सेब खाने से शरीर में क्या फायदा मिलता है? - seb khaane se shareer mein kya phaayada milata hai?

हर रोज एक सेब खाने से डॉक्टर के पास नहीं जाना पड़ता है. बचपन से ही हम सभी ये बात सुनते आ रहे हैं पर क्या आप इस बात पर यकीन भी करते हैं? हम बातें तो बहुत सी सुनते हैं लेकिन उनमें से कुछ ही बातों पर अमल करते हैं. पर ये वाकई सच है कि हर रोज एक सेब खाने से कई तरह की बीमारियों के होने की आशंका कम हो जाती है.

Show

सेब दुनियाभर में सबसे अधिक खाया जाने वाला फल है. अपने बेहतरीन गुणों के कारण इसे जादुई फल भी कहा जाता है. इसमें पर्याप्त मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट और बीमारियों से लड़ने वाले तत्व पाए जाते हैं. सेब में कुछ ऐसे भी तत्व पाए जाते हैं जो शरीर में नई कोशिकाओं के निर्माण को प्रोत्साहित करते हैं.

सेब में पेक्टिन जैसे फायदेमंद फाइबर्स पाए जाते हैं. हर रोज एक सेब खाने से कैंसर, हाइपरटेंशन, मधुमेह और दिल से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा कम हो जाता है. सेब खाने के ये नौ ऐसे फायदे हैं जिनके बारे में बहुत कम लोगों को पता होगा.

1. स्वस्थ और सफेद दांतों के लिए.

2. बढ़ती उम्र की वजह से मस्ति‍ष्क पर पड़ने वाले प्रभाव को दूर करने के लिए.

3. सेब में भरपूर मात्रा में डाइट्री फाइबर्स पाए जाते हैं जो पाचन क्रिया को सही रखने में मददगार होते हैं.

4. सेब का सेवन करने से कैंसर होने का खतरा कम हो जाता है.

5. सेब के नियमित सेवन से टाइप-2 मधुमेह होने का खतरा कम हो जाता है.

6. सेब का सेवन करना दिल के लिए बहुत अच्छा होता है.

7. सेब के नियमित सेवन से कब्ज की समस्या नहीं होती है.

8. वजन को नियंत्रित करने के लिए भी सेब का नियमित इस्तेमाल फायदेमंद होता है.

9. सेब के नियमित इस्तेमाल से शरीर के भीतर मौजूद कई विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं.

सेब खाने से शरीर में क्या फायदा मिलता है? - seb khaane se shareer mein kya phaayada milata hai?

सेब फायदेमंद होता है, लेकिन यह अधिक लाभ तब पहुंचाएगा जब आप इसे सही समय पर खाएंगे. (image: canva)

रोजाना एक सेब खाने से आप कई बीमारियों से दूर रहते हैं, यह बात तो आप जानते ही होंगे, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि सेब खाने का सही समय भी होता है? किसी भी समय सेब खाने से बचना चाहिए वरना फायदा अधिक नहीं होगा.

  • News18Hindi
  • Last Updated : June 28, 2022, 13:15 IST

Right time To Eat Apple: सेब खाना शरीर के लिए फायदेमंद तो होता है, लेकिन केवल तब, जब इसको खाने का सही समय और सही तरीका पता हो. सेब में काफी सारे पौष्टिक तत्व होते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ-साथ कई तरह के लाभ दे सकते हैं. आयुर्वेद के अनुसार भी कई चीज़ें ऐसी होती हैं, जिनका सेवन केवल कुछ निर्धारित समय पर ही करना चाहिए. अगर गलत समय पर फल का सेवन करते हैं, तो उसके पूरे लाभ प्राप्त नहीं हो पाते और कुछ साइड इफेक्ट्स भी देखने को मिल सकते हैं. पूरा पोषण प्राप्त करने के लिए आपको सेब खाने का सही तरीका पता होना चाहिए. जानते हैं क्या है सेब खाने का सही समय और इसे कैसे सही ढंग से खाया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: डायबिटीज में लापरवाही से बढ़ जाता है शुगर लेवल, इन बातों का रखें ध्यान

सेब खाने का सही समय क्या है

हेलोडॉक्स में छपी एक खबर के मुताबिक, सेब का सेवन आपको हमेशा सुबह के समय ही करना चाहिए. सेब  के अंदर डाइट्री फाइबर मौजूद होता है और इसमें पेक्टिन नाम का तत्व होता है. बहुत से लोगों को रात भर नींद आने में या फिर स्ट्रेस आदि से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए सुबह के समय सेब खाना अच्छी बात है.

-सुबह सेब खाने से पाचन भी दुरुस्त होती है और बाउल गतिविधियों को सही ढंग से हो पाने में मदद मिलती है. इससे कब्ज जैसी समस्या से भी छुटकारा पाया जा सकता है.

-पेक्टिन कोलोन के अंदर पाए जाने वाले बैक्टीरिया को खत्म करने में सहायक है. इससे हेल्दी डाइजेस्टिव सिस्टम में मदद मिलती है. पेक्टिन से टॉक्सिन से छुटकारा पाने में भी मदद मिलती है और सुबह-सुबह पूरा शरीर डिटॉक्स हो जाता है.

ये भी पढ़ें: देर रात को भूख लग जाती है? इन फूड्स को खाने से मिलेगा पोषण

सेब खाने का सही तरीका
सेब को छील कर नहीं खाना चाहिए. सुबह हो सके तो इसे बिना काटे और ऐसे ही प्राकृतिक रूप में खाएं. सेब के छिलके में ही पेक्टिन पाया जाता है और अगर छिलका उतार दिया जाए, तो पूरे लाभ नहीं मिल पाएंगे. साथ ही सेब को शाम के समय या फिर सोते समय भी नहीं खाना चाहिए. ऐसा करने से यह पाचन में लाभ नहीं पहुंचा पाती है और कुछ नुकसान भी देखने को मिल सकते हैं.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |

Tags: Health, Healthy Foods, Lifestyle

FIRST PUBLISHED : June 28, 2022, 13:15 IST

सेब खाने से शरीर में क्या फायदा मिलता है? - seb khaane se shareer mein kya phaayada milata hai?

सेब स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी माना जाता है। बचपन से आपने कई बार कहावत सुनी होगी कि ‘एन एप्पल ए डे, कीपस द डॉक्टर अवे’। इसका मतलब यह है कि रोजाना एक सेब खाने से आप डॉक्टर से दूर रहेंगे। यानि कई तरह की बीमारियों से दूर हो सकते हैं। सेब में कई ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो आपको कई तरह की बीमारियों को दूर करने में मददगार हो सकते हैं। रोजाना सेब खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। जो आपके शरीर को बीमारियों से लड़ने में मदद कर सकती है। वैसे तो सेब का किसी भी समय में सेवन किया जा सकता है। लेकिन सुबह के समय में सेब का सेवन अधिक लाभकारी होता है। आज हम इस लेख में डायट मंत्रा क्लीनिक की डायटीशियन से जानेंगे कि सुबह के समय सेब खाने से होने वाले फायदे और सेब खाने का सही समय क्या है?

सेब खाने से शरीर में क्या फायदा मिलता है? - seb khaane se shareer mein kya phaayada milata hai?

सेब खाने का सही समय क्या है? (right time to eat apple)

डायटीशियन कामिनी कुमारी का कहना है कि सेब किसी भी समय खाया जा सकता है। यह आपके स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। हालांकि, अगर सुबह के समय आप सेब का सेवन करते हैं, तो इससे आपको अधिक लाभ होता है। दरअसल, सेब में फाइबर और पेक्टिन भरपूर रूप से मौजूद होता है। ऐसे में रात के वक्त इसका सेवन करने से पचने में परेशानी हो सकती है। इसलिए सुबह के वक्त इसका सेवन आपके लिए बेस्ट टाइम हो सकता है। सुबह अगर आप रोजाना सेब का सेवन करते हैं, तो इससे आपके स्वास्थ्य को कई लाभ हो सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में 

सुबह के समय सेब खाने से होने वाले फायदे ? (Health benefits of Eating Apple in the Morning)

1. कोलेस्ट्रॉ़ल को करे कंट्रोल

इन दिनों कई लोगों का कोलेस्ट्रॉल अनियंत्रित होता है। बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने से दिल से जुड़ी बीमारी होने का खतरा बढ़ता है। कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने से कम उम्र में ही लोग हृदय रोग की चपेट में आ रहे हैं। डायटीशियन बताती हैं कि रोजाना सुबह के समय सेब का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल किया जा सकता है। इसके अलावा अगर आपका कोलेस्ट्रॉल स्तर काफी ज्यादा बढ़ रहा है, तो सेब को उबालकर भी इसका सेवन कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें - सूखे सेब खाने के फायदे: विटामिन सी और आयरन से भरपूर होते हैं सूखे सेब, जानें इन्हें खाने के 9 फायदे

2. कब्ज में दिलाए राहत

कब्ज और गैस की परेशानी से जूझ रहे मरीजों के लिए सेब का सेवन लाभकारी हो सकता है। दरअसल, सेब में फाइबर मौजूद होता है, जो कब्ज की शिकायत को दूर करता है। अगर आपको कब्ज है, तो सुबह नास्ते के तौर पर सेब का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा आप सेब मुरब्बा भी खा सकते हैं। 

सेब खाने से शरीर में क्या फायदा मिलता है? - seb khaane se shareer mein kya phaayada milata hai?

3. दांतों को रखे स्वस्थ 

दांतों को हेल्दी बनाए रखने में सेब का काफी योगदान हो सकता है। दरअसल, सेब में फाइबर होता है, जो दांतों को मजबूत बनाए रखने में आपकी मदद करता है। वहीं, इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरस गुण पाए जाते हैं, तो वायरस और बैक्टीरिया को दूर कर सकते हैं। सुबह के वक्त सेब का सेवन करने से मुंह में सलाइवा की मात्रा बढ़ती है, जिससे आप पायरिया की शिकायत से बच सकते हैं।

4. अस्थमा रोगियों के लिए असरकारी

अस्थमा रोगियों के लिए सेब का सेवन फायदेमंद होता है। कई रिसर्च में इस बात का खुलासा हुआ है कि सेब का सेवन करने से अस्थमा अटैक को कम किया जा सकता है। डायटीशियन का कहना है कि सेब में फ्लेवोनोइड्स पाया जाता है, जो फेफड़ों को मजबूत बनाए रखने में असरदार हो सकता है। रिसर्च में यह भी साबित किया गया है कि जो लोग नियमित रूप से सेब का जूसपीते हैं, उन्हें फेफड़ों से जुड़ी बीमारी कम होती है। 

5. पाचन तंत्र को करे मजबूत 

पाचन तंत्र को मजबूत बनाए रखने में सेब फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, सेब अल्कालिनिटी लीवर को शरीर के शोधन में मदद कर सकता है। इसके अलावा सुबह के समय सेब का सेवन करने से शरीर का पीएच लेवल नियंत्रित हो सकता है। इससे आपका पाचनतंत्र मजबूत हो सकता है। पाचन तंत्र मजबूत होने से पेट से जुड़ी कई बीमारियां दूर रहती हैं। साथ ही इससे बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है।

6. पथरी से करे बचाव

किडनी स्टोन की समस्या से बचने के लिए आप रोजाना सुबह सेब का सेवन कर सकते हैं। यह आपके लिए बहुत ही लाभकारी साबित हो सकता है। रोजाना एक सेब आपको पथरी के खतरे से बचा सकता है। इसलिए अधिकतर डॉक्टर्स रोजाना सेब खाने की सलाह देते हैं।

इसे भी पढ़ें - ज्यादा सेब खाने से हो सकती हैं ये 5 परेशानियां, जानें सेहत के लिए कैसे है नुकसानदायक

7. वजन कम करने में मददगार

सुबह के वक्त सेब का सेवन करने से आपके शरीर का वजन कम हो सकता है। दरअसल, सेब में फाइबर भरपूर रूप से होता है। ऐसे में जब आप सुबह इसका सेवन करते हैं, तो इससे आपको बार-बार भूख नहीं लगती है। ऐसे में जब आप सुबह सेब खाते हैं, तो आपको खाने की क्रेविंग कम होती है। जिससे आपका वजन कम हो सकता है।

 
सेब खाने से शरीर में क्या फायदा मिलता है? - seb khaane se shareer mein kya phaayada milata hai?

8. अल्जाइमर रोग से करे बचाव

रोजाना सुबह सेब का सेवन करने से अल्जाइमर जैसी गंभीर समस्या से बचान किया जा सकता है। दरअसल, सेब का सेवन करने से मस्तिष्क की कोशिकाएं की सुरक्षा बोती है। इससे अल्जमाइमर होने का खतरा कम रहता है। 

9. स्किन की बढ़ाए खूबसूरती

चेहरे पर निखार लाने के लिए आप रोजाना सेब का सेवन कर सकते हैं। सुबह रोजाना सेब का सेनम करने से चेहरे पर मौजूद सफेद दाग-धब्बों को कम किया जा सकता है। इससे आपके चेहरे पर ग्लो आ सकता है। साथ ही आपके फेस पर मौजूद एक्स्ट्रा चर्बी भी कम हो सकती है। इसलिए रोजाना एक सेब का सेवन जरूर करें। 

10. हड्डियों को करे मजबूती 

सेब में फाइबर के साथ-साथ कैल्शियम भी भरपूर रूप से मौजूद होता है। अगर आप प्रतिदिन सेब का सेवन करते हैं, तो आपकी हड्डियां मजबूत हो सकती है। साथ ही इससे शारीरिक थकान भी कम होती है। 

11. डायबिटीज को करे कंट्रोल

डायबिटीज के खतरों को कम करने में सेब लाभकारी होता है। साथ ही यह आपके शरीर में ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकता है। सेब में मौजूद पोषक तत्व शरीर में ग्लूकोज की कमी को पूरा करने में आपकी मदद करता है। शरीर में ग्लोकूज  की पूर्ति होने से आपको इन्सुलिन लेने की आवश्यता नहीं होती है। इसलिए अगर आपको डायबिटीज है, तो रोजाना सुबह 1 सेब का सेवन जरूर करें।

सेब स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हो सकता है। आप किसी भी वक्त इसका सेवन कर सकते हैं। हालांकि, अधिक लाभ के लिए सुबह के वक्त इसका सेवन किया जा सकता है। वहीं, रात के समय कम मात्रा में सेब खाने की कोशिश करें। 

रोजाना सेब खाने से क्या होता है?

रोज सुबह खाली पेट एक सेब खाकर आप अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बना सकते हैं. सेब में विटामिन सी, प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व होते हैं, जो इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं. हार्ट- खाली पेट सेब खाने से हृदय स्वस्थ भी बेहतर रहता है. सेब में मौजूद फाइबर ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है.

एप्पल खाने से कितने फायदे होते हैं?

आयुर्वेद के अनुसार, सेब त्वचा रोग, जलन, दिल का दौरा, बुखार, कब्ज की परेशानी में लाभ पहुंचाता है। सेब में पेक्टिन जैसे फायदेमंद फाइबर्स पाए जाते हैं। हर रोज एक सेब खाने से कैंसर, हाइपरटेंशन, मधुमेह और दिल से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा कम हो जाता है।

सेब खाने का सही समय क्या है?

सेब खाने का सही समय क्या है –हेलोडॉक्स में छपी एक खबर के मुताबिक, सेब का सेवन आपको हमेशा सुबह के समय ही करना चाहिए. सेब के अंदर डाइट्री फाइबर मौजूद होता है और इसमें पेक्टिन नाम का तत्व होता है.

1 दिन में कितना सेब खाना चाहिए?

इंसान को एक दिन में सिर्फ एक सेब ही खाना चाहिए। एक्सपर्ट्स के मुताबिक एक सेब खाना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। अगर आप रोज एक सेब खाएंगे तो आपका दिमाग एक्टिव रहेगा।