खाना खाते समय प्याज खाने से क्या होता है? - khaana khaate samay pyaaj khaane se kya hota hai?

प्याज का इस्तेमाल हर घर में किसी न किसी रूप में होता है। कई लोग सब्जियों में प्याज डालते हैं तो बहुत से लोग सलाद के रूप में ही कच्चा प्याज खाते हैं। प्याज खाने से कई तरह के फायदे होते हैं। 

खाना खाते समय प्याज खाने से क्या होता है? - khaana khaate samay pyaaj khaane se kya hota hai?

खाना खाते समय प्याज खाने से क्या होता है? - khaana khaate samay pyaaj khaane se kya hota hai?

New Delhi, First Published Sep 27, 2019, 12:54 PM IST

हेल्थ डेस्क। आजकल बढ़ती कीमतों के कारण प्याज पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। प्याज का इस्तेमाल हर घर में किसी न किसी रूप में होता है। मुख्य रूप से सब्जियां बनाने में प्याज का इस्तेमाल किया जाता है। इससे दाल में तड़का भी लगाया जाता है। ज्यादातर लोग भोजन के साथ कच्चा प्याज सलाद के रूप में खाते हैं। वैसे प्याज की गंध अच्छी नहीं होती, पर यह बहुत ही गुणकारी है। नियमित रूप से प्याज का इस्तेमाल करने पर कई तरह की बीमारियों से बचाव तो होता ही है, यह शरीर की रोग प्रतिरोधात्मक क्षमता को भी बढ़ाता है। जानते हैं प्याज के 5 खास फायदे के बारे में।

1. डिहाइड्रेशन से करता है बचाव
गर्मी के दिनों में प्याज खाने से डिहाइड्रेशन यानी शरीर में पानी की कमी नहीं होती। प्याज खाने से लू से भी बचाव होता है। अगर रोज एक कच्चा प्याज सलाद के रूप में खाया जाए तो कभी भी शरीर में पानी की कमी नहीं होगी।

2. डाइजेशन को करता है ठीक
प्याज को किसी भी रूप में खाया जाए, यह डाइजेशन को ठीक रखता है। प्याज में कुछ ऐसे रस होते हैं, जो भोजन को पचाने में मददगार होते हैं। नियमित प्याज खाने से पेट ठीक रहता है और गैस वगैरह की समस्या नहीं होती।

3. जोड़ों के दर्द में है कारगर
जिन लोगों को गठिया की समस्या है या जिन्हें जोड़ों में अक्सर दर्द होता है, उन्हें प्याज का सेवन जरूर करना चाहिए। उन्हें प्याज भून कर खाना चाहिए। इसके अलावा सरसों के तेल में प्याज के टुकड़े को गर्म कर लगाने से भी जोड़ों के दर्द में काफी फायदा होता है।

4. पेशाब संबंधी समस्या में
अगर किसी को पेशाब आने में परेशानी हो रही हो या रुक-रुक कर पेशाब आता हो तो उसे प्याज का रस पिलाना चाहिए। दिन में दो-तीन बार एक-दो चम्मच प्याज का रस पीने से पेशाब खुल कर होने लगता है। अगर पेशाब नहीं होने से पेट के निचले हिस्से में दर्द हो रहा हो तो वहां प्याज के रस से मालिश करनी चाहिए। इससे काफी फायदा होता है। 

5. यौन शक्ति को बढ़ाता है
प्याज खाने से यौन शक्ति बढ़ती है। अगर किसी को इस तरह की समस्या हो तो उसे सफेद प्याज का रस निकाल कर पीना चाहिए। इसके अलावा सफेद प्याज को भून कर भी खाना चाहिए। कुछ समय के इस्तेमाल के बाद इससे जरूर फायदा होता है। इस समस्या में देसी प्याज ज्यादा कारगर होता है। 

Last Updated Sep 27, 2019, 12:54 PM IST

रोजाना कच्चा प्याज खाने के फायदे, इन गंभीर बीमारियों का खतरा होगा कम

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 10 Nov 2020 02:02 PM IST

सब्जियों में तो आप प्याज का इस्तेमाल करते ही होंगे और शायद कच्चा भी खाते होंगे, लेकिन क्या आप इसके फायदों के बारे में जानते हैं? गर्मियों के मौसम में अक्सर लोग कच्चा प्याज खाना पसंद करते हैं, क्योंकि यह सिर्फ लू से ही नहीं बचाता बल्कि यह कई बीमारियों से भी आपको बचा सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, कच्चा प्याज खाने से हाई ब्लड प्रेशर से लेकर कैंसर और हृदय से जुड़ी बीमारियों का खतरा काफी कम हो जाता है। साल 1990 में अमेरिका में हुए एक अध्ययन में यह दावा किया गया था कि कच्चा प्याज खाने से दिल से जुड़ी बीमारियां ठीक हुई हैं। यह पाचन क्रिया को भी सही रखने में मदद करता है। आइए जानते हैं कच्चा प्याज खाने के फायदों के बारे में... 

सलाद में कच्चा प्याज खाने से पाचन ठीक रहता है और सांस संबंधी रोगों से भी बचने में मदद मिलती है। दरअसल, इसमें मौजूद मैग्नीशियम और अन्य खनिज लवण शरीर में खून का प्रवाह बनाए रखने में मदद करते हैं, जिससे ऊर्जा का स्तर बना रहता है। आप दोपहर के खाने में कच्चे प्याज को सलाद में शामिल कर सकते हैं। 

प्याज शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का भी काम करता है। इसमें फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, पोटैशियम और विटमिन-सी जैसे गुण पाए जाते हैं, जो न सिर्फ शरीर को निरोग बनाते हैं बल्कि इम्यूनिटी बढ़ाने में भी मदद करते हैं। 

प्याज में एंटी-कैंसर गुण भी पाए जाते हैं। ये शरीर में कैंसर सेल्स को न सिर्फ बढ़ने से रोकते हैं बल्कि उसे खत्म भी करते हैं। कई अध्ययनों में यह दावा किया गया है कि प्याज खाने वालों को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का खतरा कम होता है। 

प्याज में सल्फर यौगिक मौजूद होते हैं जो ब्लड शुगर के खतरे को कम करते हैं। अगर किसी को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो उसे कच्चे प्याज का सेवन करना चाहिए। मैरीलैंड यूनिवर्सिटी के मेडिकल सेंटर के मुताबिक, कच्चे प्याज के सेवन से ब्लडर इंफेक्शन को भी कम करने में मदद मिलती है। कई अध्ययनों में यह भी बताया गया है कि प्याज का सेवन हृदय से जुड़ी बीमारियों में भी फायदेमंद होता है। यह हार्ट अटैक का खतरा कम कर देता है।

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

भोजन के साथ प्याज खाने से क्या होता है?

पाचन - पाचन संबंधी समस्याओं के लिए प्याज का सेवन फायदेमंद हो सकता है। पाचन तंत्र को मजबूत बनाने और पेट को स्वस्थ रखने के लिए आप प्याज को सलाद के रूप में खा सकते हैं। कई तरह के संक्रमणों से राहत - प्याज में एंटी-एलर्जिक, एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे कई गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई तरह के इंफेक्शन से बचाने में मदद कर सकते हैं।

प्याज खाने का सही समय क्या है?

प्याज के लाभों को प्राप्त करने के लिए, इसे सोने से कम से कम 2 घंटे पहले थोड़ा पका हुआ या इसे रस के रूप में लेना सबसे अच्छा है।

कच्चा प्याज कब नहीं खाना चाहिए?

अगर आपकी सर्जरी हुई है, तो प्‍याज का सेवन करने से ब्‍लड क्‍लॉटिंग में समस्‍या आ सकती है. यही नहीं, ये आपके ब्‍लड शुगर को लो कर सकता है, इसलिए सर्जरी से एक सप्‍ताह पहले और बाद में प्‍याज का इस्‍तेमाल ना करें. अगर आपका ब्‍लड शुगर लो रहता है, तो एक निश्चित मात्रा से अधिक प्‍याज का सेवन ना करें.

रोजाना प्याज खाने से क्या होता है?

प्याज (Raw Onion Benefits) को सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है. प्याज (Onion Benefits) में एंटी-एलर्जिक, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-कार्सिनोजेनिक गुण होते हैं. इसके अलावा प्याज में भरपूर मात्रा में विटामिन ए, बी6, बी-कॉम्प्लेक्स और सी भी पाया जाता है. प्याज के सेवन से शरीर को इंफेक्शन के खतरे से बचाया जा सकता है.