दूध और अंडा खाने के फायदे - doodh aur anda khaane ke phaayade

दूध और अंडा खाने के फायदे - doodh aur anda khaane ke phaayade

दूध और अंडा खाने के फायदे - doodh aur anda khaane ke phaayade

कई लोग सुबह कच्चा अंडा दूध में मिलाकर पीते हैं। इस तरह से दूध का सेवन करने से आपके शरीर को कई फायदे हो सकते हैं। दूध में कच्चा अंडा मिलाकर पीने से आपके शरीर को कोशिकाओं के निर्माण में फायदा होता है। साथ ही यह उर्जा का पावर हाउस माना जाता है। अगर आप नाश्ते में प्रोटीन से भरपूर आहार लेना चाहते हैं, तो यह आपके लिए बेस्ट हो सकता है। साथ ही कच्चा अंडा दूध में मिलाकर पीने से आपके शरीर की एक्स्ट्रा चर्बी कम होती है। साथ ही इससे कई अन्य फायदे हो सकते हैं। आइए जानते हैं दूध में कच्चा अंडा मिलाकर पीने से होने वाले फायदे?

दूध और अंडा खाने के फायदे - doodh aur anda khaane ke phaayade

1. मांसपेशियों को मजबूत करने में असरदार

कच्चा अंडा दूध में मिलाकर पीने से आपकी मांसपेशियां मजबूत होती हैं। दरअसल, अंडा और दूध प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत माना जाता है। अंडे का सफेद हिस्सा एल्ब्यूमिन (Albumin) नामक प्रोटीन से भरपूर होता है, जो आपके शरीर में प्रोटीन के अवशोषण को बढ़ावा देता है। इससे आपकी मांसपेशियां बढ़ती हैं। अगर आप मांसपेशियों को बेहतर तरीके से निर्माण करना चाहते हैं, तो कच्चे को दूध में मिलाकर पिएं। कई पहलवान और बॉडी बिल्डर्स इसी तरह से कच्चे अंडे और दूध का सेवन करना पसंद करते हैं।

इसे भी पढ़ें - कच्चा भोजन या पका भोजन: कौन सा खाना है सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद और पौष्टिक? जानें डॉक्टर से

2. वजन को रखे संतुलित

वजन को संतुलित बनाए रखने के लिए भी आप कच्चा अंडा दूध में मिलाकर पी सकते हैं। दरअसल, हाई प्रोटीन युक्त आहार का सेवन करने से आपको बार-बार भूख नहीं लगती है। साथ ही इससे आपके शरीर का ब्लड शुगर को भी कंट्रोल में रहता है। अंडा और दूध आपके शरीर को एनर्जी प्रदान करता है। यह भूख को दबाने में मददगार होता है। दूध के साथ कच्चे अंडे का सेवन आपके लिए काफी लाभकारी हो सकता है।

दूध और अंडा खाने के फायदे - doodh aur anda khaane ke phaayade

3. मूड को करे बेहतर

कच्चा अंडा दूध में मिलाकर पीने से आपका मूड भी बेहतर हो सकता है। दरअसल, इसमें विटामिन बी 12 होता है, जो आपके मूड को उत्तेजित करता है। साथ ही इससे स्ट्रेस दूध हो सकता है। इसके अलावा देसी अंडे में विटामिन बी 6, फोलेट जैसे कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं, जो आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छे हो सकते हैं। 

4. आंखों को सुरक्षित रखने में असरदार

आंखों के लिए भी कच्चा अंडा और दूध लाभकारी हो सकता है। एनसीबीआई पर छपी रिपोर्ट के मुताबिक, जिंक आंखों के लिए काफी होता है। दूध में जिंक भरपूर रूप से मौजूद होता है। वहीं, अंडा भी आपकी आंखों को सुरक्षित रखने में लाभकारी है। इसमें ल्यूटिन और जियाजैंथिन पाया जाता है। जो आंखों को सुरक्षित रखने में लाभकारी है। ऐसे में अंडे के साथ दूध पीने से आपकी आंखे सुरक्षित रह सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें - क्या अंडे का पीला भाग (जर्दी) वाकई बढ़ाता है कोलेस्ट्रॉल? डॉक्टर से जानें पूरी सच्चाई

5. बालों के लिए फायदेमंद

कच्चा अंडा और दूध बालों के लिए भी काफी फायदेमंद हो सकते हैं। दरअसल, बालों का निर्माण प्रोटीन से होता है। अंडा और दूध प्रोटीन से भरपूर आहार है। ऐसे में आप इन दोनों के मिश्रण का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा अंडा और दूध, बायोटिन, विटामिन बी 12 और पैंटोथेनिक एसिड का भी अच्छा स्त्रोत होता  है, जो बालों को झड़ने से रोकने में मददगार होती है। इसके अलावा सफेट बालों की परेशानी को दूर करने के लिए भी आप इसका सेवन कर सकते हैं। 

ध्यान रखें कि कच्चा अंडा और दूध स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेय भी हो सकते हैं। इसलिए डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करें। अगर आप गंभीर परेशानी से जूझ रहे हैं, तो इसका सेवन करने से बचें। पेट से जुड़ी परेशानी होने पर कच्चा या फिर अधपके हुए अंडे का सेवन न करें। इससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है। 

  • होम
  • वीडियो
  • सर्च
  • वेब स्टोरीज
  • ई-पेपर

दूध और अंडा खाने के फायदे - doodh aur anda khaane ke phaayade

  • होम
  • वीडियो
  • सर्च
  • वेब स्टोरीज
  • ई-पेपर

  • Hindi News
  • National
  • 9 Health Benefits Of Drinking Milk With Raw Egg

दूध और अंडा खाने के फायदे - doodh aur anda khaane ke phaayade

फूड डेस्क। दूध में कच्चे अंडे डालकर पीने से उसमें विटामिन D, जिंक और प्रोटीन की मात्रा बढ़ जाती है। इससे हेल्थ रिलेटेड फायदे बढ़ जाते हैं। न्यूट्रीशन स्पेशलिस्ट डॉ. स्वर्णा व्यास बता रही हैं रोज दूध में कच्चा अंडा मिलाकर पीने के 9 फायदे।

आगे की स्लाइड्स में जानिए ऐसे ही फायदों के बारे में ...

(रोज दो अंडे खाने से होते हैं क्या फायदे, जानने के लिए अाखिरी स्लाइड पर क्लिक करें...)

अंडा और दूध एक साथ पीने से क्या होता है?

अंडे में कोलीन, एल्ब्यूमिन और प्रोटीन पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए आवश्यक और फायदेमंद होते हैं. कच्चे अंडे और कच्चे दूध दोनों में अत्यधिक मात्रा में प्रोटीन होता है जिसे शरीर पर्याप्त रूप से संभाल नहीं पाता है. यह पाचन संबंधी समस्याओं का कारण बनता है और फैट एक्यूवुलेशन को बढ़ाता है.

दूध और अंडा कब खाना चाहिए?

दोनों ही हेल्दी फैट्स, प्रोटीन, अमिनो एसिड्स और कैल्शियम से भरपूर होते हैं। जिससे यह मस्तिष्क के विकास और बेहतर ब्रेन फंक्शन में मदद करते हैं। आमतौर पर अंडे खाने के बाद दूध पीने से सेहत को कोई नुकसान नहीं पहुंचता है। बल्कि यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

दूध में अंडा मिलाकर कैसे खाएं?

दूध के साथ अंडा खा सकते हैं अंडे में कोलिन, एल्‍बुमिन और प्रोटीन होता है जो कि शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। वहीं दूसरी ओर, आप उबालकर दूध पी सकते हैं। कच्‍चे अंडे और कच्‍चे दूध में बहुत ज्‍यादा प्रोटीन होता है जिसे शरीर ठीक तरह से पचा नहीं पाता है। इसकी वजह से पाचन खराब हो सकता है और फैट बढ़ सकता है।