राजस्थान में आंतरिक प्रवाह की सबसे लंबी नदी कौन सी है? - raajasthaan mein aantarik pravaah kee sabase lambee nadee kaun see hai?

राजस्थान की राजस्थान में प्रवाहित होने वाली सबसे लंबी नदी कौन सी है?

सही उत्तर चंबल है। चंबल नदी राजस्थान से होकर बहने वाली सबसे लंबी नदी है। चंबल नदी पश्चिमी मध्य प्रदेश में महू के दक्षिण में विंध्याचल श्रेणी की जनपव पहाड़ियों से निकलती है।

आंतरिक प्रवाह की सबसे लंबी नदी कौन सी है?

घग्घर नदी राजस्थान की आन्तरिक प्रवाह की सर्वाधिक लम्बी नदी घग्घर नदी उदगम हिमांचल प्रदेश में कालका के निकट शिवालिका की पहाडि़यों से होता है। यह नदी पंजाब व हरियाणा में बहकर हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी नामक स्थान पर प्रवेश करती है और भटनेर दुर्ग के पास जाकर समाप्त हो जाती है।

राजस्थान के आन्तरिक प्रवाह क्षेत्र की सबसे बड़ी नदी कौनसी है?

घग्गर नदी आंतरिक प्रवाह की दृष्टि से राजस्थान की सबसे लंबी नदी है। घग्गर नदी का राजस्थान में बहाव क्षेत्र नाली/पाट कहलाता है। घग्घर नदी का पाकिस्तान में बहाव क्षेत्र हकरा (फारसी भाषा का शब्द) कहलाता है।

राजस्थान में आंतरिक प्रवाह की नदियां कौन कौन सी है?

राजस्थान में कुछ छोटी नदियाँ हैं जो कुछ दूरी तक प्रवाहित होकर राज्य में अपने प्रवाह क्षेत्र में ही विलुप्त हो जाती हैं तथा जिनका जल समुद्र तक नहीं जा पाता है, इन्हें आंतरिक जल प्रवाह की नदियाँ कहा जाता है। इन नदियों में काकनी, काँतली, साबी, घग्घर, मेन्था, बाँडी, रूपनगढ़ आदि है।