रासायनिक अभिक्रिया एवं समीकरण से आप क्या समझते हैं? - raasaayanik abhikriya evan sameekaran se aap kya samajhate hain?

दोस्तों यहां पर क्लास 10th साइंस का क्वेश्चन आंसर (Class 10th Science Objective & Subjective Question Answer) दिया गया है तथा यहां पर क्लास 10th साइंस का मॉडल पेपर (Class 10th Science Model Paper 2023) तथा ऑनलाइन टेस्ट (Class 10th Science Online Test) भी दिया गया है वैसे विद्यार्थी जो मैट्रिक परीक्षा 2023की तैयारी कर रहे हैं तो इस पेज में आपको क्लास 10th साइंस का सब्जेक्टिव रासायनिक अभिक्रिया एवं समीकरण का लघु उत्तरीय प्रश्न उत्तर ( Rasayanik abhikriya avam Samikaran Subjective Question Answer ) यहां पर दिया गया है तथा अगर आप लोग रासायनिक अभिक्रिया एवं समीकरण का ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन आंसर पढ़ना चाहते हैं तो लिंक पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं

Show
  • Class 10th Science (विज्ञान) VVI Guess Paper Question Answer 2023

[ रासायन विज्ञान ] कक्षा-10 विज्ञान (रसायन विज्ञान) पाठ-01 रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरण सब्जेक्टिव क्वेश्चन आंसर 2023


1. रेडॉक्स अभिक्रिया का एक उदाहरण दीजिए।

उत्तर ⇒MnO₂ +4HCl → MnCl₂ + 2H₂O+Cl₂


2. किसी अभिक्रिया में पदार्थ का अपचयन कब होता है ?

उत्तर ⇒ जबO₂ का हास या H₂ की वृद्धि होती है।


3. अभिकारकों तथा उत्पादों के ठोस, द्रव, गैस तथा जलीय अवस्थाओं को क्रमश: कैसे दर्शाते हैं ?

उत्तर ⇒ठोस (s), गैस (g), द्रव (1) तथा जलीय (aq)


4. किसी अभिक्रिया में पदार्थ का उपचयन कब होता है ?

उत्तर ⇒जबO₂, की वृद्धि या H₂ का हास होता है।


5. लोहे की वस्तुओं को हम पेंट क्यों करते हैं ?

उत्तर ⇒ लोहे को जंग से बचाने के लिए हम पेन्ट करते हैं। अतः . लोहा, वायु के साथ सीधे सम्पर्क में नहीं आता जिसके कारण उसमें जंग नहीं लगता।


6. वायु में जलाने से पहले मैग्नीशियम रिबन को साफ क्यों किया जाता है ?

उत्तर ⇒ किसी रासायनिक अभिक्रिया के लिए अभिकारकों का आपस में सम्पर्क में आना अति आवश्यक है। यदि मैग्नीशियम रिबन नम वायु के सम्पर्क में रहता है तो उस पर सफेद रंग की मैग्नीशियम ऑक्साइड की परत जम जाती है। जिसे साफ करना अति आवश्यक है। इसलिए मैग्नीशियम रिबन का पहले रेगमार से साफ किया जाता है।


7. किसी पदार्थ ‘x’ के विलयन का उपयोग सफेदी करने के लिए होता है। (i) पदार्थ ‘x’ का नाम तथा इसका सूत्र लिखिए। (ii) ऊपर (i) में लिखे पदार्थ ‘x’ की जल के साथ अभिक्रिया लिखिए।

उत्तर ⇒(i) कैल्शियम ऑक्साइड-Cao
CaO(s) + H₂O(l) → Ca(OH)₂(aq)


8. निम्न अभिक्रियाओं में उपचयित तथा अपचयित पदार्थों की पहचान कीजिए 4Na(s) +O₂(g) → 2Na₂O(s) CuO(s) + H₂(g) → Cu(s) + H₂O(l)

उत्तर ⇒(i) उपचयित पदार्थ – सोडियम (Na)
अपचयित पदार्थ-ऑक्सीजन (O₂)
उपचयित पदार्थ-हाइड्रोजन (H₂)
अपचयित पदार्थ-कॉपर (Cu)


9. जल के विधुत अपघटन में एक परखनली में एकत्रित गैस की मात्रा दूसरी से दोगुनी क्यों है? उस गैस का नाम बताएँ।

उत्तर ⇒ जल के विधुत अपघटन में निम्न अभिक्रिया होती है –

रासायनिक अभिक्रिया एवं समीकरण से आप क्या समझते हैं? - raasaayanik abhikriya evan sameekaran se aap kya samajhate hain?
इस अभिक्रिया में हाइड्रोजन तथा ऑक्सीजन 2 :1 की मात्रा में मिलती है।


10. दुगुनी पाए जाने वाली गैस हाइड्रोजन है। सिल्वर के शोधन में, सिल्वर नाइट्रेट के विलयन से सिल्वर प्राप्त करने के लिए कॉपर धातु द्वारा विस्थापन किया जाता है। इस प्रक्रिया के लिए रासायनिक समीकरण लिखिए।

उत्तर ⇒2AgNO₃ (aq) + Cu(s)→ Cu(NO₃)₂ (aq) + 2Ag(s)


11. BaCl₂ तथा Na₂So₄ के बीच की अभिक्रिया से भिन्न द्विविस्थापन अभिक्रिया का एक उदाहरण दीजिए।

उत्तर ⇒  BaCl₄ (aq)   +  K₄SO₄ (aq) →  BaSO₄(s) + 2KCl(aq)
                बेरियम क्लोराइड        पोटैशियम सल्फेट        बेरियम सल्फेट         पोटैशियम क्लोराइड


12. एक भूरे रंग का चमकदार तत्व ‘X’ को वायु की उपस्थिति में गर्म करने पर वह काले रंग का हो जाता है। इस तत्व ‘x’ एवं उस काले रंग के यौगिक का नाम बताइए।

उत्तर ⇒चमकदार भूरे रंग का तत्व ‘X’ कॉपर है। इस काले रंग के यौगिक का नाम कॉपर ऑक्साइड है।

रासायनिक अभिक्रिया एवं समीकरण से आप क्या समझते हैं? - raasaayanik abhikriya evan sameekaran se aap kya samajhate hain?


13. अवक्षेपण अभिक्रिया से आप क्या समझते हैं? समझाइए उदाहरण देकर –

उत्तर ⇒अवक्षेपण अभिक्रिया : कोई भी अभिक्रिया जिसमें अविलेय ठोस (अवक्षेप नामक) बनाता है जो विलयन से पृथक होता है, अवक्षेपण अभिक्रिया कहलाती है। जैसे NaCl + AgNO₃ → AgCl+ NaNO₃


Rasayanik abhikriya avam samikaran class 10th Subjective Laghu Uttareey Question Answer

14. तल एवं वसायुक्त खाद्य पदार्थों को नाइट्रोजन से प्रभावित क्यों किया जाता है ?

उत्तर ⇒ तेल एवं वसायुक्त खाद्य पदार्थों को क्षतिग्रस्त होने से बचाने के लिए उन्हें नाइट्रोजन से युक्त किया जाता है। क्योंकि जब ऐसे पदार्थ हवा के संपर्क में आते हैं तो उपचयित होकर विकृत गंधित हो जाते हैं। उनके गंध तथा स्वाद बदल जाते है।


15. वियोजन अभिक्रिया को संयोजन अभिक्रिया के विपरीत क्यों कहा जाता है ? इन अभिक्रियाओं के लिए समीकरण लिखिए।

उत्तर ⇒ वियोजन अभिक्रिया में एक रासायनिक पदार्थ टूट कर दो या दो से अधिक नये पदार्थों का निर्माण करता है जबकि संयोजन अभिक्रिया में दो या दो से अधिक पदार्थ परस्पर संयोग करके एक पदार्थ बनाता है।
वियोजन अभिक्रिया का उदाहरण :

रासायनिक अभिक्रिया एवं समीकरण से आप क्या समझते हैं? - raasaayanik abhikriya evan sameekaran se aap kya samajhate hain?

संयोजन अभिक्रिया का उदाहरण :
CaO(s) + H2O(l) → Ca(OH)2 (aq)


16. ऑक्सीजन के योग या हास के आधार पर उपचयन की व्याख्या कीजिए। इसके लिए दो उदाहरण दीजिए।

उत्तर ⇒उपचयन :वह रासायनिक अभिक्रिया जिसमें ऑक्सीजन का योग हो उपचयन या ऑक्सीकरण अभिक्रिया कहलाता है।

रासायनिक अभिक्रिया एवं समीकरण से आप क्या समझते हैं? - raasaayanik abhikriya evan sameekaran se aap kya samajhate hain?


17. ऑक्सीजन के योग या हास के आधार पर अपचयन की व्याख्या कीजिए। इसके लिए दो उदाहरण दीजिए।

उत्तर ⇒अपचयन : रासायनिक अभिक्रिया जिसमें ऑक्सीजन का हास हो अपचयन अभिक्रिया कहलाता है।

रासायनिक अभिक्रिया एवं समीकरण से आप क्या समझते हैं? - raasaayanik abhikriya evan sameekaran se aap kya samajhate hain?


18. जब लोहे की कील को कॉपर सल्फेट के विलयन में डुबोया जाता है तो विलयन का रंग क्यों बदल जाता है ?

उत्तर ⇒ जब लोहे की कील को कॉपर सल्फेट के विलयन में डुबोया जाता है तो विलयन का रंग हरा हो जाता है क्योंकि लोहा, कॉपर से अधिक क्रियाशील होने के कारण कॉपर को कॉपर सल्फेट से विस्थापित कर देता है तथा हरे रंग के आयरन सल्फेट का निर्माण होता है।
CuSO₄ (aq) + Fe(s) → FeSO₄(aq) + Cu(s)
कॉपर सल्फेट                आयरन             आयरन सल्फेट            कॉपर


19. निम्नलिखित अभिक्रियाओं के लिए उनकी अवस्था के संकेतों के साथ संतुलित रासायनिक समीकरण लिखिए- (i) जल में बेरियम क्लोराइड तथा सोडियम सल्फेट के विलयन अभिक्रिया करके सोडियम क्लोराइड का विलयन तथा बिना बुझा चुना अम्ल अघुलनशील बेरियम सल्फेट का अवक्षेप बनाते हैं।

उत्तर ⇒ BaCl₂ (aq) + Na₂SO₄(aq) → 2NaCl(aq) + BaSO₄(s)

(ii)सोडियम हाइड्रोक्साइड का विलयन (जल में) हाइड्रोक्लोरिक अम्ल के विलयन (जल में) से अभिक्रिया करके सोडियम क्लोराइड का विलयन तथा जल बनाते हैं।

उत्तर ⇒NaOH(aq) + HCl(aq) → NaCl(aq) + H₂O(l)


रासायनिक अभिक्रिया एवं समीकरण क्वेश्चन आंसर

20. उन वियोजन अभिक्रियाओं के एक-एक समीकरण लिखिए जिनमें ऊष्मा, प्रकाश एवं विधुत के रूप में ऊर्जा प्रदान की जाती है।

उत्तर ⇒ एक-एक समीकरण निम्न हैं –
(i) ऊष्मीय वियोजन अभिक्रिया

रासायनिक अभिक्रिया एवं समीकरण से आप क्या समझते हैं? - raasaayanik abhikriya evan sameekaran se aap kya samajhate hain?

(ii) प्रकाशीय वियोजन अभिक्रिया

रासायनिक अभिक्रिया एवं समीकरण से आप क्या समझते हैं? - raasaayanik abhikriya evan sameekaran se aap kya samajhate hain?

(iii) विधुतीय वियोजन अभिक्रिया

रासायनिक अभिक्रिया एवं समीकरण से आप क्या समझते हैं? - raasaayanik abhikriya evan sameekaran se aap kya samajhate hain?


21. ऊष्माक्षेपी एवं ऊष्माशोषी अभिक्रिया का क्या अर्थ है? उदाहरण दीजिए।

उत्तर ⇒ऊष्माक्षेपी :उन अभिक्रियाओं को, जिसमें ऊष्मा उत्सर्जित होती (निकलती) है, ऊष्माक्षेपी अभिक्रियाएँ कहते हैं।
(i). प्राकृतिक गैस का दहन
CH₄ (g) + 20₂ (g)→ CO₂ (g) + 2H₂O(g) + ऊर्जा
(ii). श्वसन
(iii). C+O₂ → CO₂ + ऊष्मा

ऊष्माशोषी :उन अभिक्रियाओं को, जिनमें ऊष्मा अवशोषित होती है, ऊष्माशोषी अभिक्रियाएँ कहते हैं।
(i). N₂ +O₂ + ऊष्मा → 2NO
(ii). CaCO₃ + ऊष्मा → CaO+ CO₂


22. निम्न पदों का वर्णन कीजिए तथा प्रत्येक का एक-एक उदाहरण दीजिए – (i) संक्षारण (ii) विकृतगंधिता

उत्तर ⇒ (i). संक्षारण :जब कोई धातु अपने आस-पास अम्ल, नमी आदि के संपर्क में आती है तब यह संक्षारित होती है और इस प्रक्रिया को संक्षारण कहते हैं। उदाहरण- लोहे में जंग लगना।

(ii). विकृतगंधिता : तेल तथा वसायुक्त खाद्य पदार्थों को खुला रखने के कुछ समय के बाद ऑक्सीकरण हो जाता है तथा उसकी गन्ध तथा स्वाद में परिवर्तन हो जाता है। इसी क्रिया को विकृतगन्धिता कहते हैं। उदाहरण- वसा युक्त खाद्य पदार्थों का खराब होना।


23. श्वसन को ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया क्यों कहते हैं ? वर्णन कीजिए ।

उत्तर ⇒श्वसन की क्रिया में हमारे शरीर की कोशिकाओं में ग्लूकोज का दहन होता है जिसमें ऊर्जा निकलती है। इसी ऊर्जा से हम अपने दैनिक कार्य करते हैं। अतः श्वसन एक ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया है। रासायनिक समीकरण इस प्रकार है।
C₆H₁₂O₆ +6O, → 6CO₂ +6H₂O+ ऊर्जा


24. निम्नलिखित रासायनिक अभिक्रियाओं के लिए संतुलित समीकरण लिखिए – (i) हाइड्रोजन + क्लोरीन → हाइड्रोजन क्लोराइड

उत्तर ⇒ H₂ + Cl₂ → 2HCI

(ii) बेरियम क्लोराइड + एल्युमिनियम सल्फेट → बेरियम सल्फेट + एल्युमिनीयम क्लोराइड ।

उत्तर ⇒3BaCl₂ + Al₂ (SO₄)₃ → 3BaSO₄ + 2AlCl₃

(iii) सोडियम + जल → सोडियम हाइड्रॉक्साइड + हाइड्रोजन
उत्तर : 2Na + 2H₂O → 2NaOH + H₂


रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरण का सब्जेक्टिव प्रश्न उत्तर

25. संतुलित रासायनिक समीकरण क्या है? रासायनिक समीकरण को संतुलित करना क्यों आवश्यक है ?

उत्तर ⇒ संतुलित समीकरण में अभिकारकों और उत्पादों में विभिन्न तत्वों के परमाणुओं की बराबर संख्या होती है। रासायनिक समीकरण को संतुलित करना इसलिए आवश्यक है क्योंकि इसके द्वारा हम न केवल समीकरण की वास्तविक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं बल्कि अभिकारकों एवं उत्पादों की वास्तविक संख्या की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।


26. ऑक्सीकारक (उपचायक) क्या है ?

उत्तर ⇒ उपचायक वे पदार्थ हैं जिनके कारण उपचयन (ऑक्सीकरण)
की क्रिया होती है। जैसे- ZnO, Mgo


27. अवकारक (अपचायक) क्या है ?

उत्तर ⇒ अपचायक वे पदार्थ हैं जिनके कारण अपचयन (अवकरण) की क्रिया होती है। जैसे- H₂S, HCl


28. ऑक्सीकरण (उपचयन) अभिक्रिया क्या है ?

उत्तर ⇒ वैसी रासायनिक अभिक्रियाएँ जिसमें किसी पदार्थ से ऑक्सीजन का संयोग होता है या हाइड्रोजन का निष्कासन होता है ऑक्सीकरण कहलाता है। जैसे-
C+O₂ → CO₂

H₂S + Cl₂ → 2HCl + S


29. अवकरण (अपचयन) अभिक्रिया क्या है ?

उत्तर ⇒ वैसी रासायनिक अभिक्रियाएँ जिसमें किसी पदार्थ से ऑक्सीजन का निष्कासन या हाइड्रोजन का संयोग होता है, अवकरण कहलाता है। जैसे :
CuO + H₂ → Cu + H₂O

H₂ +Cl₂ → 2HCl


30. रेडॉक्स अभिक्रिया क्या है? एक उदाहरण दें।

उत्तर ⇒ किसी रासायनिक अभिक्रिया में एक अभिकारक उपचायत तथा दूसरा अभिकारक अपचयित होता है। ऐसी अभिक्रिया को रेडॉक्स अभिक्रिया कहते हैं। जैसे –

रासायनिक अभिक्रिया एवं समीकरण से आप क्या समझते हैं? - raasaayanik abhikriya evan sameekaran se aap kya samajhate hain?


रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरण सब्जेक्टिव लघु उत्तरीय प्रश्न उत्तर

31. क्या होता है जब लाल तप्त लोहे पर जलवाष्प प्रवाहित किया जाता है? समीकरण दीजिए।

उत्तर ⇒जब लाल तप्त लोहे पर जलवाष्प प्रवाहित किया जाता है प्रतिक्रिया के फलस्वरूप Fe₃SO₄ एक H₂ उत्पन्न होता है।
3Fe+4H₂O → Fe₃O₄ +4H₂


32. निम्न समीकरणों को संतुलित कीजिए –
(i) MnO₂ + HCl → MnCl₂ + H₂O + Cl₂
(ii) CO₂ + H₂O → C₆H₁₂O₆ + H₂O + O₂

उत्तर ⇒ (i) MnO₂ + 4HCl → MnCl₂ + 2H₂O+ Cl₂
(ii) 6CO₂ +12H₂O → C₆H₁₂O₆ +6H₂O + 6O₂


33. संयोजन अभिक्रिया क्या है? एक उदाहरण दीजिए।

उत्तर ⇒जब दो या दो से अधिक पदार्थ संयोग करके एक नए पदार्थ का निर्माण करते हैं, तब उसे संयोजन अभिक्रिया कहते हैं। जैसे- कार्बन को ऑक्सीजन की उपस्थिति में जलाने पर CO₂ गैस बनता है। C+O₂ → CO₂


34. वियोजन (अपघटन) अभिक्रिया क्या है? एक उदाहरण दीजिए।

उत्तर ⇒ जब एक पदार्थ टूटकर दो या दो से अधिक नए पदार्थ का निर्माण करता है, तब उसे वियोजन अभिक्रिया कहते हैं। जैसे- कैल्सियम कार्बोनेट को गर्म करने पर CaO एवं CO₂ गैस बनते हैं।

रासायनिक अभिक्रिया एवं समीकरण से आप क्या समझते हैं? - raasaayanik abhikriya evan sameekaran se aap kya samajhate hain?


35. निम्नलिखित समीकरण को संतुलित कीजिए – (1) H₂ +O₂ + H₂O (ii) Fe+ H₂O → Fe₃O₄ + H₂ (iii) Mg + HCl → MgCl₂ + H₂

उत्तर ⇒(i) 2H₂ +O₂ → 2H₂O
(ii) 3Fe+ 4H₂O → Fe₃O₄ + 4H₂
(iii) Mg + 2HCl → MgCl₂ + H₂


Class 10th Science (Chemistry) Subjective Question 2023 (लघु उत्तरीय प्रश्न ) 

रसायन विज्ञान ( CHEMISTRY ) लघु उत्तरीय प्रश्न
1. रासायनिक अभिक्रियाएं एवं समीकरण
2. अम्ल क्षार एवं लवण
3. धातु एवं अधातु
4. कार्बन और उसके यौगिक
5. तत्वों का वर्गीकरण

Class 10th Science (Chemistry) Subjective Question 2023 (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न ) 

S.N Class 10th Chemistry (रसायन विज्ञान दीर्घ उत्तरीय प्रश्न) 
1. रासायनिक अभिक्रियाएं एवं समीकरण
2. अम्ल क्षार एवं लवण
3. धातु एवं अधातु
4. कार्बन और उसके यौगिक
5. तत्वों का वर्गीकरण

रासायनिक अभिक्रिया एवं समीकरण क्या है?

उत्तर ⇒ रासायनिक समीकरण में तीर के दोनों ओर उपस्थित तत्त्वों में परमाणुओं की संख्या समान होनी चाहिए। ऐसे समीकरणों को संतुलित समीकरण कहते हैं। ऐसे समीकरण जिसमें अभिकारक और प्रतिफल तीर के चिह्न के साथ दर्शाये गए हैं किंतु तीर चिह्न के दोनों ओर उपस्थित परमाणुओं की संख्या समान नहीं हो, असंतुलित समीकरण कहलाता है।

रासायनिक अभिक्रिया से आप क्या समझते हैं?

रासायनिक अभिक्रिया में एक या अधिक पदार्थ आपस में अन्तर्क्रिया (इन्टरैक्शन) करके परिवर्तित होते हैं और एक या अधिक भिन्न रासायनिक गुण वाले पदार्थ बनते हैं। किसी रासायनिक अभिक्रिया में भाग लेने वाले पदार्थों को अभिकारक (रिएक्टैन्ट्स) कहते हैं

रासायनिक अभिक्रिया और समीकरण में क्या अंतर है?

किसी भी रासायनिक अभिक्रिया को वाक्य में लिखना बहुत ही जटिल होता है। जब किसी रासायनिक अभिक्रिया को इस तरह लिखा जाता है कि उसके कारकों के चिह्नों का इस्तेमाल करते हुए सरल तरीके से लिखा जाये तो उसे रासायनिक समीकरण कहते हैं।

रासायनिक समीकरण किसे कहते हैं यह कितने प्रकार के होते हैं?

वह समीकरण जो अभिकारक तथा उत्पाद के सूत्र को प्रदर्शित करता है, उसे रासायनिक समीकरण कहलाता है। रासायनिक समीकरण लिखते समय बाई ओर अभिकारको के सूत्र तथा दाई ओर उत्पाद के सूत्र लिखा जाता है। दोनों पक्षों के बीच तीर का चिन्ह लगाते है। अभिकारक या उत्पादो के बीच धन का चिंह लगा देते हैं