दोस्तो आज की पोस्ट मे हम सर्वनाम(Sarvanam)के बारे में जानने वाले है. जिसमें हम सर्वनाम किसे कहते है(Sarvanam kise kahate hain), सर्वनाम का अर्थ(Sarvanam ka Arth), सर्वनाम की परिभाषा(Sarvanam ki paribhasha) सर्वनाम भेद(Sarvanam ke Bhed), सर्वनाम के उदाहरण(Sarvanam ke udaharan) एवं महत्त्वपूर्ण प्रश्नों के बारे मे विस्तार से बताने जा रहें है ,हम उम्मीद करते है कि आप इसे अच्छे से समझ पाएंगे.Sarvanam in hindi Show
सर्वनाम (Pronoun)
दोस्तो सर्वनाम दो शब्दों से मिल कर बना शब्द है सर्व और नाम , इसका अर्थ है कि सभी नामों (संज्ञाओं) की जगह आने वाला शब्द सर्वनाम(Sarvanam) कहलाता है । अगर आसानी से समझें तो सर्वनाम वो शब्द होते है जो संज्ञा के स्थान पर काम आते है । सर्वनाम क्या होता है -Sarvanam kya hota haiसर्वनाम की परिभाषा – Sarvanam ki Paribhashaसरल शब्दों में अगर समझें तो जो शब्द संज्ञा के जगह पर काम आते है उन्हें हम सर्वनाम कहते है। ऐसे समझें ⇓⇓ ममता विद्यालय जाती है। वह वहाँ पढ़ती है। पहले वाक्य में ’ममता’ तथा ’विद्यालय’ शब्द संज्ञाएँ हैं, दूसरे वाक्य में ’ममता’ के स्थान पर ’वह’ तथा ’विद्यालय’ के स्थान पर ’वहाँ’ शब्द प्रयुक्त हुए हैं। अतः ’वह’ और ’वहाँ’ शब्द संज्ञाओं के स्थान पर प्रयुक्त हुए हैं इसलिए इन्हें सर्वनाम(Sarvanam) कहते हैं। ’सर्वनाम’ उस विकारी शब्द को कहते हैं, जो पूर्वापरसंबंध से किसी भी संज्ञा के बदले आता है जैसे-मैं, तुम, वह, यह इत्यादि। सभी नामों (संज्ञाओं) के बदले जो शब्द आते हैं, उन्हें सर्वनाम(Sarvanam) कहते हैं। संज्ञा की अपेक्षा सर्वनाम (Pronoun) की विलक्षणता यह है कि संज्ञा से जहाँ उसी वस्तु का बोध होता है, जिसका वह (संज्ञा) नाम है, वहाँ सर्वनाम में पूर्वापरसंबंध के अनुसार किसी भी वस्तु का बोध होता है। अब हम उदाहरणों से हम सर्वनाम क़ो बिल्कुल आसान तरीके से समझेंगे। उदाहरण : सो ताको सागर जहाँ जाकी प्यास बुझाय । उदाहरण : राम मेरा भाई है। वह बहुत बुद्धिमान है ।वह कक्षा मे हमेशा प्रथम आता है। व्याख्या : यहां मोहन संज्ञा शब्द है राम कि जगह आया शब्द “वह” सर्वनाम है यहां राम क़ो बार बार ना लिख कर वह शब्द का इस्तेमाल हुआ है उदाहरण: देव, तु दयालु, दीन हौ, तु दानी, हौ भिखारी उदाहरण
: श्री कृष्ण ने ब्राह्मण क़ो विदा किया और आप चलने का विचार करने लगे उदाहरण : मोहन का घर यह है। उसकी माताजी अध्यपिका है । उसके पिताजी डॉक्टर है । वह कक्षा 8 मे पढता है। उदाहरण : गीता गांव जाती है,तब वह पेड़ पर से आम तोड़ कर खाती है । वे बहुत रसीले और मीठे होते है। व्याख्या : यहां प्रयुक्त वे शब्द सर्वनाम है किन्तु यह गीता के लिये प्रयुक्त न होकर आम के लिये हुआ है किसी भी सजीव या निर्जीव वस्तुओ के नाम का उच्चारण बार बार ना करके हम सर्वनाम शब्दों का इस्तेमाल करते है। उदाहरण : मोहन बहुत नटखट है । उसकी माँ यशोदा उसकी शरारतो से बहुत परेशान है। उसके पास एक बांसुरी है जिससे मधुर आवाज़ आती
है। दोस्तो अब आप सर्वनाम(Sarvanam) को समझ गए होंगे ,अब हम इसके भेदों को समझेंगे। सर्वनाम के कितने भेद होते है – Sarvanam ke Kitne Bhed Hote Hainकामताप्रसाद के अनुसार हिंदी में 11 सर्वनाम होते है ।हिंदी में कुल ग्यारह(11) सर्वनाम हैं-
प्रयोग के अनुसार सर्वनाम के छ: भेद होते है
पुरुषवाचक सर्वनाम किसे कहते है – Purush Vachak Sarvanam ki Paribhashaपुरुषवाचक सर्वनाम के तीन भेद हैं –’पुरुषवाचक सर्वनाम’ – जिन सर्वनामों का प्रयोग बोलने वाले, सुनने वाले या अन्य किसी व्यक्ति के स्थान पर किया जाता है, उन्हें पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं। पुरुषों (स्त्री या पुरुष) के नाम के बदले आते हैं। उत्तमपुरुष में लेखक या वक्ता आता है, मध्यमपुरुष में पाठक या श्रोता और अन्यपुरुष में लेखक और श्रोता को छोङ अन्य लोग आते हैं। उत्तमपुरुष (First Person) – वे सर्वनाम शब्द जिनका प्रयोग बोलने वाला व्यक्ति स्वयं अपने लिए करता है। मैं , हम, मुझे, मेरा, हमारा, हमें
मध्यमपुरुष (Second Person) – वे सर्वनाम शब्द, जो सुनने वाले के लिए प्रयुक्त किये जाते है। तू, तुम, तुझे, तुम्हें, तेरा, आप, आपका, आपको
अन्यपुरुष (Third Person) – वे सर्वनाम, जिनका प्रयोग बोलने तथा सुनने वाले व्यक्ति किसी अन्य व्यक्ति के लिए प्रयुक्त करते हैं। वह, वे, यह, ये, उन्हें, उसे, इसे, उसका, इसका
निजवाचक सर्वनाम किसे कहते है – Nij Vachak Sarvanam ki Paribhasha’निजवाचक सर्वनाम’ का रूप ’आप’ है। लेकिन, पुरुषवाचक के अन्य पुरुष वाले ’आप’ से इसका प्रयोग बिल्कुल अलग है। यह कर्ता का बोधक है, पर स्वयं कर्ता का काम नहीं करता। पुरुषवाचक ’आप’ बहुवचन में आदर के लिए प्रयुक्त होता है। आप, अपना, स्वयं, खुद आदि निजवाचक सर्वनाम हैं। जैसे-
किंतु, निजवाचक ’आप’ एक ही तरह दोनों वचनों में आता है और तीनों पुरुषों में इसका प्रयोग किया जा सकता है। निजवाचक सर्वनाम ’आप’ का प्रयोग निम्नलिखित अर्थों में होता है – विशेष ध्यान देवें ⇓⇓⇓ (क) निजवाचक ’आप’ का प्रयोग किसी संज्ञा या सर्वनाम(Sarvanam) के अवधारण (निश्चय) के लिए होता है। जैसे-मैं आप वहीं से आया हूँ, मैं आप वही कार्य कर रहा हूँ। (ख) निजवाचक ’आप’ का प्रयोग दूसरे व्यक्ति के निराकरण के लिए भी होता है। जैसे-उन्होंने मुझे रहने को कहा और आप चलते बने, वह औरों को नहीं, अपने को सुधार रहा है। (ग) सर्वसाधारण के अर्थ में भी ’आप’ का प्रयोग होता है। जैसे-आप भला तो जग भला, अपने से बङो का आदर करना उचित है। (घ) अवधारण के अर्थ में कभी-कभी ’आप’ के साथ ’ही’ जोङा जाता है। जैसे-मैं आप ही चला आता था, वह काम आप ही हो गया, मैं वह काम आप ही कर लूँगा। निश्चयवाचक सर्वनाम किसे कहते है – Nishchay Vachak Sarvanam Ki Paribhashaजिस सर्वनाम(Sarvanam) से वक्ता के पास या दूर की किसी वस्तु के निश्चय का बोध होता है, उसे ’निश्चयवाचक सर्वनाम’ कहते हैं, जैसे- यह, वह, इस, उस, ये, वे। उदाहरणार्थ –
अनिश्चयवाचक सर्वनाम किसे कहते है – Anishchay Vachak Sarvanam ki Paribhashaजिस सर्वनाम(Sarvanam) से किसी निश्चित वस्तु का बोध न हो, उसे ’अनिश्चयवाचक सर्वनाम’ कहते हैं, जैसे-कोई, कुछ, किसी। उदाहरणार्थ-
’कोई’ का प्रयोग मनुष्यों के लिए तथा कुछ का प्रयोग निर्जीव पदार्थों तथा छोटे जीव-जन्तुओं के लिए होता है। अपवादस्वरूप ’कोई’ का प्रयोग वस्तु और कुछ का प्रयोग व्यक्ति के लिए भी होता है। संबंधवाचक सर्वनाम किसे कहते है – Sambandh Vachak Sarvanam ki Paribhashaजिस सर्वनाम से वाक्य में किसी दूसरे सर्वनाम से संबंध स्थापित किया जाए, उसे ’संबंधवाचक सर्वनाम’ कहते हैं, जैसे- जो-वह, जो-सो, जिसकी-उसकी, जितना-उतना उदाहरणार्थ-
प्रश्नवाचक सर्वनाम किसे कहते है – Prashna Vachak Sarvanam ki Paribhashaप्रश्न करने के लिए जिन सर्वनामों का प्रयोग होता है, उन्हें ’प्रश्नवाचक सर्वनाम’ कहते हैं, जैसे-कौन, क्या, किसकी। उदाहरणार्थ-
संयुक्त सर्वनाम क्या होते है ?रूस के हिंदी वैयाकरण डाॅ. दीमशित्स ने एक और प्रकार के सर्वनाम(Sarvanam) का उल्लेख किया है और उसे ’संयुक्त सर्वनाम’ कहा है। उन्हीं के शब्दों में, ’संयुक्त सर्वनाम’ पृथक् श्रेणी के सर्वनाम है। सर्वनाम(Sarvanam) के सब भेदों से इनकी भिन्नता इसलिए है, क्योंकि उनमें एक शब्द नहीं, बल्कि एक से अधिक शब्द होते हैं। संयुक्त सर्वनाम स्वतंत्र रूप से या संज्ञा-शब्दों के साथ ही प्रयुक्त होता है।’’ कुछ उदाहरण इस प्रकार है- जो कोई, सब कोई, हर कोई, और कोई, कोई और, जो कुछ, सब कुछ, और कुछ, कुछ और, कोई एक, एक कोई, कोई भी, कुछ एक, कुछ भी, कोई-न-कोई, कुछ-न-कुछ, कुछ-कुछ कोई-कोई इत्यादि। 2. सर्वनाम के रूपांतर (लिंग, वचन और कारक) सर्वनाम(Sarvanam) का रूपांतर पुरुष, वचन और कारक की दृष्टि से होता है। इनमें लिंगभेद के कारण रूपांतर नहीं होता। जैसे-
संज्ञाओं के समान सर्वनाम के भी दो वचन होते हैं-एकवचन और बहुवचन। पुरुषवाचक और निश्चयवाचक सर्वनाम को छोङ शेष सर्वनाम(Sarvanam) विभक्तिरहित बहुवचन में एकवचन के समान रहते है। सर्वनाम में केवल सात कारक होते हैं। संबोधन कारक नहीं होता। कारकों की विभक्तियाँ लगने से सर्वनामों के रूप में विकृति आ जाती है, जैसे- सर्वनाम के प्रश्न(Sarvanam ke question)1.घंटी बजी है *कोई* आया पंक्ति में कौन-सा सर्वनाम है? (अ) निजवाचक Show Answer Correct Answer: (ब) 2. ’’शायद कमरे में *कोई* छिपा हुआ है।’’ इस वाक्य में रेखांकित शब्द है? (अ) प्रश्नवाचक सर्वनाम Show Answer Correct Answer: (स) 3. किसमें प्रश्नवाचक सर्वनाम नहीं है? (अ) कौन Show Answer Correct Answer: (स) 4. ’’शायद कमरे में *कोई* छिपा हुआ है।’’ इस वाक्य मेें रेखांकित शब्द है? (अ) प्रश्नवाचक सर्वनाम Show Answer Correct Answer: (स) 5. पुरुषवाचक सर्वनाम में कौन-सा कथन असत्य है? (अ) संबंध पुरुषवाचक Show Answer Correct Answer: (अ) 6. ’मोहन प्रकाश जी...............हिन्दी पढ़ाते है।’ इस वाक्य में रिक्त स्थान पूर्ति ’अन्य पुरुषवाचक’ सर्वनाम से करो। (अ) मुझे Show Answer Correct Answer: (स) 7. किस क्रम में सर्वनाम का भेद नहीं है? (अ) पुरुषवाचक सर्वनाम Show Answer Correct Answer: (द) 8. निम्नलिखित में से किस विकल्प में सभी सर्वनाम पुरुषवाची है? (अ) हम, तुम, ये, वे, मैं Show Answer Correct
Answer: (अ) 9. ’तेते पाँव पसारिये, जेती लाँबी सौर’ में कौन-सा सर्वनाम है? (अ) सम्बन्ध वाचक सर्वनाम Show Answer Correct Answer: (अ) 10. ’वह स्वतः ही जान जाएगा’ में ’वह’ सर्वनाम है? (अ) पुरुषवाचक सर्वनाम Show Answer Correct Answer: (ब) 11. किस क्रम में निजवाचक सर्वनाम नहीं है? (अ) वह अपने आन ही विद्यालय गया Show Answer Correct Answer: (स) 12. कौन-सा समूह प्रश्नवाचक सर्वनामों का है? (अ) वह, उसकी, हम Show Answer Correct Answer: (द) 13. निजवाचक सर्वनाम का उदाहरण है? (अ) हम किसी का कुछ नहीं बिगाङ सकते Show Answer Correct Answer: (ब) 14. किस समूह में सर्वनाम प्रश्नवाचक है? (अ) कौन, क्या, किसने Show Answer Correct Answer: (अ) 15. ’किन-किन का नाम सूची में है?’ में प्रश्नवाचक सर्वनाम का भाव किस में है? (अ) किन-किन Show Answer Correct Answer: (अ) 16. किस वाक्य में संबंधवाचक सर्वनाम है? (अ) अयोध्या जाने के लिए किससे कहूँ? Show Answer Correct Answer: (द) 17. ’सामने जो बङा-सा दिखाई दे रहा है, वह मेरा है’ में कौन-सा सर्वनाम है? (अ) निजवाचक Show Answer Correct Answer: (स) 18. किस वाक्य में संबंधवाचक सर्वनाम है? (अ) मैं अपना
काम स्वयं करता हूँ Show Answer Correct Answer: (स) 19. ’तू’ सर्वनाम का प्रयोग किस क्रम में नहीं होगा? (अ) समीपता Show Answer Correct Answer:
(द) 20.’सामने जो बङा महल दिखाई दे रहा’ वह मेरा है’। इसमें कौन-सा सर्वनाम है? (अ) पुरुषवाचक Show Answer Correct Answer: (ब) सर्वनाम के प्रश्न – उत्तर (Sarvanam ke question answer)21. ’मैं अपना काम स्वयं करता हूँ’ में रेखांकित में कौन-सा सर्वनाम है? (अ) सम्बन्धवाचक Show Answer Correct Answer: (स) 22. निम्नलिखित में से अनिश्चयवाचक सर्वनाम है? (अ) मैं Show Answer Correct Answer: (स) 23. किसी निश्चित व्यक्ति, वस्तु, घटना या कर्म के लिए प्रयुक्त होने वाले सर्वनाम क्या कहलाते है? (अ) अनिश्चय
वाचक सर्वनाम Show Answer Correct Answer: (ब) 24. किस क्रमांक में संबंधवाचक सर्वनाम है? (अ) जो सोयेगा, वह खोयेगा Show Answer Correct
Answer: (अ) 25. ’हम’ क्या है? (अ) उत्तम पुरुष Show Answer Correct Answer: (अ) 26. किस वाक्य में अनिश्चयवाचक सर्वनाम है? (अ) हम किसी से कुछ नहीं कह सकते। Show Answer Correct Answer: (अ) 27. सर्वनाम के भेद होते हैं? (अ) 3 Show Answer Correct Answer: (द) 28. किस क्रम में निश्चयवाचक सर्वनाम का सही उदाहरण है? (अ) अरे नालायक! तूं इधर क्या कर रहा है। Show Answer Correct Answer: (ब) 29. ’यह’ कौन-सा सर्वनाम है? (अ) पुरुषवाचक Show Answer Correct Answer: (स) 30. उसे क्या पता, जिसे कभी कोई कष्ट न हुआ हो, कौन-सा सर्वनाम है? (अ) सम्बन्धवाचक Show Answer Correct Answer: (अ) सर्वनाम के प्रश्न(Sarvanam ke prshan)31. तू, तुम, आप, हिन्दी में कौनसे पुरुषवाचक सर्वनाम है? (अ) उत्तम पुरुष Show Answer Correct Answer: (स) 32. इनमें से कौन-सा शब्द सर्वनाम नहीं है? (अ) कुछ Show Answer Correct
Answer: (द) 33. संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होने वाले शब्द क्या कहलाते हैं? (अ) कारक Show Answer Correct Answer: (ब) 34. प्रश्नवाचक सर्वनाम का उदाहरण है? (अ) जो Show Answer
Correct Answer: (स) 35. निम्न में से कौन-सा शब्द सर्वनाम नहीं है? (अ) उस Show Answer Correct Answer: (द) 36. ’मैं कुछ पुस्तकें लाया हूँ, इन्हें तुम रख लो।’’ इस वाक्य में रेखांकित सर्वनाम का भेद बताइए? (अ) पुरुषवाचक Show Answer Correct Answer: (ब) 37. ’यह पुस्तक वही है जो मेरे पाठ्यक्रम में है’, वाक्य में ’निश्चयवाचक सर्वनाम’ शब्द है? (अ) वही Show Answer Correct Answer: (अ) 38. ’यह घोङा अच्छा है’ इस वाक्य में ’यह’ क्या है? (अ)
संज्ञा Show Answer Correct Answer: (ब) 39. निम्न में से कौन-सा मध्यम पुरुष (पुरुषवाचक सर्वनाम) का उदाहरण नहीं है? (अ) वह Show Answer Correct Answer: (अ) सर्वनाम के वस्तुनिष्ठ प्रश्न40. ’’मैं अपना काम करता हूँ।’’ वाक्य में सर्वनाम है- (अ) संबंधवाचक Show Answer Correct Answer: (द) 41. वाक्य में जिस शब्द का प्रयोग संज्ञा के स्थान पर होता है, वह है- (अ) विशेषण Show Answer Correct Answer: (स) 42. जिन सर्वनाम शब्दों से प्रश्नों का बोध होता है, वह सर्वनाम है- (अ) पुरुषवाचक Show Answer Correct Answer: (ब) 43. पुरुष वाचक सर्वनाम के भेद है- (अ) उत्तम पुरुष Show Answer Correct Answer: (द) 44. प्रश्नवाचक सर्वनाम का उदाहरण है? (अ) कोई पढ़ रहा है? Show Answer Correct Answer: (स) 45. ’जो’ किस वाक्य में सर्वनाम है- (अ) काम करो जो ठीक से करो Show Answer Correct Answer: (ब) 46. ’आप’ शब्द का प्रयोग जिस सर्वनाम में होता है, वह है- (अ) उत्तम पुरुषवाचक Show Answer Correct Answer: (ब) 47. निश्चयवाचक सर्वनाम का उदाहरण है- (अ) जो करेगा सो भरेगा। Show Answer Correct Answer: (स) 48. पुल्लिंग व स्त्रीलिंग में जिसका रूप नहीं बदलता, वह है- (अ) विशेषण Show Answer Correct Answer: (स) 49. ’कल कौन आएगा?’ वाक्य में सर्वनाम है? (अ) प्रश्नवाचक सर्वनाम Show Answer Correct Answer: (अ) 50. ’वह पवित्र पुस्तक है’ -रेखांकित पद में निहित सर्वनाम है- (अ) अनिश्चयवाचक Show Answer Correct Answer: (ब) 51. निम्नलिखित में मध्यम पुरुष वाचक सर्वनाम है- (अ) हम Show Answer Correct Answer: (ब) 52. अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम में प्रयुक्त होने वाले शब्द है- (अ) मैं, हम Show Answer Correct Answer: (द) 53. सर्वनाम का रूप बदलता है- (अ) लिंग के आधार पर Show Answer Correct Answer: (द) 54. संबंधवाचक सर्वनाम में सम्बन्ध प्रकट होता है- (अ) दो वाक्यों के बीच Show Answer Correct Answer: (अ) 55. सर्वनाम में कौन सा कारक प्रयुक्त नहीं होता? (अ) सम्बोधन Show Answer Correct Answer: (अ) 56. ’वही स्वतः ही जान जाएगा’ में ’वह’ सर्वनाम है? (अ) पुरुषवाचक सर्वनाम Show Answer Correct Answer: (ब) 57. निम्न में से अनिश्चय वाचक सर्वनाम है- (अ) हमारे Show Answer Correct Answer: (स) 58. इनमें से कौनसा सर्वनाम नहीं है? (अ) कुछ Show Answer Correct Answer: (द) 59. ’यह वही लङका है, जिसने स्वर्ण पदक प्राप्त किया था’ - वाक्य में प्रयुक्त सर्वनाम है- (अ) संबंधवाचक Show Answer Correct Answer: (अ) 60. किस वाक्य में मध्यमपुरुष सर्वनाम प्रयुक्त हुआ है? (अ) मैंने अपना काम कर लिया है। Show Answer Correct Answer: (ब) ये भी अच्छे से जानें ⇓⇓ समास क्या होता है ? परीक्षा में आने वाले मुहावरे महत्वपूर्ण विलोम शब्द देखें विराम चिन्ह क्या है ? परीक्षा में आने वाले ही शब्द युग्म ही पढ़ें पर्यायवाची शब्द साहित्य के शानदार वीडियो यहाँ देखें दोस्तो आज की पोस्ट आपको केसे लगी आप पोस्ट को लाइक कर शेयर जरूर करें |