सिंह राशि वालों के साथ आज क्या होने वाला है? - sinh raashi vaalon ke saath aaj kya hone vaala hai?

आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में चल रही परेशानियों से मुक्ति दिलाने वाला रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में मनमौजी होकर कार्य करने से बचना होगा। व्यापार कर रहे लोगों को आज अपने धन को बहुत ही सोच समझकर निवेश करना होगा,नहीं तो आपको समस्या हो सकती है। भाई बहन आपसे किसी प्रिय वस्तु की फरमाइश कर सकते हैं। गृहस्थ जीवन में चल रही खटपट के कारण परेशान हो सकते हैं,लेकिन उसे आज आप जीवनसाथी से बातचीत के जरिए आसानी से समाप्त कर पाएंगे।

सिंह राशि के जातकों को सितंबर के महीने में अपने समय,धन एवं ऊर्जा का प्रबंधन करके चलना होगा,अन्यथा आपको बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। माह की शुरुआत में घर,वाहन आदि की मरम्मत या अन्य जरूरतों पर जेब से ज्यादा धन खर्च हो सकता है,जिसके चलते आपका बजट गड़बड़ा सकता है। इस दौरान आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देना होगा क्योंकि आप मौसमी अथवा किसी पुरानी बीमारी के उभरने से परेशान हो सकते हैं। सितंबर महीने के दूसरे सप्ताह में आपको कामकाज के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। इस दौरान आपके सामने कुछेक घरेलू समस्याएं बनी रहेंगी,जिनके चलते मन थोड़ा चिंतित रह सकता है। इस दौरान कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियां बदल सकती है। यदि आप नौकरी में बदलाव के लिए प्रयासरत हैं तो ऐसा करते समय शुभचिंतकों की सलाह लेना न भूलें और सोच-विचार कर ही निर्णय लें। इस दौरान किसी की बातों में आकर धन निवेश करने से बचें और ऐसा करने के लिए उचित समय आने का इंतजार करें। इस माह व्यवसाय में आपको खासा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। अपने कारोबार के विस्तार के लिए आपको अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। माह के मध्य में आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखना होगा,अन्यथा आपके अपने भी आपसे रूठकर आपका साथ छोड़ सकते हैं। इस दौरान वाद-विवाद से बचें। इस बात का पूरा ख्याल रखें कि अधिक तर्क-वितर्क करने पर बनती बात भी बिगड़ सकती है। माह के उत्तरार्ध में संतानपक्ष से कोई सुखद समाचार मिल सकता है,जिससे परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। खट्टी-मीठी तकरार के साथ प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे। दांपत्य जीवन भी सुखमय बना रहेगा। कठिन समय में आपका जीवनसाथी आपका संबल बनेगा। 
उपाय: प्रतिदिन भगवान सूर्य नारायण को अर्ध्य दें और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।  

सिंह राशि आज का राशिफल क्या है?

प्रबंधन के कार्य सधेंगे. निजी मामले पक्ष में रहेंगे. पेशेवरता बढ़ेगी. नेतृत्व क्षमता को बल मिलेगा.

सिंह राशि के अच्छे दिन कब आएंगे 2022 में?

सिंह राशिफल 2022 के अनुसार आर्थिक जीवन लंबे समय से चली आ रही आर्थिक तंगी में अच्छा सुधार आएगा। कुछ विशेष माध्यमों से गुप्त धन की प्राप्ति होगी। लेकिन आपको अपने बजट के अनुसार धन खर्च करने की सलाह दी जाती है। जून से अक्टूबर माह के बीच आर्थिक जीवन के लिए कई सुंदर योग बनेंगे।

2022 में सिंह राशि का क्या हाल रहेगा?

करियर (Leo Career Horoscope 2022) वर्ष की शुरुआत बहुत अच्छी रहेगी। इस दौरान आप अपने कार्य के प्रति अधिक ध्यान केंद्रित करेंगे। मई के पश्चात आप कार्य क्षेत्र से संबंधित किसी यात्रा पर जा सकते हैं। सप्तम भाव में गुरु की स्थिति के कारण आप अपने काम और पेशे में काफी प्रगति करेंगे।

सिंह राशि का कौन सा ग्रह खराब चल रहा है?

इसके कारक ग्रह सूर्य और मंगल माने गए हैं। सिंह लग्न की बाधक राशि कुंभ तथा बाधक ग्रह शनि है।