CBSE Class 6 Hindi Grammar विशेषण Pdf free download is part of NCERT Solutions for Class 6 Hindi. Here we have given NCERT Class 6 Hindi Grammar विशेषण. जो शब्द जिस संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताते हैं, वे विशेष्य कहलाते हैं; जैसे—यह रंग-बिरंगी तितली है। नेहा ने सुंदर फ्रॉक पहनी है। पिता जी चार दर्जन केले लाए
हैं। लाल सेब मीठे होते हैं। उपर्युक्त वाक्यों में रेखांकित शब्दों पर यदि आप ध्यान दें तो आपको पता चलेगा कि वे सभी शब्द संज्ञा अथवा सर्वनाम के विषय में बता रहे हैं। ऊपर लिखे वाक्यों में रंग-बिरंगी, सुंदर, चार दर्जन, लाल, मीठे शब्द क्रमशः तितली, फ्रॉक, केले, सेब, शब्दों की विशेषता बता रहे हैं। अतः ये शब्द विशेषण हैं। वे शब्द जो संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताते हैं, विशेषण कहलाते हैं। विशेषण प्रायः विशेष्य से पहले लगाया जाता है, लेकिन कभी-कभी विशेष्य के बाद भी इसका प्रयोग होता है। जो
विशेष्य के पहले लगाए जाते हैं उन्हें विशेष्य-विशेषण तथा जो बाद में लगाए जाते हैं, उन्हें विधेय विशेषण कहते हैं; जैसे-बच्चे शरारती हैं। विशेषण के भेद – विशेषण के मुख्यतः चार भेद होते हैं 1. गुणवाचक विशेषण – जो विशेषण शब्द संज्ञा या सर्वनाम के गुण दोष, रंग-रूप आदि के बारे में बताते हैं, वे गुणवाचक विशेषण कहलाते हैं; जैसे
इन वाक्यों में ‘लाल’ व ‘सुंदर’ शब्द फूल का गुण बता रहे हैं, तो ‘आलसी’ शब्द आयुष का दोष बता रहा है। अतः वे शब्द गुणवाचक विशेषण के अंतर्गत आएँगे। कुछ प्रमुख गुणवाचक विशेषण शब्द हैं – 2. संख्यावाचक
विशेषण – जो विशेषण शब्द संज्ञा या सर्वनाम की संख्या की जानकारी दे, वे संख्यावाचक विशेषण कहलाते हैं; जैसे
(i) निश्चित संख्यावाचक विशेषण – जो विशेषण शब्द निश्चित संख्या का बोध कराते हैं, वे निश्चित संख्यावाचक विशेषण कहलाते हैं; जैसे
इन दोनों वाक्यों में विशेष्य की निश्चित संख्या का बोध हो रहा है; जैसे (ii) अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण – वे संज्ञा शब्द जो विशेष्य की निश्चित संख्या का बोध न कराते हों, वे अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण कहलाते हैं; जैसे-कुछ बच्चे, कम छात्र, कई घोड़े इत्यादि। 3. परिमाणवाचक विशेषण – जो विशेषण शब्द संज्ञा या सर्वनाम की परिमाण अर्थात माप-तोल संबंधी जानकारी दें, वे परिमाणवाचक विशेषण कहलाते हैं; जैसे–चार किलो चीनी। दो लीटर दूध। पाँच मीटर कपड़ा। परिमाणवाचक विशेषण को दो भागों में बाँटा गया है
(i) निश्चित परिमाणवाचक विशेषण – जो विशेषण शब्द निश्चित माप-तोल बताते हैं, वे निश्चित परिमाणवाचक विशेषण कहलाते हैं; जैसे—दो मीटर कपड़ा। एक लीटर
दूध। 4. सार्वनामिक या संकेतवाचक विशेषण – जो सर्वनाम विशेषण के रूप में प्रयुक्त होते हैं, उन्हें सार्वनामिक विशेषण कहते हैं; जैसे—वह लड़की अच्छी है। वह पुस्तक मेरी है। विशेषणों की तुलना – किसी व्यक्ति, वस्तु के गुण-दोष की तुलना अन्य व्यक्ति, वस्तु के साथ करने की अवस्था को विशेषण की तुलना कहते हैं। तुलना की दृष्टि से विशेषण की तीन अवस्थाएँ होती हैं। क. मूलावस्था ख. उत्तरावस्था ग. उत्तमावस्था क. मूलावस्था – किसी व्यक्ति अथवा वस्तु के गुण दोष में जब विशेषणों का प्रयोग किया जाता है, तब वह विशेषण की मूलावस्था कहलाती है। जैसे—वह एक अच्छा व्यक्ति है। बलवान आदमी। बुद्धिमान छात्र, ऊँचा भवन आदि। ख. उत्तरावस्था अथवा तुलनावस्था – इसमें दो व्यक्ति, वस्तु अथवा प्राणियों के गुण-दोष बताते हुए उनकी आपस में तुलना की जाती है; जैसे
ग. उत्तमावस्था – इसमें दो से अधिक व्यक्तियों वस्तुओं की तुलना करके एक को सबसे अच्छा या बुरा बताया जाता है; जैसे-राम सबसे अच्छा लड़का है।
विशेषण शब्दों की रचना हिंदी भाषा में विशेषण शब्दों की रचना संज्ञा, सर्वनाम, क्रिया, अव्यय आदि शब्दों के साथ उपसर्ग, प्रत्यय आदि लगाकर की जाती है। संज्ञा से विशेषण शब्दों की रचना
सर्वनाम से विशेषण शब्दों की रचना
क्रिया से विशेषण शब्दों की रचना
बहुविकल्पी प्रश्न 1. विशेषण कहलाते हैं 2. जो संज्ञा या सर्वनाम के गुण-दोष, रंग-रूप के बारे में बताते हैं, वे कहलाते हैं 3. विशेषण शब्द जिन शब्दों की विशेषता बताते हैं उन्हें कहते हैं 4. विशेषण के भेद होते हैं 5. इनमें गुणवाचक विशेषण शब्द हैं 6. इस कक्षा में चालीस छात्र हैं। रेखांकित शब्द का भेद है 7. इनमें संकेतवाचक विशेषण है 8. इनमें परिमाणवाचक
विशेषण शब्द है 9. सार्वनामिक विशेषण का इनमें दूसरा नाम है 10. इस गिलास में थोड़ा दूध है। रेखांकित का विशेषण भेद बताइए। उत्तर- We hope the given CBSE Class 6 Hindi Grammar विशेषण will help you. If you have any query regarding CBSE Class 6 Hindi Grammar विशेषण, drop a comment below and we will get back to you at the earliest. यह आम मीठा है कौन सा विशेषण है?यह आम मीठा है, वाक्य में मीठा विशेषण है। विशेषण का प्रकार है - गुण वाचक विशेषण। सर्वनाम की विशेषता बताते है। गुणवाचक विशेषण वे विशेषण है जो संज्ञा या सर्वनाम के गुण या दोष बताते है, जैसे काला, गोरा, पतला, मोटा, सुंदर, कुरूप, बुद्धिमान, मूर्ख इत्यादि।
मीठा फल में कौन सा विशेषण है?विधेय विशेषण - जो विशेष्य संज्ञा और सर्वनाम आदि के बाद प्रयुक्त होते हैं। जैसे - ये फल मीठे हैं।
यह आम कच्चा है इसमें आम क्या है A विशेषण B सर्वनाम C .विशेष्य D .सार्वनामिक विशेषण?कच्चा आम के लिए विशेषण है, जो कि एक गुण वाचक विशेषण है। विशेषण सब वे शब्द होते हैं, जो किसी संज्ञा अथवा सर्वनाम शब्द की विशेषता प्रकट करते हैं। संज्ञा शब्द वे शब्द होते हैं, जो किसी व्यक्ति. वस्तु स्थान के संदर्भ में प्रयुक्त किए जाते हैं।
मिठाई का विशेषण शब्द क्या है?मिठाई मीठा
|