधिक पसंद करते हैं। आप कबूतरों के लिए किसी बर्तन मे डालकर पानी रख सकते हैं। यदि आपने घर के अंदर कबूतर पाल रखा है तो आप उसके पास हमेशा पानी रखे रहने दें ।

सफेद कबूतर क्या क्या खाते है ?

‌‌‌हम आपको बतादें कि दुनिया के अंदर लगभग सारी कबूतर की प्रजातियां एक जैसा ही भोजन करती हैं। आप यदि सफेद कबूतर को पाल रखें हैं या उनको भोजन देना चाहते हैं तो गेहूं ,जौ ,बाजरा जैसी चीजें आसानी से खिला सकते हैं।

‌‌‌बाजार से खरीद सकते हैं कबूतरों का भोजन

कबूतर का खाना क्या होता है? - kabootar ka khaana kya hota hai?

दोस्तों बाजार के अंदर कबूतरों का भोजन बना बनाया उपलब्ध है। और यदि आप घर पर नहीं बना सकते हैं तो यह आपके लिए एक अच्छा उपाय हो सकता है। हालांकि यह आपको बड़े शहरों के शॉप मे मिल जाएगा  नहीं तो आप ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं।

indiamart पर आपको हर प्रकार का कबूतर फीड मिल जाएगा । यहां पर आपको 25 किलो के लिए लगभग 2000 रूपये देने पड़ सकते हैं। आप वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। इसको खरीदने का फायदा यह है कि आप कबूतर को संतुलित भोजन दे पाएंगे ।

‌‌‌इस भोजन के अंदर आपको Grains, Pluses, Essential Amino Acids,  Vitamins, Minerals, Trace Minerals, Toxin Binders and Mold Inhibitor जैसी चीजे मिलेगीं ।

कबूतर क्या खाते हैं‌‌‌मैं केवल घर पर शौक से कबूतर पाल रखे हैं ?

‌‌‌यदि आप अपने घर पर ही शौक से कबूतर पालते हैं और यदि आप उनके लिए अलग से कोई भोजन नहीं खरीद सकते हैं तो कोई बात नहीं । आप उनको वो दे सकते हैं जो आप खुद खाते हैं। जैसे कि आप टमाटर की सब्जी बनाते हैं तो आप उन्हें ‌‌‌यह खाने के लिए दे सकते हैं। और अनाज के अंदर हर घर मे बाजरा और गेहूं मिल ही जाएगा । आप यह अनाज कबूतर को खिला सकते हैं।

‌‌‌बस इस बात का हमेशा ध्यान रखें की आप उनको एक ही प्रकार का अनाज लंबे समय तक ना डालें ।क्योंकि ऐसा करने से उनके शरीर के अंदर दूसरे प्रकार के विटामिनों की कमी हो जाती है।

कबूतर के बच्चे क्या क्या खाते हैं

‌‌‌कबूतर के बच्चे का भोजन काफी अलग होता है।जब कबूतर का बच्चा अंडे से बाहर आता है तो उसके माता पिता उसे दूध पिलाते हैं।यह दूध कबूतरों के गले के पास होता है। ‌‌‌कबूतर का दूध कबूतर के बच्चे के जन्म देने के 10 दिन बाद उत्पादन हो जाता है।पहले दिन जब बच्चे कबूतर को उसके माता पिता दूध पिलाते हैं तो वह काफी पतला दिखता है और उसके बाद उसका घनत्व काफी ज्यादा हो जाता है।

‌‌‌आपकी जानकारी के लिए बतादें कि यदि बच्चे कबूतर को उसके माता पिता ने 5 से 6 दिन तक अपना दूध पिलादिया है और उसके बाद वे उसे छोड़ देते हैं या नहीं पालते हैं तो वह जिंदा बच जाता ‌‌‌है। लेकिन यदि वे बच्चे के जन्म के बाद एक दिन भी उसे अपना दूध नहीं पिलाते हैं तो उसका बचना मुश्किल होता है।

‌‌‌आमतौर पर कबूतर के छोटे बच्चे आपको मिल सकते हैं और वे इतने छोटे नहीं होते हैं जिनको आप बचा नहीं सकें ।अधिकतर वे वैसे बच्चे हो सकते हैं जो अपने माता पिता के दूध को पिने के बाद किसी वजह से छोड़ दिये जाते हैं।

‌‌‌या फिर ऐसा भी हो सकता है कि कई बार कबूतर घोसले से गिर जाते हैं। और उसके बाद वे आपको मिल सकते हैं। यदि आपको कोई कबूतर मिलता है तो आपके सामने सबसे बड़ी समस्या यह आती है कि आप उस कबूतर के बच्चे को क्या खिला सकते हैं?

 ‌‌‌सबसे पहले कबूतर के बच्चे को आप उसके लिए बनाए गए स्थान पर बिठाएं आपको इस बात पर ध्यान देना होगा कि आप जो घोसला कबूतर के लिए बना रहे हैं वह असली घोसले जैसा होना चाहिए ताकि उसे असुविधा ना हो और फिर उसे सेरेलैक खिलाएं जोकि गेंहूं और दूध से बनाया जा सकता है।

‌‌‌कबूतर के बच्चे को खिलाने के लिए आवश्यक सामग्री कैसे बनाई जा सकती है?

‌‌‌यदि आप के पास एक बच्चा कबूतर है या आपको कहीं से मिल गया है और आप उसे बचाना चाहते हैं तो यह आपका अच्छा विचार हो सकता है।तो आइए जानते हैं आप इसके लिए किस तरह से भोजन तैयार कर सकते हैं।आवश्यक भोजन सामग्री निम्न प्रकार से है ।

ब्लेंडर मशीन

छलनी

बाउल

सिरिंज (20cc)

साइकिल वाल्व ट्यूब

गुनगुना पानी

  • ‌‌‌यदि आपके यहां पर कबूतर का भोजन मिलता है तो किसी दुकान से खरीद लाएं लेकिन यदि कबूतर का भोजन नहीं मिलता है तो आप गेहूं, मटर, पॉपकॉर्न की मदद से कबूतर के भोजन को तैयार कर सकते हैं।और मसीन का प्रयोग करते हुए इस भोजन को पीस लें ।
  • ‌‌‌अब इस पीसे हुए भोजन के अंदर थोड़ा गुनगुना पानी मिलाएं और इसको एक घोल तैयार करलें ताकि कबूतर के बच्चे के मुंह के अंदर आसानी से जा सके ।
  • ‌‌‌अब इस घोल को सुई के अंदर भरें ।ध्यादें सूई का अगला हिस्सा जो लौहे का बना हुआ है उसको निकालदें। और फिर इस भोजन को बच्चे के मुहं के अंदर डाल दें ।
  • ‌‌‌आप कबूतर को केवल 20 ग्राम ही भोलन एक दिन में दे ।यदि आप इससे अधिक भोजन कबूतर को देते हैं तो वह नुकसान करेगा ।जब कबूतर का बच्चा 25 दिन का हो जाए तो फिर आप इसको आम कबूतरों वाला भोजन खिला सकते हैं।
  • ‌‌‌यदि आप कबूतर को जल्दी ही भोजन खिलाना चाहते हैं तो आप बाजरे के आटे को घोल बनाकर खिला सकते हैं।हालांकि यह सिर्फ अमरजेंसी के लिए ही है रोजाना बाजरे के आटे का घोल कबूतर के बच्चे को ना देवें ।

‌‌‌यदि आपको कोई ऐसा कबूतर बच्चा मिलता है जिसके पंख नहीं हैं जो 12 दिन से भी छोटा है और आप उसे बचाना चाहते हैं उसके माता पिता नहीं हैं तो आप यह तरीका भी प्रयोग मे ले सकते हैं। लेकिन इसमे आपके पास एक कबूतर का ऐसा जोड़ा होना आवश्यक है जिसने अंडे दे रखे हैं।

‌‌‌यदि आप कबूतर के किसी एक अंडे की जगह उस बच्चे को रखदें तो वे इसको अपना दूध पीला सकते हैं।और एक बार यदि बच्चा दूध पी लेता है तो उसके बाद उसके बचने के चांस बढ़ जाते हैं।

‌‌‌जब आप उस कबूतर बच्चे को दूसरे माता पिता के अंडों की जगह पर रखें तो इस बात का ध्यान रखाना चाहिए कि वे कबूतर उसे स्वीकार करते हैं या नहीं यदि बच्चा बड़ा हो गया है तो हो सकता है वे इस बात को जान जाएं कि यह उनका बच्चा नहीं है और वे उसे चोट पहुंचा सकते हैं।

‌‌‌यदि कबूतर का बच्चा 10 दिन का हो चुका है और उसके बाद आप इस विधि का प्रयोग करते हैं तो माता पिता उसे पहचान सकते हैं। हालांकि 10 दिन का बच्चा यदि आपको मिलता है या इससे बड़ा मिलता है तो आप उसे उपर बताए गए तरीके से भोजन बनाकर खिला सकते हैं।

कबूतर क्या क्या खाते हैं ? लेख के अंदर हमने यह जाना कि कबूतर क्या खाते हैं और कबूतर के बच्चों का भोजन क्या होता है। यह लेख आपको कैसा लगा नीचे कमेंट करके हमें बताएं।

यह हैं दुनिया सबसे मीठी चीज What is the world’s sweetest subsistence ?

शेरनी कितने बच्चों को जन्म देती है ? शेरों मे प्रजनन

क्या आपको पता है मेंढक कितने प्रकार के होते हैं different type of frogs

कबूतर का पसंदीदा खाना क्या है?

अनाज, मेवे और दालें इसका मुख्य भोजन हैं। भारत में यह सफेद और सलेटी रंग के होते हैं पुराने जमाने में इसका प्रयोग पत्र और चिट्ठियाँ भेजने के लिये किया जाता था कबूतर एक उड़ने वाला पक्षी है, जो आसमान में उड़ता हुआ नज़र आता है।

कबूतर को खाने में सबसे अच्छा क्या लगता है?

कबूतरों को सबसे ज्यादा खाने में क्या पसंद होता है ? - Quora. कबूतरों को सबसे ज्यादा खाने में क्या पसंद होता है ? ज्वार , बाजरा , गेहूँ ।

कबूतर को खिलाने से क्या होता है?

कबूतरों को जब आप अपने घर के अंदर दाना खिलाते हैं, तो घर के अंदर सुख और शांति आती है. घर के अंदर कबूतर दाने चुगने आते हैं तो आप पर धन की वर्षा होती है. ऐसा भी माना जाता है कि कबूतरों को दाना खिलाने से घर के अंदर सकारात्मक उर्जा आती है और घर के अंदर की नकारात्मक उर्जा दूर होती है.

कबूतर को पानी पिलाने से क्या होता है?

कबूतर को पानी पिलाने से लाभ पानी पिलाने को हिंदू धर्म में पुण्य का काम बताया गया है. यदि आप गर्मियों के मौसम में पुश-पक्षियों के लिए अलग से एक बर्तन में पानी भर कर रखते हैं, तो इससे आपको बहुत ही शुभ फल प्राप्त होंगे.