पूरी धरती पर सबसे बड़ा देश कौन सा है? - pooree dharatee par sabase bada desh kaun sa hai?

आज आप जानेंगे कि Duniya Ka Sabse Bada Desh कौन सा है 2022 में? आज इस आर्टिकल में हम आपको दुनिया का सबसे बड़ा देश कौन सा है इसकी TOP 10 लिस्ट बताएंगे। ये लिस्ट सभी देश के क्षेत्रफल, जनसंख्या, तकनीकी, जीडीपी आदि के आधार पर अलग-अलग है। यदि किसी देश की जनसंख्या अधिक है तो उसका क्षेत्रफल कम है और यदि किसी देश के पास क्षेत्रफल अधिक है तो वहां पर जनसंख्या कम है। इसलिए सभी देशों में से सबसे बड़ा देश हम सिर्फ एक कारण से तय नहीं कर सकते। इसके लिए हमें  दुनिया के सभी देशों की जनसंख्या, क्षेत्रफल, अमीरी, तकनीकी आदि अलग-अलग कारणों से जानेंगे।

अगर आप भारत देश में रहते हो तो आपको ये पता होना चाहिए की इन सभी क्षेत्रों में दुनिया के सबसे बड़े देशों की TOP 10 लिस्ट में भारत कौन से नंबर पर आता है। हम आपको बता दे दुनिया में कुल देशों की संख्या 196 है। दुनिया के सबसे बड़े देशों का लगभग पृथ्वी के आधा हिस्से पर कब्जा हैं और बाक़ी का हिस्सा दुनिया के बचें हुए 186 देशों द्वारा इस्तेमाल होता है। आइए जानते हैं कि Duniya Ka Sabse Bada Desh कौन सा है 2022 में?

  • दुनिया का सबसे छोटा देश कौन सा है 2022

दुनिया का सबसे बड़ा देश कौन सा है (duniya ka sabse bada desh kaun sa hai)

  • दुनिया का सबसे बड़ा देश कौन सा है (duniya ka sabse bada desh kaun sa hai)
  • क्षेत्रफल के अनुसार दुनिया के 10 सबसे बड़े देश 2022 (duniya ka sabse bada desh kaun hai)
  • जनसंख्या के अनुसार दुनिया का सबसे बड़ा देश कौन सा है
  • जनसंख्या के अनुसार दुनिया के 10 सबसे बड़े देश 2022
  • अर्थव्यवस्था के अनुसार दुनिया का सबसे बड़ा देश कौन सा है
  • अर्थव्यवस्था के अनुसार दुनिया के 10 सबसे बड़े देश 2022
  • टेक्नोलॉजी के अनुसार दुनिया का सबसे बड़ा देश कौन सा है
  • दुनिया का सबसे बड़ा देश कौन सा है सम्बंधित FAQ

दुनिया में क्षेत्रफल की दृष्टि से रूस सबसे बड़ा देश हैं क्योंकि रूस 17,098,242 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है जो दो महाद्वीप एशिया और यूरोप में फैला हुआ हैं और अगर रूस की तुलना भारत से करे तो रूस भारत से 5 गुना बड़ा हैं और यही नहीं आकार में सबसे बड़े होने के साथ-साथ यह देश जनसंख्या की दृष्टि से सातवे नम्बर पर आता हैं। रूस का ज्यादातर हिस्सा हमेशा बर्फ से ढका रहता है। रूस टेक्नोलॉजी में इतना आगे नहीं है लेकिन हथियार बनाने में रूस काफी आगे है।

क्षेत्रफल के अनुसार दुनिया के 10 सबसे बड़े देश 2022 (duniya ka sabse bada desh kaun hai)

दुनिया के 10 सबसे बड़े देश क्षेत्रफल की दृष्टि से बताएं गए हैं ये दुनिया के 49% क्षेत्रफल में फैले हुए हैं और बाकी के 186 देश है वो 51% क्षेत्रफल में फैले हैं।

क्र. देश क्षेत्रफल (वर्ग किमी) विश्व के भूभाग का प्रतिशत
1. रूस 17,098,242 11.52 %
2. कनाडा 9,984,670 6.73 %
3. अमेरिका 9,833,517 6.5 %
4. चीन 9,597,000 6.4 %
5. ब्राज़ील 8,515,770 5.7 %
6. ऑस्ट्रेलिया 7,741,220 5.2 %
7. भारत 3,287,263 2.3 %
8. अर्जेंटीना 2,780,400 2 %
9. कज़ाकस्तान 2,724,900 1.8 %
10. अल्जेरिया 2,381,741 1.6%

1. पहले नंबर पर रूस है। क्षेत्रफल की द्रष्टि से दुनिया का सबसे बड़ा देश है रूस का क्षेत्रफल 17,098,242 वर्ग किलोमीटर है। और इस देश की जनसँख्या 145,934,462 करोड़ की है जो इस देश के क्षेत्रफल के अनुसार बहुत ही कम है।

2. दूसरे नंबर पर कनाडा क्षेत्रफल के आधार पर सबसे बड़ा देश है। इस देश का क्षेत्रफल 9,985,000 वर्ग किलोमीटर है, और इस देश की जनसंख्या 37,742,154 करोड़ है। कनाडा पश्चिमी गोलार्ध का सबसे बड़ा देश है। आर्कटिक और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच स्थित कनाडा के एक बड़े पैमाने पर जमे हुए टुंड्रा (बर्फ) स्थित हैं। दुनिया की सबसे लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा कनाडा और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच स्थित है।

3. तीसरे नंबर पर दुनिया का सबसे बड़ा देश है। अमेरिका का क्षेत्रफल 9,826,675 वर्ग किलोमीटर है। और जनसंख्या के आधार पर भी यह देश दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश है।

4. चौथे नंबर पर दुनिया के सबसे बड़े देशों की लिस्ट में चाइना आता है। चाइना देश का कुल क्षेत्रफल (China area in kilometr) 9,596,961 वर्ग किलोमीटर है। यह आबादी के हिसाब से दुनिया का सबसे बड़ा देश भी है।

5. पाचवे नंबर पर ब्राजील है। इस देश का कुल क्षेत्रफल है (Brazil area in kilometr) 8,514,877 वर्ग किलोमीटर है।

6. छठें नंबर पर आस्ट्रेलिया जिसकी पहचान कंगारू देश के रूप में होती है, दुनिया का छठा सबसे बड़ा देश है। इस देश का क्षेत्रफल (Australia area in kilometr) 7,741,220 वर्ग किलोमीटर है।

7. सातवे नंबर पर आता है हमारा अपना देश भारत। भारत क्षेत्रफल की द्रष्टि से दुनिया का सातवां और जनसँख्या की द्रष्टि से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत का कुल क्षेत्रफल (India area in km) 3,287,263 वर्ग किलोमीटर है।

8. आठवें नंबर पर अर्जेंटीना है। इस देश का कुल क्षेत्रफल (Argentina area in km) 2,780,400 वर्ग किलोमीटर है। अर्जेंटीना दक्षिण अमेरिका में स्थित है। अर्जेंटीना के भूभाग का दक्षिणी छोर, जिसे केप हॉर्न के नाम से जाना जाता है, दुनिया के सबसे तूफानी जगहों में से एक है। दक्षिण अमेरिका में स्थित अर्जेंटीना ब्राज़ील का पड़ोसी देश है।

9. नौवें नंबर पर आता है। कज़ाकस्तान इस देश का कुल क्षेत्रफल 2,724,900 वर्ग किलोमीटर है।

10. दसवे नंबर परअल्जीरिया है। इसका कुल क्षेत्रफल 2,381,741 वर्ग किलोमीटर है। यह देश उत्तरी अफ्रीका में स्थित है और इस देश का 90 प्रतिशत भाग रेगिस्तानी है। अल्जीरिया अफ्रीकी महाद्वीप का सबसे बड़ा देश भी है। यह देश पूर्व में एक फ्रांसीसी उपनिवेश था।

जनसंख्या के अनुसार दुनिया का सबसे बड़ा देश कौन सा है

जनसंख्या के अनुसार दुनिया का सबसे बड़ा देश चीन है। चीन की जनसंख्या 139 करोड़ है  दुनिया की 18.78% आबादी अकेले चाइना देश में रहती है। इसके बाद भारत दूसरे नंबर पर आता है। भारत की जनसंख्या 130 करोड़ हैं। भारत की जनसंख्या चीन से भी काफी तेजी से बढ़ रही है माना जा रहा है अगले 10-20 सालों में भारत जनसँख्या के अनुसार सबसे बड़ा देश बन जायेगा। जनसंख्या के अनुसार सबसे बड़े देशों की लिस्ट नीचे देख सकते है।

  • दुनिया का सबसे बड़ा होटल कौन सा है 2022

जनसंख्या के अनुसार दुनिया के 10 सबसे बड़े देश 2022

क्र. देश जनसंख्या
1 चाइना  144 करोड़ जनसंख्या
2 भारत 139 करोड़ जनसंख्या
3 अमेरिका 33 करोड़ जनसंख्या
4 इंडोनेशिया 27 करोड़ जनसंख्या
5 पाकिस्तान 22 करोड़ जनसंख्या
6 ब्राजील 21 करोड़ जनसंख्या
7 नाइजीरिया 21 करोड़ जनसंख्या
8 बांग्लादेश 16 करोड़ जनसंख्या
9 रूस 14 करोड़ जनसंख्या
10 मेक्सिको 13 करोड़ जनसंख्या

1. पहले नंबर पर चीन (China) जनसंख्या के हिसाब से दुनिया का सबसे बड़ा देश है। चाइना की आबादी (China population in Hindi) 1,445,070,070 करोड़ है। चाइना की जनसंख्या वृद्धि दर की बात करे तो ये  प्रति वर्ष +0.43 प्रतिशत है।

2. दूसरे नंबर पर भारत है, जिसकी वर्तमान जनसंख्या (India population in Hindi) 1,394,183,527 करोड़ है और वृद्धि दर प्रति वर्ष +1.02 प्रतिशत है। भारत बहुत जल्दी चाइना को पीछे कर  देगा और जनसंख्या के हिसाब दुनिया का सबसे बड़ा देश बन जायेगा।

3. तीसरे नंबर पर अमेरिका आता है। इसकी आबादी (America population in Hindi) 333,016,661 करोड़ है और जनसंख्या वृद्धि दर प्रति वर्ष +0.60 प्रतिशत है।

4. चौथे नंबर पर इंडोनेशिया (Indonesia) आता है। इस देश की आबादी (Indonesia population in Hindi) 276,550,424 करोड़ है और जनसंख्या वृद्धि दर प्रति वर्ष +1.10 प्रतिशत है।

5. पाचवे नंबर पर पाकिस्तान है। पाकिस्तान की वर्तमान आबादी (Pakistan population in Hindi) 225,453,786 करोड़ की है और वार्षिक वृद्धि दर प्रति वर्ष +2.04 प्रतिशत है।

6. छठें नंबर पर ब्राज़ील है। ब्राज़ील की आबादी (Brazil population in Hindi) 214,130,769 करोड़ है और वार्षिक जनसंख्या वृद्धि दर +0.75 प्रतिशत है।

7. सातवें नंबर पर नाइजीरिया दुनिया का सबसे बड़ा देश है। वर्तमान में नाइजीरिया की आबादी (Nigeria population in Hindi) 211,627,446 करोड़ की है, और इसकी वार्षिक जनसंख्या वृद्धि दर 2.58 % की है।

8. आठवें नंबर पर बांग्लादेश है। बांग्लादेश की आबादी इस समय 166,404,554 करोड़ की है और इस देश की वार्षिक जनसंख्या वृद्धि दर +1.01 प्रतिशत की है।

9.  नौवें नंबर पर रूस है। रूस की आबादी (Russia population in Hindi) वर्तमान में 145,998,761 करोड़ की है और इस देश की जनसँख्या वृद्धि दर मात्र +0.04 प्रतिशत है।

10. दसवे नंबर पर मेक्सिको है। एक समय जनसंख्या के आधार पर जापान इस सूचि में दसवे नंबर पर था, लेकिन जापान की वार्षिक जनसंख्या वृद्धि दर माइनस में होने के कारण अब मेक्सिको दसवें स्थान पर मौजूद है जिसकी कुल जनसँख्या 130,350,218 करोड़ है।

अर्थव्यवस्था के अनुसार दुनिया का सबसे बड़ा देश कौन सा है

अर्थव्यवस्था के अनुसार दुनिया का सबसे बड़ा देश USA है। आपको बता दे दुनिया के सबसे ज्यादा अमीर आदमी बिल गेट्स, मार्क जुकरवर्ग, जेफ बेजोस भी USA में ही हैं USA टेक्नोलॉजी में भी काफी आगे है हथियार से लेकर इन्टरनेट, कंप्यूटर हर छेत्र में USA काफी आगे है। जैसा कि आप सब जानते हैं किसी भी देश की आर्थिक स्थिति का पता उसके GDP के मदद से लगाया जाता है। अमेरिका के अलावा दूसरे कई ऐसे देश है, जो आर्थिक दृष्टि से उन्नत है जिनके नाम नीचे लिस्ट में  देख सकते है।

  • दुनिया का सबसे गरीब देश कौन सा है 2022

अर्थव्यवस्था के अनुसार दुनिया के 10 सबसे बड़े देश 2022

देश GDP
United States GDP $ 22.67 trillion
China GDP $ 16.64 trillion
Japan GDP $ 5.37 trillion
Germany GDP $3.69 trillion
India GDP $2.65 trillion
United Kingdom GDP $2.63 trillion
France GDP $2.58 trillion
Italy GDP $ 2.10 trillion
Brazil GDP $2.05 trillion
Canada GDP $ 1.88 trillion

टेक्नोलॉजी के अनुसार दुनिया का सबसे बड़ा देश कौन सा है

टेक्नोलॉजी के आधार पर सबसे बड़ा देश चाइना है क्योंकि यह देश टेक्नोलॉजी के मामले में बहुत ही आगे हैं। चाहे कंप्यूटर बनाना हो या मोबाइल, हथियार बनाना हो या फिर फिल्में हर चीज में चाइना उन्नत देश है इसलिए चीन टेक्नोलॉजी के मामले में सबसे बड़ा देश हैं। चीन के अलावा अमेरिका, जापान, साउथ कोरिया, इंडिया जैसे और भी कई देश हैं जो टेक्नोलॉजी के मामले में सबसे बड़े देशों में गिने जाते हैं, जिनके नाम नीचे लिस्ट में  देख सकते है।

क्र. देश
1 जापान
2 चीन
3 साउथ कोरिया
4 संयुक्त राष्ट्र अमेरिका
5 जर्मनी
6 सिंगापुर
7 यूनाइटेड किंगडम
8 रूस
9 इंडिया
10 फ्रांस

तो अब आप जान गए होंगे कि Duniya Ka Sabse Bada Desh कौन सा है 2022 में? क्षेत्रफल के अनुसार सबसे बड़ा देश रूस है। अर्थव्यवस्था के हिसाब से USA और जनसँख्या के आधार पर चाइना है। उम्मीद है की आपको इस आर्टिकल में सारी जानकारी मिल गई होगी।

ये भी पढ़े-

  • दुनिया का सबसे अमीर देश कौन सा है 2022
  • भारत की सबसे बड़ी कंपनी कौन सी है 2022
  • दुनिया की सबसे महंगी बाइक कौन सी है 2022
  • भारत का सबसे अमीर शहर कौन सा है 2022

दुनिया का सबसे बड़ा देश कौन सा है सम्बंधित FAQ

दुनिया का सबसे बड़ा देश कौन सा है

क्षेत्रफल की दृष्टि से दुनिया का सबसे बड़ा देश रूस हैं