पेट के कीड़ों को क्या बोलते हैं? - pet ke keedon ko kya bolate hain?

Show

पेट के कीड़े मारने की अंग्रेजी दवा का नाम और आयुर्वेदिक इलाज

पेट के कीड़े मारने की अंग्रेजी दवा का नाम और आयुर्वेदिक इलाज के बारे में पूरी जानकारी इस लेख में बताई गई है। पेट में कीड़े (stomach worms) होने के बहुत से लक्षण हमारे शरीर में दिखाई देते हैं और इसका आयुर्वेदिक इलाज भी है। अगर हमारे शरीर में पेट के अंदर कीड़े पड़ जाए जिसे हम फीता कृमि बोलते हैं तो एक तरीके से हमारे शरीर का विकास रुक जाता है और हम तरह-तरह की बीमारियों से घिर जाते है।

पेट के कीड़े

पेट के कीड़े शरीर को बहुत ही कमजोर बना देते हैं क्योंकि हम जो भी खाते हैं उसे यह कीड़े अपना भोजन बना लेते हैं और शरीर को मिलने वाले पोषक तत्व हमारे शरीर को नहीं मिलते हैं जिसके कारण हमें तरह-तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ता है।

इसलिए जितना जल्दी हो सके पेट के कीड़ों को शरीर से बाहर निकाल देना चाहिए। पेट के कीड़े मारने की अंग्रेजी दवा और आयुर्वेदिक दवा दोनों में से किसी एक का उपयोग करके पेट के कीड़ों से छुटकारा पाया जा सकता है। तो आइये जानते हैं पेट के कीड़े या फीता कृमि (stomach worms) का आयुर्वेदिक और अंग्रेजी इलाज क्या है।

पेट में कीड़े होने के कारण

पेट में कीड़े होने के कारण कई कारण हो सकते हैं जैसे-

  • गंदा पानी पीने की वजह से।
  • कमजोर इम्यूनिटी की वजह से।
  • खाने में साफ-सफाई का ध्यान न रखने की वजह से।
  • घर के आस-पास गंदगी भरा माहौल का होना।

पेट में कीड़े होने के लक्षण

पेट में कीड़े होने के लक्षण निम्नलिखित हो सकते हैं आइये जानते हैं की पेट में कीड़े होने के क्या लक्षण होते हैं।

  • मांस पेशियां और जोड़ों में दर्द होना।
  • हमेशा थकान महसूस करना।
  • त्वचा पर चकत्ते या एक्जिमा होना।
  • रात को सोने में परेशानी होना नींद का बार बार टूटना।
  • पाचन से संबंधित परेशानियां होना।
  • खून की कमी होना।
  • हमेशा कब्ज रहना पेट में गैस बनना खाने के बाद भी भूख लगना।
  • त्वचा पर रैशेज और एलर्जी होना।
  • मुँह से हर समय दुर्गन्ध आती है।

क्योंकि हम जो भी भोजन करते हैं यह कीड़े उनसे मिलने वाले प्रोटीन विटामिन को चूस लेते हैं और यह हमारे आंतों की परतों से खून चूसते हैं जिससे हमारे शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ता है। पेट में कीड़े (stomach worms) होने के यह मुख्य लक्षण है।

बच्चों के पेट में कीड़े होने के मुख्य लक्षण -

यह कीड़े ज्यादातर बच्चों में पाए जाते हैं बच्चों के पेट में दर्द रहना और रात को सोते समय मुंह से लार निकलती है और तकिया गीला हो जाता है त्वचा पर चकत्ते पड़ जाते हैं और रात को सोते समय बच्चों का दांत पीसना यह बच्चों के पेट में कीड़े होने के मुख्य लक्षण होते है।

पेट के कीड़ों के प्रकार

पेट में कीड़े कई प्रकार के होते हैं-

इन्हें हम आंतों के कीड़े या परजीवी कीड़े के नाम से भी जानते हैं इनमें से हम कुछ कीड़ों को अपने मल में देख सकते हैं और कुछ कीड़े तो ऐसे होते हैं कि उनके लिए लेंस लगाने की जरूरत पड़ती है जिनको सीधी आंखों से नहीं देख सकते है।

पेट के कीड़े मारने की आयुर्वेदिक दवा

हमारे पेट में कीड़े हो जाते हैं तो हम पेट के कीड़े मारने वाली दवा खा लेते हैं और हम सोचते हैं कि हमारे पेट से सारे कीड़े बाहर निकल गए या मर गए लेकिन पेट के कीड़े मारने की दवा से कुछ ही प्रकार के कीड़े मरते हैं हमें पेट में कीड़े का जड़ से इलाज करने के लिए कुछ आयुर्वेदिक दवाओं का सेवन करना पड़ेगा जो इस प्रकार से है।

7 साल से नीचे के बच्चों के लिए

7 से 14 साल तक के बच्चों के लिए

14 साल से ऊपर के लिए

सुबह और शाम भोजन करने के बाद इन आयुर्वेदिक दवाइयों का सेवन एक से डेढ़ महीने तक करें फिर 1 महीने के लिए इन आयुर्वेदिक दवाइयों का सेवन बंद कर दे और फिर से एक से डेढ़ महीने तक इन आयुर्वेदिक दवाइयों का सेवन करें और ऐसा करने से पेट में कीड़े की शिकायत से हमेशा के लिए छुटकारा मिल सकता है।

चेतावनी-

बच्चों को दवा देने से पहले आयुर्वेदिक डॉक्टर से अवश्य मिले ।

पेट के कीड़े मारने की अंग्रेजी दवा

पेट के कीड़े मारने की अंग्रेजी दवा का नाम एल्बेंडाजोल 400mg टैबलेट ( Albendazole) है। यह एक एंटीपैरासिटिक दवा है जिसे पैरासिटिक वर्म संक्रमण के इलाज के लिए इस्‍तेमाल किया जाता है। यह संक्रमण फैलाने वाले कृमियों को मारकर संक्रमण को फैलने से रोकता है।

एल्बेंडाजोल 400mg टैबलेट का इस्तेमाल अपने डॉक्टर के परामर्श के बिना करना शरीर के लिए नुकसान साबित हो सकता है इसलिए इसका इस्तेमाल अपने डॉक्टर की राय लेकर ही करें।

पेट के कीड़े मारने के कुछ घरेलू उपाय

पेट के कीड़े मारने की अंग्रेजी दवा अगर आप नहीं ले सकते हैं तो निचे बताये गए कुछ घरेलु नुस्खे से आप आसानी से पेट के कीड़ों से छुटकारा पा सकते हैं।

आडू के पत्ते

आडू के पत्तियों का रस निकालें और इसकी 1–2 ml मात्रा बच्चों को पिलाएं। यह पेट के कीड़ों को खत्म करने का एक कारगर घरेलू उपाय है।

लाल टमाटर

2–3 पके हुए लाल टमाटर हफ्ते में दो-तीन बार काला नमक मिलाकर खिलाएं बच्चों के पेट में कीड़े के लिए एक कारगर घरेलू उपाय है।

नीम के पत्ते

नीम के पत्तों में एंटी-बैक्टिरीयल होते हैं नीम के पत्तों को पीसकर इसमें शहद लगाकर पीने से पेट के कीड़े मर जाते है।

पेट में कीड़े होने का लक्षण और उपचार | Swami Ramdev

FAQs: About stomach worms

इस लेख के जरिए हमने आपकों पेट के कीड़े मारने की अंग्रेजी दवा का नाम और आयुर्वेदिक इलाज के बारे में बताया है। मुझे आशा है कि आप पेट के कीड़े मारने की अंग्रेजी दवा का नाम के बारे में अच्छी तरह जान गए होंगे अगर अभी भी आपको कुछ सवाल पूछना है तो नीचे कमेंट में जरूर लिखें या अपनी राय हमें देना चाहते हैं तो जरूर दीजिए ताकि हम आपके लिए कुछ नया कर सकें और यदि आप इस लेख से संतुष्ट हैं तो अपने दोस्तों को अवश्य शेयर करें।

पेट के कीड़ों को क्या कहते हैं?

पेट में कीड़ा होना कृमि रोग कहलाता है। पेट के कीड़े कईं समस्याओं को जन्म देते हैं। यह समस्या सबसे अधिक बच्चों में होती है जिस कारण उनमें पेट दर्द, भूख न लगना और वजन घटने जैसे लक्षण नजर या महसूस होते हैं। 1 पेट में कीड़ा होना क्या होता है? (What is Stomach Worms?)

पेट में कीड़े होने से कौन सी बीमारी होती है?

ये कीड़े ज्यादातर बच्चों के पेट में पाए जाते हैं। पेट में कीडे पड़ना एक आम बात है। इसमें पाचन संबंधी विकार जैसे भूख न लगना, जी मिचलाना, उल्टी आना और कमजोरी होने लगती है। जब कीड़ों के लार्वे फेफड़े तक पहुंच जाते हैं, तो दमा रोग भी हो सकता है।

पेट में कीड़े की क्या पहचान है?

खाना खाने के तुरन्त बाद मल का आ जाना या मल में बलगम तथा खून आना खतरनाक स्थिति है. पेट में दर्द तथा जलन और गैस और सूजन का अनुभव या बवासीर का हो जाना. बार बार थकान होना और अत्यधिक कमजोरी में भी कीडे हो सकते हैं. कीड़े त्वचा में प्रवेश करते हैं और खुजली को जन्म देते हैं.

पेट में कीड़े कितने प्रकार के होते हैं?

पेट के कीड़े कई तरह के होते हैं, लेकिन प्रमुखता ये दो प्रकार की श्रेणियों में बंटे हैं। गोल कृमि, या 'राउंड वर्म' और फीता कृमि, या 'टेप वर्म'। अपनी क्षमता के हिसाब से यह शरीर पर असर डालते हैं। समय से इलाज होने से इसे समाप्त किया जा सकता है।