नींबू के अचार में क्या पाया जाता है? - neemboo ke achaar mein kya paaya jaata hai?

आमतौर पर अचार के बिना भारतीय भोजन की थाली अधूरी मानी जाती है। अचार काफी चटपटा होता है और भोजन के स्वाद को बढ़ा देता है। अचार में कई तरह के मसालों का इस्तेमाल किया जाता है जिससे अचार का फ्लेवर मजबूत होता है।

अचार की कई किस्में हैं लेकिन सभी तरह के अचार सेहत के लिए फायदेमंद नहीं होते हैं। हालांकि कुछ अचार में कम तेल और मसालों का इस्तेमाल किया जाता है। नींबू का अचार ऐसा ही एक अचार है। इसमें केवल नमक का इस्तेमाल किया जाता है और नींबू का रस विषाक्त नहीं होता है। आइए जानते हैं सेहत के लिए नींबू के अचार के फायदे।

रक्त का प्रवाह नियंत्रित करे

नींबू के अचार में क्या पाया जाता है? - neemboo ke achaar mein kya paaya jaata hai?

स्वस्थ जीवन के लिए शरीर में सही तरीके से रक्त का प्रवाह बहुत जरूरी है। इसका कारण यह है कि रक्त अपने साथ ऑक्सीजन और जरूरी पोषक तत्वों को शरीर के हर हिस्से में पहुंचाता है। रक्त में उतार-चढ़ाव के कारण उच्च या निम्न रक्तचाप की समस्या हो सकती है। नींबू के अचार में कॉपर, पोटैशियम, आयरन और कैल्शियम पाया जाता है। ये सभी तत्व ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।

ये देसी अचार बढ़ाएंगे आपकी इम्युनिटी, कोरोना से करेंगे बचाव

हड्डियों को मजबूत करे

नींबू के अचार में क्या पाया जाता है? - neemboo ke achaar mein kya paaya jaata hai?

उम्र बढ़ने के साथ हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। महिलाओं में यह समस्या सबसे अधिक होती है। शरीर में आयरन और कैल्शियम की कमी के कारण यह समस्या होती है। स्वस्थ रहने के लिए विटामिन और पोषक तत्वों से भरपूर आहार की जरूरत होती है। नींबू के अचार में विटामिन सी, ए, कैल्शियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत रखता है।

बस 10 मिनट में कैसे करें हर अंग की एक्सरसाइज

इम्यून सिस्टम मजबूत करे

नींबू के अचार में क्या पाया जाता है? - neemboo ke achaar mein kya paaya jaata hai?

कोरोना वायरस और अन्य बीमारियों से बचने के लिए इम्यून सिस्टम को मजबूत रखना बहुत जरूरी है। कई ऐसे आहार हैं जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। नींबू के अचार में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन बी कॉम्पलेक्स पाए जाते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करते हैं।

हृदय स्वस्थ रखे

नींबू के अचार में क्या पाया जाता है? - neemboo ke achaar mein kya paaya jaata hai?

हृदय शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। यह खून को पंप करता है और शरीर के सभी अंगों में इसे भेजता है। जंक फूड का सेवन करने से हृदय प्रभावित होता है और कई बीमारियां उत्पन्न होने लगती हैं। लेकिन संतुलित आहार का सेवन करके इससे बचा जा सकता है। नींबू के अचार में वसा और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा नहीं होती है। इसका सेवन करने से हृदय स्वस्थ रहता है।

हृदय को स्वस्थ रखने के लिए भोजन में शामिल करें ये 7 चीजें, नियंत्रण में रहेगा कॉलेस्ट्रॉल

पाचन की समस्या दूर करे

नींबू के अचार में क्या पाया जाता है? - neemboo ke achaar mein kya paaya jaata hai?

खराब आहार और जीवनशैली के कारण पाचन संबंधी कई समस्याएं उत्पन्न होती हैं। इनसे बचने के लिए नींबू का अचार फायदेमंद है। इसमें एंजाइम पाए जाते हैं, जो शरीर के विषाक्त पदार्थों को दूर करने में मदद करते हैं। यह पाचन तंत्र को मजबूत रखता है और वजन घटाने में मदद करता है।

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

नींबू (Lemon) का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि नींबू पोषक तत्वों से भरपूर होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं नींबू के साथ-साथ नींबू के अचार (Lemon Pickle) का सेवन भी स्वास्थ्य के लिए लाभदायक साबित होता है। जी हां नींबू के अचार का सेवन कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित होता है। क्योंकि नींबू के अचार में कैल्शियम, विटामिन सी, विटामिन ए, पोटैशियम और आयरन जैसे तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो स्वास्थ्य को अनगिनत लाभ पहुंचाते हैं। तो आइए जानते हैं नींबू का अचार खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

नींबू का अचार खाने के 5 फायदे

बढ़ती है रोग प्रतिरोधक क्षमता

नींबू के साथ-साथ नींबू के अचार में भी विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए अगर आप नींबू के अचार का सेवन करते हैं, तो इससे रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है, जिससे आपका शरीर वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकता है।

हड्डियां होती है मजबूत

नींबू के अचार का सेवन हड्डियों (Bones) को स्वस्थ बनाए रखने में काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि नींबू के अचार में कैल्शियम और पोटैशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूती प्रदान करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

दिल के लिए फायदेमंद

दिल (Heart) को स्वस्थ बनाए रखने के लिए नींबू के अचार का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि नींबू के अचार में विटामिन सी, पोटैशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं। इसलिए इसका सेवन करने से दिल स्वस्थ रहता है और दिल संबंधी बीमारियों का जोखिम कम होता है। साथ ही नींबू के अचार का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल भी नियंत्रित रहता है।

पाचन संबंधी समस्या होती है दूर

नींबू के अचार का सेवन पाचन (Digestion) संबंधी समस्याओं को दूर करने में काफी मददगार साबित होता है। क्योंकि नींबू के अचार में एंजाइम पाए जाते हैं, जो शरीर के विषाक्त पदार्थों को दूर करने में मददगार साबित होते हैं, साथ ही पाचन को भी बेहतर बनाते हैं।

वजन कम करने में मददगार

नींबू के अचार का सेवन वजन (Weight) कम करने में भी मददगार साबित हो सकता है। क्योंकि नींबू के अचार में कैलोरी की मात्रा कम होती है, साथ ही इसमें विटामिन सी जैसे तत्व पाए जाते हैं। इसलिए अगर आप सीमित मात्रा में नींबू के अचार का सेवन करते हैं, तो इससे वजन कम हो सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava

Thank You!

नींबू के अचार में कौन सा विटामिन होता है?

बढ़ती है रोग प्रतिरोधक क्षमता नींबू के साथ-साथ नींबू के अचार में भी विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए अगर आप नींबू के अचार का सेवन करते हैं, तो इससे रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है, जिससे आपका शरीर वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकता है।

नींबू के अचार खाने से क्या फायदा?

नींबू का अचार - नींबू का अचार ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करता है. ये शरीर को ऊर्जावान बनाए रखता है. इसका सेवन आयरन, कैल्शियम और पोटैशियम की जरूरत को पूरा करता है. ये स्वास्थ्य संबंधित कई समस्याओं से बचाने का काम करते हैं.

लहसुन का अचार खाने से क्या होता है?

लहसुन का अचार खाने के 7 फायदे-Lahsun Ka Achar Khane Ke Fayde In Hindi.
इम्यूनिटी होती है मजबूत ... .
कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल ... .
टॉक्सिन्स निकलते हैं बाहर ... .
कैंसर का खतरा होता है कम ... .
आंखों के लिए फायदेमंद ... .
सर्दी-जुकाम में फायदेमंद ... .
पेट के लिए फायदेमंद ... .
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है।.

नींबू का अचार कड़वा क्यों हो जाता है?

अन्य अचार व्यंजनों के विपरीत, निंबू आचार के प्रत्येक बाइट में स्वाद और टेस्ट का विस्फोट होता है, इसलिए मुझे यह पसंद है। मूल रूप से, निंबू के उपयोग के कारण, यह एक खट्टा स्वाद के साथ भरी हुई है। साथ ही, लाल मिर्च पाउडर, सरसों, मेथी और नमक के उपयोग के कारण यह तीखापन का स्वाद और कड़वा स्वाद भी देता है।