अपघटक किसे कहते हैं ये वन एवं जीवों की वृद्धि में किस प्रकार सहायक हैं - apaghatak kise kahate hain ye van evan jeevon kee vrddhi mein kis prakaar sahaayak hain

आप जंगलो में या सघन आम लीची के बगीचों में ढेर सारी सुखी पत्तियाँ जमीन पर परत के रूप में देख सकते है | इन पर छोटे-छोटे जीव देखे जा सकते है जो इन पत्तियों, घास फुस को सड़ाकर ह्यूमस बनाने में सहायक होते है | कुछ जीव इतने छोटे होते है जिन्हे हम लेंस या माइक्रोस्कोप की सहायता से देखे जा सकते है | ऐसे जीव को सूक्ष्मजीव कहते है |
ये सूक्ष्मजीव अपघटक कहलाते है | सुखी पत्तियों के निचे ह्यूमस की परत देखि जा सकती है | मरे हुए जीव-जंतु भी अपघटित होकर ह्यूमस में परिवर्तित होते है जो अंततः पौधों के पोषण में सहायक होते है जिससे खाद्य श्रृंखला भी पूरी होती है, साथ ही पोषण का चक्र भी पूरा होते है | 

Upvote(0)   Downvote   Comment   View(3191)

अपघटक किसे कहते हैं इसका क्या महत्व है?

यह अपघटकों से बना होता है जोकि मुख्यतः कवक एवं बैक्टीरिया के रूप में परपोषित जीव होते हैं। ये मृत कार्बनिक सामग्री या अपरदों के खंडन द्वारा अपेक्षित ऊर्जा एवं पोषण प्राप्त करते हैं। इन्हें मृतपोषी या पूर्तिजीवी (मृत: अपघटन ) के नाम से भी जाना जाता है।

अपघटक किसे कहते हैं यह 1 में क्या कार्य करते हैं?

Solution : अपघटक - वे जीव जो मृत कार्बनिक पदार्थ मे अपना पोषण प्राप्त करते हैं उन्हें अपघटक कहा जाता है उदाहरण- जीवाणु एवं कवक।

अपघटक क्या होता है?

अपघटक सूक्ष्म जीव होते हैं जो कि सभी मृत जीवों (वनस्पतियों और जन्तुओं) को उनके पार्थिव अवयवों में तोड़ देते हैं। अपघटन की प्रक्रिया मृत्यु के बाद शुरू हो जाती है जिसे सामान्य तौर पर सड़ने के तौर पर देखा जाता है।

अपघटक हमारे लिए कैसे सहायक है?

अपघटकों का मुख्य कार्य मृत पदार्थ को ह्यूमस में परिवर्तित करना है और वन में वृद्धि करते पादपों को पोषक तत्व उपलब्ध कराना है। इस प्रकार अपघटक मिट्टी में आवश्यक पोषक संतुलन को बनाए रखने में मदद करते हैं।