पेट में गैस होने पर कौन सी दवा लेनी चाहिए? - pet mein gais hone par kaun see dava lenee chaahie?

हिंदी न्यूज़ लाइफस्टाइलपेट में गैस बनने की असली वजह जानकर हो जाएंगे हैरान, ये हैं लक्षण और घरेलू उपचार

पेट में गैस बनने की असली वजह जानकर हो जाएंगे हैरान, ये हैं लक्षण और घरेलू उपचार

Natural Ways to Treat Gastric Problem: उम्र चाहे छोटी हो या बड़ी पेट में गैस बनने की समस्या किसी को भी कभी भी परेशान कर सकती है। यूं तो पेट में गैस बनने के कई कारण हो सकते हैं लेकिन बदलता...

पेट में गैस होने पर कौन सी दवा लेनी चाहिए? - pet mein gais hone par kaun see dava lenee chaahie?

Manju Mamgainलाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीWed, 27 Jan 2021 06:39 PM

Natural Ways to Treat Gastric Problem: उम्र चाहे छोटी हो या बड़ी पेट में गैस बनने की समस्या किसी को भी कभी भी परेशान कर सकती है। यूं तो पेट में गैस बनने के कई कारण हो सकते हैं लेकिन बदलता लाइफस्टाइल और दवाओं का अधिक सेवन इसकी मुख्य वजह हो सकता है। आइए जानते हैं कौन से हैं वो कारण जो बनते हैं पेट में गैस बनने का कारण और क्या है इससे निजात पाने के घरेलू उपचार। 

पेट में गैस बनने के कारण- 
-अत्यधिक भोजन करना
-लंबे समय तक भूखे रहना
-तीखा या चटपटा भोजन करना
- ऐसे भोजन का सेवन जो पचने में कठि‍न हो
-भोजन ठीक तरह से चबाकर न खाने पर
-ज्यादा चिंता करना
- शराब पीना
- कुछ दवाओं के सेवन के कारण 

पेट में गैस होने पर नजर आते हैं ये लक्षण-
1. भूख न लगना
2. सांसों को बदबूदार होना 
3-पेट में सूजन रहना
4. उलटी, बदहज़मी, दस्त होना
5. पेट फूलना

पेट में गैस बनाने के लिए ये लक्षण भी हो सकते हैं जिम्मेदार-
-बैक्टीरिया-

पेट में अच्छे और खराब बैक्टीरिया का बैलेंस बिगड़ने पर गैस बन सकती है। कई बार ये असंतुलन किसी रोग के साइड इफ़ेक्ट की वजह से भी हो सकता है। इसके अलावा लहसुन, प्याज़, बीन्स जैसी सब्ज़ियां भी बैक्टीरिया के बैलेंस बिगाड़ने के लिए ज़िम्मेदार हो सकती हैं, इनका सेवन संभलकर करें।

डेयरी प्रोडक्ट्स- 
उम्र बढ़ने के साथ व्यक्ति की पाचन शक्ति भी कमजोर होने लगती है। ऐसे में दही छोड़कर दूध और दूध से बनी चीजें अच्छी तरह से व्यक्ति पचा नहीं पाता है। जो पेट में गैस बनती हैं।

कब्ज– कब्ज की दिक्कत होने पर बॉडी के टॉक्सिन्स शरीर से अच्छी तरह बाहर नहीं निकल पाते, जिसकी वजह से पेट में गैस बनने लगती है। इससे राहत पाने के लिए रोजाना दिन में 8-10 गिलास पानी पीएं। साथ ही भोजन में फाइबर की मात्रा बढा दें।

जल्दी-जल्दी खाना- कई बार जल्दी भोजन खत्म करने के चक्कर में व्यक्ति खाने को अच्छी तरह से चबाकर नहीं खाता है। जो बाद में पेट की गैस बनने की वजह बन जाता है। इस समस्या से बचने के लिए भोजन को आराम से चबा चबाकर खाएं। 

फास्ट फूड- आजकल बच्चों में भी गैस की प्रॉब्लम देखी जाती है। जिसकी मुख्य वजह बर्गर, पिज़्ज़ा, सैंडविच का अत्यधिक सेवन करना है। इन चीजों का अधिक सेवन करने से बच्चों की पाचन क्रिया पर काफी बुरा असर पड़ता है। जो बाद में गैस की समस्या के रूप में सामने आती है।

पेट की गैस से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय-
-नीबू के रस में 1 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर सुबह के वक्त खाली पेट पिएं।
- काली मिर्च का सेवन करने से हाजमे की समस्या दूर होती है।
-आप दूध में काली मिर्च मिलाकर भी पी सकते हैं।
- छाछ में काला नमक और अजवाइन मिलाकर पीने से भी गैस की समस्या में काफी लाभ मिलता है।
- दालचीनी को पानी मे उबालकर, ठंडा कर लें और सुबह खाली पेट पिएं। इसमें शहद मिलाकर पिया जा सकता है।
-लहसुन भी गैस की समस्या से निजात दिलाता है। लहसुन को जीरा, खड़ा धनिया के साथ उबालकर इसका काढ़ा पीने से काफी फादा मिलता है। इसे दिन में 2 बार पी सकते हैं।
-दिनभर में दो से तीन बार इलायची का सेवन पाचन क्रिया में सहायक होता है और गैस की समस्या नहीं होने देता।

पेट में गैस होने पर कौन सी दवा लेनी चाहिए? - pet mein gais hone par kaun see dava lenee chaahie?

आजकल का खान-पान ऐसा हो गया है कि पेट में गैस बनना, एसिडिटी जैसी बीमारियां आम हो गई हैं। और सर्दियों में तो खासतौर पर हम तरह-तरह की ताली भुनी चीज़ें खाते रहते हैं जिनसे एसिडिटी के रूपे में पेट में, सीने में या कई बार तो सिर में भी तेज़ दर्द होता है। उस वक्त बस ऐसा लगता है कि जल्द से जल्द इस दर्द से आराम मिल जाए। पेट में बनने वाली गैस को दूर भगाने के कई घरेलू नुस्खे होते हैं, आप भी जानिए इनके बारे में...

ज़्यादा खट्टा, तीखा, मसाले वाला खाना खाने से, देर रात तक जागना, पानी कम पीना, गुस्सा, चिंता, बहुत देर तक एक ही जगह बैठे रहने आदि से गैस बनने लगती है, इसके अलावा कुछ दाल व सब्ज़ियां भी ऐसी होती हैं जो गैस बनाती हैं। ज़्यादा चाय पीने से भी गैस बनती है। इससे पेट, पीठ, सीने, सिर में दर्द होने लगता है, भूख कम लगती है, डकारें आती हैं, सीने व पेट में जलन होती है, चक्कर आना, जैसी समस्याएं हो जाती हैं। इसके लिए ये घरेलू नुस्खे आपके काम आ सकते हैं।

  • नींबू का रस व अदरक एक - एक चम्मच लें, फिर उसमें थोड़ा सा काला नमक मिलाएं और इसे खाने के बाद खाएं, इससे पाचन शक्ति अच्छी होती है और गैस की समस्या भी दूर होती है।
  • अजवायन के चूर्ण को गर्म पानी के साथ खाएं, इससे गैस, बदहजमी से आराम मिलता है।
  • रोज़ 2 - 3 छोटी हरड़ मुंह में डालकर चूसते रहें, फायदा होगा।

यह भी पढ़ें : रोज़ 10 मिनट खुल कर हंसें, इन बीमारियों से रहेंगे दूर

  • मेथीदाना और गुड़ को पानी में डालकर उबाल लें और इस पानी को छानकर पी लें, गैस में आराम मिलेगा। (जिन लोगों का शरीर कमज़ोर हो, चक्कर आते हों या गर्म तासीर वाली चीज़ें हजम न होती हों वे मेथीदाना का इस्तेमाल न करें)
  • आधा चम्मच हरड़ में आधा चम्मच सोंठ का पाउडर व थोड़ा सा सेंधा नमक मिलाकर खाना खाने के बाद गर्म पानी के साथ खाएं, फायदा होगा।
  • दो चुटकी पिसी हुई हल्दी में 2 चुटकी नमक मिलाकर गर्म पानी के साथ पिएं।
  • भुनी हींग व काला नमक मिलाकर गर्म पानी के साथ खाएं, आराम होगा।
  • खाने के साथ टमाटर, मूली, खीरे पर काला नमक डालकर खाएं, फायदा होगा।
  • अदरक के टुकड़े पर काला नमक लगाकर मुंह में डालकर चूसते रहें, धीरे -धीरे गैस बनना बंद हो जाएगी।
  • एक चम्मच जीरा लें और इसे दो कप पानी में 10-15 मिनट के लिए उबालें। अब इसे ठंडा होने दें और भोजन के बाद इसे पियें।

यह भी पढ़ें : पालक, चौलाई, मेथी, खाने से आपको होगें ये लाभ

  • मूली के जूस में काला नमक और हींग मिलाकर पिएं।
  • ज़्यादा से ज़्यादा पानी पिएं, इससे पेट साफ होगा और गैस नहीं बनेगी।
  • प्याज के रस में काला नमक और हींग पीसकर व मिलाकर पीने से पेट की गैस और गैस का दर्द ठीक हो जाता है |
  • सेब के सिरके की दो चम्मच गुनगुने पानी में मिलाकर पीने से गैस में तुरंत राहत मिल जाती है।
  • चुटकी भर भुना जीरा, काला नमक और पुदीना छाछ में मिलाकर खाना खाने के बाद पीने से गैस की समस्या आमतौर पर नहीं उभरती।

ये भी पढ़ें : गाजर सहित इन पांच सब्ज़ियों को खाएं पकाकर, होगा ज़्यादा फायदा

गैस के लिए सबसे अच्छी टेबलेट कौन सी होती है?

Dabur Gastrina 60 टैबलेट [3 का पैक] - गैस समस्याओं के लिए

पेट में गैस बनने पर कौन सी टेबलेट खानी चाहिए?

नींबू का रस व अदरक एक - एक चम्मच लें, फिर उसमें थोड़ा सा काला नमक मिलाएं और इसे खाने के बाद खाएं, इससे पाचन शक्ति अच्छी होती है और गैस की समस्या भी दूर होती है। अजवायन के चूर्ण को गर्म पानी के साथ खाएं, इससे गैस, बदहजमी से आराम मिलता है। रोज़ 2 - 3 छोटी हरड़ मुंह में डालकर चूसते रहें, फायदा होगा।

पेट की गैस को तुरंत कैसे खत्म करें?

पेट में गैस की समस्या दूर करने के आसान घरेलू उपाय (Home Remedies for Gas Problem in Hindi).
पेट में गैस होने पर अजवाइन का सेवन करें..
हरड़ के चूर्ण को शहद के साथ मिक्स कर के खाने से भी फायदा होता है..
काला नमक के सेवन से भी लाभ होता है..
अदरक के सेवन से राहत मिलती है..
काली मिर्च और सूखी अदरक से मदद मिलती है..