प्राचीन काल में यातायात के क्या साधन थे? - praacheen kaal mein yaataayaat ke kya saadhan the?

इस लेख में यातायात के साधन पर निबंध (Essay on Means of Transport in Hindi) दिया गया है। जिसमें आप पढ़ेंगे यातायात की परिभाषा, प्रकार, और लाभ के विषय में पूरी जानकारी।

यातायात के साधन पर निबंध कक्षा 4 से 10 तक परीक्षाओं में विभिन्न रूपों से पूछा जाता है। यहां पर यातायात के साधन पर निबंध सरल भाषा में दिया गया है इसे कोई विद्यार्थी पूछे गए परीक्षाओं में बेझिझक लिख सकता है।

दुनिया में सबसे ज्यादा उपयोग की जाने वाली सेवाओं में यातायात भी शामिल है। दुनिया के आधुनिकीकरण में यातायात के साधनों का भी आधुनिकरण हुआ है।

यातायात की परिभाषा Definition of Transport in Hindi

यातायात को सरल भाषा में परिवहन कहा जा सकता है और परिवहन का अर्थ होता है एक स्थान से दूसरे स्थान तक यात्रा करना और जिन साधनों के द्वारा यातायात की जाती है उन्हें यातायात के साधन कहते हैं। उदाहरण के लिए रेल गाड़ी, हवाई जहाज, पानी जहाज, बस, मोटर साइकिल, आदि।

आज यातायात बेहद सुगम और त्वरित हो चुके हैं। एक स्थान से दूसरे स्थान पर आवागमन के लिए बेहद तेज गति की यात्राएं उपलब्ध हैं। कुछ दशक पहले यातायात के लिए बेहद ही सीमित साधन थे। जिनमें यातायात करने का खर्च तथा समय बहुत ही ज्यादा लगता था।

लेकिन आज यातायात की सुविधा फोन के एक क्लिक पर उपलब्ध हो गई है। यातायात को आधुनिक करने के लिए पर्यावरण से भी समझौता किया गया है अर्थात बड़ी मात्रा में वृक्षों को काटा गया है तथा उनके जगह यातायात के मार्गों का निर्माण किया गया है। जिसके दुष्प्रभाव अक्सर देखे जाते हैं।

यातायात के प्रकार (विभिन्न प्रकार के परिवहन) Types of Transports in Hindi

बीते कुछ वर्षों में विज्ञान का विकास बहुत तेजी से हुआ है। जहां एक स्थान से दूसरे स्थान जाने में तकलीफ होती थी वही आज अंतरिक्ष तक आवागमन का सिलसिला सरल हो गया है। पहले यातायात के लिए बैलगाड़ी या नावों का उपयोग अधिक होता था। वही आज यातायात के कई प्रकार विकसित हो चुके हैं यातायात को मुख्यतः पांच भागों में बांटा गया है-

  1. जलमार्ग यातायात
  2. थलमार्ग यातायात
  3. हवाई यातायात
  4. रेल यातायात
  5. पाइपलाइन यातायात
  6. अंतरिक्ष यातायात (भविष्य)

1. जलमार्ग यातायात Water Transport

जल के रास्तों से किए यातायात को जलमार्गीय यातायात कहा जाता है। पृथ्वी पर 73% जल है और ज्यादा वजन के साथ यातायात करना आकाशीय मार्ग तथा जमीनी मार्ग के यातायात के लिए अनुकूल नहीं होता इसलिए एक देशों से दूसरे देशों तक व्यापारिक परिवहन के लिए जल मार्गों का उपयोग किया जाता है। जलमार्ग के यातायात में पानी के जहाज इत्यादि साधन आते हैं।

2. थल मार्ग यातायात Land Transport

थलमार्गीय यातायात अर्थात जमीनी रास्तों से किया जाने वाला परिवहन। सबसे ज्यादा जमीनी मार्गों से ही यातायात को चुना जाता है। जमीनी यातायात के लिए कुछ मानक निश्चित किए गए हैं जैसे कि नियम के अनुसार वाहन चलाना इत्यादि। कम दूरी के लिए यह अनुकूल है मगर लंबी दूरी के लिए अन्य प्रकार के यातायात को चुनना पड़ता है।

3. हवाई यातायात Air or Aviation Transport

आकाश मार्ग से किया जाने वाला यातायात नभीय यातायात कहलाता है। लंबी दूरी तथा कम समय के साथ यह कीमत में थोड़ा अधिक होता है। हवाई यातायात करने के भी कुछ नियम बनाए गए हैं जैसे कि किसी प्रकार के धातु तथा गैर कानूनी चीज़ों को ले जाने की इसमें मनाही होती है।

4. रेल यातायात Rail Transport

रेलवे के द्वारा दुनियाँ की एक बड़ी आबादी सफ़र करती है और सामान लाने ले जाने के लिए रेल मार्ग सबसे अच्छा जरिया है। रेल यातायात भारत में सबसे अधिक उपयोग में लिया जाने वाला परिवहन है।

मात्र दिल्ली मेट्रो से वर्ष भर में सौ करोड़ यात्राएँ होती है। रेल यातायात के मामले में चीन प्रथम स्थान पर है और गतिमान रेल यातायात के लिए जापान की रेलवे प्रणाली प्रथम स्थान पर है।

रेल यातायात, हवाई तथा जल यातायात से सस्ती तथा सरलता से होने वाला परिवहन है। भारत में हर पैसेंजर रेल के दो डिब्बों को सामान के लिए रिज़र्व रखा जाता है तथा लम्बी दुरी तक के यातायात के लिए विशेष मालगाड़ी उपयोग में ली जाती है।

5. पाइपलाइन यातायात Pipeline Transport

आज यातायात के साधन के सबसे उत्तम नमूने के रूप में पाइपलाइन परिवहन को ले सकते हैं। जहाँ एक ओर हज़ारों किलोमीटर के केबल परिवहन का जाल बिछा है वही पाइपलाइन परिवहन के उपयोग में बढ़ोत्तरी हुई है।

पाइपलाइन यातायात अभी इंसानों के लिए उपयोग में नहीं लिया जा रहा, कुछ देश अपनी सैन्य सामग्री को को गुप्त रूप से लाने ले जाने के लिए पाइपलाइन यातायत का उपयोग होता है। 

6. अंतरिक्ष तक पैर पसारता यातायात Space Transport (The Future)

आज सिर्फ जमीन तक ही नहीं अंतरिक्ष तक भी यातायत चल रही है आज मानव चाँद तक पहुँच गया है और वहां अपने बसने के इंतजाम करने में लगा है। अंतरिक्ष में मौजूद अंतरिक्ष यान में इंधन पहुँचाने के लिए ऐसे ही यातायात की मदद लेनी पड़ती है।

अंतरिक्ष तक अपने हाथ बढ़ाते एलोन मस्क उर्जा संरक्षण की दुनियाँ में अपना स्थान बड़ी ही तेज़ी से बना रहें हैं। वे अपने भविष्य में अंतरिक्ष तक पहुँचने का पूरा प्लान तैयार कर चुके हैं इसलिए उनकी एक कंपनी स्पेक्स बड़ी ही तेज़ी से कार्यरत है।

परिवहन में होते आधुनिकरण के लाभ Benefits of Modernization of Transport

यातायात के साधन के अनेक लाभ हैं जैसे आज दुनिया में कहीं भी आने-जाने के लिए साधन मौजूद हैं। हजारों किलोमीटर कुछ ही घंटों में तय करने की सुविधा आज सुगम है लेकिन पहले हवाई यातायात यह आर्थिक रूप से मजबूत लोगों के लिए ही सुगम था लेकिन आज मध्यम वर्ग का व्यक्ति भी हवाई जहाज में यात्रा कर सकता है।

यातायात के साधनों के आधुनिकीकरण से यातायात करने की सुविधा हर व्यक्ति को उसके मोबाइल फोन या कंप्यूटर पर उपलब्ध हो जाती है। आज ट्रेन हो या बस पानी के जहाज हो या हवाई जहाज सभी का आधुनिकरण तीव्र गति से किया जा रहा है। कुछ सालों पहले ट्रेन का सफर भी काफी लंबा हुआ करता था लेकिन आज बुलेट ट्रेन का चलन बढ़ रहा है जिससे हवाई जहाज जितने स्पीड से जमीन पर सफर किया जा सकता है।

आज दुनिया के हर कोने को जोड़ने के लिए इंटरनेशनल एयरपोर्ट उपलब्ध है। आने वाले कुछ वर्षों में यातायात  और भी आधुनिक हो जाएगा लेकिन आधुनिकीकरण के चक्कर में पर्यावरण से बैर ना हो जाए इसका सभी को ख्याल रखना पड़ेगा।

निष्कर्ष Conclusion

यातायात के आधुनिकीकरण से मनुष्यों को अनेक लाभ हुए हैं लेकिन परोक्ष हानियाँ भी बहुत हुई हैं जो समय समय पर ग्लोबल वार्मिंग, अति वर्षा, सुनामी तथा बाढ़ के रूप में सामने आती हैं। विकास के चक्कर में हमने पर्यावरण का बहुत ही अधिक दोहन किया है तथा कर रहें हैं। हमें आधुनिक होने के साथ-साथ इको फ्रेंडली ट्रांसपोर्टेशन की व्यवस्था भी करनी पड़ेगी।

इस लेख में अपने यातायात के साधन पर निबंध हिंदी में पड़ा जिसमें यातायात का अर्थ है यातायात के प्रकार को सरल रूप से लिखा गया है। अगर यह लेख आपको पसंद आया हो तो इसे शेयर जरूर करें।

प्राचीन काल में यातायात के साधन क्या थे?

Solution : प्राचीन काल में लोगों के पास यातायात के कोई साधन नहीं थे, जिस कारण वे पैदल चलते थे और अपना सामान अपनी पीठ पर या पशुओं की पीठ पर रखकर ले जाते थे। इसके अलावा जल मार्गों में आने-जाने के लिए वे नावों का प्रयोग करते थे

परिवहन का सबसे पुराना साधन कौन सा है?

चलना परिवहन का सबसे पुराना रूप हो सकता है, लेकिन इसने तकनीकी नवाचार को हमारे चलने के तरीके को बदलने से नहीं रोका है।

प्राचीन रोम में लोग परिवहन के लिए क्या उपयोग करते थे?

प्राचीन रोमनों ने गाड़ी, रथ, पैदल, घोड़ों की सवारी और कूड़े पर सवार होकर यात्रा की। कूड़ा क्या था? कूड़ेदान एक गाड़ी थी जिसे दास अपने कंधों पर ढोते थे और अमीर लोगों को जहाँ वे जाना चाहते थे ले जाते थे, इसलिए उन्हें चलने की ज़रूरत नहीं थी।

प्राचीन काल में लोग यात्रा किस प्रकार हुआ क्यों करते थे?

प्राचीन काल में यात्रा के लिए साधन सीमित थे। तब केवल राजा-महाराजा या धनी लोग ही घोडे, हाथी या रथ से यात्रा कर पाते थे। अधिकतर लोग तो पैदल ही लंबी यात्राएं किया करते थे। इसीलिए तीर्थयात्रा में महीनों लगते थे