उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) जनसंख्या और राजनीति के मामले में देश का सबसे बड़ा राज्य है. उत्तर प्रदेश कई अलग-अलग संस्कृतियों का संगम है. उत्तर प्रदेश का इतिहास तकरीबन 4000 साल पुराना है. पहले इस राज्य पर आर्यों का कब्जा था उनका मुख्य व्यवसाय कृषि था. आर्यो ने कई लड़ाईयां लड़ी और आस पास के इलाकों पर भी कब्जा कर लिया. Show यह राज्य महाभारत के यु्द्ध का केंद्र था. इस क्षेत्र में महाभारत और रामायण समेत कई अन्य पुराणों और महाकाव्यों की रचना हुई. उत्तर प्रदेश (UP) की भौगोलिक स्थिति उत्तर प्रदेश गंगा के मैदान का एक उपजाऊ भूभाग है, यह विशाल राज्य 2,40,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है. उत्तर प्रदेश 23°52'N और 31°28'N अक्षांशों और 77°3′ और 84°39'E देशांतरों के बीच स्थित है. राज्य के उत्तर में हिमालय की तलहटी और दक्षिण में विंध्य पर्वतमाला है. उत्तर प्रदेश राज्य की सीमा नौ राज्यों को स्पर्श करती है- उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, बिहार और दिल्ली. उत्तर प्रदेश में 75 जिले हैं. उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा जिला (Largest district in UP) क्षेत्रफल की दृष्टी से सबसे बड़ा जिला लखीमपुर खीरी है. यह जिला 7,680 स्क्वायर किलोमीटर में बसा हुआ है. उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे राज्य भारतीय पौराणिक कथाओं की दो पवित्र नदियों गंगा और यमुना की माला से घिरा उत्तर प्रदेश पूर्व में बिहार, दक्षिण में मध्य प्रदेश, पश्चिम में राजस्थान, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा और उत्तर में उत्तरांचल और नेपाल स्पर्श करता है. क्षेत्रफल की दृष्टि से यह भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है. यह राज्य फ्रांस के क्षेत्रफल का आधा, पुर्तगाल का तीन गुना, आयरलैंड का चार गुना, स्विट्जरलैंड का सात गुना, बेल्जियम का दस गुना और इंग्लैंड से थोड़ा बड़ा है. उत्तर प्रदेश पर एक नजर
महापुरुषों की भूमि है उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश का गौरवशाली इतिहास रहा है, यहां इन्द्रधनुषी भूमि है जहाँ भारतीय संस्कृति अनादि काल से फलती-फूलती रही है. विभिन्न प्रकार की भौगोलिक भूमि और कई सांस्कृतिक विविधताओं से संपन्नउत्तर प्रदेशराम, कृष्ण,बुद्ध, महावीर,अशोक,हर्ष और अकबर और ऐतिहासिक नायकों की गतिविधि का क्षेत्र रहा है. उत्तर प्रदेश सूरदास, तुलसीदास, कबीर, मीराबाई और रस्खान जैसे लोगों का जन्मभूमि है. भगवान बुद्ध ने दिया था पहली बार उपदेश उत्तर प्रदेश की ही भूमि पर भगवान बु्द्ध ने पहली बार बौद्ध धर्म का प्रचार किया. जिस समय भगवान बुद्ध ने अपना पहला उपदेश सारनाथ के धमेक स्तूप में दिया, उस समय उत्तर प्रदेश मगध शासन के अधीन था. मगध साम्राज्य के शासन के दौरान, बौद्ध और जैन धर्म विकसित हुआ. यह प्रशासनिक और आर्थिक उन्नति का काल था. बाद में इस भूमि की सत्ता पर नंद वंश और मौर्य वंश के हाथों में रही. उत्तर प्रदेश मुगल शासन के दौरान और विशेष रूप से सम्राट अकबर के शासन के दौरान समृद्धि के चरम पर पहुंच गया. समय के साथ,उत्तर प्रदेश में मुगल शासन का पतन और अंग्रेजों का आगमन हुआ. अवध के तीसरे नवाब के शासनकाल के दौरान ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी प्रदेश में दाखिल हुई. इसमें कोई संदेह नहीं है कि उत्तर प्रदेश का इतिहास ब्रिटिश शासन के दौरान और बाद में देश के इतिहास के साथ-साथ चलता रहा है, लेकिन यह भी सर्वविदित है कि राष्ट्रीय स्वतंत्रता आंदोलन में राज्य के लोगों का योगदान महत्वपूर्ण रहा है. इस राज्य ने भगवान श्रीराम से लेकर अंग्रेजों तक का शासन देखा है. यह भी पढ़ें Explained: एयर इंडिया और सरकार के बीच हुई डील के क्या हैं मायने, क्या लौटेंगे 'महाराजा' के शाही दिन? Adjournment Motion: क्या होता है संसद में स्थगन प्रस्ताव और ध्यानाकर्षण प्रस्ताव, जानें अंतरउत् उत्तर प्रदेश का 75 वां जिला कौन सा है?उत्तर प्रदेश के ज़िलों के आधिकारिक जालघर : आगरा
उत्तर प्रदेश का पहला जिला कौन सा है?उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा जिला (Largest district in UP)
क्षेत्रफल की दृष्टी से सबसे बड़ा जिला लखीमपुर खीरी है. यह जिला 7,680 स्क्वायर किलोमीटर में बसा हुआ है.
यूपी में सबसे अच्छा जिला कौन सा है?लखीमपुर खीरी जिला – Lakhimpur Kheri district
लखीमपुर खीरी जिला लखनऊ डिवीजन का एक हिस्सा है, जिसका कुल क्षेत्रफल 7,680 वर्ग किलोमीटर है। लखीमपुर स्वच्छता के मामले में भारत का दूसरा सबसे कम रैंकिंग वाला शहर है। 2011 की जनगणना के आंकड़ों के अनुसार जिले की कुल जनसंख्या 4,021,243 है।
सबसे छोटा जिला यूपी में कौन सा है?उत्तर प्रदेश के सबसे छोटे जिले (UP ka sabse chota jila) की सूची में सबसे ऊपर हापुड़ जिले का नाम आता है, क्षेत्रफल के हिसाब से उत्तर प्रदेश में मौजूद सभी 75 जिलों में से हापुड़ जिला सबसे छोटा है। उत्तर प्रदेश का यह हापुर जिला कुल 660 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है।
|