खाना खाने के बाद तुरंत लैट्रिन क्यों लगता है? - khaana khaane ke baad turant laitrin kyon lagata hai?

पेट से जुड़ी कोई भी समस्या हो, व्यक्ति को परेशान करती है। खासतौर से अगर हर भोजन के बाद उसे शौच जाने की इच्छा हो, तो यह थकाने वाली स्थिति होती है। देखा जाए, तो यह अच्छी और स्वस्थ आदत नहीं है। हालांकि व्यक्ति समझ नहीं पाता, कि ऐसा क्यो हो रहा है। कुछ लोगों को लगता है कि जरूरत से ज्यादा भोजन करने के कारण ऐसा हो रहा है, लेकिन यही एक वजह नहीं है, बल्कि कुछ अन्य कारणों से भी भोजन के बाद शौच जाने की इच्छा महसूस हो सकती है।

अगर आपके साथ भी नियमित रूप से ऐसा होता है, तो आपको तुरंत इसकी जांच करानी चाहिए। क्योंकि इससे कमजोरी के साथ थकावट होने लगती है। विशेषज्ञ कहते हैं कि भोजन करने के बाद भोजन को आपके पेट और आंत से गुजरने में लगभग 6-8 घंटे लगते हैं। इसके बाद ये आगे पाचन और अवशोषण के लिए आंत में जाता है। इस प्रक्रिया के पूरी होने के बाद भोजन को शरीर से बाहर निकाल दिया जाता है। इसलिए अगर आपको लगता है कि जो खाना आप खाते हैं, वो कुछ ही घंटों में पच जाता है, तो आप गलत हैं। आइए जानते हैं कि भोजन के ठीक बाद कई लोगों को शौच जाने की जरूरत क्यों पड़ती है।
(फोटो साभार: istock by getty images)

​भोजन के ठीक बाद शौच क्यों करते हैं

खाना खाने के बाद तुरंत लैट्रिन क्यों लगता है? - khaana khaane ke baad turant laitrin kyon lagata hai?

गैस्ट्रो कॉलिक रिफ्लेक्स एक फिजियोलॉजिकल रिफ्लक्स है, जो भोजन के बाद लोअर गैस्ट्रोइंटेस्टनाइल ट्रेक्ट को नियंत्रित करता है। भोजन के बाद शौच करने की इच्छा को अक्सर गैस्ट्रो कॉलिक रिफ्लेक्स कहा जाता है। इस मामले में भोजन करने के बाद कोलन में एक प्रतिक्रिया शुरू हो जाती है और इससे कोलोनिक संकुचन होता है। भोजन के सेवन के बाद यह कोलोनिक संकुचन शरीर में पचे हुए भोजन को शौच के लिए मलाशय की तरफ धकेलता है। अक्सर इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम वाले लोगों में गैस्ट्रो कॉलिक रिफ्लेक्स की समस्या ज्यादा देखी जाती है। इसलिए लोग जो सोचते हैं , उसके विपरीत भोजन के ठीक बाद का मल वही होता है, जो व्यक्ति 1-2 दिन पहले खाता है।

​गैस्ट्रो कॉलिक रिफ्लेक्स के कारण क्या हैं

खाना खाने के बाद तुरंत लैट्रिन क्यों लगता है? - khaana khaane ke baad turant laitrin kyon lagata hai?

ऐसे कई कारण हैं, जो किसी व्यक्ति में गैस्ट्रो कॉलिक रिफ्लेक्स को मोटिवेट करते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, फूड एलर्जी, एन्जाइटी, गैस्ट्राइटिस, क्रॉनिक इन्फ्लेमेटरी बॉवेल डिजीज और अन्य अंतनिर्हित स्वास्थ्य स्थितियां इसके कुछ कारण हैं। इनके अलावा गट माइक्रोबायोम में बदलाव भी इस रिफ्लेक्स का कारण बन सकता है। एक रिसर्च स्टडी ने इस रिफ्लेक्स के साथ डायबिटीज को भी जोड़ा है। विशेषज्ञ भी इस अनचाहे मल त्याग के कारणों में मसालेदार भोजन , कार्बोनेटेड ड्रिंक और धूम्रपान का सेवन, शराब पीना, खराब आहार खाने की आदत, कम शारीरिक गतिविधि करना , कुछ दवाएं और डेयरी प्रोडक्टस के सेवन को जिम्मेदार मानते हैं।

​इससे कैसे बच सकते हैं

खाना खाने के बाद तुरंत लैट्रिन क्यों लगता है? - khaana khaane ke baad turant laitrin kyon lagata hai?

आमतौर पर डॉक्टर गैस्ट्रोकोलिक रिफ्लेक्स को नियंत्रित करने के लिए एंटीस्पास्मोडिक्स जैसी दवाएं लिखते हैं। हालांकि, अ्रगर कोई इसे बिना दवाओं के नियंत्रित करना चाहता है, तो ऐसा भी हो सकता है। कुछ उपाय हैं, जिन्हें करके आप हर भोजन के बाद शौच जाने की समस्या से बच सकते हैं।

​मसालेदार खाने से बचें-

खाना खाने के बाद तुरंत लैट्रिन क्यों लगता है? - khaana khaane ke baad turant laitrin kyon lagata hai?

अगर आप ज्यादा मसालेदार खाना खा रहे हैं, तो इसे बंद कर दें।

​धूम्रपान छोड़े और पर्याप्त नींद लें-

खाना खाने के बाद तुरंत लैट्रिन क्यों लगता है? - khaana khaane ke baad turant laitrin kyon lagata hai?

अगर आप बहुत ज्यादा धूम्रपान करते हैं, तो इसे धीरे-धीरे बंद कर दें। इस मामले में स्वास्थ्य विशेष पर्याप्त नींद और पर्याप्त पानी पीने की भी सलाह देते हैं।

​जीवनशैली में बदलाव करें-

खाना खाने के बाद तुरंत लैट्रिन क्यों लगता है? - khaana khaane ke baad turant laitrin kyon lagata hai?

जीवनशैली और आहार की आदतों में बदलाव इस अनचाहे कॉलोनिक संकुचन को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है।

​स्ट्रेस मैनेज करें-

खाना खाने के बाद तुरंत लैट्रिन क्यों लगता है? - khaana khaane ke baad turant laitrin kyon lagata hai?

कुछ लोगों के लिए तनाव गैस्ट्रोकोलिक रिफलेक्स की समस्या को बढ़ा सकता है। इसलिए स्ट्रेस को मैनज करने की कोशिश करें।

भोजन के तुरंत बाद मल त्याग करना आमतौर पर गैस्ट्रो कॉलिक रिफ्लेक्स का परिणाम होता है। लगभग हर किसी को कभी ना कभी गैस्ट्रो कॉलिक रिफ्लेक्स के अनुभवों का अहसास होता ही है। लेकिन यहां जीवनशैली की कुछ आदतों में बदलाव करके भोजन के बाद शौच की इच्छा को कम किया जा सकता है। फिर भी राहत न मिले, तो तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए।

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

खाना खाने के बाद तुरंत लैट्रिन क्यों लगता है? - khaana khaane ke baad turant laitrin kyon lagata hai?

खाना खाने के बाद तुरंत लैट्रिन क्यों लगता है? - khaana khaane ke baad turant laitrin kyon lagata hai?

कुछ लोगों में देखा जाता है कि उन्हें खाने के तुरंत बाद या थोड़े समय बाद ही टॉयलेट की तरफ भागना पड़ता है। लोगों को लगता है कि ऐसा इसलिए हो रहा है कि उनका खाना बिना पचे ही बाहर निकल गया लेकिन वास्तव में इसका कारण ये नहीं होता है। आपको शायद हैरानी होगी कि हम जो कुछ खाते हैं, उसे पूरी तरह प्रॉसेस होने और मल के रूप में बाहर निकलने में कई बार 1-5 दिन तक लग जाते हैं। इसलिए ये समस्या तुरंत खाए गए खाने की नहीं होती है, बल्कि इस समस्या का संबंध पाचनतंत्र की गड़बड़ी से या पेट में किसी तरह के इंफेक्शन से हो सकता है।

मेडिकल टुडे के अनुसार खाना खाने के तुरंत बाद टॉयलेट लगने का कारण गैस्ट्रोकॉलिक रिफ्लेक्स (Gastrocolic Reflex) हो सकता है। इस स्थिति में होता यह है कि जब आप खाना खाते हैं और ये खाना पेट तक पहुंचता है, तो आपका शरीर कुछ खास हार्मोन्स को रिलीज करता है, जो आंतों को सिकोड़ने लगते हैं। इस कारण आंतों में मौजूद फूड बाहर निकलना चाहता है और आपको मलत्याग करने का संकेत मिलने लगता है। कई बार ऐसा तब भी हो सकता है जब आप पेट भरा होने के बाद भी बहुत ज्यादा खाते जाते हैं। तब संभव है कि नए फूड की जगह बनाने के लिए आपका पाचनतंत्र पुराने फूड को बाहर निकालने का संकेत भेजने लगता है।

इन सबके अलावा पेट से जुड़ी कुछ समस्याएं भी इसका कारण हो सकती हैं, जैसे-

  • इर्रिटेबल बॉवेल सिंड्रोम (IBS)
  • क्रोंस डिजीज
  • सीलियक डिजीज
  • फूड इन्टॉलरेंस आदि।

अगर आपको भी ये समस्या हो रही है और आप इससे छुटकारा पाना चाहते हैं, तो अपने खान-पान की आदतों में कुछ बदलाव करें। खानपान की आदतों में इन बदलावों से संभव है कि आपका पाचनतंत्र सही तरह से काम करे। अगर कुछ दिन इन उपायों को अपनाने के बाद भी आपको ये समस्या हो रही है, तो आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

खाना खाने के बाद तुरंत लैट्रिन क्यों लगता है? - khaana khaane ke baad turant laitrin kyon lagata hai?

क्या ये गंभीर समस्या है?

आमतौर पर खाना खाने के बाद शौच लगना बहुत गंभीर समस्या नहीं है। हालांकि इस समस्या के साथ ही अगर आपका वजन तेजी से घटने लगा है, तो तुरंत चिकित्सक को दिखाना चाहिए। खाना खाने के तुरंत बाद पॉटी लगने की समस्या को गैस्ट्रो-कॉलिक रिफलक्स कहते हैं। देखा गया है कि ये समस्या उन लोगों को ज्यादा आती है, जो शुरुआत में लंबे समय तक शौच को रोककर रखते हैं। अगर आपको भी खाना खाने के तुरंत बाद टॉयलेट की तरफ भागना पड़ता है, तो इन टिप्स की मदद से आपकी ये समस्या जल्द ही ठीक हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें:- सीने में जलन और एसिडिटी में फायदेमंद हैं सरसों के दाने, जानें कैसे करें प्रयोग

1. सही करें अपना खानपान

कई बार खानपान की गड़बड़ी के कारण भी ये समस्या आती है। बार-बार शौच जाने की समस्‍या से बचने के लिए आपको ऐसे आहार लेने चाहिए जो शरीर में अतिरिक्त पानी को बनाये रखने और गैस की समस्‍या को दूर करने में उपयोगी हो। इसके लिए अपने आहार में दही, कच्चे सलाद, अदरक, अनानास, अमरूद, अजमोद आदि को शामिल करें। इसके अलावा केले, आम, पालक, टमाटर, नट्स, और शतावरी आदि आहारों में पोटैशियम की मात्रा ज्यादा होती है, इसलिए ये आहार भी फायदेमंद हैं।

2. खाना अच्छी तरह चबाकर खाएं

व्‍यस्‍त जीवन शैली के कारण हम में से बहुत से लोग भोजन को लेकर बुरी आदतों को शामिल कर लेते हैं। इसमें से एक है आहार को जल्‍दी से खाना। लेकिन जल्‍दी खाना खाने से आप अनजाने में खाने के साथ हवा को भी निगल जाते है। जो पेट में गैस और सूजन को कारण बनता है। इसलिए अपने आहार को 30 बार चबाने की कोशिश करें। फिर देखिये आप अपनी समस्‍या को कैसे आसानी से दूर कर लेते हैं।

इसे भी पढ़ें:- जोड़ों के दर्द में जल्द आराम दिलाती है गीले आटे की ये खास पट्टी, जानें कैसे करें प्रयोग

3. फाइबर वाले आहारों का करें सेवन

हर भोजन के बाद शौच जाने की समस्‍या का कारण कब्ज भी हो सकती है। कब्‍ज की समस्‍या होने पर आंतों को फंक्शन करने में परेशानी आने लगती है। इसलिए इस समस्‍या से बचने के लिए फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों को अपने आहार में शामिल करें। फाइबर से भरपूर खाद्य पर्दा‍थों में नाशपाती, सेब, मटर, ब्रोकोली, साबुत अनाज, सेम और दालें शामिल है।

4. थोड़ा-थोड़ा भोजन करें

अगर आपको खाना खाने के बाद बार-बार शौच के लिए जाना पड़ता है, तो अपने खाने को कई हिस्सो में बांट लें और थोड़ा-थोड़ा भोजन करें। भोजन को 3 बड़े आहार की जगह 4-5 छोटे-छोटे भोजन करें। यह आपके मेटाबॉलिज्म को ठीक रखता है और बार-बार भूख लगने को रोकता है।

5. अच्छी नींद लें

नींद आपके शरीर, मन, मस्तिष्क के साथ-साथ आपके पाचनतंत्र को भी प्रभावित करती है। अक्सर आपने देखा होगा कि अगर आपको रात में अच्छी नींद नहीं आती, तो अगले दिन पेट भी साफ नहीं होता है। इसलिए अगर आपको खाना खाने के तुरंत बाद शौच लगने की समस्या हो रही है तो आपको अपने नींद की क्वालिटी और समय पर भी ध्यान देना चाहिए। आपके लिए हर दिन 7 से 9 घंटे की गहरी नींद जरूरी है।

Read More Articles On Home Remedies In Hindi

खाना खाने के बाद तुरंत लैट्रिन जाने का क्या कारण है?

​भोजन के ठीक बाद शौच क्यों करते हैं भोजन के बाद शौच करने की इच्छा को अक्सर गैस्ट्रो कॉलिक रिफ्लेक्स कहा जाता है। इस मामले में भोजन करने के बाद कोलन में एक प्रतिक्रिया शुरू हो जाती है और इससे कोलोनिक संकुचन होता है। भोजन के सेवन के बाद यह कोलोनिक संकुचन शरीर में पचे हुए भोजन को शौच के लिए मलाशय की तरफ धकेलता है।

बार बार लैट्रिन जाना कौन सी बीमारी है?

आईबीएस एक ऐसा विकार है जिसमे बड़ी आंत प्रभावित होती है। इस रोग में मरीजों की आंत की बनावट में कोई बदलाव नही होता है, इसलिए कई बार इसे सिर्फ रोगी का वहम ही मान लिया जाता है। लेकिन आँतों की बनावट में कोई बदलाव ना आने के बावजूद भी रोगी को कब्ज या बार-बार दस्त लगना, पेट में दर्द, गैस जैसी समस्याएं होती हैं।

24 घंटे में कितनी बार लैट्रिन जाना चाहिए?

आज हम आपको बताते हैं कि दिनभर में कितनी बार यूरिन जाना सामान्य बात है। विशेषज्ञों के अनुसार हर व्यक्ति को दिन में 6-8 बार यूरिन जाना ही चाहिए

बार बार शौच जाने का कारण क्या है?

इसकी वजह है कि खाना खाने के कुछ देर बाद ही आपको टॉयलेट की तरफ भागने की... खाना खाने के तुरंत बाद पॉटी लगने की समस्या को गैस्ट्रो-कॉलिक रिफलक्स कहते हैं। देखा गया है कि ये समस्या उन लोगों को ज्यादा आती है, जो शुरुआत में लंबे समय तक शौच को रोककर रखते हैं। खाना अच्छी तरह चबाकर खाएं।