सेब में कौन सी विटामिन होती है - seb mein kaun see vitaamin hotee hai

सेब स्वाद और सेहत से भरपूर होता है. इसलिए कई हेल्थ एक्सपर्ट रोजाना एक सेब खाने की सलाह देते हैं. पूरी दुनिया में सेब की लगभग 7500 वैराइटी उपलब्ध हैं. सेब में मौजूद विटामिन और मिनरल्स हमें कई बीमारियों से सुरक्षित रखते हैं.

Show

सेब कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर व पोटैशियम जैसे विभिन्न पोषक तत्वों से भरपूर होता है. इनके अलावा सेब में मौजूद विटामिन का भी काफी महत्व है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मददगार होते हैं.

(और पढ़ें - सेब के छिलके के फायदे)

आज हम इस लेख में सेब में मौजूद विटामिन के बारे में जानेंगे.

सेब में मौजूद प्रमुख विटामिन

सेब में भरपूर मात्रा में विभिन्न प्रकार के विटामिन पाए जातें हैं. इसमें विटामिन-सी, विटामिन-के व विटामिन-बी कॉम्पलेक्स प्रमुख हैं. आइए, इन विटामिन के बारे में विस्तार से जानते हैं-

विटामिन-सी

सेब में विटामिन सी की उच्च मात्रा होती है. यह एक शक्तिशाली प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो आपके शरीर को संक्रमण से बचाता है. साथ ही इसके सेवन से फ्री रेडिकल्स (Free Radicals) से होने वाले नुकसान भी कम हो सकते हैं. नियमित रूप से विटामिन-सी युक्त सेब का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है. विटामिन-सी युक्त आहार का नियमित रूप से सेवन करने से वायरस और बैक्टीरिया की वजह से होने वाली बीमारियों से बचा जा सकता है.

(और पढ़ें - खाली पेट सेब खाने के फायदे)

विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स

सेब में विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स भी पाए जाते हैं. यह राइबोफ्लेविन, थायमिन और विटामिन-बी6 का मिश्रण होता है. जो आपके शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं को बढ़ाने में मदद करता है. साथ ही यह आपके नर्वस सिस्टम को मजबूत और स्वस्थ बनाए रख सकता है. शरीर में बी कॉम्पलेक्स की मौजूदगी से आपका संपूर्ण स्वास्थ्य बेहतर हो सकता है.

इससे शरीर का एनर्जी लेवल बढ़ता है. साथ ही आंखों की रोशनी के लिए भी यह काफी अच्छा माना जाता है. पाचन को मजबूत बनाए रखने के बी कॉम्प्लेक्स जरूरी होता है. वहीं, मांसपेशियों को टोन करने के लिए भी आप बी-कॉम्पलेक्स युक्त सेब का सेवन कर सकते हैं. यह आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है. रोजाना सेब के सूप का सेवन करने से शरीर को भरपूर रूप से विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स प्राप्त होता है.

विटामिन-के

विटामिन-ई

सेब में विटामिन-ई पाया जाता है, जो स्किन और बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है. इसके साथ ही यह इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए भी काफी जरूरी होता है. नियमित रूप से सेब का जूस पीने से आपके शरीर को भरपूर रूप से विटामिन-ई की प्राप्ती हो सकती है.

सेब में मौजूद अन्य पोषक तत्व

सेब में विटामिन सी, विटामिन K  और विटामिन बी के अलावा अन्य पोषक तत्व भी पाए जाते हैं, जिससे स्वास्थ्य को कई लाभ हो सकते हैं. ये पोषक तत्व इस प्रकार हैं-

डाइटरी फाइबर

यह सेब का प्रमुख पोषण तत्व है. कब्ज की परेशानी को दूर करने के लिए आप डायटरी फाइबर से युक्त सेब का सेवन कर सकते हैं. सेब में मौजूद फाइबर के सेवन से पुराने से पुराने कब्ज की परेशानी को कम किया जा सकता है. साथ ही यह वजन को घटाने में भी आपकी मदद कर सकता है. कोलेस्ट्रॉल स्तर को कम करने में भी यह फाइबर आपकी मदद करता है. सेब के सेवन से दिल से जुड़ी बीमारी और डायबिटीज में होने वाली परेशानियों को काफी हद तक कम किया जा सकता है.

(और पढ़ें - डायबिटीज में क्या खाना चाहिए)

फाइटोन्यूट्रिएंट्स

सेब में बहुत सारे फाइटोन्यूट्रिएंट्स भी होते हैं. इसमें पॉलीफेनोलिक कंपाउंड्स होते हैं, जो एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करते हैं. ये फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से आपकी रक्षा कर सकते हैं. इसके अलावा, इंटी-इंफ्लेमेटरी प्रभाव होता है, जो शरीर में सूजन को कम करने में आपकी मदद कर सकते हैं. साथ ही यह फाइटोन्यूट्रिएंट्स इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने में मददगार हो सकते हैं.

मिनरल्स

सेब में कई सारे मिनरल्स पाए जाते हैं. इसके सेवन से आपके शरीर को कैल्शियम, पोटेशियम और फास्फोरस जैसे महत्वपूर्ण मिनरल्स प्राप्त हो सकते हैं. कैल्शियम के सेवन से आपके शरीर की हड्डियां मजबूत होती हैं. वहीं, पोटेशियम मांसपेशियों के निर्माण में आपकी मदद करता है. इसके अलावा, सेब में मौजूद फास्फोरस शरीर के मल को फिल्टर करने में मददगार होता है. ये सभी मिनरल्स सेब में भरपूर रूप से मौजूद होते हैं. ऐसे में आप नियमित रूप से सेब का सेवन कर लंबे समय तक स्वस्थ रह सकते हैं.

(और पढ़ें - हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए क्या खाएं)

सेब खाने के फायदे (Apple Khane Ke Fayde), सेब दुनिया में सबसे ज्यादा खाया जाने वाला फल है। इसमें कई बेहतरीन गुण मौजूद होता है और पर्याप्त मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट भी मौजूद है जो हमको कई बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। वैसे तो सेव किसी भी समय खाया जा सकता है परंतु यदि सेव को सुबह के समय खाया जाए तो यह हमारे शरीर के लिए और भी ज्यादा फायदेमंद होगा। सेब के फायदे बताइए। Apple के फायदे इन हिंदी (Apple Ke Fayde in Hindi)।

सेब खाने के फायदे (Apple Khane Ke Fayde)

सेब में कौन सी विटामिन होती है - seb mein kaun see vitaamin hotee hai
Apple Khane Ke Fayde

सेब खाने के फायदे (Sabe Khane Ke Fayde)

अंग्रेजी में एक कहावत है -“एन एप्पल ए डे कीप्स डॉक्टर अवे” इसका मतलब है की – अगर आप रोजाना एक सेब का सेवन करते हैं तो कभी डॉक्टर के पास नहीं जाना पड़ेगा। सेब में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो हमारे शरीर की कोशिकाओं के निर्माण को प्रोत्साहित करते हैं। इसमें पेक्टिन नामक फाइबर पाया जाता है।

रोजाना सेब के सेवन से हाइपरटेंशन कैंसर डायबिटीज और दिल से जुड़ी समस्या का खतरा टल जाता है। सेब खाने की एक नहीं बल्कि कई सारे फायदे होते हैं जिन्हें बहुत कम लोग ही जानते होंगे आइए हम आपको बताते हैं कि सेब खाने के क्या फायदे होते हैं।

यह भी पढ़े – मुनक्का खाने के फायदे? खाली पेट मुनक्का खाने के फायदे?

सेब के फायदे दिल (ह्रदय) के लिए

सेब में पॉलीफेनॉल एंटीऑक्सीडेंट और फ्लेवोनॉयड्स होता है जो हमारे दिल के स्वास्थ्य के लिए अति फायदेमंद होता है इसके साथ ही इसमें पोटैशियम और मिनरल्स भी मौजूद होता है जो स्वास्थ्य को तंदुरुस्त बनाता है।

सेब के फायदे दमा रोगियों के लिए

सेब का सेवन या फिर सेब के जूस का सेवन दमा रोग रोगियों के लिए अत्यधिक लाभकारी सिद्ध हुआ है। सेब में कुछ ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो दमे के अटैक को काफी हद तक रोकने की क्षमता रखते हैं। इसके साथ ही इस में पाए जाने वाले फ्लेवोनॉयड्स हमारे फेफड़ों को और भी ताकतवर बनाता है।

एक शोध में यह बताया गया है कि जो व्यक्ति रोजाना सेब का या सेब के जूस का सेवन करते हैं उन्हें फेफड़ों से संबंधित बीमारियां होने की संभावना काफी कम हो जाती है। सेब के सेवन से शरीर का पीएच लेवल नियंत्रित रहता है और पाचन क्रिया भी मजबूत होती है।

यह भी पढ़े – ड्रैगन फ्रूट खाने के फायदे? ड्रैगन फ्रूट कितने प्रकार के होते हैं?

सेब के फायदे कोलेस्ट्रोल को कम करने के लिए

सेब में ऐसे कई गुण होते हैं जो कोलेस्ट्रोल के लेवल को कम करने में अत्यधिक लाभकारी होते हैं। आज कल की आधुनिक लाइफस्टाइल के कारण और खान पान में बदलाव के कारण अक्सर लोगों को कोलेस्ट्रॉल की समस्या उत्पन्न होती है।

जो आगे चलकर हृदय संबंधी रोगों का कारण बनती है। ऐसे में सेब का सेवन या सेब के जूस का सेवन आपके कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है और जिससे आपका हृदय भी स्वस्थ रहता है।

यह भी पढ़े – गाय का घी खाने के फायदे? गाय का घी खाने से क्या फायदा होता है?

सेब के फायदे हड्डियों के लिए

सेब में विटामिन C के साथ आयरन और बारोन भी पाया जाता है जिन के कॉन्बिनेशन से हड्डियों को ताकत मिलती है। और हड्डियां मजबूत होती हैं।

सेब के फायदे इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए

सेब में विटामिन C मौजूद होता है जो हमारे इम्यूनिटी सिस्टम को तंदुरुस्त बनाता है और सुधारने में भी मदद करता है रोजाना सेब या सेब के जूस के सेवन से शरीर में मुझे हानिकारक बैक्टीरिया और जाम से लड़ने की क्षमता को बढ़ाता है।

यह भी पढ़े – मैंगो शेक के फायदे?

सेब का सेवन कैंसर के लिए

सुनने में बहुत आश्चर्य होगा लेकिन सेब एक ऐसा फल है जिसमे कैंसर और ट्यूमर जैसे खतरनाक बीमारियों से लड़ने की क्षमता होती है। रोजाना सेब के सेब के जूस के सेवन से हमारे फेफड़ों में होने वाले कैंसर से बचाता है और इसमें मौजूद फ्लेवोनॉयड्स और फेनोलिक एसिड हमारे शरीर को क्यों मैं जैसे खतरनाक बीमारी से बचाता है।

सेब का सेवन पाचन तंत्र के लिए

सेब हमारे पाचन तंत्र के लिए बहुत गुणकारी होता है गलत तरीके का खानपान से अक्सर पेट में अपच एसिडिटी जैसी कई समस्या उत्पन्न होती रहती है। सेब में मौजूद सॉर्बिटोल आंत से पानी लेकर मल निकास की प्रक्रिया को आसान बनाता है। रोजाना सेब के सेवन से आपका पाचन दुरुस्त होता है।

यह भी पढ़े – पपीता के पत्ते के फायदे?

सेब का सेवन बालों और त्वचा के लिए

सेब हमारे त्वचा और बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है इसके सेवन से चेहरे और शरीर पर बढ़ती उम्र के असर को कम करता है। सेब के जूस को बालों की जड़ों पर लगाने से रूसी की समस्या में आराम मिलता है। और इसके रोजाना सेवन से त्वचा पर झुर्रियां कम होने लगती है।

सेब का सेवन आंखों के लिए

सेब में विटामिन A अच्छी मात्रा में होता है जिसके रोजाना सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ती है इसके साथ ही आंखों में होने वाली छोटी-छोटी समस्याएं जैसे खुजली जलन आंखों से पानी गिरना इत्यादि में भी आराम मिलता है।

यह भी पढ़े – अमरूद के पत्ते के फायदे?

सेब के हानिकारक प्रभाव (सेब खाने के दुष्प्रभाव)

सेब हमारी शादी के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसका सेवन शरीर को कई तरह की बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। लेकिन कभी-कभी अनजाने में गलत तरीके से सेब के सेवन से हमारे शरीर को नुकसान पहुंच सकता है।सेब की तासीर ठंडी होती है इसलिए इसका सही समय और सही मात्रा में सेवन के समय कुछ बातें ध्यान में रखना जरूरी होता है:-

  • सेब का सेवन कभी भी खट्टी चीजों के साथ ना करें क्योंकि यह नुकसानदायक होता है।
  • कभी भी सेब खाने के बाद मूली का सेवन नहीं करना चाहिए। कहा गया है कि शेर और मूली का साथ में सेवन तो अच्छा संबंधी समस्या को बढ़ावा देता है।
  • सेब और मूली दोनों की तासीर ठंडी होती है जिससे पेट में गड़बड़ भी हो सकती है। सेब और मूली के एंजाइम्स मिलकर पूजा पर रिएक्ट करते हैं।
  • कभी भी सेब का सेवन दही के साथ ना करें। सेब खाने के बाद 2 घंटे के अंदर दही का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि दोनों की तासीर ठंडी होती है और इनके साथ में सेवन से सर्दी या जुकाम की समस्या हो सकती है।
  • कई लोग फ्रूट चाट में दही और सेब को मिलाकर खाते हैं। दोनों में ही विटामिन सी पाया जाता है। और इसे देर तक रखने से एसिड बन सकता है जो शरीर के लिए हानिकारक होता है।
  • भूलकर भी सेब खाने के बाद पानी ना पिए इससे आपका पीएच लेवल कमजोर हो सकता है और त्वचा पर झुर्रियां पड़ सकती है।
  • सेब के सेवन के तुरंत बाद यदि पानी का सेवन किया जाए तो पेट फूलना, कब्ज, अपच, गैस और पेट में बैक्टीरिया बन सकते हैं। सेफ में फ्रुक्टोज पाया जाता है जोकि पानी के सेवन से पेट के एसिड को पतला कर देता है जिसे अपच की समस्या उत्पन्न होती है।
  • सेब के साथ या सेब खाने के बाद कभी भी भूल से आचार्य नींबू का सेवन नहीं करना चाहिए इससे आपको एसिडिटी कब्ज या गैस की समस्या हो सकती है।
  • सेब में भी विटामिन सी मौजूद होता है इसके सेवन के बाद खट्टे फलों का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे साइट्रिक एसिड बढ़ जाता है और पेट में जलन की समस्या होने लगती है।
  • सेब का सेवन कभी भी खाली पेट और बहुत सुबह में नहीं खाना चाहिए क्योंकि यह ठंडा होता है और इसको खाली पेट खाने से यहां या फिर जल्दी सुबह खाने से कफ की समस्या हो सकती है।
  • कभी भी सेव खाने के तुरंत बाद गर्म दूध नहीं पीना चाहिए। पेट में दूध खराब हो सकता है जिसे डाइजेशन की समस्या उत्पन्न होती है।

यह भी पढ़े –

  • नीम के पत्तों के फायदे और नुकसान?
  • नारियल पानी पीने के फायदे?
  • संतरे के छिलके के फायदे?

अस्वीकरण – यहां पर दी गई जानकारी एक सामान्य जानकारी है। यहां पर दी गई जानकारी से चिकित्सा कि राय बिल्कुल नहीं दी जाती। यदि आपको कोई भी बीमारी या समस्या है तो आपको डॉक्टर या विशेषज्ञ से परामर्श लेना चाहिए। Candefine.com के द्वारा दी गई जानकारी किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

सेब में कौन कौन विटामिन पाया जाता है?

इसमें सेब के जूस में विटामिन सी, विटामिन ई, जिंक, कॉपर जैसे विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो आपकी आंखों के लिए लाभकारी होते हैं. - सेब का जूस कब्ज जैसी परेशानियों को दूर करता है.

सेब खाने से हमारे शरीर में क्या होता है?

सेब में विटामिन सी, प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व होते हैं, जो इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं. हार्ट- खाली पेट सेब खाने से हृदय स्वस्थ भी बेहतर रहता है. सेब में मौजूद फाइबर ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है. इसके अलावा सेब में विटामिन सी और पोटैशियम भी होता है, ये तत्व हृदय रोग के जोखिम को काफी हद तक कम करते हैं.

सेब में सबसे ज्यादा क्या होता है?

वैसे तो सेब में कई विटामिन और खनिज होते हैं लेकिन " विटामिन सी " सेब में सबसे अधिक मात्रा में पाया जाता है। सेब का सेवन करने से आवश्यक आहार पोषक तत्व मिलते हैं।

रोज एक सेब खाने से क्या फायदा?

सेब में फाइबर, कैल्शियम और विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। पोटैशियम रिच फूड खाने से उच्च रक्तचाप कंट्रोल होता है। उच्च रक्तचाप कंट्रोल होने से हृदय रोग का खतरा भी कम हो जाता है। इसके लिए रोजाना खाली पेट एक सेब का सेवन अवश्य करें।