Show ‘कुंजी’ क्या है?“किसी शाफ्ट पर पुली, गियर आदि को पावर ट्रांसफर करने के लिए जिसका उपयोग किया जाता है, उसे कुंजी (key) कहते हैं”। ‘कुंजी’ के प्रकारफिटिंग के आधार पर यह दो प्रकार (two types) की होती हैं- Table of Contents
(1.)संक ‘कुंजी’इस प्रकार की ‘कुंजी’ आधी शाफ्ट (half shaft) तथा आधी हब में लगाई जाती है तथा यह अधिक घुमाऊ बल आघूर्ण पूर्ण रूप से ट्रांसमिट करने में उपयोग की जाती है। और यह निम्न प्रकार की होती हैं- (i)प्लेन टेपर ‘कुंजी’इस ‘कुंजी’ या चाबी की पूरी चौड़ाई तथा लम्बाई समान होती है, परन्तु मोटाई समान हो भी सकती है तथा नहीं भी अर्थात् यह समान्तर (parallel) तथा टेपर दोनों प्रकार की होती हैं। तथा इसके सिरे राउण्ड अथवा चौकोर हो सकते हैं। इसमें 1 : 100 का टेपर होता है। यह चाबी हब को शाफ्ट के साथ में जाम कर देती है। इन्हें भी पढ़ें:- सीलिंग के बारे में (ii)फैदर संक ‘कुंजी’इसकी चौड़ाई तथा मोटाई पूरी लम्बाई में समान होती है। इसमें टेपर नहीं होता। तथा इसके दोनों सिरे गोल (round) या चौकोर होते हैं। यह ‘कुंजी’ आयताकार या वर्गाकार क्रॉस सैक्शन की होती है। और यह कभी-कभी डवटेल प्रकार (dovetail type) की भी होती है। (iii)जिब हैड ‘कुंजी’यह एक टेपर वाली ‘कुंजी’ होती है, इसके मोटे वाले सिरे पर हैड (head) बना होता है। इसका उपयोग (use) वहाँ किया जाता है जहाँ शाफ्ट के सिरे पर कोई पुली लगानी हो। तथा बीच में जिब हैड ‘कुंजी’ (gib head key) का उपयोग करने के लिए अधिक लम्बे चाबी रास्ता की आवश्यकता होती है। यह शाफ्ट तथा गियर दोनों को जाम कर देती है। और इसके लगाने पर अक्षीय तथा घूर्णी दोनों प्रकार की गतियाँ जाम हो जाती हैं। इसकी मोटाई में 1 : 100 का टेपर होता है, तथा इसकी चौड़ाई समान होती है। (iv)वुडरफ ‘कुंजी’यह अर्द्धवृत्ताकार (semicircular) होती है। इसको लगाने के लिए हब या गियर में तो आयताकार चाबी रास्ता बनाया जाता है। परन्तु शाफ्ट के अन्दर ‘कुंजी’ को मोटाई के वृत्ताकार कटर द्वारा सर्कुलर चाबी रास्ता (circular kay-way) बनाया जाता है। और यह शाफ्ट में बाईं व दाईं ओर झुक सकती है, इसलिए इसे ‘समंजन कुंजी’ भी कहते हैं। यह कुंजियाँ टेपर शाफ्ट या स्पिण्डल के लिए सर्वोत्तम (best) है। और इसका उपयोग अधिकतर ऑटोमोबाइल में किया जाता है। इन्हें भी पढ़ें:- जैक क्या है? व इसके प्रकार (v)गोल ‘कुंजी’यह बेलनाकार अथवा शंकु आकार की हो सकती है। इसमें 1 : 50 का टेपर होता है। यह हब तथा शाफ्ट में दो प्रकार से फिट की जाती है-
इसे ‘पिन कुंजी’ (pin key) भी कहते हैं। और इसका उपयोग हल्के पॉवर ट्रांसमिशन के लिए किया जाता है। (2.)सैडल ‘कुंजी’इस प्रकार की ‘कुंजी’ में शाफ्ट में चाबी रास्ता (key-way) नहीं बनाया जाता। केवल हब में बनाया जाता है। यह अपने दाब के कारण बने घर्षण बल के द्वारा ही पॉवर ट्रांसमिशन करती हैं। यह निम्न दो प्रकार (two types) की होती हैं- इन्हें भी पढ़ें:- शॉफ्ट हैमर क्या है? (i)ठोस सैडल ‘कुंजी’इसका क्रॉस-सैक्शन आयताकार (rectangular) होता है। और इसकी जितनी मोटाई होती है। उतनी ही गहराई में चाबी रास्ता हब में भी बना दिया जाता है। यह जहाँ पर फिट करनी होती है, शाफ्ट पर वहाँ का कुछ भाग (part) फ्लैट कर दिया जाता है। और यह फ्लैट सतह ‘कुंजी’ की सीट का काम करती है तथा आसानी से हब को स्लिप नहीं होने देती। इसको फ्लैट सैडल ‘कुंजी’ (flat saddle key) भी कहते हैं। (ii)हॉलो सैडल ‘कुंजी’यह भी आयताकार (rectangular) होती है परन्तु इसकी शाफ्ट की ओर वाली साइड फ्लैट के स्थान गोलाई में होती है, जिसका रेडियस शाफ्ट के रेडियस के बराबर होता है। इसकी मोटाई के समान ही हब में चाबी रास्ता (key-way) बना होता है। हॉलो सैडल ‘कुंजी’ केवल घर्षण के कारण ही पॉवर ट्रांसफर करती है। और इसका उपयोग हल्के कामों के लिए किया जाता है। सावधानियाँ
‘कुंजी’ पुलर के बारे मेंइसका उपयोग किसी मशीन के भाग (part of machine) में मजबूती से जकड़ी या टूटी हुई ‘कुंजी’ या चाबी को निकालने के लिए किया जाता है। इसको बनाने के लिए स्टील का उपयोग किया जाता है। इसका साइज, चाबी (key) के साइज पर निर्भर करता है तथा इसकी मोटाई चाबी की प्रोजेक्शन ऊँचाई के बराबर रखी जाती है। इन्हें भी पढ़ें:- स्पिरिट लेवल क्या है? इसके उपयोग More Information:-वाइस क्या है? तथा वाइस के प्रकार My Website:- iticourse.com इन्हें भी पढ़ें:- ऊष्मा उपचार व स्टील की संरचना Recommended
Post navigationकुंजी क्या है विभिन्न प्रकार की कुंजियों की व्याख्या करें?यह एक बहुविकल्पी शब्द का पृष्ठ है: यानि समान शीर्षक वाले लेखो की सूची। यदि आप यहां किसी विकिपीडिया की कड़ी के द्वारा भेजे गए है, तो कृपया उसे सुधार कर सीधे ही सम्बन्धित लेख से जोड़े, ताकि पाठक अगली बार सही पृष्ठ पर जा सकें। चाबी, कुंजी का सबसे ज्यादा प्रयोग किया जाने वाला अर्थ "चाबी" के रूप में लिया जाता है।
कुंजी कितने प्रकार की होती?कुंजी (key) पौधों तथा जन्तुओं के समान तथा असमान गुणों के आधार पर बनाई जाती है। वर्गिकी कुंजी (taxonomic key) दो विपरीत लक्षणों पर आधारित होती है। इनमें से एक को स्वीकार किया जाता है जबकि दूसरे को अस्वीकृत कर दिया जाता है। कुल, वश तथा जाति के लिए अलग-अलग कुंजी का उपयोग किया जाता है।
कुंजी से आप क्या समझते हैं?अर्थ एक ऐसी वस्तु जिससे किसी भी जगह को सुरक्षित रूप से बन्द या खोला जा सकता है। इसका उपयोग ताले को खोलने और वापस बन्द करने में होता है। इस शब्द का दूसरा उपयोग एक प्रकार के पुस्तक में भी होता है, जिसमें सभी प्रश्नों के उत्तर दिये होते हैं।
कुंजी का उद्देश्य क्या है?Shift+A :यह कीबोर्ड शॉर्टकट अधिनियमों पृष्ठ पर जाने के लिए है! Shift+R :यह कीबोर्ड शॉर्टकट नियम पृष्ठ पर जाने के लिए है!
|