रात को कपूर जलाने से क्या होता है? - raat ko kapoor jalaane se kya hota hai?

विस्तार

हिन्दू धर्म में देवी-देवताओं की पूजा करते समय बहुत सी सामाग्री का प्रयोग किया जाता है। हर सामाग्री का अपना एक अलग महत्व होता है। इसी तरह से पूजा में आरती करते समय घी के दीपक के साथ में कपूर भी अवश्य जलाया जाता है। धार्मिक कार्यों में आरती करते समय कपूर जलाने का विशेष महत्व माना जाता है। हवन की अग्नि आदि प्रज्वलित करने में भी कपूर का ही प्रयोग किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इससे देवी-देवता प्रसन्न होते हैं। वास्तु में भी कपूर जलाने का विशेष महत्व बताया गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कपूर जलाने से नकारात्मकता का नाश होता है, जिससे घर में खुशहाली आती है। क्या आपको पता है कि पूजा के समय कपूर जाने का इतना महत्व क्यों माना गया है। कपूर जलाने के पीछे केवल अध्यात्मिक ही नहीं बल्कि वैज्ञानिक आधार भी माना गया है। तो चलिए जानते हैं कपूर जलाने के पीछे क्या है अध्यात्मिक और वैज्ञानिक कारण।

Show

Authored by

Rakesh Jha

| नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated: May 3, 2022, 6:30 PM

पूजा-पाठ में आवश्यक सामग्री में से एक कपूर भी है। सब तरह की पूजा में कपूर का इस्तेमाल किया जाता है। हिंदू धर्म में कपूर को बहुत पवित्र माना गया है। पूजा-पाठ में प्रयोग की जाने वाली हवन सामग्री में भी कपूर का विशेष महत्व होता है। बिना कपूर के धार्मिक कार्य अधूरे माने जाते हैं। धार्मिक दृष्टिकोण के साथ ही स्वास्थ्य के लिहाज से भी कपूर फायदेमंद होता है। वास्तु एवं ज्योतिषशास्त्र में भी इसके महत्व और उपयोग के बारे में बताया गया है। हम आपको बताते हैं कि कपूर कैसे आपको संकट से मुक्ति दिला सकता है और कैसे आप अपने ग्रह और घर को भी बाधा मुक्त रख सकते हैं।

  • रात को कपूर जलाने से क्या होता है? - raat ko kapoor jalaane se kya hota hai?

    क्या होता है कपूर

    कपूर मोम की तरह दिखने वाला एक उड़नशील वानस्पतिक द्रव्य होता है। इसे सामान्यतया आरती करने के दौरान प्रयोग करते हैं। इसकी सुगंध बहुत ही अच्छी होती है। इससे एक विशेष प्रकार की गंध आती है जो वातावरण में फैल जाती है। मान्यता है कि इसकी गंध से मन और दिमाग दोनों मस्तिष्क को शांति मिलती है। कपूर संस्कृत में कर्पूर, फारसी में काफूर और अंग्रेजी में कैंफर के नाम से जाना जाता है।

  • रात को कपूर जलाने से क्या होता है? - raat ko kapoor jalaane se kya hota hai?

    पुण्य के लिए

  • रात को कपूर जलाने से क्या होता है? - raat ko kapoor jalaane se kya hota hai?

    बनी रहती है शांति

    धार्मिक मान्यता है कि रात को सोने से पहले किसी पीतल के बर्तन में कपूर लेकर उसे गाय के शुद्ध घी में डुबोकर जला दें, ऐसा करने से घर के सभी क्लेश नष्ट हो जाते हैं और घर में सुख-शांति बनी रहती हैं।

  • रात को कपूर जलाने से क्या होता है? - raat ko kapoor jalaane se kya hota hai?

    दूर होता है पितृदोष

    कभी-कभी कुछ लोगों के मुंह से सुना जाता है कि उन्हें पितृदोष या काल सर्पदोष है। दरअसल, यह राहु और केतु का प्रभाव होता है। ऐसे में कपूर उनके लिए लाभदायी साबित हो सकता है। ज्योतिषशास्त्र कहता है कि कपूर जलाने से देवदोष व पितृदोष समाप्त होता है। प्रतिदिन तीन बार यानी सुबह, शाम और रात के समय घी में भिगोया हुआ कपूर जलाने से पितृदोष दूर हो जाएगा।

  • रात को कपूर जलाने से क्या होता है? - raat ko kapoor jalaane se kya hota hai?

    सुखी दांपत्य जीवन

    यदि पति-पत्नी के बीच तनाव बना रहता है और लड़ाई-झगड़ा होता रहता है तो यह उपाय कारगर साबित हो सकता है। पत्नी रात को सोते समय कुछ कपूर पति के तकिए के नीचे रख दे और सुबह बिना टोके उसे जला दे। इस उपाय को करने से आपस में शांति बनी रहेगी तथा प्रेम बढ़ेगा।

    घर में कछुआ रखने से धन लाभ ही नहीं और भी हैं बहुत फायदे

  • रात को कपूर जलाने से क्या होता है? - raat ko kapoor jalaane se kya hota hai?

    अनहोनी या दुर्घटना से बचाव

    आकस्मिक घटना या दुर्घटना का कारण राहु, केतु और शनि होते हैं। इससे बचने के लिए रात को हनुमान चालीसा के पाठ के बाद कपूर जलाना चाहिए। हालांकि जिस घर में सुबह-शाम कपूर जलता रहता है उस घर में किसी भी प्रकार की अनहोनी और दुर्घटना होने की आशंका नहीं होती है।

  • रात को कपूर जलाने से क्या होता है? - raat ko kapoor jalaane se kya hota hai?

    वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी कारगर

    कपूर के बारे में वैज्ञानिक शोधों के आधार पर भी कहा जाता है कि इसकी सुगंध से जीवाणु, विषाणु आदि बीमारी फैलाने वाले जीव नष्ट हो जाते हैं। यह वातावरण को शुद्ध करता है जिससे बीमारी होने खतरा कम हो जाता है। विज्ञान के अनुसार, पूजा या हवन करते समय जब हम कपूर जलाते हैं, तो उससे निकलने वाला धुआं आसपास की नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त करता है।

  • रात को कपूर जलाने से क्या होता है? - raat ko kapoor jalaane se kya hota hai?

    नकारात्मक ऊर्जा होगी दूर

    रविवार के दिन उपले पर कपूर और गुड़ रखकर उस पर थोड़ा घी डाल कर जलाएं, इस उपाय को करने से आपके घर की नकारात्मक ऊर्जाएं दूर होती हैं। इसके अलावा घर के शौचालय और बाथरूम में कपूर की 2-2 टिकियां रख दें। ऐसा करने से घर की सभी बुरी शक्तियां समाप्त हो जाती हैं।

  • रात को कपूर जलाने से क्या होता है? - raat ko kapoor jalaane se kya hota hai?

    नहीं होगा वास्तुदोष

घर में रोज कपूर जलाने से क्या होता है?

मान्यता है कि यदि आप घर में कपूर जलाते हैं तो आपका पितृदोष खत्म हो जाता है. घर में रोजाना तीन बार सुबह, शाम और रात के वक्त घी में भिगोया हुआ कपूर जलाने से पितृदोष में शांति मिलती है. माना जाता है कि गाय के उपलों पर कपूर जलाकर घर में दिखाने से घर में बुरी शक्तियों का आगमन नहीं होता है और बुरी नजर से भी बचाव होता है.

तकिए के नीचे कपूर रखने से क्या होता है?

मान्यता है कि ऐसा करने से धन संबंधी दिक्कतें दूर होती हैं। यदि पति-पत्नी के बीच में मनमुटाव बने रहते हैं तो पत्नी रात को सोते समय कुछ कपूर पति के तकिए के नीचे रख दे और सुबह उसे बिना किसी को बताए जला दे। मान्यता है कि इस उपाय को करने से आपस में शांति बनी रहती है और प्यार भी बढ़ने लगता है।

भगवान के सामने कपूर जलाने से क्या होता है?

शास्त्रों के अनुसार देवी-देवताओं के सामने कपूर जलाने से अक्षय पुण्य प्राप्त होता है। अत: प्रतिदिन सुबह-शाम घर में ईश्वरवंदना करते हुए कपूर जरूर जलाना चाहिए।

कपूर कब जलाया जाता है?

शास्त्रों के अनुसार देवी-देवताओं के समक्ष कर्पूर जलाने से अक्षय पुण्य प्राप्त होता है। अत: प्रतिदिन सुबह और शाम घर में संध्यावंदन के समय कर्पूर (कपूर) जरूर जलाएं।