16 अगस्त को कौन सा देश स्वतंत्रता दिवस मनाता है? - 16 agast ko kaun sa desh svatantrata divas manaata hai?

  • Hindi News
  • Local
  • Himachal
  • Shimla
  • Independence Day On 16 August: On This Day, The Country's First Democratic Government And The First Praja Mandal Was Formed

शिमला2 महीने पहले

  • कॉपी लिंक
  • वीडियो

16 अगस्त को कौन सा देश स्वतंत्रता दिवस मनाता है? - 16 agast ko kaun sa desh svatantrata divas manaata hai?

ठियोग में गठित देश का पहला प्रजामंडल। (फाइल फोटो)

पूरा देश 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस (INDEPENDENCE DAY) मना चुका है, लेकिन हमारे देश में ही शिमला से 33 किलोमीटर दूर ठियोग कस्बे में स्वाधीनता दिवस हर साल 16 अगस्त को मनाया जाता है। इसके पीछे का इतिहास गौरवमयी है।

भारत बेशक वर्ष 1947 में आजाद हुआ लेकिन ठियोग में देश के पहले प्रजामंडल का गठन 1946 में ही हो गया था। उस समय 360 रियासतों, राजाओं, राणाओं, नवाब और निजाम के शासन वाला बाकी देश अंग्रेजों से मुक्ति के लिए लड़ रहा था।

सूरतराम प्रकाश बने पहले प्रजामंडल के प्रधानमंत्री

ठियोग रियासत की जनता के दबाव में यहां के राजा कर्मचंद ने गद्दी छोड़कर 16 अगस्त 1947 को ही अपने अधिकार प्रजामंडल को सौंप दिए। प्रजामंडल का प्रधानमंत्री सूरत राम प्रकाश को चुना गया। उनके साथ 16 अगस्त को ही गृहमंत्री बुद्धिराम वर्मा, शिक्षा मंत्री सीताराम वर्मा समेत अन्य आठ अन्य ने मंत्री पद की शपथ ली।

भारत में सबसे पहले मिलने का गौरव ठियोग को

ठियोग प्रजामंडल की स्टेट को "भारत संघ' में मिलाने का प्रथम गौरव प्राप्त है। इसके बाद देश की सभी रियासतें एक-एक कर भारत संघ में मिलाई गई।

पिछले 75 बरसों से ठियोग के "पोटेटो ग्राउंड' में 16 अगस्त को आजादी दिवस मनाया जाता है। इसे स्थानीय लोग रिहाली और जलसा के रूप मनाते आए हैं। 15 और 16 अगस्त को चलने वाले दो दिवसीय जलसा में सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा खेलकूद मुकाबले भी कराए जाते हैं।

कोरोना के कारण दो साल बाद आयोजन

लोकल लेवल पर होने वाले इन आयोजनों में क्षेत्र के हजारों लोग भाग लेते हैं। इस बार इसे लेकर उत्साह और भी ज्यादा देखने को मिला। दरअसल 2020 और 2021 में कोरोना महामारी की वजह से प्रोग्राम नहीं हो पाया। ऐसे में दो साल बाद स्वाधीनता दिवस पूरे हर्षोल्लास से मनाया गया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को जिलास्तरीय जसला मेले को राज्यस्तरीय करने का ऐलान किया। इस अवसर पर प्रजामंडल के सभी स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया गया।

क्या बोले देश के पहले प्रजामंडल के PM के बेटे

प्रजामंडल के पहले प्रधानमंत्री सूरत राम प्रकाश के बेटे और रिटायर्ड शास्त्री जय प्रकाश बताते हैं कि देश में पहला प्रजामंडल ठियोग में बना। देश बेशक 1947 में आजाद हो गया मगर ठियोग से पहले कहीं भी न प्रजामंडल बना और न मिनिस्ट्री का गठन हुआ। ठियोग में प्रधानमंत्री समेत आठ मंत्रियों ने 16 अगस्त 1947 को पद और गोपनीयता की शपथ ली। प्रजामंडल का गठन तो 1946 में ही कर दिया गया था।

16 अगस्त को कौन सा देश आजाद हुआ था?

भारत बेशक वर्ष 1947 में आजाद हुआ लेकिन ठियोग में देश के पहले प्रजामंडल का गठन 1946 में ही हो गया था। उस समय 360 रियासतों, राजाओं, राणाओं, नवाब और निजाम के शासन वाला बाकी देश अंग्रेजों से मुक्ति के लिए लड़ रहा था

भारत के अलावा कौन सा देश है जो 15 अगस्त को ही अपनी स्वतंत्रता दिवस मनाता है?

Independence Day 2022 भारत में 15 अगस्त को हर वर्ष आजादी का जश्न मनाया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत के साथ साथ दक्षिण कोरिया उत्तर कोरिया कांगो बहरीन और लिकटेंस्टीन देश भी 15 अगस्त को ही अपनी स्वतंत्रता का जश्न मनाते हैं।

ऐसा कौन सा देश है जहां स्वतंत्रता दिवस नहीं मनाया जाता है?

थाईलैंड थाईलैंड ने कभी भी स्वतंत्रता दिवस नहीं मनाया, क्योंकि उसे कभी भी किसी विदेशी शासक से अपनी स्वतंत्रता के लिए संघर्ष नहीं करना पड़ा।

पाकिस्तान का स्वतंत्रता दिवस कब होता है?

75 साल पहले एक साथ दो देश आजाद हुए. 14-15 अगस्त 1947 की आधी रात को दो राष्ट्रों, भारत और पाकिस्तान का जन्म हुआ. दोनों देश आधी रात को अस्तित्व में आए लेकिन पाकिस्तान अपना स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के बजाय एक दिन पहले यानी 14 अगस्त को मनाता है. भारत 15 अगस्त को आजादी का उत्सव मनाता है.