पैसे का लेन देन कौन से दिन करना चाहिए? - paise ka len den kaun se din karana chaahie?

नई दिल्ली: ज्योतिष शास्त्र में हर काम के लिए शुभ समय का जिक्र किया गया है. कर्ज देने या चुकाने, पैसों के लेनदेन और इन्वेस्ट के लिए एक शुभ समय होता है. दरअसल पैसों के लेनदेन के लिए शुभ समय और दिन नक्षत्र, तिथि और सूर्य संक्रांति के आधर पर सुनिश्चित किए जाते हैं. ऐसे में जानते हैं कि पैसें के लेनदेन और इन्वेस्ट के लिए शुभ दिन और समय क्या है.

इन नक्षत्रों के दौरान पैसों का लेनदेन होता है शुभ

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक अश्विनी, मृगशिरा, पुनर्वसु, पुष्य, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, स्वाती, अनुराधा, चित्रा, विशाखा और रेवती इन 12 नक्षत्रों में पैसों से संबंधित लेनदेन बहुत शुभ होता है. साथ ही अगर इन नक्षत्रों में चर संज्ञक मेष, कर्क, तुला और मकर में लग्न से 5, 8 और 9 स्थान शुभ हो तो पैसों के लेनदेन, निवेश, बैंक में पैसा जमा करना और इन्वेस्टमेंट इत्यादि करना बहुत शुभ होता है. 

लेनदेन और इन्वेस्टमेंट के लिए शुभ दिन

किसी से पैसे उदार लेने के लिए मंगलवार का दिन नहीं चुनना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि ज्योतिष शास्त्र में मान्यता है कि इस दिन लिए गए पैसे जल्द चुकते नहीं हैं. साथ ही परेशानी का कारण भी बनता है. वहीं अगर कर्ज चुकाना हो तो मंगलवार का चयन कर सकते हैं. अगर इस दिन कर्ज या बैंक लोन चुकाया जाता है तो हमेशा के लिए कर्ज से मुक्ति मिल जाती है. 

बुधवार के दिन ना दें किसी को उधार 

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक बुधवार के दिन किसी को पैसे उधार देना अशुभ माना गया है. मान्यता है कि इस दिन पैसे उधार देने पैसा वापस मिलने में काफी देर लगती है. ऐसे में पैसे उधार देने के लिए भूलकर भी इस दिन का चयन नहीं करना चाहिए. 

इन्वेस्टमेंट के लिए बुधवार का दिन उत्तम

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक किसी भी प्रकार के इन्वेस्टमेंट के लिए बुधवार का दिन बेहद शुभ होता है. मान्यता है इस दिन इन्वेस्टमेंट करने से चार गुना लाभ होता है. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ZEE NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

पढ़ें ये खबर- बुधवार के दिन जरुर खायें ये दाल, बुद्धि और धन की होगी बढ़ोतरी

पैसे का लेन देन कौन से दिन करना चाहिए? - paise ka len den kaun se din karana chaahie?

ज्योतिषशास्त्र में माना गया है कि कर्ज लेने के लिये व्यक्ति को मुहूर्त जरुर देखना चाहिये। क्योंकि माना जाता है कि कुछ मुहूर्तों में लिया गया कर्ज कभी चुकता नहीं होता और दिया गया कर्ज कभी वापस नहीं मिलता है। ज्योतिष में हर वार, हर तिथि और हर नक्षत्र कार्यों के अनुकूल प्रतिकूल माने जाते हैं। तो आइए जानते हैं किस मुहूर्त में भूलकर भी कर्ज नहीं देना या लेना चाहिए...

पढ़ें ये खबर- क्या आपके घर में भी रखा हैं फाउंटेन, पानी की कोई तस्वीर? तो जरुर पढ़े ये खबर

पैसे का लेन देन कौन से दिन करना चाहिए? - paise ka len den kaun se din karana chaahie?

1. इस वार का रखें ध्यान

कभी भी मंगलवार, शनिवार और रविवार के दिन कर्ज नहीं लेना चाहिये। इस दिन लिया कर्ज जल्दी से चुकता नहीं होता। अगर वार के दिन कर्ज ना देने की बात करें तो बुधवार के दिन कभी किसी को उधार ना दें, वरना आपका दिया हुआ उधार डूब सकता है।

2. इस लग्न में ना दें कर्ज

लग्न की बात करें तो ज्योतिषशास्त्र में सभी लग्नों को शुभ नहीं माना जाता है। इसलिये कभी भी चर लग्न में किसी को कर्ज नहीं देना चाहिये, वरना वापस नहीं मिलता। यदि आप इस लग्न में कर्ज लेते हैं तो आपका कर्ज जल्द ही उतर जायेगा, लेकिन देना अच्छा नहीं होता।

3. इस नक्षत्र में भूलकर भी ना लें कर्ज

कभी भी व्यक्ति को हस्त नक्षत्र में कर्ज नहीं लेना चाहिये, लेकिन अगर आप इस नक्षत्र में कर्ज चुकाते हैं तो वो आपके लिये समृद्धिदायक रहेगा। इसके साथ ही कर्ज लेने के लिये इन नक्षत्रों में भी कभी ना लें। जिनमें से मूल, आद्रा, ज्येष्ठा, विशाखा, कृतिका, ध्रुव संज्ञक नक्षत्र और रोहिणी आदि का ध्यान रखें।

पैसे का लेन देन कौन से दिन करना चाहिए? - paise ka len den kaun se din karana chaahie?

4. सालभर में इस संक्रांति में ना लें कर्ज:

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कभी भी सालभर में पड़ने वाली 12 संक्रांतियों में कर्ज नहीं लेना चहियें। संक्रांती में निया गया कर्ज कभी चुकता नहीं होता है, बल्कि बढ़ता है।

5. इस योग में लिया हुआ कर्ज

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, वृद्धि योग, द्विपुष्कर योग, त्रिपुष्कर योग में लिया गया कर्ज कभी नहीं खत्म होता। इसलिये इस योग में भूलकर भी कर्ज ना लें।

विष्णु भगवान को बुधवार का देवता माना जाता है। इस दिन को शुभ वार माना जाता है।

जरुरत पड़ने पर लोग एक-दूसरे से धन उधार मांग लेते हैं। लेकिन वह कई पर समय पर पैसा नहीं चुका पाते हैं। कहा जाता है कर्ज के लेन-देन में वार का बहुत महत्व होता है। यदि किसी व्यक्ति को कर्ज चाहिए तो उसे वार देखकर ही कर्ज लेना चाहिए। जिन लोगों को कर्ज चुकाने में समस्या आ रही हो तो उसे बुधवार को गणेशजी के समक्ष तीन बार ‘ऋणहर्ता गणेश स्तोत्र’ का पाठ करना चाहिए। आइए जानते हैं किस वार को कर्ज लेना चाहिए।

सोमवार – सोमवार का दिन मां पार्वती का दिन माना जाता है। यह वार शुभ माना जाता है। कहा जाता है इस दिन कर्ज लेन-देने से कोई परेशानी नहीं होती है।

मंगलवार – भगवान शिव के बड़े बेटे कार्तिकेय को मंगलवार का देवता माना जाता है। इस वार को उग्र और क्रूर वार माना जाता है। शास्त्रों में इस दिन कर्ज लेना अशुभ बताया गया है। कहा जाता है इस दिन कर्ज लेने की बजाय पुरानी कर्ज चुकाना चाहिए।

बुधवार- विष्णु भगवान को बुधवार का देवता माना जाता है। इस दिन को शुभ वार माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में इस वार को नपुंसक वार माना गया है। यह गणेशजी का वार है। इस दिन कर्ज देने से बचना चाहिए।

गुरुवार-  गुरु ब्रह्मा को गुरुवार का देवता माना जाता है। गुरुवार के देवता ब्रह्मा हैं। यह लघु संज्ञक शुभ वार है। गुरुवार को किसी को भी कर्ज नहीं देना चाहिए, लेकिन इस दिन कर्ज लेने से कर्ज जल्दी उतरता है।

[jwplayer fu5UoB9G-gkfBj45V]

शुक्रवार- भगवान इन्द्र को शुक्रवार का देवता माना जाता है। शुक्रवार सौम्य वार है। कर्ज लेने-देने के लिए शुक्रवार का दिन अच्छा माना जाता है।

शनिवार- शनिवार का देवता काल होता है। इस वार को क्रूर माना जाता है। शनिवार को दिन कर्ज लेन-देन के लिए ठीक नहीं माना जाता है। इस दिन कर्ज लेने से उसे चुकाने में दिक्कतें आती है।

रविवार- शिव को रविवार को देवता माना जाता है। रविवार को क्रूर वार माना जात है। कहा जाता है इस दिन कर्ज के लेन-देन से बचना चाहिए।

पैसे का लेन देन कौन से दिन करना चाहिए? - paise ka len den kaun se din karana chaahie?

किसी को पैसा कब देना चाहिए?

कर्ज लेने और देने के लिए यह द‍िन शुभ जिस दिन कर्ज लेना और देना दोनों ही शुभ होता है। ज्‍योतिष के मुताबिक शुक्रवार के द‍िन आर्थिक लेन-देन करना शुभ होता है। क‍िसी भी तरह की कोई हान‍ि नहीं होती।

कौन से वार को पैसे देने चाहिए?

ज्योतिष के अनुसार सोमवार, शुक्रवार व रविवार के दिन कर्ज लेने और कर्ज देने दोनों के लिए अच्छा दिन माना जाता है। इस दिन आप किसी से भी पैसे उधार ले सकते हैं और दे भी सकते हैं। माना जाता है कि इस दिन लिया गया कर्ज जल्दी चुकता हो जाता है और इंसान को किसी भी तरह का घाटा नहीं होता।

पैसे का लेन देन कब नहीं करना चाहिए?

गुरुवार को किसी को भी कर्ज नहीं देना चाहिए, लेकिन इस दिन कर्ज लेने से कर्ज जल्दी उतरता है। शुक्रवार- शुक्रवार के देवता इन्द्र हैं। यह मृदु संज्ञक और सौम्य वार है। कर्ज लेने-देने दोनों दृष्टि से अच्छा वार है।

शनिवार को कर्ज लेने से क्या होता है?

ज्योतिष के अनुसार कर्ज लेते समय सप्ताह के इन दिनों को ध्यान में रखें. कभी भी मंगलवार, शनिवार और रविवार जैसे दिनों में कर्ज न लें. यदि आप सप्ताह के इन दिनों में कर्ज लेते हैं तो कर्ज चुकाने में मुश्किल होती है. इन दिनों में कर्ज लेने से व्यक्ति को कर्ज से ज्यादा इसका ब्याज चुकाना पड़ सकता है.