आपको बारिश का मौसम कैसा लगता है उसके बारे में चार पाँच वाक्यों में लिखिए? - aapako baarish ka mausam kaisa lagata hai usake baare mein chaar paanch vaakyon mein likhie?

बारिश किसानों के जीवन और कृषि अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। किसान बारिश का इंतजार करते हैं क्योंकि अच्छी फसल के लिए बारिश का होना बहुत जरूरी होता है। देश के कई भागों के किसान वर्षा के जल पर निर्भर रहते हैं। बारिश का मौसम केवल कृषि ही नहीं इंसानों के साथ-साथ जानवरों के लिए भी महत्वपूर्ण है। गर्मी के मौसम में बड़े-बड़े जंगलों में नदी एवं तालाब का पानी सुख जाता है जिससे वहां निवास करने वाले जीवों को सुखा झेलना पड़ता है। बारिश का मौसम नदियों, तालाबों व नहरों को फिर से भर देता है जो अगली गर्मी तक जीवन जीने के लिए काफी होता है।

Rainy Season Essay in Hindi

दोस्तों आज मैं 10 लाइन्स के सेट से आपको वर्षा ऋतू और हम सभी के जीवन में बारिश के महत्व से अवगत कराऊंगा।

Barish ka Mausam par 10 Vakya – Set 1

1) हिन्द महासागर और अरब सागर से भारत की ओर आने वाली हवाएं मानसून लेकर आती है जो भारी बारिश कराती हैं।

2) मानसून जून से सितंबर तक भारत में रहती है, जो वर्षा ऋतु कहलाती है।

3) भारत में बारिश का मौसम ग्रीष्म ऋतु के बाद आता है।

4) किसानों को बड़ी बेसब्री से बारिश के मौसम का इंतेजार रहता है।

5) किसानों के खेतों में फसल उगाने के लिए बारिश का महत्वपूर्ण योगदान होता है।

6) गर्मी से सूखे खेतों और वनस्पतियों के लिए बारिश का मौसम नया जीवन लेकर आता है।

7) नदी, तालाब, कुएं आदि बरसात के मौसम में दोबारा भर जाते हैं।

8) गर्मी में तापमान बढ़ जाता है और बारिश का महीना इस गर्मी से राहत देता है।

9) बरसात के मौसम में सबसे अधिक बारिश जुलाई और अगस्त महीने में होती है।

10) बारिश का मौसम धरती पर रहने वाले सभी जीवों के लिए वरदान होता है।

Barish ka Mausam par 10 Vakya – Set 2

1) भारत में वर्षा ऋतु दक्षिण-पश्चिम तट पर मानसूनी हवाओं के आगमन से शुरू होती है।

2) कहते हैं कि जल ही जीवन है अतः पृथ्वी के लिए वर्षा का होना अत्यंत आवश्यक है।

3) व्यक्ति की जरूरतों जैसे कृषि, बिजली, पेड़-पौधे आदि सबके लिए वर्षा ऋतु महत्वपूर्ण है।

4) बरसात के मौसम में वातावरण ठंडा और हरा-भरा हो जाता है।

5) कभी कभी अधिक बारिश होने के कारण फसलों को नुकसान भी होता है।

6) आवश्यकता से अधिक बारिश हो जाने पर नदियों का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ आते हैं।

7) बरसात के समय में नमी हो जाती है जिससे वायरस व बैक्टीरिया कई रोग फैला सकते हैं।

8) धरती पर जीवन के लिए और जल की आपूर्ति के लिए बारिश के मौसम का महत्वपूर्ण योगदान है।

9) बारिश के मौसम में वायु की गुणवत्ता बढ़ जाती है क्योंकि बारिश से वायु के अशुद्ध कण बह जाते हैं।

10) 15 अगस्त, रक्षा बंधन और कृष्णा जन्माष्टमी आदि त्योहार बारिश के मौसम में होते हैं।


वर्षा का हमारे जीवन में बड़ा ही गहरा महत्व है। वर्षा हमें जीवन और कृषि तो देती ही है साथ में हमें उन्नति के लिए बिजली की आवश्यकता है और बांधों का जलस्तर नियंत्रित रखने के लिए बारिश होना आवश्यक है, ताकि हम बिना अवरोध के बिजली उत्पादन कर सकें। बारिश हमारी पृथ्वी के तापमान को नियंत्रित रखती है और भीषण गर्मी से बचाती है। पृथ्वी पर जीवन को हमेशा बरकरार रखने के लिए बारिश बहुत आवश्यक है।

Related Information:

Rainy Day Essay in Hindi

10 Lines on Rainy Day in Hindi

बरसात के दिन आपको कैसे लगते है तीन चार वाक्यों में लिखिए?

Barish ka Din par 10 Vakya - Set 1 1) जिस दिन बारिश होती है उसे 'रेनी डे' (Rainy Day) या बरसात का दिन कहते हैं। 2) गर्मी और उमस भरे दिन बारिश हो जाने पर वातावरण ठंडा हो जाता है। 3) बारिश से चारों तरफ हरियाली दिखने लगती है। 4) बारिश के दिन सभी जीव खुश हो जाते हैं

बरसात के मौसम में क्या होता है class 5?

1) भारत में वर्षा ऋतु दक्षिण-पश्चिम तट पर मानसूनी हवाओं के आगमन से शुरू होती है। 2) कहते हैं कि जल ही जीवन है अतः पृथ्वी के लिए वर्षा का होना अत्यंत आवश्यक है। 3) व्यक्ति की जरूरतों जैसे कृषि, बिजली, पेड़-पौधे आदि सबके लिए वर्षा ऋतु महत्वपूर्ण है। 4) बरसात के मौसम में वातावरण ठंडा और हरा-भरा हो जाता है।

मेरा प्रिय मौसम विषय पर 8 10 वाक्यों में अनुच्छेद लिखिए?

ये भारत के चार ऋतुओं में से मेरी सबसे प्रिय ऋतु है। यह गर्मी के मौसम के बाद आती है, जो साल की सबसे गर्म ऋतु होती है। भयंकर गर्मी, गर्म हवाएँ (लू), और तमाम तरह की चमड़े की दिक्कतों की वजह से मैं गर्मी के मौसम में काफी परेशान हो जाता हूँ। हालाँकि, सभी परेशानियाँ वर्षा ऋतु के आने के साथ ही दूर हो जाती है।

3 आपको कौन सा मौसम सबसे अच्छा लगता है उसके बारे में पाँच वाक्य लिखिए?

Solution. हमें वर्षा का मौसम सबसे अच्छा लगता है चारों ओर हरियाली हो जाती है। वर्षा में भीगना भी अच्छा लगता है।