दूध और सेब खाने से क्या होता है - doodh aur seb khaane se kya hota hai

दूध और सेब खाने से क्या होता है - doodh aur seb khaane se kya hota hai

दूध और सेब के अंदर कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को कई समस्याओं से दूर रखने में उपयोगी है। बता दें कि सेब का सेवन अगर नियमित रूप से किया जाए तो शरीर को कई पोषक तत्व जैसे प्रोटीन, ऊर्जा, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम, फॉस्फोरस, सोडियम, जिंक, विटामिन सी, विटामिन बी6, विटामिन ए, विटामिन डी, विटामिन के आदि मिल जाते हैं। वहीं केवल दूध की बात की जाए तो दूध के अंदर भरपूर मात्रा में विटामिन ए, विटामिन के, जिंक, कॉपर, सोडियम, पोटेशियम, प्रोटीन, पानी, कैल्शियम आदि पाया जाता है। ऐसे में अगर इन दोनों को एक साथ सेवन किया जाए तो शरीर की कई समस्याओं के लक्षणों को दूर करने में उपयोगी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि सेब और दूध का सेवन करने से सेहत को क्या-क्या फायदे होते हैं। इसके नुकसान और उपयोग के बारे में जानेंगे। इसके लिए हमने न्यूट्रिशनिस्ट और वैलनेस एक्सपर्ट वरुण कत्याल ( Nutritionist and wellness expert varun katyal) से भी बात की है।पढ़ते हैं आगे...

दूध और सेब खाने से क्या होता है - doodh aur seb khaane se kya hota hai

1 - हड्डियों को बनाएं मजबूत

दूध और सेब का एक साथ सेवन करने से हड्डियों से जुड़ी कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है। बता दें कि दूध और सेब दोनों के अंदर कैल्शियम, जिंक, विटामिन के, मैग्नीशियम, विटामिन डी आदि मौजूद होते हैं। इसके साथ ही यह दोनों एंटीऑक्सीडेंट के रूप में भी कार्य करते हैं। ऐसे में अगर आप हड्डियों से जुड़ी कई समस्या को दूर करना चाहते हैं तो दूध और सेब का सेवन एक साथ करें।

2 - वजन कम करने में उपयोगी

अगर व्यक्ति दूध और सेब का सेवन एक साथ करते हैं तो वह अपना वजन भी नियंत्रित कर सकता है। वजन को कम करने के लिए लोग ना जानें कितनी कितनी डाइट प्लान बदलते रहते हैं और अपनी डाइट में कई चीजों को जोड़ते और घटाते रहते हैं। लेकिन बता दें कि वजन को कम करने में सेब और दूध दोनों ही आपके बेहद काम आ सकते हैं। इन दोनों के अंदर anti-obesity गुण मौजूद होते हैं जो चर्बी को कम करने के साथ-साथ को वजन को कम करने में उपयोगी है।

इसे भी पढ़ें- ज्यादा सेब खाने से हो सकती हैं ये 5 परेशानियां, जानें सेहत के लिए कैसे है नुकसानदायक

3 - दांतों को बनाए मजबूत

दूध और सेब के सेवन से दांतों की समस्याओं को दूर किया जा सकता है। अगर व्यक्ति दांतों की सड़न से परेशान हैं तो व्यक्ति अपनी डाइट में सेब या दूध दोनों को जोड़ सकता है। ऐसा करने से ना केवल गलत बैक्टीरिया दूर होते हैं बल्कि दांतों की मजबूती भी दूर हो सकती है।

दूध और सेब खाने से क्या होता है - doodh aur seb khaane se kya hota hai

दूध और सेब से होने वाले नुकसान

1 - अगर किसी व्यक्ति को सेब से एलर्जी है तो लक्षणों के तौर पर उसे बुखार चढ़ सकता है या उसकी आंखों से पानी या नार में खुजली की समस्या हो सकती है। ऐसे में यह लोग सेब का सेवन दूध के साथ ना करें।

2 - जिन लोगों को सेब से एलर्जी होती है उनके चेहरे पर सूजन भी आ सकती हैं। ऐसे में सेब के सेवन से पहले सावधानी बरतनी जरूरी है।

3 - दूध के अंदर लैकटॉज मौजूद होता है जो दस्त, गैस की समस्या, पेट की कई समस्याओं को पैदा कर सकता है। इसके अलावा जिन लोगों को दूध से एलर्जी है वह दूध का सेवन ना करें।

4 - कुछ लोगों को सेब से एलर्जी होने पर जीभ में गले की सूजन का सामना भी करना पड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें- क्या सेब फ्रिज में रखना चाहिए? जानें सेब को ज्यादा समय तक स्टोर करने करके रखने का सही तरीका

दूध और सेब का उपयोग

1 - दूध और सेब का सेवन शैक के रूप में किया जा सकता है।

2 - एप्पल जूस निकालकर उसमें दूध को मिलाकर सेवन किया जा सकता है।

3 - दूध की खीर में सेब के टुकड़े मिलाकर सेवन कर सकते हैं।

4 - एप्पल मिल्क की आइसक्रीम भी बनाकर लोग सेवन कर सकते हैं। 

5 - व्यक्ति चाहे तो सेब को धोकर उसका सेवन करके उसेक ऊपर दूध को पी सकता है।

नोट - ऊपर बताए गए बिंदुओं से पता चलता है कि सेब और दूध का सेवन सेहत को कई समस्याओं से दूर रखने में उपयोगी है। लेकिन यदि किसी व्यक्ति को दूध या सेब दोनों में से किसी एक चीज से भी एलर्जी है तो वह इन दोनों को अपनी डाइट से तुरंत निकाल देष वरना व्यक्ति को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सबसे पहले जानना भी जरूरी है कि दूध के साथ सेब का कितनी मात्रा में सेवन करना है। ऐसे में एक्सपर्ट की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा गर्भवती महिलाएं, स्तनपान कराने वाली महिलाएं और बच्चे इन तीनों को दूध और सेब दोनों को देने से पहले एक बार एक्सपर्ट की राय जरूरी लें। 

हमने न्यूट्रिशनिस्ट और वैलनेस एक्सपर्ट वरुण कत्याल ( Nutritionist and wellness expert varun katyal) द्वारा दिए गए इनपुट्स पर बनाया गया है। 

इस लेख में फोटोज़ shutterstock से ली गई हैं। 

Read More Articles on healthy diet in hindi

दूध के साथ एप्पल खा सकते हैं क्या?

दांतों को स्वस्थ बनाए रखने में दांतों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए सेब और दूध का सेवन काफी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि सेब और दूध का एक साथ सेवन करने से ना केवल मुंह में पनपने वाले खराब बैक्टीरिया दूर होते हैं बल्कि इसका सेवन करने से दांत भी मजबूत होते हैं

दूध पीने के कितनी देर बाद सेब खा सकते हैं?

सेब खाने के करीब 2 घंटे बाद तक दही का सेवन नहीं करना चाहिए. इन दोनों की तासीर ठंडी होती है. दोनों को साथ खाने से सर्दी जुकाम हो सकता है.

सेब खाने से वजन बढ़ता है क्या?

अगर आप बहुत अधिक मात्रा में सेब का सेवन करते हैं, तो यह आपके शरीर का वजन बढ़ा सकता है। वहीं, सीमित मात्रा में सेब का सेवन करने से वजन नहीं बढ़ता है।

सेब खाने का सही समय क्या है?

सेब खाने का सही समय क्या है –हेलोडॉक्स में छपी एक खबर के मुताबिक, सेब का सेवन आपको हमेशा सुबह के समय ही करना चाहिए. सेब के अंदर डाइट्री फाइबर मौजूद होता है और इसमें पेक्टिन नाम का तत्व होता है.