क्या खाना खाने के बाद नींबू पानी दिया जा सकता है? - kya khaana khaane ke baad neemboo paanee diya ja sakata hai?

क्या खाना खाने के बाद नींबू पानी दिया जा सकता है? - kya khaana khaane ke baad neemboo paanee diya ja sakata hai?

Lemon Water After Meals Benefits: नींबू पानी पानी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, यह तो हम सभी अच्छी तरह जानते हैं। यह न सिर्फ पीने में बहुत स्वादिष्ट होता है, कई स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान करता है। हम में से ज्यादातर लोग सुबह खाली पेट नींबू पानी में शहद मिलाकर पीना पसंद करते हैं, साथ ही हेल्थ एक्सपर्ट्स भी ऐसा करने का सुझाव देते हैं। नींबू विटामिन सी का बेहतरीन स्रोत है। साथ ही इसमें साइट्रिक एसिड भी होता है। यह एक नेचुरल इम्यूनिटी बूस्टर है, साथ ही पेट संबंधी समस्या और वजन घटाने वाले लोगों के लिए ऐसा करना बहुत लाभकारी होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, अगर आप भोजन के बाद में गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीते हैं, तो इससे भी सेहत को अद्भुत फायदे मिलते हैं? जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा!

Show

बहुत से लोग अक्सर पूछते हैं कि खाना खाने के कितनी देर बाद नींबू पानी पीना चाहिए? या खाना खाने के तुरंत बाद नींबू पानी पीना चाहिए या नहीं?  खाने के बाद निम्बू पानी पीने से क्या फायदे मिलते हैं, इस पर अधिक जानकारी के लिए हमने क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल से बात की। इस लेख में हम आपको खाना खाने के बाद निम्बू पानी पीने के 5 फायदे (khana khane ke bad nimbu pani peene ke fayde), साथ ही पीने का सही समय बता रहे हैं।

खाना खाने के बाद निम्बू पानी पीने के फायदे- Lemon Water After Meals Benefits In Hindi

1. नहीं होती पेट संबंधी समस्याएं

अगर आप भोजन के बाद में गर्म पानी में नींबू का रस मिलाकर सेवन करते हैं, तो इससे भोजन के बेहतर पाचन में मदद मिलती है। साथ ही यह पोषक तत्वों के अवशोषण में भी मदद करता है। यह अपच और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर रखता है और सुबह मलत्याग की प्रक्रिया को बेहतर बनाता है।

क्या खाना खाने के बाद नींबू पानी दिया जा सकता है? - kya khaana khaane ke baad neemboo paanee diya ja sakata hai?

2. इम्यूनिटी होती है मजबूत

शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में गर्म पानी और नींबू पानी का मिश्रण बहुत लाभकारी होता है। विटामिन सी और एंटिऑक्सीडेंट्स और एंटीइन्प्लेमटरी गुणों से भरपूर यह कॉम्बिनेशन वायरल और मौसमी संक्रमण, एलर्जी, सर्दी-जुकाम, बुखार से आपको सुरक्षित रखने में मदद करता है। साथ ही सूजन से लड़ने में भी मददगार है।

3. शरीर की डिटॉक्सिफिकेशन में मदद करता है

नींबू पानी एक बेहतरीन डिटॉक्स ड्रिंक है। यह आपके शरीर के टॉक्सिन्स, हानिकारक कणों को बाहर निकालने और रक्त को शुद्ध करने में भी मदद करता है।

4. त्वचा की समस्याएं दूर होती हैं

शरीर डिटॉक्सिफाई करने के साथ ही नींबू पानी पीने से त्वचा को भी बहुत फायदा मिलता है। इससे त्वचा की कील-मुंहासे और दाग-धब्बे जैसी समस्याएं दूर होती हैं। साथ त्वचा में निखार आता है।

इसे भी पढें: पीपल के पत्ते उबालकर पीने से सेहत को मिलेंगे 6 जबरदस्त फायदे

5. दिल स्वस्थ रहता है

अगर आप नियमित भोजन के बाद में गर्म पानी में नींबू का रस मिलाकर सेवन करते हैं, तो इससे खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है और ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल रहता है। यह हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी हृदय रोगों के जोखिम को कम करने में सहायक है।

क्या भोजन के तुरंत बाद नींबू पानी पी सकते हैं- Can We Drink Lemon Water Right After Meal

डायटीशियन गरिमा के अनुसार आपको भोजन के बाद में किसी भी तरह के ठंडे या ठंडी तासीर वाले ड्रिंक्स का सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि यह आपके पाचन में गड़बड़ का कारण बन सकते हैं, इससे भोजन ठीक से पच नहीं पाता है और अपच जैसी समस्याओं का कारण बनता है। इससे सुबह मलत्याग में परेशानी, पेट में गैस, कब्ज, ब्लोटिंग जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।

इसे भी पढें: सुबह नीम की पत्तियां उबालकर पीने से सेहत को मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे

खाना खाने के कितनी देर बाद नींबू पानी पीना चाहिए- Right Time To Drink Lemon Water After Meal

डायटीशियन गरिमा के अनुसार आपको अपने भोजन के बाद किसी भी ड्रिंक के बीच में कम से कम 45 मिनट का अंतर रखना चाहिए। आमतौर पर 1 घंटे बाद कोई ड्रिंक पीने की सलाह दी जाती है। साथ ही आपको भोजन के बाद ठंडे पानी में नींबू मिलाकर नहीं पीना चाहिए। आपको हमेशा गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर सेवन करना है। आप इसमें शहद मिलाकर पी सकते हैं।

All Image Source: Freepik

नींबू पानी (Lemon Juice) पीना स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर कोई रोजाना नींबू पानी का सेवन करता है, तो यह कई बीमारियों से बचाता है। क्योंकि नींबू में विटामिन सी, थियामिन, नयासिन, रिबोफ्लोविन, विटामिन बी- 6, विटामिन ई और फोलेट जैसे कई विटामिन्स पाएं जाते हैं। इसलिए यह स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक साबित होता है। लेकिन अगर कोई रोजाना खाना खाने के बाद नींबू पानी का सेवन करता है, तो यह स्वास्थ्य को और भी ज्यादा लाभ पहुंचाते हैं। लेकिन खाना खाने के तुरंत बाद नींबू पानी का सेवन नहीं करना चाहिए, बल्कि आधे घंटे बाद पीना चाहिए। जानिए खाना खाने के बाद नींबू पानी पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

खाना खाने के बाद नींबू पानी पीने के फायदे (Khana Khane Ke Baad Nimbu Pani Pine Ke Fayde In Hindi)

पेट के लिए फायदेमंद

खाना खाने के बाद अगर कोई रोजाना नींबू पानी का सेवन करता है, तो यह पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि नींबू पानी खाने को अच्छी तरह से डाइजेस्ट (Digest) कर देता है। साथ ही इससे पाचन तंत्र भी मजबूत होता है।

डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद

खाना खाने के बाद नींबू पानी पीना डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर कोई डायबिटीज का मरीज खाना खाने के बाद नींबू पानी का सेवन करता है, तो इससे शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।

कोलेस्ट्रॉल लेवल होता है कम

खाना खाने के बाद नींबू पानी पीना दिल संबंधी बीमारियों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर किसी का कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) लेवल बढ़ गया हो, तो उसे नींबू पानी का सेवन करना चाहिए। क्योंकि यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता है।

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

खाना खाने के बाद नींबू पानी पीने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। अगर किसी को ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) की शिकायत हो, तो उसे रोजाना दोपहर में खाना खाने के बाद नींबू पानी का सेवन करना चाहिए।

त्वचा के लिए फायदेमंद

नींबू पानी का सेवन करना त्वचा (Skin) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसमें विटामिन सी की अधिक मात्रा पाई जाती है। जिसके सेवन से त्वचा पर ग्लो आता है। साथ ही त्वचा संबंधी बीमारी भी दूर होती है।

मोटापा होता है कम

अगर कोई रोजाना खाना खाने के बाद नींबू पानी का सेवन करता है, तो उससे मोटापा कम होता है। अगर किसी को मोटापा कम करना हो, तो उसे रोजाना खाना खाने के बाद नींबू पानी का सेवन करना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava

Thank You!

क्या खाना खाने के बाद नींबू पानी ले सकते हैं?

अगर आप भोजन के बाद में गर्म पानी में नींबू का रस मिलाकर सेवन करते हैं, तो इससे भोजन के बेहतर पाचन में मदद मिलती है। साथ ही यह पोषक तत्वों के अवशोषण में भी मदद करता है। यह अपच और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर रखता है और सुबह मलत्याग की प्रक्रिया को बेहतर बनाता है।

खाना खाने के बाद नींबू पानी पीने से क्या फायदा है?

पाचन को बेहतर बनाए: हर दिन नींबू पानी पीने से पाचन बेहतर होता है और अपच, गैस, खट्टी डकारें जैसी समस्याएं दूर रहती हैं. यहां तक कि खाना खाने के बाद पेट दर्द की समस्या हो तो भी आप सिर्फ एक गिलास गुनगुने पानी में एक नींबू को निचोड़कर इसका सेवन कर लीजिए.

नींबू पानी कब नहीं पीना चाहिए?

सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने से आपको डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। नींबू में ऐस्कॉर्बिक एसिड की मात्रा बहुत ज्यादा होती है और यह किडनी में यूरिन प्रोडक्शन को बढ़ाने का काम करता है, इसलिए बहुत संतुलित मात्रा में ही इसका सेवन करना चाहिए। 2. सुबह खाली पेट नींबू पानी पीना हड्डियों के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

नींबू पानी पीने के कितनी देर बाद कुछ खाना चाहिए?

खाने के इतने देर बाद सेवन करना सही भोजन के बाद कम से कम आपको 45 मिनट बाद तक नींबू पानी नहीं पीना चाहिए. वैसे तो खाना खाने के 1 घंटे बाद ही कोई ड्रिंक पीने की सलाह दी जाती है. इसके अलवा भोजन करने के बाद कभी भी ठंडे पानी में नींबू मिलाकर न पिएं, हमेशा गर्म पानी में नींबू का रस डालकर सेवन करें.