दही में चीनी मिलाकर खाने से क्या होता है? - dahee mein cheenee milaakar khaane se kya hota hai?

चीनी और दही का कॉम्बिनेशन शुभ होने के साथ आपकी हेल्‍थ खासकर आपके पेट के लिए बहुत अच्छा होता है। आइए इस बारे में एक्‍सपर्ट से विस्‍तार में जानते हैं। 

कभी आपने नोटिस किया है कि जब भी हम किसी शुभ काम के लिए घर से बाहर जाते हैं तो हमारे घर के बड़े हमें दही और चीनी जरूर खिलाते हैं। ऐसा इसलिए क्‍योंकि माना जाता है कि किसी शुभ काम के लिए जाने से पहले दही और चीनी खाने से सारे काम बन जाते हैं। लेकिन कई महिलाएं यह नहीं जानती हैं कि दही और चीनी का सेवन न केवल शुभ होता है बल्कि हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए भी अच्‍छा होता है। दही को एक सुपरफूड माना जाता है जो आपकी कई स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज करता है। दूसरी ओर, चीनी हमारे शरीर को दिनभर काम करने के लिए ग्लूकोज प्रदान करती है। दही-चीनी खाने का सबसे अच्छा समय सुबह का है। क्‍या सच में दही में चीनी मिलाकर खाना हमारी हेल्‍थ के लिए अच्‍छा होता है? इस बारे में हमने शालीमार स्थित फोर्टिेस हॉस्पिटल की डाइटीशियन सिमरन सैनी से बात की, तब उन्‍होंने हमें इसके फायदों के बारे में विस्‍तार से बताया। 

एक्‍सपर्ट की राय

सिमरन सैनी जी का कहना है कि ''दही विशेष रूप से ग्रर्मियों में हमारे पेट पर कूलिंग प्रभाव डालती है। इसमें चीनी या शहद मिलाने से जादुई गुण बढ़ते हैं क्योंकि चीनी में कार्बोहाइड्रेट पाचन एसिड को बेअसर करते हैं और इस तरह पेट में पीएच को संतुलित करते हैं। इससे न केवल हमारे डाइजेशन में सुधार होता है, साथ ही शांत पेट से मन भी शांत और तनावमुक्त होता है। इस तरह हमें इससे 2 तरह के लाभ प्राप्त होते हैं, एक शांत पेट और दूसरा बेहतर मेमोरी और एकाग्रता। यही कारण है कि परीक्षा, इंटरव्‍यू, महत्वपूर्ण घटनाओं और ट्रेवल से पहले दही और चीनी खाने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा सिर्फ दही हमारे शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। इसमें गुड बैक्टीरिया, कैल्शियम और प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है। यह सभी पोषक तत्‍व हड्डियों और दांतों की मजबूती, ग्‍लोइंग स्किन, बालों की हेल्‍दी ग्रोथ और हेल्‍दी डाइजेस्टिव सिस्‍टम के लिए अच्‍छे होते हैं।''

dahi cheeni benefits inside

आंतों को हेल्‍दी रखे

दही में गुड बैक्टीरिया होते हैं जो आपके पेट को हेल्‍दी रखते हैं। सुबह दही का सेवन आंतों के लिए फायदेमंद होता है। यह हमारे शरीर के अंदर गुड बैक्टीरिया को बढ़ाकर इम्‍यूनिटी को मजबूत बनाता है। यह गुड बैक्टीरिया आपको पेट की समस्याओं और आंतों के कैंसर जैसे गंभीर मुद्दों से भी बचाता है।

इसे जरूर पढ़ें: आलिया भट्ट को दही-चावल खाना है बेहद पसंद, वेट लॉस के लिए आप भी खाएं

यूटीआई के दौरान जलन होती है कम

यूटीआई या यूरिनरी ट्रैक्‍ट इंफेक्‍शन महिलाओं में होने वाली एक आम परेशानी है। यह मुख्य रूप से ब्‍लैडर और मूत्रमार्ग को प्रभावित करती है। जब एक महिला UTI से पीड़ित होती है तो उसे यूरिन करते समय जलन महसूस होती है। सुबह एक कटोरी दही और चीनी का सेवन इस जलन को कम करने का एक अच्छा तरीका है। दही आपके ब्‍लैडर को ठंडा रखने में मदद करता है। दही में विटामिन ए, ई, सी, बी -2, बी -12, और कैरोटीनॉयड जैसे बहुत सारे जरूरी पोषक तत्व होते हैं जो आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छे हैं। अगर आपको कम पानी पीने की आदत है तो आप भी इस समस्या से पीड़ित हो सकती हैं इसलिए दही और चीनी एक अच्छा विकल्प है।

dahi cheeni benefits inside

डाइजेशन में आसान

क्या आप जानती हैं कि आपका शरीर दूध की तुलना में दही को जल्‍दी डाइजेस्‍ट कर लेता है? दही में प्रोटीन होता है जो पचाने में आसान होता है। दूध की तुलना में नाश्ते के लिए दही का सेवन बेहतर है क्योंकि यह जल्दी पचता है। जिन महिलाओं को पेट से जुड़ी परेशानियां रहती हैं उनके लिए दही का सेवन बहुत अच्‍छा रहता है।

इंस्टेंट ग्लूकोज के रूप में करता है काम

शरीर को दिन-भर ठीक से काम करने के लिए पर्याप्त मात्रा में ग्लूकोज की आवश्यकता होती है। सुबह के समय एक बाउल में दही और चीनी खाने से आपके शरीर को ग्लूकोज मिलता है और यह आपको पूरे दिन एनर्जी से भरपूर रहने में मदद करता है।

dahi cheeni benefits inside

पेट को रखता है शांत

अगर आप अक्सर कब्ज, अपच, या एसिडिटी जैसी समस्‍याओं से परेशान रहती हैं तो दही-चीनी खाना आपके लिए अच्‍छा हो सकता है। चीनी और दही का यह कॉम्बिनेशन आपके पेट के लिए अच्छा होता है। यह पित्त दोष को कम करके जलन और एसिडिटी को कम करता है।

इसे जरूर पढ़ें: दही खाने के बाद भूलकर भी ना खाएं ये 3 चीजें, तबीयत हो जाएगी खराब

जरूरी बातें

  • हालांकि दही और चीनी का यह कॉम्बिनेशन हम में से कई महिलाओं के लिए फायदेमंद है, लेकिन कई महिलाओं पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है, जैसे   
  • अगर आप डायबिटीज की रोगी हैं, तो आपको दही और चीनी का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • अगर आप सर्दी या खांसी से पीड़ित हैं तो आपको इस कॉम्बिनेशन से बचना चाहिए। 
  • चीनी लेने का अर्थ है कैलोरी का सेवन करना। अगर आप अपना वजन कम करने की कोशिश कर रही हैं तो इससे बचना आपके लिए सबसे अच्छा रहता है।

ये अद्भुत फायदे पाने के लिए आप भी रोजाना सुबह के समय दही और चीनी जरूर खाएं। ऐसी ही और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी पाने के हरजिंदगी से जुड़ी रहें।

Image credit: Freepik.com 

क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?

बेहतर अनुभव करने के लिए HerZindagi मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

Her Zindagi

Disclaimer

आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

दही कब जहर बन जाता है?

अगर आप 100 किलो दही में एक चुटकी नामक डालेंगे तो दही के सारे बैक्टीरियल गुण खत्म हो जाएंगे क्योंकि नमक में जो केमिकल्स है वह जीवाणुओं के दुश्मन है। आयुर्वेद में कहा गया है कि दही में ऐसी चीज़ मिलाएं, जो उसमें मौजूद जीवाणुओं की संख्या बढ़ाए ना कि खत्म करें।

दही चीनी क्यों खाते हैं?

दही और चीनी का सेवन करने से शरीर को एनर्जी म‍िलती है। ज‍िन लोगों को मॉर्न‍िंग स‍िकनेस या थकान की समस्‍या है, उन्‍हें दही और चीनी का सेवन करना चाह‍िए। दही में पोटैश‍ियम, कैल्‍श‍ियम जैसे पोषक तत्‍व पाए जाते हैं। ज‍िन लोगों को दूध का सेवन करना अच्‍छा नहीं लगता, उन्‍हें दही खाना चाह‍िए।

दही में क्या क्या डालकर खा सकते हैं?

दही खाएं रोग दूर भगाएं:दही के साथ मिलाकर खाएं जीरा, चीनी, सेंधा नमक, अजवाइन, काली मिर्च, दूर हो जाएंगी कई बीमारियां हम भारतीय अपनी थाली में दही जरूर शामिल करते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन पाया जाता है। इसमें लैक्टोज, आयरन और फास्फोरस भी होता है जो सेहत के लिए फायदेमंद है।

सुबह सुबह खाली पेट दही खाने से क्या होता है?

सुबह खाली पेट दही खाने के फायदे.
इम्यूनिटी को बूस्ट करता है खाली पेट दही खाने के कई फायदे होते हैं। ... .
पेट ठंडा रखता है सुबह खाली पेट दही खाने से पेट ठंडा रहता है। ... .
पाचनक्रिया सही करता है दही दूध से जल्दी पचता है। ... .
तुरंत ग्लूकोज मिलता है सुबह दही चीनी खाने से हमारे शरीर को तुरंत ही ग्लूकोज मिलता है।.