मौसमी का जूस कब नहीं पीना चाहिए? - mausamee ka joos kab nahin peena chaahie?

Mosambi Juice ke Fayde मौसमी जूस ताजा ही पीना चाहिए क्योंकि ज्यादा देर तक रखने पर इसके स्वाद में कुछ कड़वाहट आ जाती है। बीमार होने पर मौसम्बी जूस पीने की सलाह दी जाती है क्योंकि ये विटामिन सी और एंटीओक्सिडेंट से भरपूर होता है। ये रस हमारी रोगों से लड़ने की शक्ति मजबूत करता है और शरीर को इन्फेक्शन से लड़ने की ताकत देता है। 

Q : मौसमी का जूस कब पीना चाहिए

Ans : मौसंबी जूस सुबह के टाइम नाश्ते के साथ, दोपहर लंच के 2-3 घंटे बाद या शाम को पीना चाहिए।

Q : मौसमी का जूस कब नहीं पीना चाहिए

Ans : सुबह खाली पेट मौसंबी का जूस नहीं पीना चाहिए। रात के भोजन के बाद या सोने के पहले जूस नहीं पीना चाहिए। अगर खांसी आ रही है तो मौसमी जूस, संतरा जैसे खट्टे फल का जूस नहीं पीना चाहिए। मौसमी या किसी खट्टे फल के जूस को दवाई के साथ नहीं पीना चाहिए क्योंकि कुछ दवाइयाँ जैसे एंटीबायोटिक आदि मौसंबी जूस के साथ रिएक्शन कर सकते हैं। दवा लेने के 2-3 घंटे बाद जूस पी सकते हैं। 

मौसंबी जूस पीने के फायदे | Mosambi juice benefits in hindi

Table of Contents

  • 1 मौसंबी जूस पीने के फायदे | Mosambi juice benefits in hindi
    • 1.1 3) खांसी, सर्दी-जुकाम, बुखार में मौसमी जूस | Mausami ka Juice Peene ke fayde
    • 1.2 5) शुगर में मौसमी का जूस पीना चाहिए या नहीं ? | Mosambi juice in diabetes in hindi 
    • 1.3 6) मौसंबी का जूस प्रेग्नन्सी में | Mosambi ka juice in pregnancy in hindi 
    • 1.4 11) पीलिया या जॉन्डिस में
    • 1.5 14) दिमाग और नर्वस सिस्टम के लिए | Mosambi Juice ke fayde
    • 1.6 19) मौसंबी के छिलके के फायदे –

1) पुरुषों के लिए फायदे – नियमित मुसम्मी जूस पीने से भूख बढ़ती है और रक्त शुद्ध होता है। मौसंबी जूस से पुरुषों में शुक्राणु की संख्या और क्वालिटी में वृद्धि होती है। 

2) जिम जाने वालों के लिए मौसंबी जूस – खिलाड़ियों, शारीरिक मेहनत करने वाले, जिम में वर्क आउट करने वाले बॉडीबिल्डर को मौसमी का जूस जरुर पीना चाहिए। इससे वो मसल्स की जकड़न से बचे रहेंगे।

3) खांसी, सर्दी-जुकाम, बुखार में मौसमी जूस | Mausami ka Juice Peene ke fayde

सर्दी और जुकाम, फीवर ठीक करने के लिए एक गिलास मौसंबी जूस में 1-2 चुटकी नमक, 5-6 बूँद अदरक का रस डालकर पीयें। डेंगू बुखार, वायरल फीवर, सामान्य बुखार में मौसमी जूस पीना फायदा करता है।

4) स्किन के लिए – मौसम्बी में Vitamin C खूब होता है। इसलिए मौसमी का जूस पीने से स्किन में चमक आ जाती है और स्किन टाइट होती है। 

5) शुगर में मौसमी का जूस पीना चाहिए या नहीं ? | Mosambi juice in diabetes in hindi 

शुगर के रोगी को मौसमी के जूस में आंवला का रस और शहद मिलाकर सुबह खाली पेट पीना चाहिए। इस तरह मौसंबी जूस पीने से ब्लड शुगर लेवल कण्ट्रोल में रहता है। मौसंबी का Glycemic index कम होता है इसलिए यह शुगर लेवल को एकदम से बढ़ने नहीं देता है। मौसंबी के अलावा संतरा, पपीता और सेब का भी Glycemic index कम होता है इसलिए ये फल भी (Balanced amount) संतुलित मात्रा  शुगर रोगी खा सकते हैं। 

6) मौसंबी का जूस प्रेग्नन्सी में | Mosambi ka juice in pregnancy in hindi 

मौसम्बी का जूस गर्भावस्था (Pregnancy) में पीना बहुत अच्छा होता है क्योंकि इससे मिलने वाला Calcium और Potassium बच्चे के विकास के लिए फायदेमंद है। मौसंबी जूस पाचन सही रखता है इसलिए गर्भवती स्त्री को कब्ज आदि की समस्या नहीं होती है। विटामिन सी से युक्त यह जूस शरीर में Vitamin C की कमी भी पूरी करता है। 

अगर आपको जुकाम-खांसी है तो जूस बहुत ठंडा या जूस में बर्फ नहीं होनी चाहिए। फ्रिज में रखा हुआ ठंडा जूस तुरंत नहीं पीना चाहिए, थोड़ी देर रुक कर जब वो सामान्य टेम्परचर पर आ जाए तब पीना चाहिए।

इस बात का ध्यान रखें कि जूस साफ तरीके से निकाला गया हो जिससे कि जूस में कोई गंदगी न हो। आप घर में भी मौसमी जूस निकालने की मशीन से साफ-सुथरा जूस तैयार कर सकते हैं।

अगर आप हाथ से चलने वाली जूस की मशीन ऑनलाइन खरीदना चाहते हैं तो ये लिंक देख सकते हैं > Juicer 

7) मोटापा कम करे – वजन घटाने और ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए मौसम्बी जूस (Sweet lime juice) के साथ एक गिलास हल्का गर्म पानी और शहद पीयें। 

8) बालों के लिए – विटामिन और हेल्दी तत्वों से भरपूर मौसम्बी जूस पीना बालों की समस्याएँ दूर करके बाल मजबूत बनाता है। जिससे बाल तेजी से बढ़ते हैं और चमकदार बनते हैं। 

9) हार्ट के लिए मौसमी का जूस – रोजाना एक गिलास मौसम्बी जूस दिल को स्वस्थ रखता है और कोलेस्ट्रॉल कम करता है।

मौसमी का जूस कब नहीं पीना चाहिए? - mausamee ka joos kab nahin peena chaahie?
मौसम्बी या मौसमी

पढ़ें> देसी घी खाने के अद्भुत 6 फायदे 

10) पेट के लिए अच्छा है – मुसम्मी जूस पाचन तंत्र सुधारता है और कब्ज दूर रखता है। 

11) पीलिया या जॉन्डिस में

पीलिया के रोगी को मौसमी जूस पीना चाहिए। यह पीलिया (Jaundice) के लक्षणों को कम करता है और लिवर की कार्यप्रणाली ठीक करता है। इसीलिए डॉक्टर भी पीलिया के मरीज को ये जूस पीने की सलाह देते हैं। 

12) खून साफ करे – मौसमी का जूस खून साफ़ करता है जिससे चेहरे की त्वचा के दाग-धब्बे, झुर्रियाँ, pimple, बढ़ती उम्र के असर कम होते हैं। 

13) गर्मी के मौसम में जरूर पियें – गर्मियों में लू, धूप लगने से बचने के लिए मौसमी जूस पीयें। यह Dehydration दूर करता है और शरीर में एल्क्ट्रोलाइट्स, मिनरल्स की कमी पूरी करता है। 

पढ़ें> दही लगाने और खाने के 30 फायदे और तरीके 

14) दिमाग और नर्वस सिस्टम के लिए | Mosambi Juice ke fayde

मौसम्बी जूस (Sweet lime juice) की तासीर ठंडी होती है इसलिए यह Mind और Nervous system के लिए बहुत अच्छा होता है। यह मानसिक थकान दूर करके मूड ठीक करता है

15) सांस के रोग में कैसे पिए – अस्थमा और सांस की अन्य बीमारियों से राहत पाने के लिए मौसंबी जूस में जीरा और सोंठ पाउडर मिलाकर पीना चाहिए। 

16) शरीर डीटाक्स करे – मौसम्बी जूस प्रदूषण, स्ट्रेस, तनाव के हानिकारक बुरे प्रभावों को दूर करता है। मुसम्मी का जूस शरीर से जहरीले टाक्सिन तत्व बाहर निकालता है। इसलिए मौसम्बी जूस एक बढ़िया Detox Agent हैं। 

17) शरीर की सफाई करे – Uric Acid कम करने के लिए मौसम्बी जूस कारगर माना गया है। यह शरीर में इकठ्ठा हुए फालतू यूरिक एसिड को बाहर करता है और फ्री रेडिकल्स को निष्क्रिय करता है। 

18) पेट या मुंह के छाले – मुसम्मी जूस पेट के अल्सर को ठीक करता है। इसमें पाए जाने वाले लिमोमिन ग्लूकोसाइड नामक फ्लावोनोइड पेट और मुंह दोनों प्रकार के Ulcer को ठीक करने में असरदार होता है। 

19) मौसंबी के छिलके के फायदे –

मौसंबी का छिलका पीसकर चेहरे पर लगाने से पिम्पल दूर होते हैं। अगर आपकी स्किन धूप में ज्यादा रखने की वजह से डार्क कलर की हो गई है तो आप यह उपाय करें। मौसंबी के छिलके पीस लीजिए और इसमें 2-3 चुटकी हल्दी और 1 छोटा चम्मच शुद्ध शहद मिलाकर पेस्ट बना लीजिए। इसे चेहरे और स्किन पर लगाकर 5 मिनट सूखने दीजिए फिर पानी से धो लीजिए। हफ्ते में 2 बार यह उपाय करने से धूप से काला हुआ रंग दूर हो जाएगा। 

20) हर रोज एक गिलास मुसम्मी का जूस पीना नींद न आने की समस्या और थकान दूर करता है। 

ये भी पढ़ें>

शहद खाने और लगाने के 51 फायदे और तरीका

अलसी के बीज (तीसी) खाने के इतने फायदे आप नही जानते होंगे

काले अंगूर खाने के 11 गजब फायदे

मूंगफली खाने से स्किन और हेल्थ के 15 बेहतरीन लाभ

कटहल खाने के 10 अद्भुत फायदे

करी पत्ता के फायदे खाने और लगाने के 9 फायदे की जानकारी

मौसमी जूस के लाभ, फायदे अपने दोस्तों के साथ Whatsapp, Facebook पर शेयर करें जिससे अन्य लोग भी ये जानकारी पढ़ सकें। अपने सवाल सुझाव नीचे कमेंट करें। 

sources : https://en.wikipedia.org/wiki/Citrus_limetta

मौसमी का जूस पीने का सही समय क्या है?

मौसंबी के जूस का सेवन सुबह के नाश्ते में या दोपहर के भोजन के बाद करना चाहिए। हां लेकिन मौसंबी के जूस का सेवन सुबह खाली पेट या रात में नहीं करना चाहिए। क्योंकि सुबह खाली पेट या रात में मौसंबी के जूस का सेवन करने से स्वास्थ्य को काफी नुकसान पहुंचाता है।

मौसमी के जूस से गैस बनती है क्या?

मौसंबी के जूस में एक चुटकी काला नमक डालकर पीने से कब्‍ज से राहत मिलती है और पेट में गैस नहीं बनती है।

सबसे ताकतवर जूस कौन सा होता है?

नीम का जूस पीने से शरीर की सारी गंदगी बाहर निकल जाती है।.
अगर आप भी नीम से होने वाले फायदों का भरपूर आनंद लेना चाहते हैं तो ऐसे में आप इसका सेवन एक दवा के तौर पर करना शुरू कर दें।.
अगर आप नीम के जूस को सीधे नहीं पी पा रहे हैं तो इसका सेवन करने से पहले गिलास में थोड़ा सा नमक मिला लें।.

मौसमी का जूस पीने से क्या फायदा क्या नुकसान?

मौसंबी जूस पीने के फायदे और नुकसान (Mosambi Juice Pine Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi).
मौसंबी जूस पीने के फायदे.
इम्यूनिटी होती है मजबूत.
पेट के लिए फायदेमंद.
कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल.
शरीर में बनी रहती है ऊर्जा.
आंखों के लिए फायदेमंद.
गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद.
मौसंबी जूस पीने के नुकसान.