सुबह सुबह खाली पेट दूध पीने से क्या फायदा होता है? - subah subah khaalee pet doodh peene se kya phaayada hota hai?

सुबह सुबह खाली पेट दूध पीने से क्या फायदा होता है? - subah subah khaalee pet doodh peene se kya phaayada hota hai?

Milk on Empty Stomach: दूध शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। दूध में मौजूद पोषक तत्वों की वजह से इसे बेहतरीन सुपरफूड माना जाता है। लेकिन जिस तरह से किसी भी चीज का सेवन शरीर के लिए तभी फायदेमंद होता है जब तक उसका सही ढंग से सेवन किया जाए उसी तरह से दूध का भी सेवन गलत तरीके से या गलत समय पर करना नुकसानदायक होता है। दूध के साथ भी ऐसा ही है, अगर आप सही तरीके से और सही समय पर दूध नहीं पीते हैं तो इसके सेवन से आपको नुकसान भी हो सकता है। कई लोगों की यह आदत होती है कि वे सुबह उठने के बाद सबसे पहले दूध का ही सेवन करते हैं। लेकिन क्या खालीपेट दूध पीना चाहिए या नहीं? क्या सुबह में खालीपेट दूध पीना फायदेमंद है? इस बारे में बहुत कम लोगों को ही जानकारी है। सुबह के समय आप जिस भी चीज का सेवन करते हैं उसका असर पूरे दिन रह सकता है। इसलिए आपको सुबह खालीपेट क्या खाना चाहिए और क्या नहीं इसका भी ध्यान रखना चाहिए। आइये जानते हैं सुबह खालीपेट दूध पी सकते हैं या नहीं? सुबह खाली पेट दूध पीने से क्या नुकसान हो सकते हैं?

सुबह खाली पेट दूध पीना चाहिए या नहीं? (Drinking Milk On Empty Stomach)

दूध में मौजूद पोषक तत्व इसे सुपरफूड बनाते हैं। लेकिन सुबह सोकर उठने के बाद फर्स्ट मील के तौर पर इसका सेवन नुकसानदायक भी हो सकता है। दूध पीने को लेकर आयुर्वेद में भी कई बाते कहीं गयी हैं। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के डॉ एस के पांडेय के मुताबिक आयुर्वेद के मुताबिक सुबह खाली पेट दूध पीना नुकसानदायक होता है। इसके अलावा दूध पीने को लेकर हुए कई शोध और अध्ययनों से यह बात निकलकर सामने आई है कि सुबह में खाली पेट दूध पीने से कुछ लोगों को नुकसान भी हो सकता है। सुबह खाली पेट दूध पीना हर व्यक्ति की पाचन क्षमता पर निर्भर करता है। अगर आप पेट में गैस की समस्या से पीड़ित हैं तो सुबह में खाली पेट दूध पीना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। सुबह खाली पेट दूध पीने से आपका डाइजेशन प्रोसेस भी धीमा हो सकता है। हालांकि यह हर व्यक्ति में अलग-अलग तरीके से होता है इसलिए सुबह खाली पेट दूध पीने से पहले आपको अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

सुबह सुबह खाली पेट दूध पीने से क्या फायदा होता है? - subah subah khaalee pet doodh peene se kya phaayada hota hai?

इसे भी पढ़ें : दूध नहीं पीता आपका बच्चा तो जरूरी पोषक तत्वों के लिए खिलाएं ये 10 चीजें

सुबह खाली पेट दूध पीने के नुकसान (Drinking Milk On Empty Stomach Side Effects in Hindi)

दूध को अपने आप में संपूर्ण भोजन माना जाता है इसलिए कई लोग इसका सेवन सुबह के नाश्ते के समय भी करते हैं। लेकिन दूध पीते समय इससे जुड़ी कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए। सुबह के समय खाली पेट होने पर दूध पीना कई लोगों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसकी वजह से आपको पाचन तंत्र से जुड़ी गंभीर परेशानियां हो सकती हैं। हाइपर एसिडिटी की समस्या वाले लोगों को सुबह के समय खाली पेट दूध पीने से बचना चाहिए।

1. खाली पेट दूध पीने से पाचन तंत्र को नुकसान

ऐसे लोग जिनका पाचन तंत्र कमजोर होता है उन्हें खाली पेट दूध पीने से बचना चाहिए। कमजोर पाचन तंत्र वाले लोगों के लिए सुबह खाली पेट दूध पीना बहुत नुकसानदायक होता है। इसकी वजह से आपको गैस्ट्रिक समस्याएं हो सकती हैं और डायरिया या उल्टी की समस्या भी हो सकती है। 

इसे भी पढ़ें : शरीर में अगर हैं ये 5 समस्याएं तो भूलकर भी न पिएं दूध, बिगड़ सकती है स्थिति

2. एसिडिटी की समस्या में न पिएं खाली पेट दूध

एसिडिटी या किसी अन्य तरह की गैस्ट्रिक समस्या से जूझ रहे लोगों को खाली पेट दूध पीने से बचना चाहिए। ऐसे लोगों के लिए सुबह खाली पेट दूध पीना उनकी परेशानियों को बढ़ाने वाला होता है। बहुत से लोग सुबह में ही खाली पेट कच्चा दूध पी लेते हैं। ऐसा करना भी आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए अगर आप किसी भी तरह की गैस्ट्रिक समस्या से जूझ रहे हैं तो इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

3. एलर्जी में सुबह खाली पेट दूध पीना नुकसानदायक

अगर आपको किसी तरह की एलर्जी की समस्या है तो सुबह में खाली पेट दूध पीने से बचना चाहिए। एलर्जी की समस्या में सुबह खाली पेट दूध पीना बहुत नुकसानदायक हो सकता है। इससे आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं।

4. कफ या फ्लू की समस्या में नुकसानदायक

कफ या फ्लू की समस्या में खाली पेट दूध पीना बहुत नुकसानदायक होता है। इन समस्याओं से ग्रसित होने पर अगर आप सुबह सवेरे खाली पेट दूध पीते हैं तो इसकी वजह से कई दिक्कतें हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ें : गलत तरीके से दूध पीने से हो सकती हैं कई बीमारियां, एक्सपर्ट से जानें सही तरीका

सुबह खाली पेट दूध पीना कुछ लोगों के लिए फायदेमंद भी हो सकता है लेकिन अगर आप ऊपर बताई गयी परेशानियों के शिकार हैं तो इसका सेवन करने से बचना चाहिए। लैक्टोज इनटॉलेरेंस वाले लोगों के लिए भी सुबह में खाली पेट दूध पीना नुकसानदायक होता है।

(All Image Source - Freepik.com)

क्या सुबह खाली पेट दूध पीना चाहिए?

दूध पोषक तत्व के गुणों से भरपूर होता है जो कई सारी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। लेकिन सुबह खाली पेट दूध पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। मन और दिमाग शांत रखने के लिए रोजाना योग करना बहुत ही फायदेमंद होता है। योग शारीरिक और मानसिक रूप से वरदान है।

खाली पेट गाय का दूध पीने से क्या होता है?

खाली पेट दूध पीना सही! जो लोग लैक्टोस-असहिष्णु नहीं हैं, वे दिन की शुरुआत में ही आवश्यक पोषक तत्वों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए एक गिलास दूध पी सकते हैं। कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर आप ख़राब पाचन, गैस या फिर दूध से किसी तरह एलर्जिक नहीं हैं, तो खाली पेट दूध पीने में कोई दिक्कत नहीं है।