शरीर की वृद्धि में आवश्यक पोषक तत्व - shareer kee vrddhi mein aavashyak poshak tatv

बदलते हुए दौर में अगर आप अपनी खानपान को लेकर थोड़ी-सी भी लापरवाही बरतते हैं तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए सीधे तौर पर नकारात्मक प्रभाव दिखाता है। इसलिए विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं से बचे रहने के लिए आपको नियमित रूप से अपनी डायट पर विशेष ध्यान देना चाहिए। शरीर को पोषक तत्वों की भी बहुत जरूरत होती है जो अलग-अलग प्रकार से लाभ पहुंचाते हैं। यहां कुछ ऐसे ही खास विटामिंस और उनके स्रोत खाद्य पदार्थों के बारे में बताया जा रहा है।

इन खाद्य पदार्थों को आप अपनी डायट में शामिल करके उससे खास विटामिन की पूर्ति भी करेंगे, जो शरीर के लिए लाभदायक होती है।

विटामिन-A

शरीर की वृद्धि में आवश्यक पोषक तत्व - shareer kee vrddhi mein aavashyak poshak tatv

विटामिन-ए प्रमुख पोषक तत्वों में से एक माना जाता है और यह हमारे स्वास्थ्य के लिए कई प्रकार से लाभदायक होता है। विटामिन-A, ब्रोकली, संतरा और दूध के जरिए आपको बड़ी आसानी से मिल सकता है। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ आंखों और त्वचा के लिए भी काफी लाभदायक माना जाता है।

विटामिन-डी

शरीर की वृद्धि में आवश्यक पोषक तत्व - shareer kee vrddhi mein aavashyak poshak tatv

वैसे तो विटामिन-डी का मुख्य स्रोत सूर्य की किरणें ही मानी जाती हैं जो आपको सूर्योदय और सूर्यास्त के समय ही विटामिन-डी प्रदान करती हैं। इसके अलावा वैज्ञानिक अध्ययन के अनुसार, दूध और अंडे की जर्दी में भी विटामिन-डी की मात्रा पाई जाती है। यह हमारी हड्डियों और कैल्शियम के अवशोषण के लिए बहुत जरूरी होता है।

​विटामिन- B12

शरीर की वृद्धि में आवश्यक पोषक तत्व - shareer kee vrddhi mein aavashyak poshak tatv

विटामिन-B12 का सेवन रेड ब्लड सेल्स और नर्वस सिस्टम को कार्य करने के लिए प्रमुख पोषक तत्व होता है, यह आपको अंडे, और चिकन से भी मिल सकता है। इस पोषक तत्व का भी स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसलिए आप विटामिन-B12 के स्रोत खाद्य पदार्थों का भी नियमित रूप से सेवन कर सकते हैं।

विटामिन-B6

शरीर की वृद्धि में आवश्यक पोषक तत्व - shareer kee vrddhi mein aavashyak poshak tatv

विटामिन-B6 को सेहत के लिए एक ऐसा जरूरी पोषक तत्व बताया जाता है, जिसकी अगर पर्याप्त मात्रा में पूर्ति ना हो तो व्यक्तियों को कई तरह की सेहत संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। यह विटामिन मुख्य रूप से नट्स, रेड मीट, मछली, अंडे और पालक में पाया जाता है। इसका कार्य दिमागी कार्यक्षमता को बढ़ाने, नर्वस सिस्टम को ठीक तरह से कार्य करने और रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में मदद करना होता है।

विटामिन-सी

शरीर की वृद्धि में आवश्यक पोषक तत्व - shareer kee vrddhi mein aavashyak poshak tatv

विटामिन-सी एक ऐसा विटामिन है जो एंटीऑक्सीडेंट की तरह कार्य करके हमारे शरीर की विभिन्न कार्य प्रणाली को दुरुस्त रखता है। यह हमें कई प्रकार के रोगों से भी बचाता है। यह मुख्य रूप से नींबू, टमाटर, संतरा और पालक में पाया जाता है। त्वचा, दांत, और हड्डियों के बेहतरीन स्वास्थ्य लिए इस विटामिन का सेवन बहुत जरूरी है।

​विटामिन-ई

शरीर की वृद्धि में आवश्यक पोषक तत्व - shareer kee vrddhi mein aavashyak poshak tatv

विटामिन ई एक ऐसा पोषक तत्व है जो आपको गेहूं, ब्रोकली, बादामऔर सेलेरी में बड़ी आसानी से मिल जाता है। यह रेड ब्लड सेल्स को बढ़ाने के साथ-साथ सेल डैमेज होने से भी बचाते हैं। इतना ही नहीं, विटामिन ई अल्फा टोकोफेरॉल का एक रूप होता है जो एंटी कैंसर एक्टिविटी की तरह कार्य करते हुए कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से भी बचाता है।

​फोलिक एसिड

शरीर की वृद्धि में आवश्यक पोषक तत्व - shareer kee vrddhi mein aavashyak poshak tatv

हमारा शरीर छोटी-छोटी कोशिकाओं से मिलकर बना है। इनका स्वास्थ्य बरकरार रहे इसके लिए जरूरी है कि इन्हें आवश्यक पोषक तत्वों की पूर्ति भी होती रहे। जिसके लिए फोलिक एसिड की सख्त जरूरत होती है और यह स्ट्रॉबेरी, कीवी, ब्रोकली, और ग्रेपफ्रूट में पाया जाता है। इन फ्रूट्स का नियमित रूप से भी सेवन करके शरीर को आवश्यक फोलिक एसिड की पूर्ति कर सकते हैं।

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

शरीर की वृद्धि में आवश्यक पोषक तत्व कौन सा है?

हमारे भोजन के मुख्य पोषक तत्त्वों के नाम कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा, विटामिन तथा खनिज - लवण हैं। इनके अतिरिक्त भोजन में आहारी रेशे तथा जल भी होता है। कार्बोहाइड्रेट तथा वसा हमारे शरीर को मुख्य रूप से ऊर्जा प्रदान करते हैं। प्रोटीन तथा खनिज लवण की आवश्यकता हमारे शरीर की वृद्धि तथा अनुरक्षण के लिए होती है।

शरीर के विकास के लिए कौन से पोषक तत्व?

शरीर के लिए आवश्यक 6 पोषक तत्व इन आवश्यक पोषक तत्वों को दो श्रेणियों में विभाजित किया जा सकता है: – मैक्रोन्यूट्रिएंट्स और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स। ... .
कार्बोहाइड्रेट कार्बोहाइड्रेट या कार्ब्स जिसका सेवन लोग इसलिए नहीं करते क्योंकि वह मानते हैं कि इससे उनका वजन बढ़ जाएगा। ... .
प्रोटीन ... .
फैट ... .
खनिज ... .
विटामिन ... .
सबसे ज्‍रूरी है पानी.

शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्वों की संख्या क्या है?

शरीर में कैल्शियम तथा पोटैशियम बड़ी मात्रा में उपस्थित रहते हैं विशेष रूप से हड्डियों और दाँतों में और इन्हें मैक्रो तथा प्रमुख खनिज कहा जाता है। हमारे शरीर में लौह तथा आयोडीन कम मात्रा में पाया जाता है, इसलिए इन्हें सूक्ष्म जाता है।

पोषक तत्व बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए?

बिना चर्बी का मांस और स्किम डेयरी उत्पाद चुनें। वसा के रूप में बादाम, बीज, मछली, जैतून अच्छा होता है जब वह अन्य पोषक तत्वों के साथ आता है। खाना पकाने के दौरान वसा की कुछ मात्रा शरीर को वसा में घुलनशील विटामिन को अवशोषित करने में मदद करने के लिए अच्छा होता है।