पोहा में कौन सा विटामिन होता है? - poha mein kaun sa vitaamin hota hai?

garima singh |

नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated: Sep 1, 2020, 12:59 PM

नाश्ते में पोहा खाएं और सेहत से जुड़े ये 6 फायदे पाएं... देखिए तो एक प्लेट पोहा कैसे आपके दिन की शुरुआत को शानदार बना देता है...

पोहा में कौन सा विटामिन होता है? - poha mein kaun sa vitaamin hota hai?

जब बहुत तेज भूख लगी हो और फटाफट खाने के लिए कुछ चाहिए होता है, तब हेल्दी फूड के नाम पर हमें पोहा याद आता है। इसके साथ ही नाश्ते के लिए भी पोहा बेस्ट विकल्प है। यहां जानें कि अगर आप नाश्ते में पोहा खाकर घर से निकलते हैं तो आपके शरीर को कौन-कौन से लाभ होते हैं...भरपूर एनर्जी देता है पोहा
-नाश्ते में पोहा खाने का सबसे बड़ा लाभ यह होता है कि थोड़ी मात्रा में खाने पर ही यह हमें भरपूर एनर्जी देता है। पोहा में कार्बोहाइड्रेट भरपूर मात्रा में होता है। दिन की एक शानदार शुरुआत करने के लिए यह शरीर को भरपूर एनर्जी देता है।

स्वाद के साथ पोषण भी दे
-पोहा बनाते समय हम कई तरह की सब्जियां, मूंगफली और अन्य ड्राईफ्रूट्स का उपयोग करते हैं। जैसे किशमिश और काजू इत्यादि। ये सभी मिलकर पोहे की पोषण क्षमता को कहीं अधिक बढ़ा देते हैं। इसलिए पोहा खाना हमारी सेहत के लिए अधिक लाभकारी हो जाता है।

पोहा में कौन सा विटामिन होता है? - poha mein kaun sa vitaamin hota hai?

फैट नहीं बढ़ाता है पोहा


पेट में मरोड़ उठना और लूज पॉटी आना, जानें इस स्थिति से निपटने के घरेलू तरीके

बॉडी को शेप में रखता है
-पोहा बहुत ही कम कैलरीज युक्त फूड है। यदि आप दिन की शुरुआत पोहे के साथ करते हैं तो यह आपके शरीर में मोटापा नहीं बढ़ने देता है। साथ ही जरूरी पोषक तत्वों की कमी को पूरा करता है।

पेट साफ रखता है
-पोहा पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। क्योंकि पोहा फाइबर युक्त एक लाइट फूड होता है। यह फूड धीरे-धीरे पचता है और शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा देने का काम करता है। यह आंतों सहित पूरे पाचनतंत्र को साफ करने का काम करता है।

To Avoid Embarrassment: शर्मिंदगी से बचना है तो मीटिंग से पहले कभी ना खाएं ये चीजें

पोहा में कौन सा विटामिन होता है? - poha mein kaun sa vitaamin hota hai?

शरीर को स्वस्थ बनाए रखता है पोहा


शरीर में ऑक्सीजन बढ़ाए
-पोहा एक ऐसा भोजन है, जो आयरन से भरपूर होता है। इस कारण यह शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी को दूर करने में भी सहायक होता है। जब शरीर में जरूरी मात्रा में आयरन की पूर्ति होती है तो शरीर के अंदर रक्त का प्रवाह सुचारू रूप से चलता है। इससे शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ती है और हम ऐक्टिव बने रहते हैं।

डायबिटीज में लाभकारी
-शुगर के रोगियों के लिए अक्सर इस बात की दुविधा बनी रहती है कि क्या खाएं और क्या नहीं खाएं... लेकिन पोहा एक ऐसा ब्रेकफास्ट है जिसे आप बिना कुछ सोचे खा सकते हैं। बस इसे बनाने में कम तेल का उपयोग कराएं। साथ ही अधिक से अधिक मात्रा में हरी सब्जियों का उपयोग करें।

Morning Face Swelling: सिर्फ नींद पूरी ना होना ही नहीं, यह भी है चेहरे की सूजन की वजह

क्या आप जानते हैं लूज मोशन और पेचिस में क्या अंतर होता है? ऐसे 7 रोग, जो अक्सर कंफ्यूज करते हैं

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

पोहा निसंदेह भारतीयों का सबसे पसंदीदा नाश्ता है। यह आपको एनर्जी से भर देता है। पोहा बनाने में आसान, आयरन और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होता है और इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है।

विषयसूची

1. पोहे के पोषण मूल्य

2. पोहे से बने व्यंजन  

3. पोहे के फायदे

4. निष्कर्ष 

5. सामान्य प्रश्न

पोहे के पोषण मूल्य

पोहा एक पौष्टिक भोजन है। यह ग्लूटेन मुक्त है और आयरन, फाइबर, एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन से भरपूर है। इसे प्रोटीन से भरपूर बनाने के लिए इसमें मूंगफली और अंकुरित फलियां मिला सकते हैं।

पोहे को आंशिक रूप से धान को पकाकर और फिर इसे सख्त बनाने के लिए सुखाया जाता है। फिर उन्हें कर चपटा कर दिया जाता है। नतीजतन, पोहा को  कम प्रोसेस किया जाता है और कोई पॉलिश का इस्तेमाल नहीं किया जाता, जिससे धान के पोषक तत्व बरकरार रहते हैं।

निम्न तालिका 100 ग्राम पोहे के पोषण मूल्य को दर्शाती है।

पोहे से बने व्यंजन

पोहे से आप कई तरह के स्वादिष्ट व्यंजन बना सकते हैं जैंसे:

पोहा ढोकला (एक सर्विंग)

जब नाश्ते में ढोकला खाने का मन करे तो आप इसे आसानी से बना सकते हैं।

सामग्री

पोहा - 30 ग्राम

सूजी - 30 ग्राम

दही - 100 ग्राम

सरसों के बीज - ½ छोटा चम्मच

हरी मिर्च का पेस्ट - ½ छोटा चम्मच

तेल - 1 चम्मच

नमक, स्वादानुसार 

हरा धनिया गर्नीशिंग के लिये

बनाने की विधि 

1. पोहे को ग्राइंडर में पीस लीजिए।

2. एक चौड़े प्याले में दही और पानी को फैंट लीजिए।

3. पोहा, सूजी, हरी मिर्च का पेस्ट और नमक डालिये।

4. अच्छी तरह मिलाएं और 10-12 मिनट के लिए अलग रख दीजिये।

5. ढोकला प्लेट को ग्रीस करें और मिश्रण को डालने से पहले ईनो मिलाएं।

6. इस मिश्रण को प्लेट में डालें और 12-15 मिनट तक भाप में पकाएं।

7. तेल और राई के साथ तड़का लगाएं।

8. धनिआ डाल कर परोसें।

दही चिवड़ा या दही पोहा

इस पकवान में अधिक विवरण की आवश्यकता नहीं है। यह आपको दिन भर के लिए चार्ज रखने के लिए स्वादिष्ट और स्वस्थ है।

सामग्री

पोहा - 30 ग्राम

दही - 100 ग्राम

केला - मध्यम आकार का

गुड़ - 10 ग्राम

बनाने की विधि

1. पोहा को पानी से धो लें।

2. धुले हुए पोहा को मिक्सिंग बाउल में निकाल लें।

3. पोहे के ऊपर दही डालें।

4. मिक्स करें और एक टीस्पून गुड़ डालें।

5. आधा कटा हुआ केला डालें।

6. इन सबको मिला लें और ताज़ा परोसें।

पोहा के फायदे 

 पोहे में कई ऐसे गुण हैं जो आपके स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हैं, जैंसे : 

  • पोहा हैल्थी कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होता है। इसमें लगभग 70% हैल्थी कार्बोहाइड्रेट और 30% फैट होता है। इस प्रकार, यह आपको पूरे दिन एनर्जी देता है।
  • यह पाचन तंत्र के लिए अच्छा होता है और सूजन पैदा नहीं करता।
  • यह एक बेहतरीन प्रोबायोटिक है।
  • यह आपको अधिक समय तक संतुष्ट महसूस कराता है।
  • यह आसानी से पचाया जा सकता है।
  • इसमें त्वचा के अनुकूल-गुण होते हैं। इसमें मूंगफली डाल कर भी बनाया जाता है, जो एंटीऑक्सीडेंट का एक शक्तिशाली स्रोत है।
  • यह याददाश्त को बढ़ाता है और मस्तिष्क को ऑक्सीडेटिव तनाव से होने वाले नुकसान से बचाता है।
  • वाइट राइस अकस्मात रूप से ब्लड शुगर के स्तर को बढ़ा सकता हैं। लेकिन, पोहा ब्लड शुगर के स्तर में अचानक वृद्धि को रोकता है।
  • बालों के लिए पोहा बहुत फायदेमंद है। यह नए रोम बढ़ता है और रोम को रिपेयर भी करता है।
  • मधुमेह, हृदय रोग, पीसीओडी, थायराइड और मोटापे जैसी सभी बीमारियों के लिए पोहा पूरी तरह से सुरक्षित विकल्प है।

निष्कर्ष

हर भारतीय घर में पकने वाला सबसे प्रसिद्ध और अक्सर इस्तेमाल की जाने वाली वस्तु पोहा, या चावल है। यह हल्का होता है और नाश्ता बनाने के लिए एक बढ़िया विकल्प हो सकता है। लेकिन, आज के समय में हमारे देशी अनाज और उत्पादों की जगह लोग रेडीमेड, प्रोसेस्ड फ़ूड और पॉर्रिज मिश्रण का सेवन करते है।

पोहा सामान्य रूप से हर किसी के लिए एक पौष्टिक विकल्प है, जिसमें मोटापा ग्रस्त, हाई कोलेस्ट्रॉल, मधुमेह रोगियों जैंसे अन्य चिकित्सीय स्थितियां शामिल हैं। तो अन्हेल्थी फ़ूड खाना छोड़ें, और इसके बजाय पोहे पर स्विच करें।

सामान्य प्रश्न

1. क्या पोहा चावल के समान होता हैं?

पोहा चावल को उबालकर और फिर ग्रेन्स को चपटा करके एक ठोस परत जैंसे बनाया जाते हैं।

2. क्या पोहा ओट्स से बेहतर होता है?

ओट्स कुछ फाइबर का अच्छा स्रोत है। दूसरी ओर, पोहा हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने के लिए आयरन की पूर्ती करता है।

3. क्या पोहा से गैस बनती है?

नहीं, पोहा हल्का होता है और आसानी से पच जाता है।

4. क्या पोहा कब्ज़ के लिए अच्छा है?

पोहा खाने से फाइबर मिलता है, जो आपके पेट को स्वस्थ रखता है और कब्ज़ से बचाता है।

5. कौनसा पोहा बेहतर है, लाल या सफेद पोहा?

सफेद पोहे की जगह लाल पोहा एक स्वस्थ विकल्प है क्योंकि इसमें फाइबर, आयरन, जिंक, कई खनिज और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं।

Toneop के बारे में

TONEOP एक ऐसा मंच है, जो लक्ष्य-उन्मुख आहार योजनाओं और व्यंजनों की एक विस्तृत श्रृंखला के माध्यम से आपके अच्छे स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और बनाए रखने के लिए समर्पित है। यह हमारे उपभोक्ताओं को मूल्य वर्धित सामग्री प्रदान करने का भी इरादा रखता है।

पोहा में कौन सा विटामिन होता है? - poha mein kaun sa vitaamin hota hai?

हमारे आहार योजनाओं, व्यंजनों और बहुत कुछ तक पहुंचने के लिए Toneop डाउनलोड करें।

Android user- https://bit.ly/ToneopAndroid

Apple user-   https://apple.co/38ykc9H

पोहा में कौन सा विटामिन पाया जाता है?

Weight Loss : पोहे में कार्बोहाइड्रेट, फैट, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम, विटामिन, ए, सी और डी जैसे पोषक तत्व होते हैं. ये वजन घटाने के साथ इन समस्याओं को कम करने में मदद करता है. पोहा अधिकतर नाश्ते में खाया जाता है.

पोहे में कितना प्रोटीन होता है?

इसमें कार्बोहाइड्रेट से 100 कैलोरी, प्रोटीन से 9 कैलोरी और शेष कैलोरी वसा से प्राप्त होती है।

पुआ खाने से क्या फायदा होता है?

आप अगर नाश्ते में पोहा खाते हैं, तो इससे न सिर्फ आपका वेट कंट्रोल रहता है बल्कि आपकी इम्यूनिटी भी बढ़ती है। आपके शरीर में अगर आयन की कमी है, तो पोहा खाने से इसकी कमी भी दूर हो जाती है। पोहे में ढेर सारी मात्रा में आयरन पाया जाता है।

चावल और पोहा में क्या अंतर है?

पोहा चूरा से बनता है और चावल उबालकर बनाया जाता है। पोहा हल्का नाश्ता है चावल के साथ दाल या सब्जी एक संपूर्ण भोजन है। जबकि पोहा (flattened rice )होता है जो मूल रूप से धान से बनाया जाता है ।