संविधान सभा का बहिष्कार किसने किया और क्यों? - sanvidhaan sabha ka bahishkaar kisane kiya aur kyon?

भारत का संवैधानिक विकास

संविधान सभा का निर्माण
  • केबिनेट मिशन योजना के तहत 309 सदस्यीय संविधान सभा के गठन की व्यवस्था की गई। इसमें 296 सीटें ब्रिटिश भारत व 93 सीटे देशी रियासतों के प्रतिनिधियों के लिये आवंटित की गई।
  • ब्रिटिश भारत के लिये आवंटित की गई-296 सीटों में से 292 सीटों पर सदस्यों का चयन किया जो 11 ब्रिटिश प्रांतों के गवर्नर थे तथा 4 मुख्य आयुक्तों के प्रांतों से किया जाना था। 11 प्रांत- बिहार, बंगाल, उड़ीसा, मध्य प्रांत, सिंध, पंजाब, बंबई, उत्तर पश्चिम सीमांत प्रांत, असम और 4 आयुक्त- दिल्ली, अजमेर, मारवाड़, कुर्ग, ब्लूचिस्तान शामिल थे।
  • 10 लाख की जनसंख्या पर प्रतिनिधि चुना जाना था। ब्रिटिश प्रांतों के प्रतिनिधियों का चुनाव होना था। जबकि देशी रियासतों के प्रतिनिधियों का चयन रियासतों के प्रमुख प्रत्येक ब्रिटिश प्रांत को आवंटित की गई सीटों का निर्धारण तीन प्रमुख समुदायों के बीच उनकी जनसंख्या से किया जाना था। ये 3 समुदाय- मुस्लिम, सिख, सामान्य थे।
  • प्रत्येक समुदाय के प्रतिनिधियों का चुनाव प्रांतीय विधान सभा में उस समुदाय के सदस्यों द्वारा किया जाना था।
  • अतः स्पष्ट है कि संविधान सभा आंशिक रूप से चुनी गई आंशिक रूप से नामांकन से बनी थी। सदस्यों का चयन अप्रत्यक्ष रूप से प्रांतीय व्यवस्थापिका के सदस्यों द्वारा किया जाना था, जिसे सीमित मताधिकार के आधार पर चुना जाता था।
  • जुलाई अगस्त 1946 संविधान सभा के लिये चुनाव हुआ (ब्रिटिश भारत के लिये आंवटित 296 सीटो के लिये)।

संविधान सभा का बहिष्कार किसने किया और क्यों? - sanvidhaan sabha ka bahishkaar kisane kiya aur kyon?

संविधान सभा के लिये चुनाव
पार्टी सीट
कांग्रेस 208
मुस्लिम लीग 73
कृषक प्रजा पार्टी 1
सिख 1
यूनिस्ट पार्टी 1
साम्यवादी दल 1
निर्दलीय 0
अन्य छोटे दल 15
  • संविधान सभा का चुनाव भारत के वयस्क अधिकार के द्वारा नहीं हुआ। देशी रियासतों को आवंटित की गई 53 सीखें भर नहीं पायी। क्योंकि उन्होंने स्वयं को संविधान सभा से अलग रखने का निर्णय लिया था।
  • 9 दिसंबर 1946 को संविधान सभा की पहली बैठक हुई और फ्रांस की परंपरानुसार इस सभा के वरिष्ट सदस्य डा. सच्चिदानंद सिन्हा को इस सभा का अस्थाई अध्यक्ष चुना गया। बैठक का मुस्लिम लीग ने बहिष्कार किया। अतः केवल 211 सदस्यों ने हिस्सा लिया।
  • 11 दिसंबर 1946 को डा. राजेन्द्र प्रसाद को संविधान सभा का स्थाई अध्यक्ष (सभापति) बनाया तथा एच. सी. मुखर्जी को उप सभापत। बी. एम. राव को संविधान सभा का संवैधानिक सलाहकार नियुक्त किया।
उद्देश्य प्रस्ताव
  • 13 दिसंबर 1946 को जवाहर लाल नेहरु ने उद्देश्य प्रस्ताव पारित किया, जिसमें संविधान के आधारभूत लक्ष्यों व सिद्धांतों का उल्लेख था।
  • 22 जनवरी 1947 को संविधान सभा ने सर्वसम्मति से उद्देश्य को पास किया। इसके परिवर्तित रूप से संविधान की प्रस्तावना बनी।
स्वतंत्रता अधिनियम पारित होने से परिवर्तन
  • स्वतंत्रता के पश्चात, संविधान सभा के सदस्यों की संख्या घटकर 299 हो गई। ब्रिटिश भारतीय प्रांतों की संस्था घटकर 559 हो गई तथा देशी राज्यों की 70) 299 सदस्य, 229 – भारतीय प्रांत,   70 – देशी राज्य
  • विभाजन के पश्चात् पूर्वी बंगाल, सिंध, पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत आदि का प्रतिनिधित्व करने वाले सदस्य संविधान सभा के सदस्य नहीं रहे। इस प्रक्रिया में अम्बेडकर का स्थान भी रिक्त हो गया, क्योंकि वे बंगाल से निर्वाचित हुए थे। बाद में उन्हें बंबई से कांग्रेस ने चुनकर भेजा।
  • स्वतंत्रता के पश्चात् संविधान सभा एक विधायिका भी बन गई। अर्थात् संविधान सभा स्वतंत्र भारत की पहली संसद भी बनी। सभा को 2 कार्य सौंपे-

(i)    संविधान बनाना

(ii)    देश के लिये आम कानून लागू करना

स्वतंत्र भारत का पहला कैबिनेट 1947
जवाहर लाल नेहरु प्रधान मंत्री + विदेश मंत्री
वल्लभ भाई पटेल गृह मंत्री + सूचना मंत्री
डा. राजेन्द्र प्रसाद खाद्य मंत्री + कृषि मंत्री
सरदार बलदेव सिंह रक्षा मंत्री
मौलाना अबुल कलाम आजाद शिक्षा मंत्री
अंबेडकर विधि मंत्री
श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्योग मंत्री (जनसंघ या संघ से जुड़े व्यक्ति)
राजकुमार अमृत कौर स्वास्थ्य मंत्री
  • इस संविधान सभा में दोनों कार्यों को अलग-अलग दिन करता था। जब सभा बैठक के रूप में होती थी तब अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद करते थे। जब बतौर विधायिका के रूप में होती थी तो जी. वी. मावलंकर करते थे। 26 नवम्बर 1949 तक संविधान सभा दोनों रूपों में कार्य करती थी।
  • स्वतंत्रता अधिनियम पारित होने से मुस्लिम लीग के सदस्य संविधान सभा से अलग हो गये। ये क्षेत्र थे- पं. पंजाब, पूर्वी बंगाल, उ. प. सीमांत, सिंध, ब्लूचिस्तान, असम का सिलहट जिला।
संविधान सभा की समितियां- 22
संघ शक्ति समिति जवाहर लाल नेहरु
संघीय संविधान जवाहर लाल नेहरु
प्रांतीय संविधान सरदार पटेल
संचालन समिति/ नियम समिति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
प्रारूप समिति डॉ. बी. आर. अंबेडकर
कार्य संचालन समिति के. एम. मुंशी
रियासत समिति (देशी रियासतों से वार्ता हेतु) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
प्रारूप संविधान के परीक्षण हेतु अल्लादि कृष्ण स्वामी अय्यर (निर्दलीय)
प्रारूप समितिः
  • सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण 29 अगस्त 1947 को गठन
  • कार्यः संविधान का प्रारूप तैयार करना
प्रारूप समिति के सदस्य
1- अंबेडकर अध्यक्ष
2- एन. गोपाल स्वामी आयंगर कांग्रेस
3- अल्लादि कृष्णा स्वामी अय्यर निर्दलीय
4- के. एम. मुंशी कांग्रेस
5- सैय्यद मुहम्मद मुस्लिम लीग
6- बी. एन. मिश्र  त्यागपत्र इनकी जगह एन माधव राव
7- डी. पी. खोतान  निर्दलीय – (1948 मृत्यु)- कृष्णामचारी नियुक्त
  • संविधान का पहला प्रारूप अक्टूबर 1947 में संवैधानिक सलाहकार बी. एन. राव ने तैयार किया। इसमें 243 अनुच्छेद 13 अनुसूचियां थी।
  • प्रारूप समिति द्वारा निर्मित संविधान 21 फरवरी 1948 को प्रमाणित किया गया। इसमें 315 अनुच्छेद व अनुसूचित थी। इसे चर्चा करने एवं संशोधन का प्रस्ताव देने के लिये 8 माह का समय दिया गया।
  • डॉ. अम्बेडकर ने सभा में 4 नवम्बर 1948 को संविधान का अंतिम प्रारूप पेश किया और इस समय पूरा संविधान पढ़ा गया।
  • 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा के 284 सदस्य मौजूद थे जिन्होंने संविधान पर हस्ताक्षर किये।
  • 26 नवंबर 1949 को नागरिकता निर्वाचन अंतरिम संहार तथा कुछ अन्य संक्रमणकालीन उपबंध लागू हुए। संविधान शेष उपबंध 26 जनवरी 1950 को लागू हुए। इसी तारीख को संविधान लागू होने की तारीख माना जाता है। इसमें 395 अनुच्छेद व 8 अनुसूचियां थी।
  • संविधान सभा के प्रारूप पर 114 दिन चर्चा हुई। संविधान संभा का अंतिम दिन 24 जनवरी 1950 था। इसी दिन डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को राष्ट्रपति चुना गया।

अन्य महत्वपूर्ण तथ्य

आंग्ल-भारतीय विधि-संहिताओं के निर्माण एवं विकास की नीव कहाँ से प्रारम्भ होती है? – 1600 ई. के चार्टर से
इंग्लैण्ड स्थित कम्पनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स का विधि निर्माण का अधिकार किस राजलेख द्वारा गवर्नर तथा उसकी परिषद के सदस्यों में विहित किया गया? – सन् 1926 के राजलेख (चार्टर) द्वारा
किस अधिनियम द्वारा कम्पनी में गवर्नर जनरल का पद सृजित किया गया? – 1773 के रेग्यूलेटिंग एक्ट
गवर्नर जनरल वारेन हेस्टिंग्स के चार सदस्यीय परिषद में पार्षद कौन-कौन से थे? -फिलिप फ्रांसिस, क्लुवेरिंग, मॉनसन एवं वरनैल।
गवर्नर जनरल तथा उसकी परिषद किसके प्रति उत्तरदायी थीं? -इंग्लैण्ड स्थित निदेशक बोर्ड के प्रति
ईस्ट इण्डिया कम्पनी की प्रबन्धन शक्ति किसमें निहित थी? -गवर्नर जनरल एवं 24 सदस्यीय परिषद में
कलकत्ता में उच्चतम न्यायालय की स्थापना किस अधिनियम द्वारा किया गया था? -1773 के रेग्यूलेटिंग एक्ट द्वारा
उच्चतम न्यायालय में कितने न्यायाधीश सदस्य थे तथा मुख्य न्यायाधीश कौन था? – चार सदस्य, मुख्य न्यायाधीश सर एलिजा इप्पे।
बंगाल का प्रथम गवर्नर जनरल कौन था? – वारेन हेस्टिंग्स
रेग्यूलेटिंग एक्ट 1773 के तहत् कोलकाता में उच्चतम न्यायालय की स्थापना कब की गई। -1774 ई. में
ईस्ट इण्डिया कम्पनी पर संसदीय नियंत्रण का प्रथम प्रयास किस अधिनियम द्वारा किया गया? – रेग्यूलेटिंग एक्ट 1773 द्वारा
1765 ई. को ऐंग्लो-इण्डियन इतिहास का ‘युग प्रवर्तक काल’ किसने कहा है? -इलबर्ट ने।
किस एक्ट के द्वारा सर्वोच्च न्यायालय की अधिकारिता से गवर्नर- जनरल-इन-कौंसिल को मुक्त कर दिया गया था? -सन् 1781 के सेटलमेन्ट ऐक्ट द्वारा
सर्वोच्च न्यायालय की राजस्व अधिकारिता को किस ऐक्ट द्वारा समाप्त किया गया? -1781 के सेटलमेन्ट ऐक्ट
सर्वप्रथम किस गवर्नर जनरल को तथा किस अधिनियम द्वारा गवर्नर जनरल तथा मुख्य सेनापति दोनों की शक्तियाँ प्रदान की गई? -लार्ड कार्नवालिस को 1786 के अधिनियम द्वारा
किस अधिनियम द्वारा कम्पनी के व्यापारिक एवं राजनैतिक कार्यों को एक दूसरे से पृथक कर दिया गया? -पिट्स इण्डिया एक्ट 1784 द्वारा
कम्पनी के कर्मचारियों पर उपहार लेने पर प्रतिबन्ध कब लगा दिया गया? -1784 में (पिट्स इण्डिया एक्ट)
नियंत्रक मण्डल के सदस्यों को भारतीय राजस्व से वेतन देने का प्रावधान किस अधिनियम के तहत किया गया? -1793 का राजलेख के तहत
ईसाई मिशनरियों को भारत में धर्म प्रचार की अनुमति किस राजलेख द्वारा प्रदान किया गया था? – 1813 का राजलेख।
भारत में आकर बसने तथा व्यापार करने के लिए आने वाले अंग्रेजों को लाइसेंस लेना किस चार्टर द्वारा अनिवार्य कर दिया गया? -1813 के चार्टर अधिनियम द्वारा
किस अधिनियम द्वारा गवर्नर जनरल के सदस्यों की संख्या 4 से 3 कर दी गयी जिसमें से एक प्रान्त का मुख्य सेनापति होना अनिवार्य था? -1784 के पिट्स इण्डिया एक्ट द्वारा
मुख्य सेनापति का गवर्नर जनरल की परिषद का स्वतः ही सदस्य होने का अधिकार कब समाप्त हो गया? -1793 के चार्टर अधिनियम द्वारा
किस राजलेख द्वारा भारतीयों की शिक्षा पर प्रतिवर्ष 1 लाख रुपये खर्च करने का प्रावधान किया गया था? -1813 के राजलेख द्वारा।
भारतीय उपनिवेश के लिए प्रभुसत्ता संपन्न संविधान सभा के प्रथम अध्यक्ष कौन थे? -डा. राजेन्द्र प्रसाद।
ईस्ट इण्डिया कम्पनी के व्यापारिक अधिकार को किस अधिनियम द्वारा समाप्त कर दिया गया? – 1833 के राजलेख द्वारा
भारत का प्रथम गवर्नर जनरल कौन था? – लार्ड विलियम वेंटिक
किस अधिनियम द्वारा गवर्नर जनरल की परिषद में विधि सदस्य की नियुक्ति का प्रावधान किया गया? -1833 के राजलेख द्वारा
अंग्रेजों को किस अधिनियम के तहत बिना लाइसेन्स भारत आने-जाने, बसने तथा व्यापार करने की स्वतन्त्रता प्रदान की गयी। -1833 ई. के अधिनियम के तहत
सर्वप्रथम भारत में शासन के केन्द्रीयकरण का प्रयास किस अधिनियम में दिखायी देता है? -1833 ई. के अधिनियम के तहत
सर्वप्रथम भारत में शासन के केन्द्रीयकरण का प्रयास किस अधिनियम में दिखायी देता है? -1833 के राजलेख में
दास प्रथा को गैर कानूनी किस अधिनियम द्वारा घोषित किया गया? -1833 के चार्टर अधिनियम द्वारा (1843 ई. में इस पर रोक लगा दी गयी।)
लार्ड मैकाले की अध्यक्षता में प्रथम विधि आयोग का गठन किस अधिनियम के तहत किया गया था। -1833 के अधिनियम के तहत
सती प्रथा का अन्त किस गवर्नर जनरल के द्वारा किया गया? -विलियम वेंटिक द्वारा (‘शारदा एक्ट’ के माध्यम से)
किस अधिनियम द्वारा भारत के लिए 12 सदस्सीय विधान परिषद की स्थापना करते हुए कार्यपालकीय एवं विधायी कृत्यों को पृथक कर दिया गया? -1853 के चार्टर अधिनियम द्वारा
किस अधिनियम ने भारतवासियों को अपने देश के प्रशासन में कुछ हिस्सा लेना संभव बनाया? -चार्टर एक्ट 1833
किस अधिनियम ने पहली बार भारत में एक क्रियाशील विधान परिषद का सृजन किया? -चार्टर एक्ट, 1833
भारतीय विधान परिषद में क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व का सिद्धान्त किस राजलेख द्वारा लागू किया गया? -1853 के राजलेख द्वारा
विधि सदस्य को कब गवर्नर जनरल की कार्यकारणी का पूर्ण सदस्य बना दिया गया? -1853 में
कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए प्रतियोगी परीक्षा को आधार किस अधिनियम द्वारा बनाया गया? -1853 के चार्टर अधिनियम द्वारा
भारत में कम्पनी शासन का अन्त किस अधिनियम द्वारा किया गया? -1858 के अधिनियम द्वारा
भारत में 1858 में कम्पनी शासन के अन्त के पश्चात शासन संचालन की शक्ति किसमें निहित की गयी? -भारत मंत्री एवं 15 सदस्यीय भारत परिषद में।
भारत परिषद के सदस्यों (15) की नियुक्ति कौन करता था? -8 सदस्य सम्राट द्वारा तथा 7 बोर्ड के डायरेक्टरों द्वारा नियुक्त होते थे।
भारतीय मामलों पर किस अधिनियम द्वारा सीधे ब्रिटिश संसदीय नियंत्रण स्थापित हो गया? -1858 के अधिनियम द्वारा
पिट्स इण्डिया एक्ट 1784 द्वारा स्थापित बोई आफ डायरेक्टर्स तथा बोर्ड आफ कन्ट्रोल को किस अधिनियम द्वारा समाप्त कर दिया गया? -1858 के अधिनियम द्वारा
किस अधिनियम द्वारा भारत के गवर्नर जनरल का नाम बदलकर वायसराय कर दिया गया? -1858 के अधिनियम द्वारा
भारत के शिक्षित वर्ग द्वारा किसे अपने अधिकारों का मैग्नाकार्टा कहा गया? -ब्रिटिश महारानी विक्टोरिया के 1 नवम्बर 1858 की घोषणा को।
भारत में प्रतिनिधि शासन की शुरूआत किस अधिनियम द्वारा किया गया? -भारत परिषद अधिनियम 1861 द्वारा।
भारत में शासन के विकेन्द्रीकरण की नींव किस अधिनियम द्वारा पड़ी? -1861 के अधिनियम द्वारा
भारत के गवर्नर जनरल को अध्यादेश जारी करने की शक्ति किस अधिनियम के तहत दिया गया? -भारतीय परिषद अधिनियम 1861 के तहत
भारत में मंत्रीमण्डलीय व्यवस्था के जन्मदाता कौन थे? -वायसराय लार्ड कैनिंग।
भारत में आंशिक रूप से सर्वप्रथम संसदीय व्यवस्था का आरम्भ किस अधिनियम में दृष्टिगत हुआ? -भारत परिषद अधिनियम 1892 में
किस अधिनियम के तहत वार्षिक बजट पर बहस का अधिकार भारतीय विधान परिषद सदस्यों को मिला? -भारतीय परिषद अधिनियम 1892 के तहत।
भारत में प्रतिनिधि सरकार की नींव किस अधिनियम द्वारा पड़ी? -भारतीय परिषद अधिनियम 1892 द्वारा
पहली बार मुस्लिम समुदाय के लिए पृथक प्रतिनिधित्व का उपलब्ध कब किया गया? -मार्लेमिन्टो सुधार अधिनियम, 1909 द्वारा
मार्ले-मिन्टो अधिनियम 1909 किसकी रिपोर्ट पर पारित किया गया था? -सर अरून्डेल समिति
किस अधिनियिम के द्वारा अंग्रेजों ने भारत में सर्वप्रथम परोक्ष निर्वाचन प्रणाली की शुरुआत की? -भारत परिषद अधिनियम, 1892 द्वारा।
भारत में उपनिवेशी शासन के संदर्भ में 1883 में लार्ड रिपन द्वारा प्रस्तुत इल्बर्ट बिल का उद्देश्य था? -अदालतों की दांडिक अधिकारिता के सम्बन्ध में भारतीय तथा यूरोपीय लोगों को बराबरी पर रखना।
फूट-डालो राजकरों की नीति का पोषक अधिनियम है? -भारत परिषद अधिनियम, 1909
भारतीय सदस्यों को पूरक प्रश्न पूछने का अधिकार कब दिया गया था? -1909 में
इंग्लैण्ड की भारत परिषद में नियुक्त होने वाले प्रथम भारतीय कौन-कौन थे? – के.सी. गुप्ता तथा सैयद हुसैन विलग्रामी।
केन्द्र में द्विसदनीय व्यवस्था किस अधिनियम द्वारा किया गया? -भारत सरकार अधिनियम 1919 द्वारा
प्रान्तों में उत्तरदायी एवं द्वैध शासन की स्थापना कब किया गया था? -1919 में
द्वैध शासन के जन्मदाता कौन थे? -लियोनिल कार्टिस (अपनी ‘डायर्की’ नामक पुस्तक में)
भारत में सचिव के कार्य भार को कम करने के लिए हाई कमीश्नर किस अधिनियम द्वारा नियुक्त किया गया था? -भारत सरकार अधिनियम-1919 द्वारा
1919 के भारत शासन अधिनियम की प्रमुख विशेषताओं में शामिल हैं -(i) प्रांतों की कार्यकारिणी सरकार में द्वैध-शासन की व्यवस्था

(ii) केंद्र द्वारा प्रांतों को विधायिनी शक्ति का हस्तांतरण

प्रान्तों में द्वैध शासन प्रणाली किस एक्ट द्वारा समाप्त कर दिया गया? -1935 ई. के एक्ट द्वारा
द्वैध शासन प्रणाली की असफलता की जाँच समिति का अध्यक्ष कौन था? -सर अलेक्जेंडर मूडीमैन
भारतीय अधिराज्य के लिए संविधान सभा को कब संप्रभु संविधान सभा घोषित किया गया? -14 अगस्त 1947 को।
केन्द्र एवं प्रान्तों में प्रशासनिक शक्ति का विभाजन किस अधिनियम द्वारा किया गया था? -1919 के अधिनियम द्वारा
भारत सचिव तथा उसकी परिषद का वेतन भारतीय राजस्व से दिया जाना कब बन्द कर दिया गया? -1919 में
ब्रिटिश भारत में महिलाओं को सर्वप्रथम मताधिकार कब दिया गया? -1919 में
साम्प्रदायिक आधार पर निर्वाचन प्रणाली को सिक्खों पर कब लागू किया गया? -1919 के अधिनियम द्वारा
कौन सा अधिनियम प्रस्तावना विहीन था? -भारत शासन अधिनियम 1935 (1919 के अधिनियम की प्रस्तावना इसमें जोड़ दी गयी थी)।
भारत में संघीय सरकार क्यों नहीं स्थापित की जा सकी? -क्योंकि देशी रियासतें संघ में शामिल नहीं हुई।
भारत शासन अधिनियम 1935 के सन्दर्भ में अधोलिखित कथन सत्य हैं -(i) तृतीय गोलमेज सम्मेलन के विचार-विमर्श की परिणति भारत सरकार अधिनियम, 1935 के पारित होने के रूप में हुई।

(ii) भारत सरकार अधिनियम, 1935 ने ब्रिटिश भारत के सूबों और भारतीय रियासतों के एक संघ पर आधारित आल इंडिया फेडरेशन के गठन का उपबंध किया।

1935 के अधिनियम के तहत कराए गए विधान सभा चुनावों में किस राज्य में कांग्रेस ने पूर्ण बहुमत नहीं प्राप्त किया? -बंगाल में
भारत के संविधान में केंद्र और राज्यों के बीच किया गया शक्तियों का विभाजन किस अधिनियम में उल्लिखित योजना पर आधारित है? -भारत सरकार अधिनियम, 1995
किस अधिनियम के फलस्वरूप बर्मा भारत से अलग हुआ? -भारत सरकार अधिनियम, 1935
केन्द्र में द्वैध शासन व्यवस्था किस अधिनियम द्वारा लागू की गयी? -भारत शासन अधिनियम, 1935 द्वारा
भारत शासन अधिनियम 1935 द्वारा प्रान्तों में किस प्रकार की शासन व्यवस्था स्थापित की गयी? -स्वायत्त शासन व्यवस्था।
भारत शासन अधिनियम 1935 द्वारा केन्द्र और प्रान्तों में शक्तियों का विभाजन किस स्वरूप में किया गया? -तीन निम्न सूचियों में यथा-

(i) संघ सूची (59 विषय),

(ii) प्रान्तीय सूची (54 विषय),

(iii) समवर्ती सूची (36 विषय)।

फेडरल (संघीय) न्यायालय की स्थापना किस अधिनियम के तहत किया गया था? -भारत शासन अधिनियम 1935 के तहत
भारतीय विधायिका सर्व प्रथम किस अधिनियम द्वारा द्वि-सदनीय बनायी गयी? -भारत सरकार अधिनियम 1919 द्वारा
राष्ट्रपति की अध्यादेश जारी करने की शक्ति किस अधिनियम द्वारा प्रेरित है? -भारत सरकार अधिनियम 1935 द्वारा।
भारत का संघीय न्यायालय किस वर्ष स्थापित किया गया था? -1937 ई. में
भारत शासन अधिनियम 1935 द्वारा कितने प्रान्तों में द्विसदनीय विधान मण्डल स्थापित किया गया? -6 प्रान्तों में
‘भारत परिषद’ का अन्त किस अधिनियम द्वारा किया गया? -भारत शासन अधिनियम 1935 द्वारा
भारत शासन अधिनियम 1935 द्वारा साम्प्रदायिक निर्वाचन पद्धति का विस्तार कर इसमें किनको-किनको शामिल कर लिया गया? -आंग्ल भारतीयों, ईसाइयों, यूरोपियों एवं हरिजनों को।
संविधान निर्माण हेतु निर्वाचित संविधान सभा के गठन का प्रस्ताव सर्व प्रथम कब तथा किसके द्वारा किया गया था? -1942 में क्रिप्स मिशन द्वारा
क्रिप्स मिशन को किसने ‘उत्तर दिनांकित चेक’ कहा? -महात्मा गाँधी ने
क्रिप्स मिशन को मुस्लिम लीग ने क्यों अस्वीकार किया? – उसकी भारत विभाजन की माँग तथा संविधान सभा में पृथक निर्वाचक मण्डल की माँग को स्वीकार नहीं किया गया था।
कैबिनेट मिशन कब भारत आया था? -मार्च 1946 में।
कैबिनेट मिशन के सदस्य कौन-कौन थे? -पैंथिक लारेन्स (भारत सचिव),

स्टेफोर्ड क्रिप्स (व्यापार बोर्ड के अध्यक्ष),

ए.वी. अलेक्जेण्डर (नौ सेना प्रमुख)

कैबिनेट मिशन योजना में संविधान सभा में लगभग कितनी जनसंख्या पर एक सदस्य नियुक्त किये जाने का प्रावधान था? -10 लाख की जनसंख्या पर।
संविधान सभा का निर्वाचन किस पद्धति से किया गया? -अप्रत्यक्ष निर्वाचन पद्धति से (प्रान्तीय विधान सभा सदस्यों द्वारा)
संविधान सभा के सदस्यों के निर्वाचन हेजु मान्यता प्राप्त समुदाय कौन-कौन थे? -(i) सामान्य (ii) मुस्लिम और (iii) सिक्ख
संविधान सभा के कुल सदस्यों की संख्या कितनी निश्चित की गयी थीं? -389
ऐसी कौन सी रियासत थी जिसके प्रतिनिध संविधान सभा में सम्मिलित नहीं हुए? -हैदराबाद
अन्तरिम सरकार का गठन किस योजना के तहत् किया गया था? -कैबिनेट मिशन योजना
अन्तरिम सरकार का गठन कब किया गया था? -2 सितम्बर 1946 को
मुस्लिम लीग कब सरकार में शामिल हुई? -26 अक्टूबर 1946 को
अन्तरिम सरकार का उपाध्यक्ष कौन था -जवाहर लाल नेहरु
अन्तरिम सरकार में गृह मंत्री कौन था -सरदार बल्लभ भाई पटेल
फ्भारतीय संविधान भारतीयों की इच्छानुसार ही होगाय् किसका कथन है? -महात्मा गाँधी का
सर स्टैफर्ड क्रिप्स की योजना में यह परिकल्पना थी कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद -भारत को डोमिनियन स्टेटस (अधिनियम राज्य का दर्जा) प्रदान कर दिया जायेगा।
सर्व प्रथम औपचारिक रूप से संविधान सभा के विचार का प्रतिपादन किसने किया था? -एम.एन. राय ने।
भारत में संविधान सभा का गठन किसकी संस्तुति के आधार पर किया गया था? -कैबिनेट मिशन (1946) की।
संविधान सभा के लिए चुनाव कब सम्पन्न हुआ? -जुलाई 1946 में।
संविधान सभा के चुनाव में कांग्रेस को कितनी सीटों पर जीत मिली? -208 सीटों पर (मुस्लिम लीग को 73 सीटें प्राप्त हुई।)
किस योजना द्वारा भारत एवं पाकिस्तान के विभाजन का प्राविधान किया गया? -माउण्टबेटेन योजना द्वारा
जून 1948 तक अंग्रेजों द्वारा भारत छोड़ने की घोषणा किस ब्रिटिश प्रधान मंत्री ने किया? -क्लीमेंट एटली ने।
भारत एवं पाकिस्तान का विभाजन किस अधिनियम के तहत हुआ? -भारतीय स्वतन्त्रता अधिनियम 1947 के तहत
भारतीय स्वतन्त्रता अधिनियम ब्रिटिश संसद द्वारा कब पारित हुआ था? -18 जुलाई 1947 को।
प्रिवी कौंसिल थी? -वह परिषद जिसे तत्कालीन ब्रिटिश सम्राट ने मूलतः शासन-कार्यों के संचालन हेतु चुना था।
संविधान सभा में सर्वाधिक प्रतिनिधि किस प्रान्त के थे? -संयुक्त प्रान्त (55) द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर क्रमशः मद्रास- 49 व बिहार 36 थे।
संविधान की पांडुलेखन समिति का मो- सादुल्ला, के. एम. मुंशी, ए. के. अय्यर एवं जवाहर लाल नेहरू में से कौन सदस्य नहीं था? -जवाहर लाल नेहरु
एन- गोपाल स्वामी, सरदार पटेल के. एम. मुंशी व बी. एल. मित्र में से कौन-कौन संविधान की प्रारुप समिति के सदस्य थे? -एन. गोपाल स्वामी, के. एम. मुंशी व बी. एल. मित्र
1946 में निर्मित अंतरिम सरकार में कार्य पालिका परिषद के उप सभापति थे -जवाहर लाल नेहरू
कब भारत को एक संविधान देने का प्रस्ताव (उद्देश्य प्रस्ताव) संविधान सभा द्वारा पारित किया गया? -22 जनवरी, 1947 को।
डा. बी. आर. अम्बेडकर का संविधान सभा में निर्वाचन किस प्रान्त से हुआ था? -बंगाल के पूर्वी भाग से (डॉ. अम्बेडकर 1946 के चुनाव में बंगाल के पूर्वी भाग से चुने गये थे, किन्तु भारत के विभाजनोपरान्त वह क्षेत्र पाकिस्तान में चला गया।

‘बम्बई प्रेसीडेन्सी’ की पूना सीट कांग्रेस के एम.आर. जयंकर से रिक्त कराकर उप चुनाव द्वारा अम्बेडकर को पुनः संविधान सभा का सदस्य बनाया गया।)

1946 के चुनाव के पश्चात् मुस्लिम लीग ने किस प्रान्त में अपनी सरकार बनायी? -बंगाल (प्रधानमंत्री एच.एस. सुहरावर्दी थे।)
डोमिनियम स्टेटस से क्या आशय है? -‘शासन करना’ या ‘शासित प्रदेश’ अर्थात ब्रिटेन की साम्राज्ञी का स्वदेश तथा विदेश स्थित वह क्षेत्र जिस पर उनका शासन था, डोमीनियम की संज्ञा से अभिहित किया गया। वर्तमान में डोमिनियन की जगह ‘राष्ट्र मण्डल सदस्य शब्द’ का प्रयोग किया जाता है।
संविधान सभा की पहली बैठक कब और किस अस्थायी अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई? 9 दिसम्बर, 1946 को, अस्थायी अध्यक्ष डा. सच्चिदानन्द सिन्हा थे।
संविधान सभा में सर्वाधिक प्रतिनिधि किस रियासत से थे? -मैसूर से (7) द्वितीय स्थान पर ट्रावनकोर (6) प्रतिनिधि थे।
भारतीय स्वतन्त्रता के समय ब्रिटेन में किस पार्टी की सरकार थी? -लेबर पार्टी की
स्वतन्त्र भारत के प्रथम गवर्नर जनरल कौन थे? -लार्ड माउण्टबेटेन
संविधान सभा में वयस्क मताधिकार को 15 वर्ष के लिये स्थगित करने की बात किसने कही थी? -मौलाना आजाद ने
1935 के भारत सरकार अधिनियम द्वारा स्थापित संघ में अवशेष शक्तियाँ किसको दी गयी थीं? -गवर्नर जनरल को
सी- राज गोपालचारी, डा- राजेन्द्र प्रसाद, डा. एस. राधा कृष्णन व जग जीवन राम में से कौन अगस्त, 1946 ई. में गठित प्रथम अंतरिम राष्ट्रीय सरकार का सदस्य नहीं था? -डा. एस. राधा कृष्णन
भारतीय संविधान सभा में महिला सदस्यों की कुल संख्या कितनी थी? -15
भारतीय स्वतंत्रता के पश्चात व संविधान निर्माण के पूर्व भारत का शासन किस अधिनियम के अनुसार चलाया गया? -1935 के अधिनियम के अनुसार
संविधान सभा के विभाजन (पुनर्गठन) के बाद भारतीय संविधान सभा में कुल कितने सदस्य थे? -324
भारत और पाकिस्तान के बीच पंजाब और बंगाल में सीमाओं के निर्धारण के लिए पंजाब सीमा आयोग और बंगाल सीमा आयोग के नाम से दो सीमा आयोगों का गठन कब किया गया था? -30 जून 1947 को
भारत-पाकिस्तान के मध्य सीमा निर्धारण के लिए गठित सीमा आयोग का अध्यक्ष कौन था? -सर रेडक्लिफ
भारत मंत्री (सचिव) का पद कब समाप्त कर दिया गया? -1947 में भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम द्वारा
ब्रिटिश सम्राट का देशी रियासतों पर प्रमुत्व कब समाप्त हो गया? -1947 में
15 अगस्त 1947 से 26 जनवरी, 1950 तक भारत का राजनीतिक दर्जा क्या था? -ब्रिटिश राष्ट्र कुल के एक अधिराज का
संविधान सभा की प्रथम बैठक कब और कहाँ हुई थी? -9 दिसम्बर 1946 को, नई दिल्ली में
संविधान सभा की स्थापना कब की गई थी? -9 दिसम्बर 1946 को। (संविधान सभा का गठन उस तिथि से माना जाता है जिस तिथि को वायसराय ने संविधान सभा की प्रथम बैठक को बुलाया था।)
संविधान सभा का अस्थायी अध्यक्ष किसे चुना गया था? -डा. सच्चिदानन्द सिन्हा को
संविधान सभा का स्थायी सदस्य कब चुना गया? -डा. राजेन्द्र प्रसाद को 11 दिसम्बर 1946 को, सर्व सम्मति से
उद्देश्य प्रस्ताव में कुल कितने अनुच्छेद थे? -आठ (8)
13 दिसम्बर 1946 को उद्देश्य प्रस्ताव किसनें प्रस्तुत किया था? -पं. जवाहर लाल नेहरु ने।
उद्देश्य प्रस्ताव को संविधान सभा द्वारा कब स्वीकृति प्रदान किया गया? -22 जनवरी 1947 को।
स्वतन्त्र भारत की संविधान सभा का अध्यक्ष कौन था? डा. राजेन्द्र प्रसाद।
डा. अम्बेडकर की अध्यक्षता में सात (7) सदस्यीय प्रारूप समिति का गठन कब किया गया था? -29 अगस्त 1947 को
संविधान के प्रारूप समिति के सदस्य डी-पी- खेतान की मृत्यु के बाद किसे उसका सदस्या बनाया गया? -टी. कृष्णामाचारी को
संघ संविधान समिति का अध्यक्ष कौन था? -पं. जवाहर लाल नेहरु
प्रान्तीय संविधान समिति का अध्यक्ष कौन था? -सरदार बल्लभ भाई पटेल (सरदार पटेल अल्प संख्यक एवं मूलाअधिकार समिति के भी अध्यक्ष थे)
संविधान सभा के संवैधानिक सलाहकार वी-एन- राव ने संविधान का प्रथम प्रारूप कब प्रस्तुत किया? -अक्टूबर 1947 में।
भारतीय स्वतंत्रता के पश्चात संविधान सभा की प्रथम बैठक कब हुई? -14 अगस्त 1947 की मध्य रात्रि को।
किसने सुझाव दिया था कि भारत की स्वतंत्रता के बाद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को एक राजनैतिक दल के रूप में भंग कर दिया जाना चाहिए? -महात्मा गाँधी
अधोलिखित सुमेलित हैं-
(i) संविधान सभा के पहले उपाध्यक्ष – एच. सी. मुखर्जी,
(ii) प्रारुप समिति के मूलतः एकमात्र कांग्रेसी सदस्य – के. एम. मुन्शी,
(iii) राजस्थान की रियासतों का प्रतिनिधित्व करने वाले संविधान सभा के सदस्य – वी. टी. कृष्णमाचारी,
(iv) संघ-संविधान समिति के अध्यक्ष – जवाहर लाल नेहरू
‘जन गण मन’ को भारत के राष्ट्रगान के रूप में कब अपनाया गया था? -24 जनवरी, 1950 को
भारत शासन द्वारा अशोक चक्र को राजकीय चिन्ह कब अंगीकृत किया गया था? -26 जनवरी, 1950 को
6 दिसम्बर, 2016 को डा- भीम राव अम्बेडकर की कौन-सी पुण्य तिथि मनायी गई? -61वीं (6 दिसम्बर, 1956 को मृत्यु व 14 अप्रैल, 1891 को जन्म हुआ था)।
भारत-पाक विभाजन के पश्चात पाकिस्तान के लिए अलग संविधान सभा गठित हुई तथा कुछ प्रान्तों के प्रतिनिधियों की संविधान सभा से सदस्यता समाप्त हो गई, फलतः भारतीय संविधान सभा की संख्या कितनी रह गयी? -229 (229 प्रान्तों से व 70 देशी रियासतों से।)
संविधान सभा द्वारा प्रारूप संविधान पर कुल कितने वाचन के पश्चात् अन्तिम रूप दिया गया? -तीन वाचन

प्रथम 4 नवम्बर से 9 नवम्बर 1948 तक,

द्वितीय 15 नवम्बर 1948 से 17 अक्टूबर 1949 तक,

तृतीय 14 नवम्बर 1949 से 26 नवम्बर 1949 तक।

संविधान निर्माण हेतु संविधान सभा के कुल कितने अधिवेशन हुए थे? -12 अधिवेशन। (अधिवेशन की कुल अवधि -165 दिन थी)।
संविधान सभा द्वारा कुल कितने दिन संविधान के प्रारूप पर विचार-विमर्श किया? -114 दिन।
भारतीय संविधान को संविधान सभा द्वारा कब अंगीकृत किया गया? -26 नवम्बर 1949 को।
संविधान निर्माण में कुल कितना दिन लगा? -2 वर्ष 11 माह 18 दिन
संविधान सभा की अन्तिम बैठक कब हुई? -24 जनवरी 1950 को।
संविधान सभा की पहली बैठक कब और किस अस्थायी अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई? -9 दिसम्बर, 1946 को, अस्थायी अध्यक्ष डा- सच्चिदानन्द सिन्हा थे।
संविधान सभा द्वारा भारतीय संविधान पर हस्ताक्षर कब किया गया? -24 जनवरी 1950 को। (24 जनवरी, 1950 को संविधान सभा के 284 सदस्यों ने भारतीय संविधान की कुल तीन प्रतियों पर हस्ताक्षर किया था।)
भारतीय अधिराज्य के लिए संविधान सभा को कब संप्रभु संविधान सभा घोषित किया गया? -14 अगस्त 1947 को।
भारतीय उपनिवेश के लिए प्रभुसत्ता संपन्न संविधान सभा के प्रथम अध्यक्ष कौन थे? -डा. राजेन्द्र प्रसाद।
डा. राजेन्द्र प्रसाद को संविधान सभा द्वारा भारत का प्रथम राष्ट्रपति कब चुना गया? – 24 जनवरी 1950 को।
भारतीय संविधान कब लागू हुआ? – 26 जनवरी 1950 को।
संविधान को 26 जनवरी के दिन लागू करने का निर्णय क्यों किया गया था? -कांग्रेस ने इस तिथि को 1930 में स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया था।
अधोलिखित कथन सत्य हैं- (i) भारत की संविधान सभा ने राष्ट्रीय ध्वज का प्रारूप 22 जुलाई, 1947 को अपनाया था।

(ii) राष्ट्रीय ध्वज के बीच चक्र में 24 तीलियां हैं।

(iii) राष्ट्रीय ध्वज की चौड़ाई-लंबाई का अनुपात 2: 3 है।

संविधान की निर्मात्री परिषद की ‘झंडा समिति’ समिति का अध्यक्ष कौन था? -डा. राजेन्द्र प्रसाद
मूल भारतीय संविधान में कुल कितने अनुच्छेद अनुसूचियां एवं भाग थे? -395 अनुच्छेद 8 अनुसूचियाँ एवं 22 भाग।
भारतीय संविधान में उसके लागू किये जाने के सम्बन्ध में प्रावधान दिया गया हैं? -अनुच्छेद 394 के तहत। यह संविधान के प्रारम्भ के बारे में है, जिसके अनुसार कुछ उपबन्ध तुरन्त (अर्थात् 26 नवम्बर, 1949 से) और शेष 26 जनवरी 1950 को प्रवृत्त (लागू) होंगे।
भारत में किस तिथि को विधि दिवस के रूप में मनाया जाता है? -26 नवम्बर को। (संविधान को अंगीकृत करने की तिथि को विधि दिवस के रूप में मनाया जाता है।)
किसका कथन है, कि, संविधान सभा कांग्रेस थी और कांग्रेस भारत थी। -जी. ऑस्टिन का
संविधान सभा के संवैधानिक सलाहकार कौन थे? -बी. एन. राय
प्रारुप समिति के सदस्य थे -डॉ. अम्बेडकर, के. एम. मुंशी, गोपाल स्वामी आयंगर, कृष्णा स्वामी अय्यर, मो. सादुल्ला, बी. एल. मित्र व डी. पी. खेतान।
अपनी राष्ट्रवादी प्रतिक्रिया में भारतीय संविधान के निर्माताओं ने अल्पसंख्यकों के हितों तथा भावनाओं के महत्त्व को कम करके आंका है। यह कथन है- -आइवर जेनिंग्स का।