मच्छर मारने का स्प्रे कैसे बनाएं - machchhar maarane ka spre kaise banaen

Homemade Mosquito Oil: गर्मी हो या बरसात, मच्छर अपने साथ कई बीमारी जैसे मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया साथ लेकर आते हैं। ऐसे में मच्छरों को मारना और घर से बाहर भगाना बहुत जरूरी होता है। लोग अक्सर मच्छरों को मारने के लिए बाजारों के स्प्रे इस्तेमाल करते हैं लेकिन बाजारो में मिलने वाले ये स्प्रे केमिकलयुक्त होते हैं, जो मच्छरों के साथ-साथ इंसानो के लिए भी नुकसानदायक होते हैं। कई लोंगों को इन स्प्रे की खुशबू से भी एलर्जी होती है। इसलिए एलर्जी जैसी समस्याओं से बचने के लिए आप घर पर मच्छरों को भगाने के तेल या स्प्रे बना सकते हैं, जिससे मच्छर भी नहीं रहेंगे और ये आपके लिए भी नुकसानदायक नहीं होंगे। तो चलिए जानते हैं घर पर तेल बनाने के तरीकों के बारे में-

घर पर मच्छर भगाने के लिए बनाएं हर्बल ऑयल

लेमन युक्लिप्टस ऑयल
मच्छरों को भगाने और मारने के लिए लेमन युक्लिप्टस ऑयल भी बहुत कारगर होता है। इस तेल को बनाने के लिए 10 एमएल लेमन युक्लिप्टस ऑयल में 90 एमएल नारियल या फिर ऑलिव ऑयल अच्छे से मिक्स कर लें। अब इस तेल को किसी स्प्रे बोतल में डालकर घर के हर कोने में छिड़काव करें। इससे 5 मिनट में ही सारे मच्छर खत्म हो जाएंगे। आप चाहे तो इसे शरीर पर भी लगा सकते हैं, इससे त्वचा को भी कोई नुकसान नहीं होगा।

Also Read: वेट लॉस करना है तो इन चीजों से कर लीजिए तौबा, बहुत जल्द दिखेगा असर

नीम का तेल
नीम का तेल हर प्रजाति के मच्छरों को भगाने में कारगर होता है। नीम के तेल को बनाने के लिए पहले नीम की पत्तियों और नीम की टहनियों को नारियल के तेल में डालकर 10 मिनट तक अच्छे से पकाएं। पकाने के बाद इस तेल को छानकर किसी शीशी में कर लें। आप चाहे तो इसे शरीर पर लगाकर भी मच्छरों से सुरक्षित रह सकते हैं। इसके अलावा एक कप पानी में तीन चम्मच नीम के तेल को डालकर इसका पूरे घर में छिड़काव भी कर सकते हैं।

पिपरमिंट ऑयल और कोकोनट ऑयल
पिपरमिंट का तेल मच्‍छरों को भगाने के लिए बहुत असरदार तेल होता है। दरअसल, मच्छरों को पिपरमिंट की खुशबू बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होती, इस वजह से पिपरमिंट की हल्की सी खुशबू से ही सारे मच्छर बाहर चले जाते हैं। इस ऑयल को बनाने के लिए पिपरमिंट ऑयल और नारियल के तेल को एस साथ मिक्स कर लें और मच्छरों को भगाने वाला असरदार तेल तैयार। अब आप इसे शरीर पर लगाकर या पानी में डालकर स्प्रे के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। क‍िसी भी तरह के ब्‍यूटी रुटीन से पहले एक्‍सपर्ट की सलाह जरूर लें।)

बच्चों को मच्छरों से बचाना जरूरी है, मगर केमिकल वाले रिपेलेंट का इस्तेमाल करना भी नहीं चाहते हैं। इसके लिए आप कुछ घरेलू उपायों की मदद ले सकते हैं। आइए जानते हैं इन उपायों के...

Aparajita

Sun, 30 Sep 2018 12:47 PM

मच्छर मारने का स्प्रे कैसे बनाएं - machchhar maarane ka spre kaise banaen
1/6

पूरा पढ़ेंमौसम बदल रहा है और इसी के साथ शुरू हो गया है मच्छरों का प्रकोप। यह समय मच्छरों के काटने से फैलने वाली बीमारियों का भी होता है। इसलिए इनसे बचने के उपाय करने बेहद जरूरी होते हैं। बाजार में मिलने वाली मच्छर भगाने वाली चीजों में काफी सारा केमकिल होता है। बच्चों को मच्छरों से बचाना जरूरी है, मगर केमिकल वाले रिपेलेंट का इस्तेमाल करना भी नहीं चाहते हैं। इसके लिए आप कुछ घरेलू उपायों की मदद ले सकते हैं। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में

मच्छर मारने का स्प्रे कैसे बनाएं - machchhar maarane ka spre kaise banaen
2/6

पूरा पढ़ेंगार्लिक स्प्रे: लहसुन में मौजूद एलीसिन मच्छरों को भगाने में मदद करता है। लहसुन का स्प्रे बनाने के लिए 5-6 लहसुन की कलियों को 1 चम्मच मिनरल तेल में मिलाकर रातभर के लिए रख दें। अब इस तेल में 1 चम्मच नींबू का रस और 2 कप पानी मिलाएं। अच्छे से मिक्स करने के बाद इस सॉल्यूशन को स्प्रे बोतल में भर लें और घर के आस-पास पौधों में डालें।

मच्छर मारने का स्प्रे कैसे बनाएं - machchhar maarane ka spre kaise banaen
3/6

पूरा पढ़ेंदालचीनी तेल स्प्रे: दालचीनी में सिनानेल्डीहाइड, सिनेमाइल एसीटेट जैसे कई कंपाउंड होते हैं जो शरीर को मच्छर के काटने से बचाने में मदद करते हैं। इसके लिए 10 बूंद दालचीनी के तेल में 30-40 एमएल पानी मिलाकर स्प्रे बोतल में भर लें। इसे मच्छर के काटने वाली जगह पर भी लगा सकते हैं।

संबंधित फोटो गैलरी

मच्छर मारने का स्प्रे कैसे बनाएं - machchhar maarane ka spre kaise banaen
4/6

पूरा पढ़ेंनीम और नारियल का तेल: 10 बूंदें नीम के तेल में 30 एमएल नारियल का तेल मिलाकर शरीर पर लगाएं। नीम और नारियल का तेल आपको मच्छर से काटने में बचाता है।

मच्छर मारने का स्प्रे कैसे बनाएं - machchhar maarane ka spre kaise banaen
5/6

पूरा पढ़ेंबेकिंग सोडा और सिरका: यह घर में बनाया जा सकने वाला काफी आसानी बनाया जाने वाला स्प्रे है। बेकिंग सोडा और सिरका को मिलाने से कार्बन डाई ऑक्साइड निकलती है, जो मच्छर के हमले से बचने मदद करता है। इसके लिए 1 कप सिरके में एक चौथआई कप बेकिंग सोडा मिलाकर स्प्रे बोतल में भर लें। इस स्प्रे को कमरे के बाहर छिड़कें।

मच्छर मारने का स्प्रे कैसे बनाएं - machchhar maarane ka spre kaise banaen
6/6

पूरा पढ़ेंरबिंग एल्कोहल: रबिंग एल्कोहल मच्छर पर काफी असरदार होता है। इसे मच्छर भगाने और मच्छर के काटने वाले स्थान पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। रबिंग एल्कोहल से स्प्रे बनाने के लिए 10 बूंद एसेंशियल ऑयल में 1 चम्मच रबिंग एल्कोहल और 30 एमएल पानी मिलाकर इस सॉल्यूशन को स्प्रे बोतल में भर लें। इसे अच्छी तरह शेक करके कमरे के बाहर स्प्रे करें ताकि मच्छर भाग जाएं।

संबंधित फोटो गैलरी

ऐप पर पढ़ें

अगली गैलरी

  • Health Tips: तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से होते हैं कई लाभ
  • अच्छी नींद के लिए 5 चीजें जो आपको सोने से पहले जरूर करनी चाहिए
  • Health Tips: चटपटी इमली के ये गजब के फायदे जान आप भी हो जाएंगे हैरान
  • Health Tips: घर पर ब्लड प्रेशर को मैनेज करने के ये हैं आसान टिप्स
  • Health Tips: हाइपरटेंशन को दूर करने में मदद करते हैं ये सुपरफूड्स
  • Health Tips: कई गुणों का खजाना है कच्चा केला,जानें इसके चमत्कारी फायदे
  • Health Tips: दूध में शहद मिलाकर पीने के हैं गजब के फायदे
  • Health Tips: ‌सेहत पर बुरा असर डालती है एंजायटी, ऐसे करें दूर
  • ये हैं 8 फेमस भारतीय चाय की किस्में, जानें इनके हेल्थ बेनेफिट्स
  • घर पर मच्छर मारने का स्प्रे कैसे बनाएं?

    इस स्प्रे को बनाने के लिए नीम का तेल करीब 30 से 40 एमएल लें। करीब 5 टिकिया कपूर की लें और उसे अच्छे से मसल लें। एक खाली शीशी में नीम का तेल डालें और उसमें मसला हुआ कपूर डालकर शीशी का ढक्कन बंद करके हिलाएं। नीम और कपूर का स्प्रे आपके घर से मच्छरों का सफाया करेगा।

    मच्छर मारने के लिए कौन सी दवा का छिड़काव करना चाहिए?

    मच्छरों से बचाने वाले प्रोडक्ट में पाइरेथ्रिन, प्रालेथ्रिन और इटोफेनप्रोक्स का इस्तेमाल होता है. इसके अलावा पायरेथ्राइड का इस्तेमाल भी किया जाता है. पायरेथ्राइड मच्छरों पर किए जाने वाले छिड़काव में इस्तेमाल होने वाला एक कीटनाशक है. इसका इस्तेमाल कई घरों में कीड़े-मकोड़े से बचने के लिए स्प्रे के रूप में किया जाता है.

    मच्छर भगाने की सबसे अच्छी दवा कौन सी है?

    2- नीम का तेल- नीम के तेल का इस्तेमाल मच्छरों को भगाने के लिए किया जाता है. इसके लिए नीम और नारियल के तेल को बराबर मात्रा में मिला लें. अब इस तेल को अपने शरीर पर अच्छी तरह से लगा लें. इससे करीब आठ घंटे तक मच्छर आपके पास नहीं भटकेंगे.

    घर में बहुत ज्यादा मच्छर हो तो क्या करें?

    मच्छर भगाने के लिए कपूर और नीम का तेल दोनों ही अच्छे हैं। कपूर का इस्तेमाल करने के लिए आप इसे जलाएं और कुछ देर के लिए कमरे में छोड़ दें। इसके धूएं और तेज गंध से मच्छर तुरंत भाग जाएंगे। आप चाहें को पूरे दिन कपूरदानी पर कपूर और लौंग जला सकते हैं।