सोनजुही में लगी पीली कली को देख लेखिका के मन में कौन से विचार उमड़ने - sonajuhee mein lagee peelee kalee ko dekh lekhika ke man mein kaun se vichaar umadane

  • myCBSEguide App
  • NCERT Solutions for Class 9  Course B
    • Sparsh
    • Sanchayan
  • NCERT Solutions for Class 9 Hindi Course B Sanchayan Gillu
          • 1. सोनजुही में लगी पीली कली को देख लेखिका के मन में कौन से विचार उमड़ने लगे?
          • 2. पाठ के आधार पर कौए को एक साथ समादरित और अनादरित प्राणी क्यों कहा गया है?
          • 3. गिलहरी के घायल बच्चे का उपचार किस प्रकार किया गया?
          • 4. लेखिका का ध्यान आकर्षित करने के लिए गिल्लू क्या करता था?
          • 5. गिल्लू को मुक्त करने की आवश्यकता क्यों समझी गई और उसके लिए लेखिका ने क्या उपाय किया?
          • 6. गिल्लू किन अर्थों में परिचारिका की भूमिका निभा रहा था?
          • 7. गिल्लू को किन चेष्टाओं से यह आभास मिलने लगा था कि अब उसका अंत समय समीप है ?
          • 8. ‘प्रभात की प्रथम किरण के स्पर्श के साथ ही वह किसी और जीवन में जागने के लिए सो गया’ – का आशय स्पष्ट कीजिए।
          • 9. सोनजुही की लता के नीचे बनी गिल्लू की समाधि से लेखिका के मन में किस विश्वास का जन्म होता है ?
  • NCERT Solutions for Class 9 Hindi Course B
  • CBSE app for Students

सोनजुही में लगी पीली कली को देख लेखिका के मन में कौन से विचार उमड़ने - sonajuhee mein lagee peelee kalee ko dekh lekhika ke man mein kaun se vichaar umadane

myCBSEguide App

CBSE, NCERT, JEE Main, NEET-UG, NDA, Exam Papers, Question Bank, NCERT Solutions, Exemplars, Revision Notes, Free Videos, MCQ Tests & more.

Install Now

NCERT Solutions for Class 9 Hindi Course B Sanchayan Gillu Class 9 Hindi Course B book solutions are available in PDF format for free download. These ncert book chapter wise questions and answers are very helpful for CBSE exam. CBSE recommends NCERT books and most of the questions in CBSE exam are asked from NCERT text books. Class 9 Hindi Course B chapter wise NCERT solution for Hindi Course B part 1 and Hindi Course B part 2 for all the chapters can be downloaded from our website and myCBSEguide mobile app for free.

NCERT solutions for Hindi Course B Sanchayan Gillu Download as PDF

सोनजुही में लगी पीली कली को देख लेखिका के मन में कौन से विचार उमड़ने - sonajuhee mein lagee peelee kalee ko dekh lekhika ke man mein kaun se vichaar umadane

Sparsh

  • 1 रामविलास शर्मा
  • 2 यशपाल
  • 3 बचेंद्री पाल
  • 4 शरद जोशी
  • 5 धीरंजन मालवे
  • 6 काका कालेलकर
  • 7 गणेशशंकर विद्यार्थी
  • 8 स्वामी आनंद
  • 9 रैदास [कविता]
  • 10 रहीम [कविता]
  • 11 नज़ीर अकबराबादी [कविता]
  • 12 सियारामशरण गुप्त [कविता]
  • 13 रामधारी सिंह दिनकर [कविता]
  • 14 हरिवंशराय बच्चन [कविता]
  • 15 a अरुण कमल – नए इलाके में [कविता]
  • 15 b अरुण कमल – खुशबू रचते हैं हाथ [कविता]

Sanchayan

  • 1 गिल्लू
  • 2 स्मृति
  • 3 कल्लू कुम्हार की उनाकोटी
  • 4 मेरा छोटा -सा निजी पुस्तकालय
  • 5 हामिद खाँ
  • 6 दिये जल उठे

NCERT Solutions for Class 9 Hindi Course B Sanchayan Gillu

1. सोनजुही में लगी पीली कली को देख लेखिका के मन में कौन से विचार उमड़ने लगे?

उत्तर:- सोनजुही की पीली कली मनमोहक होती है। लेखिका को विचार आया कि वह छोटा जीव लता की सघन हरीतिमा में छिपकर बैठ जाता था। उसका नाम गिल्लू था। लेखिका के निकट पहुँचने ही उनके कंधे पर कूदकर उन्हें चौंका देता था। तब लेखिका को कली की खोज रहती थी, पर आज उस लघुप्राण की खोज थी।


2. पाठ के आधार पर कौए को एक साथ समादरित और अनादरित प्राणी क्यों कहा गया है?

उत्तर:- कौआ बड़ा विचित्र प्राणी है। इसका कभी आदर किया जाता है तो कभी अनादर। श्राद्ध में लोग कौए को आदर से बुलाते हैं। ऐसा माना जाता है कि पितृ पक्ष में हमारे पुरखे हमसे कुछ पाने के लिए कौए बनकर ही आते हैं। इसका अनादर इसलिए किया जाता है, क्योंकि काँव-काँव करके हमारा सिर खा जाते हैं। इसकी कर्कश वाणी किसी को नहीं भाती।


NCERT Solutions for Class 9 Hindi Course B Sanchayan Gillu

3. गिलहरी के घायल बच्चे का उपचार किस प्रकार किया गया?

उत्तर:- लेखिका गिलहरी के घायल बच्चे को उठाकर अपने कमरे में ले गई। रुई से उसका खून पोंछकर उसके घावों पर मरहम लगाया। उसकी भूख मिटाने के लिए रुई की बत्ती दूध में भिगोकर उसके मुँह पर लगाई गई। कई घंटे के उपचार के बाद वह उसके मुँह में पानी टपकाने में सफल हुई। तीन दिन में वह स्वस्थ हो गया।


NCERT Solutions for Class 9 Hindi Course B Sanchayan Gillu

4. लेखिका का ध्यान आकर्षित करने के लिए गिल्लू क्या करता था?

उत्तर:- लेखिका का ध्यान आकर्षित करने के लिए गिल्लू उनके पैरों तक आकर सर्र से परदे पर चढ़ जाता और फिर उसी तेजी से उतरता। उसका यह दौड़ने का क्रम तब तक चलता जब तक लेखिका उसे पकड़ने के लिए न दौड़ती।


5. गिल्लू को मुक्त करने की आवश्यकता क्यों समझी गई और उसके लिए लेखिका ने क्या उपाय किया?

उत्तर:- गिल्लू को मुक्त करने की आवश्यकता इसलिए पड़ी क्योंकि वह उसका पहला बसंत था। बाहर की गिलहरियाँ खिड़की की जाली के पास आकर चिक-चिक करके कुछ-कुछ कहने लगीं। उस समय गिल्लू जाली के पास आकर बैठ जाता था और उन्हें निहारता रहता था। तब लेखिका को लगा के अब गिल्लू को मुक्त कर देना चाहिए। वह अपने साथियों से मिलना चाहता था। लेखिका ने उसे मुक्त करने के लिए जाली का कोना खोल दिया ताकि इस मार्ग से गिल्लू आ-जा सके।


6. गिल्लू किन अर्थों में परिचारिका की भूमिका निभा रहा था?

उत्तर:- एक बार लेखिका मोटर-दुर्घटना में घायल होकर कुछ दिन तक अस्पताल में रही। अस्पताल से घर आने पर गिल्लू ने उसकी सेवा की। वह लेखिका के तकिए के सिरहाने बैठकर अपने नन्हे-नन्हे पंजों से उसके सिर और बालों को इतने हौले-हौले सहलाता रहता कि उसका वहाँ से हटना लेखिका को किसी परिचारिका के हटने के समान लगता। इस प्रकार लेखिका की अस्वस्थता में गिल्लू ने परिचारिका की भूमिका निभाई।


NCERT Solutions for Class 9 Hindi Course B Sanchayan Gillu

7. गिल्लू को किन चेष्टाओं से यह आभास मिलने लगा था कि अब उसका अंत समय समीप है ?

उत्तर:- जब गिल्लू का अंत समय आया तो उसने खाना-पीना छोड़ दिया। वह घर से बाहर भी नहीं गया। गिल्लू अपने अंतिम समय में झूले से उतरकर लेखिका के बिस्तर पर निश्चेष्ट लेट गया। उसके पंजे पूरी तरह ठंडे पड़ चुके थे। वह रात भर लेखिका की ऊँगली पकड़ें रहा और प्रभात होने तक वह सदा के लिए मौत की नींद सो गया।


NCERT Solutions for Class 9 Hindi Course B Sanchayan Gillu

8. ‘प्रभात की प्रथम किरण के स्पर्श के साथ ही वह किसी और जीवन में जागने के लिए सो गया’ – का आशय स्पष्ट कीजिए।

उत्तर:- इस कथन का आशय है कि प्रातः कालीन सूर्य की किरणों के साथ ही गिल्लू ने अपना शरीर त्याग दिया। किसी अन्य जीवन में जन्म लेने के लिए उसने अपने प्राण छोड़ दिए।


NCERT Solutions for Class 9 Hindi Course B Sanchayan Gillu

9. सोनजुही की लता के नीचे बनी गिल्लू की समाधि से लेखिका के मन में किस विश्वास का जन्म होता है ?

उत्तर:- सोनजुही की लता के नीचे बनी गिल्लू की समाधि से लेखिका के मन में इस विश्वास का जन्म होता था कि एक दिन गिल्लू जूही के छोटे से पत्ते के रूप में अवश्य खिलेगा और वह फिर से उसे अपने आस-पास अनुभव कर पाएगी। यह विश्वास उन्हें संतोष देता था।

NCERT Solutions for Class 9 Hindi Course B

NCERT Solutions Class 9 Hindi Course B PDF (Download) Free from myCBSEguide app and myCBSEguide website. Ncert solution class 9 Hindi Course B includes text book solutions from part 1 and part 2. NCERT Solutions for CBSE Class 9 Hindi Course B have total 21 chapters. 9 Hindi Course B NCERT Solutions in PDF for free Download on our website. Ncert Hindi Course B class 9 solutions PDF and Hindi Course B ncert class 9 PDF solutions with latest modifications and as per the latest CBSE syllabus are only available in myCBSEguide.

CBSE app for Students

To download NCERT Solutions for class 9 Social Science, Computer Science, Home Science,Hindi ,English, Maths Science do check myCBSEguide app or website. myCBSEguide provides sample papers with solution, test papers for chapter-wise practice, NCERT solutions, NCERT Exemplar solutions, quick revision notes for ready reference, CBSE guess papers and CBSE important question papers. Sample Paper all are made available through the best app for CBSE students and myCBSEguide website.


सोनजुही में लगी पीली कली को देख लेखिका के मन में कौन से विचार उमड़ने - sonajuhee mein lagee peelee kalee ko dekh lekhika ke man mein kaun se vichaar umadane


सोनी में लगी पीली कली को देख लेखिका के मन में कौन से विचार उमड़ने लगे?

सोनजुही में लगी पीली कली को देख लेखिका के मन में कौन से विचार उमड़ने लगे? उत्तर:- सोनजुही की पीली कली मनमोहक होती है। लेखिका को विचार आया कि वह छोटा जीव लता की सघन हरीतिमा में छिपकर बैठ जाता था। उसका नाम गिल्लू था।

सोनजुही के पीले फूलों को देखकर लेखिका को गिल्लू की याद क्यों आ गई?

Hindi हिंदी प्रश्न 1-1: सोनजुही में लगी पीली कली को देखकर लेखिका के मन में कौन से विचार उमड़ने लगे ? उत्तर 1-1: सोनजुही में लगी पीली कली को देखकर लेखिका को गिल्लू की याद आने लगी कि वह किस प्रकार हरी लता में छिपकर बैठता था और पास आते ही लेखिका के कंधें पर कूद कर बैठ जाता था।

गिल्लू लेखिका का ध्यान आकर्षित कब करता था?

जब लेखिका लिखने बैठती तो गिल्लू लेखिका का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने का प्रयास करता। इसके लिए वह लेखिका के पैर तक आकर तेजी से पर्दे पर चढ़ जाता और फिर उसी तेजी से उतरता। गिल्लूह क्रिया तब तक करता रहता जब तक लेखिका उसे पकड़ने के लिए न दौड़ती। इस प्रकार गिल्लू लेखिका का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में सफल हो जाता।

लेखक का ध्यान आकर्षित करने के लिए गिल्लू क्या करता है?

लेखिका का ध्यान आकर्षित करने के लिए गिल्लू उनके पैरों के पास आकर खेलता फिर सर्र से पर्दे पर चढ़ जाता फिर उतनी ही तेज़ी से उतरता। इस तरह भाग दौड़ करता रहता जब तक लेखिका उसे पकड़ने के लिए उठ न जाती।