सबसे बड़ा चक्र कौन सा होता है? - sabase bada chakr kaun sa hota hai?

सबसे बड़ा चक्र कौन सा होता है? - sabase bada chakr kaun sa hota hai?

  • 1/7

सैन्य कर्मियों को उनकी असाधारण बहादुरी के लिए वीरता पुरस्कार दिए जाते हैं. इन पुरस्कारों में परमवीर चक्र, अशोक चक्र, महावीर चक्र, कीर्ति चक्र, वीर चक्र और शौर्य चक्र का नाम शामिल है. लेकिन क्या आप जानते हैं कौनसा चक्र कब दिया जाता है?

सबसे बड़ा चक्र कौन सा होता है? - sabase bada chakr kaun sa hota hai?

  • 2/7

परमवीर चक्र

परमवीर चक्र सेना में मिलने वाला सबसे बड़ा वीरता पुरस्कार है. यह सम्मान सेना के उन जाबांजों को दिया जाता है, जिन्होंने दुश्मन की उपस्थिति  में बहादुरी, वीरता, आत्म-बलिदान के साहसी कार्य किया हो. यह चक्र वॉर टाइम में साहसी प्रदर्शन करने के लिए दिया जाता है.

मेडल- गोलाकार, कांस्य निर्मित, 1.38 इंच का व्यास और ऊपर केंद्र में उभरी हुए राज्य के प्रतीक के साथ 'इन्द्र के वज्र' की चार प्रतिकृतियां.  वहीं पिछले भाग पर हिंदी और अंग्रेजी के बीच में दो कमल के फूलों के साथ हिंदी और अंग्रेजी दोनों में परम वीर चक्र उभरा हुआ होगा.
फीता- सादा बैंगनी रंग का फीता

सबसे बड़ा चक्र कौन सा होता है? - sabase bada chakr kaun sa hota hai?

  • 3/7

महावीर चक्र
वीरता के लिए मिलने वाला यह दूसरा बड़ा सम्मान है. यह दुश्मन के सामने हवा, जल या जमीन पर असाधारण वीरता का परिचय देने पर दिया जाता है. यह चक्र भी युद्ध के समय वीरता के लिए दिया जाता है. यह सम्मान सैनिकों और असैनिकों को असाधारण वीरता या प्रकट शूरता या बलिदान के लिए दिया जाता है. यह वीरता सम्मान में दूसरे स्थान पर है.
मेडलः गोलाकार और स्टैण्डर्ड सिल्वर निर्मित. इसके ऊपर के हिस्से पर पांच कोनों वाला उभरा हुआ तारा होता है, जिसके कोने गोलाकार किनारों को छू रहे हैं. इस मेडल का व्यास 1.38 इंच का है इसके केंद्र भाग में राज्य का प्रतीक उभरा हुआ होता है. तारा पॉलिश किया हुआ है और केन्द्र भाग स्वर्ण-कलई में है. वहीं पिछले भाग पर हिंदी और अंग्रेजी शब्दों के बीच में दो कमल के फूलों के साथ हिंदी और अंग्रेजी दोनों में महावीर चक्र उत्कीर्ण किया गया है.
फीता:  फीता आधा सफेद रंग और आधा नारंगी रंग का है.

सबसे बड़ा चक्र कौन सा होता है? - sabase bada chakr kaun sa hota hai?

  • 4/7

वीर चक्र
दुश्मन को परास्त करने में दिखाई गई अभूतपूर्व वीरता के लिए यह पुरस्कार दिया जाता है. यह भी वॉर टाइम में दिखाए गए साहस के लिए दिया जाता है. चक्र भी मरणोपरान्त भी दिया जा सकता है. वरियता में यह महावीर चक्र के बाद आता है.
मेडलः गोलाकार और स्टैंडर्ड सिल्वर निर्मित है और इसके ऊपरी भाग पर पांच कोनों वाला उभरा हुआ तारा होता है, जिसके कोने गोलाकार किनारों को छूते हैं. इसके बीच में राज्य का प्रतीक होता है, जो उभरा हुआ है. तारा पॉलिश किया हुआ होता है. वहीं पिछले भाग में हिन्दी और अंग्रेजी शब्दों के बीच में दो कमल के फूलों के साथ हिन्दी और अंग्रेजी दोनों में वीर चक्र लिखा होता है.
फीता: फीता आधा नीला रंग और आधा नारंगी रंग का है.

सबसे बड़ा चक्र कौन सा होता है? - sabase bada chakr kaun sa hota hai?

  • 5/7

अशोक चक्र
अशोक चक्र शांति के समय (पीस टाइम) का सबसे ऊंचा वीरता का पदक है. यह सम्मान सैनिकों और असैनिकों को असाधारण वीरता, शूरता या बलिदान के लिए दिया जाता है. यह चक्र राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया जाता है. पहले इसे अशोक चक्र क्लास-वन कहते थे.
मेडल- गोलाकार, दोनों तरफ रिमों के साथ 1.38 इंच का व्यास और स्वर्ण-कलई का होता है. इसके केंद्र में अशोक चक्र की प्रतिकृति उत्कीर्ण होगी और जिसके चारों ओर कमल-माला है. इसके पिछले भाग पर हिंदी और अंग्रेजी दोनों में 'अशोक चक्र' शब्द होते हैं.
फीता: नारंगी खड़ी लाइन द्वारा दो बराबर भागों में विभाजित हरे रंग का फीता.

सबसे बड़ा चक्र कौन सा होता है? - sabase bada chakr kaun sa hota hai?

  • 6/7

कीर्ति चक्र
यह भी शौर्य और वीरता के लिए दिया जाने वाला पुरस्कार है. यह पुरस्कार पहले अशोक चक्र क्लास-टू कहलाता था. कीर्ति चक्र भारत का शांति के समय वीरता का पदक है. यह मरणोपरान्त भी दिया जा सकता है.
मेडल: गोलाकार और स्टैंडर्ड सिल्वर निर्मित और 1.38 इंच व्यास का होता है. इस मेडल के आगे वाले भाग पर केंद्र में अशोक चक्र की प्रतिकृति होती है, जो कमल माला से घिरी हुई है. इसके पिछले भाग पर हिन्दी और अंग्रेजी दोनों में कीर्ति चक्र उत्कीर्ण है और ये रूपान्तरण कमल के दो फूलों द्वारा अलग-अलग हो रहे हैं.
फीता. दो नारंगी खड़ी लाइनों द्वारा तीन बराबर भागों में विभाजित हरे रंग का फीता.

सबसे बड़ा चक्र कौन सा होता है? - sabase bada chakr kaun sa hota hai?

  • 7/7

शौर्य चक्र
कीर्ति चक्र और शौर्य चक्र अशोक चक्र के ही दो अन्य वर्ग हैं. साल सन 1967 में इन्हें नया नाम दिया गया. शौर्य चक्र भारत का शांति के समय वीरता का पदक है.
मेडल: गोलाकार और कांस्य निर्मित और 1.38 इंच व्यास का होता है. इस मेडल के अगले भाग पर बीच में अशोक चक्र बना होता है और जो कमल माला से घिरी होता है. इसके पिछले भाग पर हिंदी और अंग्रेजी दोनों में शौर्य चक्र बने होते हैं, और ये रूपान्तरण कमल के दो फूलों द्वारा अलग-अलग हो रहे हैं.
फीता- तीन खड़ी लाइनों द्वारा बराबर भागों में विभाजित हरे रंग का फीता.

भारत का सबसे बड़ा चक्र कौन सा है?

परमवीर चक्र भारत का सर्वोच्च शौर्य सैन्य अलंकरण है जो दुश्मनों की उपस्थिति में उच्च कोटि की शूरवीरता एवं त्याग के लिए प्रदान किया जाता है।

भारत का सबसे बड़ा वीरता पुरस्कार कौन सा है?

Detailed Solution.
भारत में दो सर्वोच्च वीरता पुरस्कार परमवीर चक्र और महावीर चक्र हैं।.
परमवीर चक्र भारत का सर्वोच्च सैन्य अलंकरण है, जिसे युद्ध के दौरान वीरता के विशिष्ट कार्यों को प्रदर्शित करने के लिए प्रदान किया जाता है।.

सर्वोच्च वीरता पुरस्कार कौन सा है?

परमवीर चक्र भारत का सर्वोच्च-सैन्य पुरस्कार हैं। यह पुरस्कार दुश्मन की उपस्थिति में वीरता का प्रदर्शन करने के लिए दिया जाता है। महावीर चक्र भारत का दूसरा सबसे बड़ा सैन्य पुरस्कार है और इसे दुश्मन की उपस्थिति में, चाहे वह जमीन पर हो, समुद्र में या हवा में, वीरता के कार्यों के लिए सम्मानित किया जाता है।

परमवीर चक्र कितने बार दिया जाता है?

परम वीर चक्र का अनुवाद “अंतिम बहादुर का पहिया” के रूप में किया जाता है, और यह पुरस्कार “दुश्मन की उपस्थिति में सबसे विशिष्ट बहादुरी” के लिए दिया जाता है। जनवरी 2018 तक, पदक 21 बार प्रदान किया गया है, जिनमें से 14 मरणोपरांत थे और 16 भारत-पाकिस्तान संघर्षों में कार्रवाई से उत्पन्न हुए थे।