राजस्थान में जनसंख्या की दृष्टि से कौन सा जिला है? - raajasthaan mein janasankhya kee drshti se kaun sa jila hai?

राजस्थान में सबसे बड़ा जिला

6,626,178 की कुल आबादी के साथ, जयपुर राजस्थान में सबसे बड़ी आबादी वाला जिला है। राजस्थान को कुल 33 जिलों में बांटा गया है। यहां कुल 3,42,239 वर्ग किमी है। निम्नलिखित सूची में क्षेत्रफल के अनुसार राजस्थान के पांच सबसे बड़े जिले शामिल हैं।

क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान के 5 बड़े जिले

क्रम संख्या 

जिले 

क्षेत्रफल 

1

जैसलमेर

38401 वर्ग किमी

2

बाड़मेर

28387 वर्ग किमी

3

बीकानेर 

27244 वर्ग किमी

4

जोधपुर 

22850 वर्ग किमी.

5

नागौर 

17718 वर्ग किमी

भारत के कुल भूमि क्षेत्र का 10.4%, या 342,239 वर्ग किलोमीटर (132,139 वर्ग मील), राजस्थान द्वारा लिया जाता है। यह भारत का सातवां सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल के हिसाब से सबसे बड़ा है। यह सतलज-सिंधु नदी घाटी के साथ-साथ पश्चिम में सिंध के पाकिस्तानी प्रांतों और उत्तर-पश्चिम में पंजाब के साथ एक सीमा साझा करता है। यह भारत के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है, जहाँ यह विशाल और शत्रुतापूर्ण थार रेगिस्तान (जिसे ग्रेट इंडियन डेजर्ट के रूप में भी जाना जाता है) का अधिकांश भाग बनाता है।

जैसलमेर में पर्यटन एक महत्वपूर्ण उद्योग है। 1955-56 में, भारत सरकार ने जैसलमेर क्षेत्र में विभागीय तेल अन्वेषण शुरू किया। ऑयल इंडिया लिमिटेड ने 1988 में जैसलमेर बेसिन में प्राकृतिक गैस की खोज की। बाकी दुनिया में जैसलमेर के सांस्कृतिक निर्यात में संगीतकार और नर्तक शामिल हैं।

मांगणियार संगीतकारों ने पूरी दुनिया में प्रदर्शन किया है, और डांसिंग डेजर्ट ड्रैग क्वीन क्वीन हरीश ने दुनिया का दौरा किया है और अंतर्राष्ट्रीय फिल्मों में दिखाई दी हैं। जैसलमेर अपने स्थानीय जंगली ऊंटों से बने चमड़े के संदेशवाहक बैग के लिए भी जाना जाता है।

Summary:

राजस्थान में सबसे बड़ा जिला कौन सा है?

क्षेत्रफल की दृष्टि से जैसलमेर राजस्थान का सबसे बड़ा एवं धौलपुर सबसे छोटा जिला है। धौलपुर में 3084 वर्ग किमी भूमि शामिल है। राजस्थान को 33 जिलों और 7 संभागों में बांटा गया है। राजस्थान भारत का सबसे बड़ा राज्य है, जो ग्रह के कुल क्षेत्रफल का 0.22 प्रतिशत है।

 Related Questions:

  • इन्कलाब जिंदाबाद का नारा किसने दिया था?
  • राजस्थान का मैनचेस्टर किसे कहा जाता है?
  • राजस्थान में झीलों का शहर किसे कहा जाता है?
  • प्रकाश संश्लेषण क्या है?

राजस्थान के जिले

राजस्थान अपने वर्तमान स्वरूप में 1 नवंम्बर 1956 को आया। इस समय राजस्थान में कुल 26 जिले थे।

26 वां जिला-अजमेर-1 नवंम्बर, 1956

27 वां जिला-धौलपुर-15 अप्रैल, 1982, यह भरतपुर से अलग होकर नया जिला बना।

28 वां जिला- बांरा-10 अप्रैल, 1991, यह कोटा से अलग होकर नया जिला बना।

29 वां जिला-दौसा-10 अप्रैल,1991, यह जयपुर से अलग होकर नया जिला बना।

30 वां जिला- राजसंमद-10 अप्रैल, 1991, यह उदयपुर से अलग होकर नया जिला बना।

31 वां जिला-हनुमानगढ़-12 जुलाई, 1994, यह श्री गंगानगर से अलग होकर नया जिला बना।

32 वां जिला -करौली 19 जुलाई, 1997, यह सवाई माधोपुर से अलग होकर नया जिला बना।

33 वां जिला-प्रतापगढ़-26 जनवरी,2008, यह तीन जिलों से अलग होकर नया जिला बना।

  1. चित्तौडगढ़- छोटी सादडी, आरनोद,प्रतापगढ़ तहसील
  2. उदयपुर-धारियाबाद तहसील
  3. बांसवाडा- पीपलखुट तहसील

प्रतापगढ जिला परमेशचन्द कमेटी की सिफारिश पर बनाया गया।प्रतापगढ जिले ने अपना कार्य 1 अप्रैल, 2008 से शुरू किया। प्रतापगढ़ को प्राचीन काल में कांठल व देवला/देवलीया के नाम से जाना जाता था।

तथ्य

कांठल का ताजमहल - काका साहब की दरगाह।

कांठल की गंगा - माही नदी।

राजस्थान का सबसे बड़ा जिला - जैसलमेर(38401 वर्ग किमी.)।

जैसलमेर भारत का तीसरा सबसे बड़ा जिला है। सबसे बड़ा जिला गुजरात का कच्छ(45,612 वर्ग किमी.) जिला है। दुसरा सबसे बड़ा जिला जम्मू-कश्मीर का लेह जिला है।

राजस्थान का सबसे छोटा जिला - धौलपुर(3033 वर्ग किमी.)।

जैसलमेर, धौलपुर से 12.66 गुणा बड़ा है।

भारत का सबसे छोटा जिला पांडुचेरी का माहे(9 वर्ग किमी.) जिला है।

2011 की जनगणना की दृष्टि से जयपुर(66.26 लाख) सबसे बड़ा जिला है। वहीं जैसलमेर(6.69 लाख) सबसे छोटा जिला है।

राजस्थान के जिलों की आकृतियां

  • सीकर - प्यालाकार/अर्द्धचंद्राकार
  • जैसलमेर - अनियमित बहुभुज
  • जोधपुर - आॅस्ट्रेलिया/मयूराकार
  • बाड़मेर - अलगभ भारत जैसा
  • दौसा - धनुषाकार
  • करौली - बतखाकार
  • टोंक - पतंगाकार/चतुर्भुजाकार
  • अजमेर - त्रिभुजाकार
  • भीलवाड़ा - लगभग आयताकार
  • चित्तौड़ - घोड़ की नाल सदृश्य

तथ्य

राजस्थान का गंगानगर शहर पहले एक बड़ा गांव हुआ करता था रामगनगर।

राजस्थान का क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा जिला जैसलमेर(38401 वर्ग कि.मी.) है जो भारत का तीसरा बड़ा जिला है( प्रथम- कच्छ, द्वितीय- लदाख या लेह ) तथा सबसे छोटा जिला धोलपुर(3033 किमी.) है।

जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बड़ा जिला जयपुर(66.63 लाख) एवं सबसे छोटा जिला जैसलमेर(6.72 लाख) है।

राज्य का सबसे बड़ा नगर जयपुर एवं सबसे छोटा नगर बोरखेड़ा(बांसवाड़ा) है।

राजस्थान के जैसलमेर जिले को सात दिशाओं वाले बहुभुज की संज्ञा दि है।

राजस्थान के सीकर जिले की आकृति अर्द्धचन्द्र या प्याले के समान है।

राजस्थान के टोंक जिले की आकृति पतंगाकार मानी गई है।

राजस्थान के अजमेर जिले की आकृति त्रिभुजाकार मानी गई है।

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले की आकृति घोड़े के नाल के समान है।

राजस्थान के दो जिले खंण्डित जिले हैं-1. अजमेर - टाॅडगढ़ 2. चित्तौड़गढ़ - रावतभाटा

राजस्थान के संभाग

देश को बेहतर ढंग से चलाने के लिए और व्यवस्था को बेहतर बनाये रखने के लिए देश को राज्यों में बांटा जाता है। फिर राज्यों को जिलों में बांटा जाता है। राजस्थान में राज्य और जिलों के बिच संभाग है। कई जिलों को जोड़ कर संभाग बनाया जाता है।

राजस्थान में वर्तमान में 7 संभाग हैं।

  1. जयपुर संभाग- जयपुर, दौसा, सीकर, अलवर, झुंझुनू
  2. जोधपुर संभाग- जोधपुर, जालौर, पाली, बाड़मेर, सिरोही, जैसलमेर
  3. भरतपुर संभाग- भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर
  4. अजमेर संभाग- अजमेर, भीलवाड़ा, टोंक, नागौर
  5. कोटा संभाग- कोटा, बुंदी, बांरा, झालावाड़
  6. बीकानेर संभाग- बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चुरू
  7. उदयपुर संभाग- उदयपुर, राजसंमद, डूंगरपुर, बांसवाड़ा,चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़

राजस्थान में जनसंख्या की दृष्टि से कौन सा जिला है? - raajasthaan mein janasankhya kee drshti se kaun sa jila hai?

राजस्थान में संभागीय व्यवस्था की शुरूआत 1949 में हीरालाल शास्त्री सरकार द्वारा की गई।अप्रैल, 1962 में मोहनलाल सुखाडि़या सरकार के द्वारा संभागीय व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया। 15 जनवरी, 1987 में हरि देव जोशी सरकार के द्वारा संभागीय व्यवस्था की शुरूआत दुबारा की गई।

1987 में राजस्थान का छठा संभाग अजमेर को बनाया गया।यह जयपुर संभाग से अलग होकर नया संभाग बना। 4 जुन, 2005 को राजस्थान का 7 वां संभाग भरतपुर को बनाया गया।

तथ्य

राज्य के प्रथम मनोनीत मुख्यमंत्री - हिरा लाल शाश्त्री (1949-1951)।

राजस्थान के पहले आम चुनाव कब हुए - जनवरी 1952 ।

पहले आम चुनाव में विधानसभा में कितनी सीटे थी -160 सीटे थी ।

विधान सभा की पहली बैठक कब और कहाँ हुई - 29 मार्च 1952 को सवाई मानसिंह टाउन हाल में ।

प्रथम राजस्थान विधान सभा (1952-1957) का उद्घाटन 31 मार्च 1952 को हुआ।

राज्य के प्रथम निर्वाचित मुख्यमंत्री - टिकाराम पालीवाल (1952)।

सर्वाधिक मुख्यमंत्री रहने का रिकोर्ड - मोहनलाल सुखाडिया (17 वर्ष ) ।

आधुनिक राजस्थान का निर्माता - मोहनलाल सुखाडिया ।

सबसे कम अवधि तक मुख्यमंत्री रहने वाले नेता - हीरालाल देवपुरा (16 दिन )।

राजस्थान में अनुसूचित जाती के पहले मुख्यमंत्री - जगन्नाथ पहाड़िया (भुसावर -भरतपुर )।

नया विधान सभा भवन कब बनाया गया - 2001 में ।

इसमें किन स्थानों के पत्थरो का उपयोग किया गया है - जोधपुर और करोली के पत्थरों का । राजस्थान के उस महाराजा का नाम बताओ जो स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद भी राजप्रमुख रहा - सवाई मानसिंह (1949-1956)।

जयपुर

जिले - जयपुर, दौसा, सीकर, अलवर, झुंझुनूं(5 जिले - Trick : जय दोसी अंझू की)

क्षेत्रफल - 36,615 वर्ग किमी.

  1. सर्वाधिक जनसंख्या
  2. सर्वाधिक घनत्व
  3. सर्वाधिक अनुसूचति जाति प्रतिशत जनसंख्या
  4. सर्वाधिक साक्षरता - 72.99

जोधपुर

जिले - जोधपुर , बाड़मेर, पाली, जालौर, सिरोही, जैसलमेर(6 जिले - Trick : जद बाप जासी जैसलमेर)

क्षेत्रफल - 1,17,800 वर्ग किमी.

  1. सर्वाधिक क्षेत्रफल
  2. सर्वाधिक दशकीय वृद्धि दर
  3. सबसे कम साक्षरता - 59.57
  4. सर्वाधिक अन्तर्राष्ट्रीय सीमा
  5. अन्तर्राष्ट्रीय/अन्तर्राज्जीय सीमा पर क्षेत्रफल में बड़ा
  6. अन्तर्राष्ट्रीय/अन्तर्राज्जीय सीमा से दुर सम्भागीय मुख्यालय

बीकानेर

जिले - बीकानेर, चूरू, गंगानगर, हनुमानगढ़(4 जिले - Trick : बीका जी चंगा है)

क्षेत्रफल - 64,708 वर्ग किमी.

  1. सर्वाधिक अनुसूचित जाति जनसंख्या
  2. न्युनतम अन्तर्राष्ट्रीय सीमा
  3. अन्तर्राष्ट्रीय सीमा के नजदीक संम्भागीय मुख्यालय
  4. अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर क्षेत्रफल में छोटा संभाग
  5. सबसे कम नदियों वाला संभाग(बीकानेर व चुरू जिले में कोई नदी नहीं बहती है)

अजमेर

जिले - अजमेर, भीलवाड़ा, नागौर, टोंक(4 जिले - Trick : अभी नाटो)

क्षेत्रफल - 43,848 वर्ग किमी.

  1. राजस्थान का मध्यवर्ती संभाग
  2. न्युनतम अन्तर्राज्जीय सीमा
  3. सभी 6 संभागों की सीमा से लगने वाला संभाग

उदयपुर

जिले - उदयपुर, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़(6 जिले - Trick : उचित राजा का डुबा प्रताप)

क्षेत्रफल - 36, 942 वर्ग किमी.

  1. सर्वाधिक अनुसूचित जनजाति
  2. सर्वाधिक लिंगानुपात
  3. सर्वाधिक अन्तर्राज्जीय सीमा
  4. दो बार अन्तर्राज्जीय सीमा बनाने वाला संभाग

कोटा

जिले - कोटा, झालावाड़, बारां, बूंदी(4 जिले - Trick : कोझा बाबू)

क्षेत्रफल - 24,204 वर्ग किमी.

  1. न्यूनतम जनसंख्या
  2. सर्वाधिक नदियों वाला संभाग(नदियों वाला जिला- चित्तौड़गढ़)

भरतपुर

जिले - भरतपुर, सवाई माधोपुर, करौली, धाौलपुर(4 जिले - Trick : भर मां की धोक)

क्षेत्रफल - 18,122 वर्ग किमी.

4 जुन, 2005 को राजस्थान का 7 वां संभाग भरतपुर को बनाया गया।

भरतपुर संभाग दो संभागों से अलग होकर बना जो निम्न है।

जयपुर संभाग से भरतपुर व धौलपुर लिये गये तथा कोटा संभाग से सवाई माधोपुर व करौली लिये गये।

  1. अन्तर्राज्जीय सीमा पर क्षेत्रफल में छोटा
  2. अन्तर्राज्जीय सीमा के नजदीक संभागीय मुख्यालय

अन्तर्राष्ट्रीय सीमा

अन्तर्राष्ट्रीय सीमा बनाने वाले संभाग- बीकानेर व जोधपुर

सर्वाधिक अन्तर्राष्ट्रीय सीमा बनाने वाला संभाग- जोधपुर

न्युनतम अन्तर्राष्ट्रीय सीमा बनाने वाला संभाग-बीकानेर

अन्तर्राष्ट्रीय सीमा के नजदीक संम्भागीय मुख्यालय-बीकानेर

अन्तर्राष्ट्रीय सीमा से दुर सम्भागीय मुख्यालय -जोधपुर

अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर क्षेत्रफल में बड़ा संभाग- जोधपुर

अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर क्षेत्रफल में छोटा संभाग- बीकानेर

अन्तर्राज्जीय सीमा

अन्तर्राज्जीय सीमा बनाने वाले संभाग-सात

सर्वाधिक अन्तर्राज्जीय सीमा बनाने वाला सम्भाग- उदयपुर

न्युनतम अन्तर्राज्जीय सीमा सीमा बनाने वाला संभाग- अजमेर

अन्तर्राज्जीय सीमा के नजदीक संभागीय मुख्यालय- भरतपुर

अन्तर्राज्जीय सीमा से दुर संभागीय मुख्यालय- जोधपुर

अन्तर्राज्जीय सीमा पर क्षेत्रफल में बड़ा संभाग -जोधपुर

अन्तर्राज्जीय सीमा पर क्षेत्रफल में छोटा संभाग- भरतपुर

दो बार अन्तर्राज्जीय सीमा बनाने वाला संभाग- उदयपुर(चित्तौड़गढ़ के दो भाग)

राजस्थान का मध्यवर्ती संभाग- अजमेर

सभी 6 संभागों की सीमा से लगने वाला संभाग-अजमेर

सर्वाधिक नदियों वाला संभाग-कोटा(नदियांे वाला जिला- चित्तौड़गढ़)

सबसे कम नदियों संभाग- बीकानेर(बीकानेर व चुरू जिले में कोई नदी नहीं बहती है)

वर्तमान में राजस्थान में 6 जिलों वाले 2संभाग(जोधपुर व उदयपुर) है तथा 5 जिलों वाला संभाग एक जयपुर है।तथा 4 जिलों वाले संभाग(बीकानेर, कोटा, भरतपुर, अजमेर)4है।

4 जुन, 2005 से पुर्व 7 जिलों वाला संभाग- जयपुर, 6जिलों वाला संभाग- जोधपुर व कोटा,5 जिलों वाला संभाग उदयपुर, 4जिलों वाला संभाग 2(बीकानेर व अजमेर) थे।

महत्वपूर्ण प्रश्न

1. राजस्थान दिवस मनाया जाता है ? - 30 मार्च|

2.मतस्य संघ का प्रशासन राजस्थान को हस्तांतरित करने का निर्णय लिया गया ? - सन 1949 में ( 15 मई 1949 को जब मत्स्य संघ का विलय संयक्त वृहत राजस्थान में किया गया |)

3.राजपूताना के भोगोलिक क्षेत्र को राजस्थान नाम दिया गया ? - 1 नवम्बर 1956

4.वृहत राजस्थान के प्रधान मंत्री थे ? - हीरालाल शास्त्री

5.कितनी रियासतों और ठिकानो के एकीकरण से राजस्थान क़ा निर्माण हुआ ? - 19 रियासते और 3 ठिकाने |

6.1527 इ में महाराणा सांगा व् बाबर के मध्य खानवा का यूद्ध किस जिले में हुआ ? - भरतपुर |

7.महाराणा प्रताप को किसने अपनी संपत्ति प्रदान की ? - भामाशाह |

8.दिबेर के यूद्ध (अक्टू- 1582) के पश्चात महाराणा प्रताप की राजधानी कहाँ थी? - चावंड|

9.मेवाड के इतिहास में किस सेविका ने राजकुमार को बचाने के लिए अपने बच्चे की कुरबानी दी ? - पन्नाधाय |

10.अजैयराज चोहान संस्थापक थे ? - अजमेर के |

11.महाराणा प्रताप का राज्याभिषेक कहाँ हुआ ? - गोगुन्दा में |

12.आदिवराह की उपाधि किस राजपूत शाशक ने धारण की? - मिहिरभोज प्रथम (यह गुर्जर प्रतिहार वंश का था )|

13.यूद्ध भूमि में जाते समय अपने पति द्वारा निशानी मागने पर किस रानी ने अपना शीश काटकर भेंट कर दिया? - हाडी रानी |

14.राजपूतों के किस वंश ने जयपुर पर शाशन किया ? - कच्छवाहा |

15.ताम्र नगरी सभ्यता कहलाती थी ? - आह्ड की सभ्यता |

16.कालीबंगा कंहा स्थित है ? - हनुमान गढ़ |

17.मोर्य सभ्यता के प्रमाण किस स्थान पर मिले है? - विराटनगर जयपुर |

18.प्राक सिन्धु सभ्यता व् सिन्धु सभ्यता के अवशेष कहाँ से प्राप्त हुए है ? - कालीबंगा से

19.प्राचीन हड़प्पा स्तरों में एक ही खेत में साथ साथ दो फसलों को उगाने का साक्ष्य प्राप्त हुआ है ? - कालीबंगा से |

20.राजस्थान में बोद्ध संस्कृति के अवशेष कहाँ मिलते है ? - विराटनगर जयपुर |

21.राजस्थान में बोद्ध धर्म के मठ कहाँ मिले है ? - विराट नगर जयपुर |

22.राजस्थान का अभिलेखागार कहाँ स्थित है ? - बीकानेर |

23.अनाल्स एंड एंटीक्विटिस ऑफ़ राजस्थान किसने लिखी थी ? - कर्नल जेम्स टोड ने |

24.जेम्स टोड कहाँ के पोलिटिकल एजेंट थे ? - पश्चिमी राजस्थान स्टेट का |

25.1567-1568 इ में चित्तोड़ के मुग़ल घेरे के दोरान दो राजपूत सामंतों ने दुर्ग की रक्षा करते हुए अपने प्राण त्याग दिए ? - जयमल, पत्ता |

26.हल्दी घांटी युद्ध में एक मात्र मुस्लिम सरदार जो महाराणा प्रताप के साथ था ? - हाकिम खां सूरी |

27.मेवाड़ प्रजामंडल की स्थापना किसने की - माणिक्य लाल वर्मा |

28.राजपूताना के किस राजघराने ने प्रजामंडल को संरक्षण दे रखा था - झालावाड |

29.राजस्थान के किस क्षेत्र ने कृषक आन्दोलन प्रारंभ करने में पहल की - मेवाड़ |

30.बिजोलिया किसान आन्दोलन के प्रणेता कोन थे - साधू सीताराम दास |

Start Quiz!

जनसंख्या की दृष्टि से राजस्थान में कौन सा जिला सबसे बड़ा है?

6,626,178 की कुल आबादी के साथ, जयपुर राजस्थान में सबसे बड़ी आबादी वाला जिला है। राजस्थान को कुल 33 जिलों में बांटा गया है। यहां कुल 3,42,239 वर्ग किमी है।

जनसंख्या की दृष्टि से सबसे छोटा जिला राजस्थान में कौन सा है?

राजस्थान का सबसे छोटा जिला धौलपुर है ।

जनसंख्या की दृष्टि से सबसे छोटा जिला कौनसा है?

अरुणाचल प्रदेश का दिबनग घाटी जिला, जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा जिला है। जिसकी जनसंख्या मात्र 79, 48 है

राजस्थान में क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा जिला कौन सा है?

जैसलमेर जिला क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा है। राजस्थान में क्षेत्रफल के हिसाब से बाड़मेर जिला दूसरा सबसे बड़ा जिला है।