अप्रैल ( April ) का महीना मेष राशि के प्रभाव में होता है। यह राशि 21 मार्च से प्रारम्भ होती है, और सात दिन तक पूर्व राशि के साथ इसकी संधि चलती है। Show
तत्पश्चात 27 मार्च के बाद 19 अप्रैल तक इसका पूर्ण प्रभाव रहता है। फिर अगले सात दिन तक आगामी राशि के साथ संधि काल आरम्भ होने के कारण इसके प्रभाव में निरंतर कमी आने लगती है। आगामी राशि शुक्र गृह के प्रभाव वाली होती है। 21 मार्च से 19 अप्रैल के मध्य जन्मे व्यक्ति में दृण इच्छाशक्ति, संकल्प और अपना लक्ष्य पूरा करने की अकूत इच्छा होती है। यह जन्मजात योद्धा होते है और बड़ी बड़ी योजनाओ अथवा व्यवसाय को कुशलता पूर्वक सचालन करने की क्षमता होती है। अपना कार्य स्वछंदता पूर्वक करते है, और हर कदम पर निर्णय अपनी मर्जी या योजना के अनुसार करते है। दुसरो द्वारा उनके कार्य में हस्तक्षेप करने पर अपना कार्य उन्हें सौप कर अलग हो जाते है। यदि यह स्वयं पर विश्वास रखे तो इनके लिए ऐसा कोई भी लक्ष्य या कार्य असंभव नहीं जिसमे सफल न हो सके। परन्तु प्रायः यह देखा गया है, कि सफलता मिलते ही आप झूठी प्रशंसा करने वाले चापलूसों में घिर जाते है और हठधर्मिता की अति जो आपके पतन का कारण बनता है। इन्ही करने से आप अपने पैरो पर स्वयं कुल्हाड़ी मार बैठते है और सबकुछ गवा देते है। आप अत्यधिक ऊर्जावान होने से किसी भी आपकी रूचि के कार्य को संपन्न करने हेतु नयी नयी मौलिक योजनाये बनाते है। हर कार्य अपनी बनाई योजना के अनुसार ही करते है जब तक कोई कठोर सच्चाई और तर्क के साथ अपना पक्ष न रखे। आप स्वाभाव से आवेगी और काम में जल्दबाज होते है। हर बात की तह तक जाने की सनकी होने की हद तक आदत होती है। खुले दिल के तथा हर बात कह देने साथ व्यव्हार कुशल न होना आपके लिये अनचाहे दुश्मन खड़े कर देता है। आप अपनी महत्वकांशा को जीवन में पूर्ण करते हुये उच्च पद और संपत्ति प्राप्त करते है। आप अपना लक्ष्य प्राप्त करने के लिये कुछ भी कर सकते है। मालिक नाते आप कार्यकर्ताओ के प्रति नृशंस और अत्याचारी हो सकते है, जिसका परिणाम प्रायः मृत्यु होता है। प्रयास करे तो अच्छी भावना वाले मालिक भी बन सकते है, किन्तु कठोर, अनुशासन प्रिय और कठोर कार्य लेने वाले होंगे। मालिक के रूप में सही पूर्वानुमान निकलने का गुण के साथ प्रबल इच्छा होती है की आपको मुखिया के रूप में सम्मान मिले। इन जातको पर मंगल के प्रभाव के साथ साथ सूर्य का उच्च भाव भी प्रभाव डालता है। इससे मंगल गृह की उग्रता, ऊर्जा और निडरता व्यक्ति के स्वाभाव और भाग्य में और भी मुखरित हो जाती है। युद्ध और कर्म का प्रतिक मंगल अप्रैल में जन्मे जातको के स्वाभाव को लड़ाकू बना देता है। बाधाओं को चीरते हुये, खतरों का सामना करते हुये अपना मार्ग बनाते है। यह अपने जीवन और कार्यो में विभिन्न बदलावों का डटकर सामना करते है।
April born personality | अप्रैल में जन्मे व्यक्ति का स्वभावइस माह में जन्मे लोगो का स्वाभाव मूलतः ओजस्वी, दबंग, साहसी होने के साथ साथ एक असामान्य शक्ति भी होती है। इनका स्वाभाव परम्पराओ और अनुशासन के लिये विद्रोही होता है। प्रतिकूल परिस्थितियों का भी डट कर सामना करने में समर्थ होते है। आपको आवेश पर नियंत्रण करना सीखना चाहिये क्योकि आवेश में आप उचित अनुचित सोचे बिना विवाद में कूद पड़ते है। आवेश में निष्ठुर हो जाते है, और तत्काल निर्णय लेते समय भविष्य की परवाह नहीं करते है। आप दूरदर्शी है, परन्तु आवेश में बह जाते है। जन्मजात नेता, संगठनकर्ता, व्यावहारिक, उद्यमी, महत्वकांशी होते हुये सदा उन्नति के मार्ग पर अग्रसर रहते है। सदैव नए विचारो एवं कार्यो में सबसे आगे रहते है। 1,10, 19, 28 bornइस माह में जन्मे जातक के कारक गृह सूर्य और मंगल तथा मूलांक 1 (mulank 1 ) है। अपनी योजनाये और महत्वकांक्षाओ को पूरा करने हेतु यह एक महत्वपूर्ण योग है, जो आपको सफलता दिलाएगा। आपके शक्तिशाली होने के गुण का परिचय आयु के प्राम्भिक काल में ही मिल जायेगा। आप अपनी योजनाओ के लेकर मौलिक एवं रचनात्मक होने के साथ साथ योजना को पूर्ण करने हेतु संकल्प और निडरता से कार्य करेंगे। निश्चित ही आप महत्वकांशी है, और सबसे ऊपर उठकर परिवार और सम्बन्धियों में मुखिया की भूमिका निभाएंगे। किसी भी प्रकार के अंकुश नापसंद करते है, और अपनी मनमानी करते है, जिसके फलस्वरूप जीवन संघर्ष में अनेक शत्रु बना बैठेंगे। यदि आप के सहकर्मी या अधीन कर्मचारी आपके कहे अनुसार कार्य करते है तब आप उनके प्रति अत्यधिक उदार होते हो किन्तु यदि वह आपका विरोध करे या लाभ उठाने का प्रयास करे तो अत्यधिक कठोर हो जाते हो। आप अधिकांश समय घर से बहार खेलकूद में बिताना पसंद करते है। बन्दूक रखते समय सावधानी रखे क्योकि आग, दुर्घटना, विस्फोट अथवा मोटर दुर्घटना से खतरा बना रहेगा। 2,11, 20, 29 bornइन तिथियों को अप्रैल में जन्मे जातको का मूलांक 2 ( mulank 2 ) और कर्क गृह मंगल, चंद्र और नेप्चून है। यह ग्रहो का समन्वय आपके चरित्र को विरोधाभास पूर्ण बनाता है। आपका प्रभावशाली व्यक्तित्व, दृण इच्छाशक्ति और संकल्प होगा किन्तु कल्पनाओ या भावनाओ में बहने की प्रवत्ति होगी। आपके विचार मौलिक और परम्पराओ पर कुठाराघात करने वाले होंगे। रचनात्मक और शोधपूर्ण कार्यो की दृष्टि से देखे तो आपकी कल्पनाशक्ति का गुण विशेष रूप से उपयोगी होगा। आप हर कार्य बड़े उत्साह से करते है, किन्तु जितना अपनी बातो को तूल देंगे उससे आपको हानि ही होगी। व्यवसाय में भी समय समय पर परिवर्तन लाते रहेंगे और किसी क्षेत्र विशेष से बंधे नहीं रहेंगे। अच्छा पद मिलने पर भी आप संतुष्ट नहीं होते है। 3, 12, 21, 30 bornमुख्य कारक गृह गुरु और मंगल तथा मूलांक 3 ( mulank 3 ) होगा। यह गृह योग अति महत्वकांशी और तानाशाही व्यव्हार के साथ सभी अधिकारी पदों पर सफल तथा विचारो से स्पस्ट बनाता है। नियम और कानून का पालन आप अत्यंत कठोरता से करेंगे। यदि नियमो का पालन करते हुये आपको अपने हितो अथवा सम्बन्धो बलिदान भी देना पड़े तो आप नहीं हिचकिचाएंगे। संगठन, व्यवस्था और नियंत्रण सँभालने की आपमें अच्छी योग्यता होगी। आपके प्रबल घनिष्ट मित्र होंगे वैसे ही शत्रु भी होंगे। आपको खुद पर बंधन अथवा अंकुश स्वीकार्य नहीं है, साथ ही असाधारण रूप से स्वतंत्र व्यव्हार करते है। आश्चर्यजनक रूप से दुर्घटनाओं और खतरों से बच निकलेंगे जिसमे अन्य लोग आप जैसे भाग्यशाली नहीं होंगे। आपका बचना एक चमत्कार सदृश ही होगा। आप एक ऊर्जावान प्रगतिशील व्यक्ति है, जिसके मन में सदैव दुसरो की भलाई की भावना रहती है। आप समाज में सम्माननीय व्यक्ति होंगे, जिनका उच्च पदस्थ व्यक्तियों में सम्मान होगा। वहीं निचले वर्ग के प्रति विशाल दयालु हृदय के कारण उनके बीच सम्मानीय होंगे। साहित्य, शिक्षा और गंभीर अध्ययन से आपको विशेष लगाव होगा। परिस्थितियों से निपटने के लिये आपके पास सदैव मौलिक हल होंगे। 4, 13, 22, 31 bornयुरेनस, सूर्य और मंगल कारक गृह के साथ मूलांक 4( mulank 4 ) है। इस शक्तिशाली और विरोधाभासी विचित्र गुण का जीवनभर सामना करना पड़ेगा। आप अपने जीवन में कई बार सफलता और असफलता के दौर से गुजरेंगे। आपके जीवन में अप्रत्याशित घटनाओ की अधिकता के कारण परिस्थितियों के अधीन रहेंगे जिसमे आपका भाग्य निर्णायक भूमिका निभाएगा। जब तक आपको अपने लायक लक्ष्य न मिल जाये जिसमे आप जी जान से अपनी शक्ति लगा सके। तब तक आप अपने भविष्य और योजनाओ को लेकर बैचेन रहेंगे तथा उनमे बदलाव भी करते रहेंगे। सच्चे मित्र बनाने में आप कठिनाई का सामना करेंगे और जब मित्र बनेंगे वह विचित्र प्रकृति के होंगे। आपके गुप्त शत्रु होंगे जिनसे आपको सावधान रहना होगा और उनके खड़े किये गये अवरोधो का डट कर सामना करना होगा। भौतिक जीवन में कभी भी आप चैन से नहीं बैठेंगे। विचार काफी मौलिक और प्रचलित परम्पराओ से हटकर होंगे। धर्म और दर्शन को देखने एवं समझने के लिये आपकी अपनी सोच होगी। मूलतः आपका स्वाभाव एक खोजकर्ता का होगा, मशीनों विशेषकर विधुत से सम्बंधित जैसे कि रेडियो, टेलीविज़न इत्यादि। साझेदारों से विवाद, टकराव और मुकदमेबाजी की सम्भावना है। आप किसी की सलाह आसानी से नहीं मानते, क्योकि हर बात के लिए आपका एक अलग नजरिया है। तर्क में विरोधी विचार प्रकट करते समय व्यवहारिकता के विपरीत आप अपना रोष प्रकट करेंगे। आपका बुरा आशय न होने पर भी कभी कभी रूखे और मुफट व्यव्हार से लोगो को ठेस लगेगी। लोग आपको अक्सर गलत समझेंगे परन्तु आप उनकी परवाह नहीं करेंगे। अध्यनशील होते हुए आपकी अच्छे साहित्य में रूचि होगी। अपने हर कार्य में अपनी तीक्ष्ण बुद्धि और जीवट होने का परिचय देंगे। 5, 14, 23 bornमूलांक 5 ( mulank 5 ) के साथ कारक गृह बुध और मंगल है। यह योग अत्यंत शुभ अथवा अशुभ हो सकता है। शुभ या अशुभ होना इस बात पर निर्भर है कि आप अपनी इच्छाशक्ति और स्वाभाव किस प्रकार विकसित करते है। चतुर, बुद्धिमान होने के साथ ही बहुमुखी प्रतिभा के धनि भी है परन्तु यह गुण तभी विकसित होंगे जब आपको सही निर्देशन मिले। आपके द्वारा अपनी उच्च आकांशाओ पर नियंत्रण पा लेने पर आपके लिये कुछ भी असंभव नहीं है। सोचने, बोलने और काम हड़बड़ाहट में करेंगे एवं अच्छी तर्क शक्ति और विषयो के अनुरूप ढलने का गुण आपको कुशल दलीले पेश करने वाला बनता है। आप आंख मूंदकर परम्पराओ और रूढ़ियों को मानने वाले नहीं है, और सदैव नये विचारो की ओर आकृष्ट रहते है। इतिहास के गहन अध्यन के साथ पढ़ने में गहरी रूचि रहेगी। इतिहास की तिथियों और तथ्यों को याद रखने की अद्भुत क्षमता होगी। आपको कुशल वाणी और कला का वरदान प्राप्त है जिससे आप किसी को भी आसानी से प्रभावित कर लेते है। कठिन परिश्रम के लिये इच्छाशक्ति विकसित कर लेने पर आप उच्च पद भी पा सकते है। यदि आपमें बुराइयाँ विकसित हो जाये तो बुरे साथियो के साथ सामाजिक अपव्यय, मधपान, जुआ आदि बुरी चेस्टाओ के साथ लंपट व्यक्ति की तरह जीवन यापन करेंगे। 6, 15, 24 bornमूलांक 6 ( mulank 6 ) के साथ आपके कारक गृह शुक्र और मंगल का योग है। यह शुभ योग आपको मंगल की शक्ति और उत्साह के साथ शुक्र का मिलनसार और उदार स्वाभाव प्रदान करता है। स्वाभाव से आप स्नेहलु, प्रदर्शनकारी, सुहृदय और कामी होने के साथ विपरीत लिंगियो की ओर आपका भारी आकर्षण रहेगा। समाज में लोकप्रिय होंगे और जहा जायेंगे अपने मित्र बना लेंगे। आप स्वाभाव से बहोत उदार और दुसरो की सहायता के लिये सदैव तत्पर होंगे। आप चित्रकारी, संगीत, मूर्तिकला, काव्य या साहित्य जैसी कलाओ में सफल होंगे। आपको नाटक अथवा ओपेरा में रूचि होगी अवं इनसे सम्बंधित व्यापार में यश कमाएंगे। आपको यात्राओं का बहोत शौक होगा। विभिन्न स्थानों ( देशो ) की यात्राएं करना एवं रीती – रिवाजो और परम्पराओ में रूचि लेंगे। 7, 16, 25 bornआपके करक गृह नेप्चून, चंद्र और मंगल के साथ मूलांक 7 ( mulank 7 ) है। यह युति आपको जटिल स्वाभाव के साथ असामान्य जीवन देता है। आप रहस्यवादी, गुप्त संगठनो के प्रति तथा गुप्त विधाओं और अतिभौतिक विषयो के अध्ययन के प्रति भी आकर्षित रहेंगे। हमेशा ही आप उनकी खोज पर जाने को तैयार रहेंगे। संगीत से आप बहोत प्यार करेंगे और संभवतया कोई वाद्ययंत्र भी बजाना जानते हो। धर्म और समाज के बारे में आपके मन में अत्यंत गहरी भावनाये और विचार रहेंगे। आपके विचारो को नहीं समझने वाले आपको पागल या सनकी समझेंगे, लेकिन इसके बावजूद भी आप अपने कार्य में लगे रहेंगे। आपमें जन्म स्थान से दूर जाकर दूसरे देशो की यात्रा एवं दर्शन की तीव्र इच्छा रहेगी। यही से आपके स्वाभाव में अस्थिरता और स्थान परिवर्तन का गुण उत्पन्न होता है। नेप्चून भावनाओ को तेज करता है, लेकिन व्यवहारिकता प्रदान नहीं करता है, अतः नियमित परंपरागत जीवन अपनाना आपके लिये कठिन है। 8, 17, 26 bornउपरोक्त तारीखों पर जन्मे जातको का मूलांक 8 ( mulank 8 ) होता है। 8 एवं 17 अप्रैल को जन्मे व्यक्तियों के करक गृह शनि और मंगल है। लेकिन 26 को जन्मे शुक्र की राशि वृष के प्रभाव में आ जाने से भाग्यफल बहोत भिन्न होता है। शनि और मंगल का योग बहोत शुभ योग नहीं है, अतः 8 व 17 को पैदा होने पर आपको अपने सभी कार्यो में सोच विचार कर सतर्कता बरतनी चाहिये। जीवन के प्रथम भाग में आकांक्षाओ की पूर्ति में भारी कठिनाइयाँ और बाधाये अनुभव करेंगे। घर और परिवार की जिम्मेदारियां आपको आगे बढ़ने से रोकेंगी तथा यह भी संभव है कि उनके भरण पोषण का उत्तरदायित्व आप पर ही हो। आप अत्यधिक महत्वकांशी है अतः परिस्थियों से जूझते समय कई बार झुंझलाहट महसूस करेंगे। परन्तु आपकी दृंढ़ता और संकल्प की शक्ति के कारण आप कार्य पूरा करके ही दम लेंगे। आप आत्मकेंद्रित प्रवत्ति के होंगे तथा लोगो पर आसानी से विश्वास नहीं करते है। अजनबियों से सदा सावधान और संदेहशील होने के साथ साथ बातो को गुप्त रखने की प्रवत्ति होगी। आप संग्रहकर्ता होने के साथ ऐसी वस्तुओ को भी संगृहीत करेंगे जिनका उपयोग आप कभी नहीं करते। 8 अथवा 17 को जन्मे जातक प्रसिद्ध डॉक्टर, कुशल शल्य चिकित्सक, वैज्ञानिक, रसायनशास्त्री अथवा संगठनकर्ता होते है। 26 को जन्म होने पर शुक्र का प्रभाव स्वाभाव को काफी नरम बना देता है। विरोध होने पर अपने विचारो के लिये अंत तक लड़ेंगे। लेकिन लड़ाई ख़त्म होने पर अत्यंत क्षमाशील बन जायेंगे और गुस्से में कहे गए शब्दों पर पश्चाताप करेंगे। आपमें धैर्य का आभाव होने के कारण जरा सा भी भड़काने पर आप आप से बहार हो जायेंगे। ऐसी प्रकार आपका अनेक विवादों और मुकदमो में फसने की सम्भावना है, जिसमे वकीलों से परेशानी और निराशा के बाद आप अपनी लड़ाई स्वयं लड़ेंगे। आप संगीत, चित्रकला और साज सज्जा के काफी शौक़ीन होंगे। आपके मुख्य दोष विचारो तथा कार्यो का अपव्यय, हर काम को बड़े पैमाने पर करने की इच्छा, बहोत अधिक जिद्दी होने की प्रवत्ति, कब झुकना चाहिए का ज्ञान में कमी, बल से बेहतर बुद्धि को न जानना है। आपका काम के लिये अड़ियल स्वाभाव सदा आपके पक्ष में एक बड़ी संपत्ति होगा। लेकिन बहुत कम व्यक्ति आपको ऐसे मिलेंगे जो आपके साथ कार्य कर पाए। दुसरो से सहायता प्राप्त करने की जगह आप स्वयं उठकर मेहनत करने में विश्वास रखते है। अतः कोई भी बाधा आपको सफल होने और सम्पत्तिवान होने से नहीं रोक सकती है। 9, 18, 27 bornआपका मूलांक 9 ( mulank 9 ) होने के साथ साथ कारक गृह युद्ध देवता मंगल है। 27 को जन्मे व्यक्ति अगली राशि वृष के स्वामी गृह शुक्र के प्रभाव में भी आते है। आप अपने विचारो और कार्यो में अत्यंत स्वतंत्र होते है, जिससे आप पर अंकुश लगाने अथवा रोक टोक करने से आप असहज हो जाते है। आप स्पष्टवादी होने के साथ साथ अपनी बात और विचार निर्भीक रूप से बोलते है, बिना परवाह के की लोग क्या सोचेंगे। आप मंगल के प्रभाव के कारण शीध्र आवेश में आने वाले, झगड़ालू और क्षणिक आवेश में आकर विवाद या झगडे में उलझने वाले होंगे। हर प्रकार के खेलकूद से आपको गहरा लगाव होगा और हर अवसर पर दुस्साहस प्रकट करने का प्रयास करेंगे। खतरों से निडर, सभी लड़ाई के अवसरों पर योद्धा की तरह सच्चे और जोखिम उठाने को हमेशा तैयार रहते है। आपकी विशेषताएं एक कुशल योद्धा अथवा सैनिक जैसी है, जो अवसर आने पर तुरंत ही युद्ध में सामना करने के लिए तैयार हो जाते है। आप दूसरे व्यक्ति के सामने बिना लड़े आसानी से घुटने नहीं टेकेंगे। उन कार्यो में सबसे सफल रहेंगे जहा आदेश देकर कार्य करना हो। कभी-कभी कुछ अवसरों पर आप मधपान भी कर सकते है, परन्तु यह मधपान के आदि होने की अपेक्षा सामाजिक संपर्क के लिये अधिक होगा। April born health | अप्रैल में जन्मे व्यक्ति का स्वास्थइस माह में पैदा होने वाला शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति हो जो कभी भी दुर्घटना, मार – पीट में चोट, घाव अथवा सर में चोट से घायल न हुआ हो। मंगल जातक को प्रबल प्रभावी और शानदार स्वास्थ का स्वामी बनता है। आपके स्वास्थ के लिए अत्यधिक कार्य करना घातक भी हो सकता है, क्योकि आपके स्वास्थ की अधिकतम परेशानिया अधिक परिश्रम से ही होती है। प्रतिकूल परिस्थितियों और अनुपयुक्त समय पर भी कार्य में लगे रहने से बार बार निराशा का सामना करना पड़ता है। फलस्वरूप चिड़चिड़ाहट और बेसब्री से दिमाग की कमजोरी अथवा स्नायुविकार पैदा हो सकते है, जो बाद में पेट या गैस की बीमारी का रूप ले लेते है। आप बेपरवाह है, अतः आपको शांत और संयमित रहने का प्रयास करना चाहिये। हरारत और सूजन की प्रवत्ति से बचे के लिये नित्य सुबह खुली हवा में व्यायाम करना चाहिए और साथ ही शराब अथवा अन्य प्रकार के द्रव्यों के सेवन से परहेज चाहिये। शरीर के अन्य भागो की अपेक्षा गर्दन के ऊपर के अंगो जैसे कि दांत, सर में खून का दबाव, सर में दर्द, मिर्गी की सम्भावना अधिक रहेगी। पेट, गुर्दे और जिगर की बीमारिया होने की संभावना अधिक रहती है। पित्ताशय सम्बंधित परेशानियों का भी शिकार हो सकते है, साथ ही एक या अधिक बार सर्जरी होना भी निश्चित है। 28, 19, 10, 1 April born healthआप जीवन शक्ति से भरपूर सुगठित काया के स्वामी है, यद्पि अधिक परिश्रम से स्वयं को चोटिल कर सकते है। आपको सबसे अधिक खतरा उच्च रक्तचाप, दिल की बीमारी अथवा लकवे से होगा। आपके लिए यही सलाह है कि सदैव सादा भोजन करे साथ ही शराब और उत्तेजना पैदा करने वाले पदार्थो से बचे। 29, 20, 11, 2 April born healthआपका शरीर गठीला होगा, किन्तु आगे बढ़ने और ज्यादा उत्साह में शरीर को थका लेने की प्रवत्ति होगी। आप बुखार, रक्तदोष, आंतो की बीमारी और फोड़े फुंसी का शिकार हो सकते है। अनेक बार शल्य चिकित्सा भी होने का अनुमान है। दांत , मसूड़े, नाक, कान आदि की बीमारी से सावधानी रखे। आप कई बार दुर्घटनाओं के शिकार होंगे अथवा शत्रुओ द्वारा जीवन आघात पहुंचने की आशंका है। बहुत संभव है की आपकी मृत्यु बहोत उग्र अथवा हत्या के रूप में हो। 30, 12, 21, 3 April born healthआप का सुघटित स्वस्थ शरीर होगा और हर प्रकार के घर के बहार खेले जाने वाले खेलो को पसंद करेंगे। घर के बहार रहते हुये जानवरो से दुर्घटना का खतरे से सावधानी रखे। कभी – कभी बहार दावतों में उल्टा सीधा खाने पर गंभीर अपच की शिकायत हो सकती है। अधेड़ आयु में मोटापे और दिल की बीमारी की शिकायत हो सकती है। 13, 4, 22, 31 April born healthआपका स्वास्थ विचित्र और असामान्य रहेगा। कभी आप जमकर कार्य करेंगे और कभी लाख प्रयास के बाद भी मन नहीं लगेगा। ऐसी विचित्र बीमारियों का शिकार होंगे, जिनका निदान अत्यंत मुश्किल होगा। आपके लिये प्राकर्तिक जीवन और सदा भोजन ही सर्वाधिक उपयुक्त है। 14, 5, 23 April born healthअत्यंत तीक्ष्ण बुद्धि और अत्यधिक विचार करने के कारण आपकी स्नायु प्रणाली अत्यंत संवेदनशील रहेगी। जीवन में स्वस्थ को लेकर स्थिरता न आने का संदेह है। कभी कभी चेहरे या आँखों में तनाव महसूस करेंगे जो इस बात की चेतावनी होगी कि आप अपनी मानसिक शक्ति का हद से अधिक उपयोग कर रहे है। पाचन अंगो और आंतो से सम्बंधित व्याधि का भी खतरा है। 15, 24, 6 April born healthआपका शरीर सुगठित एवं बीमारी से दूर होगा। बीमार होने पर आप शीघ्र ही स्वस्थ हो जायेंगे। लेकिन नाक, कान, गले की कमजोरी तथा गंभीर सरदर्द और चेहरे से सम्बंधित बीमारियों से पीड़ित होने की सम्भावना है। 16, 7, 25 April born healthआप वातावरण से काफी प्रभावित रहते है इसलिए आपकी शारीरिक दशा में तेजी से परिवर्तन हो सकते है। सर्दी-जुकाम, नजला, बुखार, एन्फ्लूएंजा और मलेरिआ से अक्सर पीड़ित हो सकते है। असामान्य कार्य का बोझ पड़ते ही आप बीमार पड़ सकते है। 17, 8, 26 April born healthस्वास्थ के मामले में आपके अनुभव विचित्र होंगे, जैसे कि बीमारी का गलत निदान अथवा गलत दवाइयों का प्रयोग। आपको विशेष रूप से मादक द्रव्यों, शराब तथा नशीली दवाओं से बचना चाहिए। भोजन को ग्रहण करने से पूर्व अच्छे से जांच कर खाये और भोजन करने के नियम को ठीक रखे अन्यथा भोजन विष, फोड़े फुन्सी, त्वचा की बीमारिया, बदहजमी या रक्त विकार हो सकते है। एक से अधिक बार शल्यचिकित्सा होने की सम्भावना है, विशेष रूप से जबड़े, दांत और सर की हड्डियों की। छोटी आयु में आपका टॉन्सिल का ऑपरेशन हो सकता है। नाक, कान, गला या फेफड़े की शिकायत भी हो सकती है। 18, 9, 27 April born healthदुर्घटनाओं, चोट, घाव, आग, विस्फोट, आग्नेयास्त्र और शल्य चिकित्सा के खतरों के बिना आपका जीवन एक कल्पना है। आँख, चेहरे के विभिन्न भागो और सर के ऊपरी भाग में चोट खाने की सम्भावना अधिक रहेगी। घर से बहार रहना ज्यादा पसंद करेंगे। आप पशुओ को पसंद करेंगे परन्तु उनसे चोट लगने के बारे में भी सावधान रहे। आप एक सुगठित और सुन्दर शरीर के साथ उच्च जीवट शक्ति के स्वामी होंगे। किसी भी बीमारी से शीघ्र स्वस्थ हो जायेंगे। आपको बीमार होने से अधिक खतरा दुर्घटनाओं से रहेगा। हथियारों के प्रयोग, आग, विस्फोटक पदार्थो या सड़क दुर्घटनाओं से सदा सावधान रहे। आप उच्च रक्तचाप, ह्रदय रोग और पक्षाघात के भी शिकार हो सकते है। April born wealth | अप्रैल में जन्मे व्यक्ति का धन पैसा संपत्तिजातक जो इस माह में जन्म लेते है, उनमे धन कमाने की अच्छी योग्यता के साथ लम्बे चौड़े खर्चे करने वाला भी पाया गया है। जहा तक किसी कार्य में लोगो के प्रबंधन की बात आती है आप अत्यधिक व्यावहारिक हो जाते हो। किसी भी बड़ी आर्थिक योजना को सफलता पूर्वक निर्देशित कर सकते है बशर्ते आप आवेग पर नियंत्रण रखे। ठाट बाट के प्रदर्शन और अपने खर्चीले स्वाभाव के कारण भाग्य में उतार चढ़ाव, धनहानि और दुःख पाते है। आप धन संपत्ति अर्जन करने के लिए दृण संकल्पित है, जिसके लिये आप को भाग्य के सहारे बैठने की जगह बुद्धिमानी से विनियोग, उधोग व्यापार जिससे अधिक लाभ होगा। जहा तक संभव हो मुकदमेबाजी और विवादों से बचे क्योंकि ऐसे मामलो में भाग्य आपका साथ नहीं देगा। 10, 1, 28, 19 April born wealthआर्थिक मामलो में हड़बड़ी और सामर्थ्य से अधिक बड़ा कार्य लेने पर हानि की सम्भावना अतः सोच समझ कर ही निर्णय करे। आपके आकर्षक व्यक्तित्व के कारण दुसरो विशेषकर विपरीत सेक्स के व्यक्तियो को शीघ्र प्रभावित कर अपना कार्य निकलवा लेंगे। आप सार्वजानिक जीवन में कंपनी प्रमोटर, उपदेशक, वक्ता, संगठनकर्ता के रूप में सफल होंगे। आपमें प्रचुर मात्रा में धन कमाने की योग्यता है, परन्तु इस कार्य में अनेक शत्रु बना बैठेंगे। 11, 2, 29, 20 April born wealthआर्थिक मामलो में आप की सलाह ली जाएगी और आप प्रभावी होंगे। साझेदारी में साझेदार का सहयोग रहेगा तो आप उसमे भी सफल होंगे। लेखक अथवा कलाकार के रूप में भी आप यश कमा सकते है। संक्षिप्त में कहे तो आप कुछ भी करे आप के दबंग स्वाभाव की छाप हर जगह होगी। आधिकारिक पदों पर आप दबंग, कुशल और आत्मनिर्भर होंगे। राजनैतिक जीवन या सैनिक संगठन में रूचि रखने पर आप उनके नेता के रूप में उभर कर आएंगे। आपके भाषण और लेख जोश से भरपूर रहेंगे जिससे आप बड़ी संख्या में लोगो को अपना अनुयाई बना लेंगे। उद्योग या व्यापार में भी आपका लक्ष्य नेतृत्व करने का होगा। 12, 3, 30, 21 April born wealthआपको जिम्मेदार अथवा महत्वपूर्ण सरकारी पद प्राप्त होंगे। विशेषकर सेना और नौसेना में जाने पर तेजी से उन्नति और सम्मान मिलेगा। यह भी सम्भावना है कि आप अपने व्यवसाय के साथ नगरपालिका या सरकार में कोई पद भी संभाले। अपनी सबके साथ न्याय करने की अतिरेक भावना और संतुलित निर्णय की विशेषता आपको एक उच्च न्यायधीश बनने में महत्वपूर्ण हो सकती है। आर्थिक दृष्टि से आप हमेशा भाग्यशाली रहेंगे और पर्याप्त संपत्ति अर्जित करेंगे। सट्टेबाजी, किसी भी संस्था में पूंजी विनिवेश, उद्योग अथवा व्यापार खड़ा करने में सावधानी रखे। 22, 13, 4, 31 April born wealthआप दुसरो के साथ मिलकर कार्य करने में उतना सफल नहीं होंगे जितना की अपने निजी विचारो पर अमल करने से। आर्थिक मामलो में सतर्कता के कारण आप कंजूस कहलायेंगे। भविष्य के लिए आप सदैव चिंतित रहते है। इसलिए बुढ़ापे के लिए अच्छा धन संग्रह कर लेंगे। अगर आप व्यापार करेंगे तो शीघ्र ही अवकाश ले लेंगे। 23, 14, 5 April born wealthआर्थिक मामलो में आप स्वयं के भाग्य निर्माता होंगे जिसका तात्पर्य है, कि सफलता में आने वाली बाधाओं से आपको स्वयं निबटना होगा। यदि आप उच्च धरातल वाले होंगे तो आपके लक्ष्य के लिए कोई धन आभाव आड़े नहीं आएगा। अन्यथा निम्न धरातल पर होने के कारण मादक द्रव्यों, शराब और व्यसनों में अवसर गवा देंगे। 24, 6, 15 April born wealthआपका हाथ धन व्यय करने के मामले में काफी खुला होगा। भोग विलास के साधनो पर आप आय से अधिक खर्च करोगे और घर तथा पड़ोस में इसका प्रदर्शन करोगे। अपवाद रूप से आप मित्रो और धन के विषय में भाग्यशाली रहेंगे बस आपको अपने उदार स्वाभाव और गरीबी को आमंत्रित करने के विषय में सावधान रहना चाहिए। जीवन में प्रारंभिक वर्षो में धन को लेकर अत्यधिक भाग्यशाली रहेंगे, लेकिन यदि अपव्यय पर अंकुश एवं भविष्य के लिए जमा पूंजी की योजना ना बनाई तो अंतिम समय से पहले ही स्वयं को निर्धन बना लेंगे। 25, 7, 16 April born wealthऐसा रोजगार जो किसी कला में या आपकी शोधपरक कल्पनाशील योग्यताओ की अभिव्यक्ति करे उसमे आप अत्यधिक सफल हो सकते है। अपने व्यापार में आप अनेक परिवर्तन करेंगे क्योकि साधारण नियमित जीवन आपकी प्रकृति के अनुकूल नहीं है। परोपकारी संस्थाओ में आपकी रूचि हो सकती है, यदि ऐसी ही किसी राष्ट्रीय अथवा राजनितिक संस्था से सम्बद्ध होकर अच्छी सफलता मिल सकती है। आर्थिक प्रबंधन आपके लिए मुश्किल ही रहेगा तथा धन के मामले में सदा अनिश्चितता और उतारचढ़ाव रहने की सम्भावना है। कभी कभी आप अपने खोजी विचारो से अचानक बड़ी धनराशि प्राप्त करते है। सट्टेबाजी और जुए से सावधान रहे। 26, 17, 8 April born wealthनए उद्योग शुरू करने और उसे बड़े पैमाने पर विस्तार करने के लिये आपके पास अद्भुत विचार और योजनाये है। आपकी सबसे बड़ी कठिनाई ऐसे लोगो का साथ पाने की होगी जो आपकी योजनाओ को समझ सके। आप अपने कार्य को बड़े पैमाने पर विस्तारित कर सकते है।अध्यव्यवसाय, इच्छाशक्ति और संकल्प से अंत में आप इसमें सफल हो ही जायेंगे। अधेड़ आयु तक रुपये पैसो के मामले में आप भाग्यशाली नहीं है, परन्तु एक बार भाग्योदय होने पर पिछली भरपाई भी हो जाएगी। भूमि के विकास, अचल संपत्ति, मकान आदि से अच्छा लाभ अर्जित करेंगे। शुक्र से सम्बंधित सभी वस्तुओ का व्यापार जैसे कि इत्र का निर्माण, फल फूल की खेती लाभकारी होगी। 27, 18, 9 April born wealthसभी प्रकार के उधोगो, व्यापार, संगठन अथवा दुसरो की सेवा / सुरक्षा से धन कमाने की आपमें भारी योग्यता होगी। आप जो भी कार्य करे कठिनाइयाँ आने पर उनसे निकलने का मार्ग निकल ही लेंगे। आप अत्यंत आत्मनिर्भर और संकल्पवान होने के साथ निडर और साहसी भी है। आपको अपने जिद्दी होने पर नियंत्रण करना होगा अन्यथा आपके बनते काम बिगड़ सकते है। आप हर कार्य को बड़े स्तर पर करना चाहते है, और जीवन को गंभीरता से लेने की जगह खेल समझते है। ऐसा व्यव्हार होने का कारण आपके भाग्य का आपके साथ होना भी है। April born marriage partnership relation | अप्रैल में जन्मे व्यक्ति का विवाह साझेदारी सम्बन्धइस माह में जन्मे लोग प्रेम सम्बन्धो में भारी यातना भोगते है। विपरीत सेक्स की भावनाओ को शायद ही समझ पाते है। अतः सम्बन्धो में बड़ी गलतिया कर बैठते है। इस माह जन्मे स्त्री या पुरुष दोनों प्रेम से अधिक काम करने या विजय प्राप्त करने में आनंद पाते है। आपका घरेलु जीवन तभी सुखी होता है, जब आपका जीवनसाथी आपकी सभी बातो का बिना विरोध के अनुसरण करने वाला हो। सबसे मधुर संबंध स्वयं की राशि मेष ( 21 मार्च से 19 अप्रैल ), सिंह ( 21 जुलाई से 20 अगस्त ), धनु ( 21 नवंबर से 20 दिसंबर ), संधि काल के सात दिन, 21 सितम्बर से 21 नवंबर तक जन्म लेने वाले व्यक्तियों से रहेंगे। 21 अक्टूबर से 21 – 28 नवंबर तक मंगल का प्रभाव रहता है, अतः 21 मार्च से 19 -27 अप्रैल तक मंगल के प्रभाव में जन्मे लोगो के साथ लगाव रहेगा। 19, 10, 1, 28 April born relationआप प्यार के बिना रह लेंगे जब तक आपकी महत्वाकांक्षा के अनुकूल प्रेमी न मिले। संभव है, कि आपको के लिए तरसते रहना पड़े। बच्चो को लेकर अथवा पारिवारिक कार्यो को लेकर घर में विवाद बना रहेगा।आप साझेदारी में व्यापार करने की जगह अकेले ही करे तो अधिक सफल होंगे। आपके सबसे महत्वपूर्ण अंक ‘ एक ‘ तथा ‘ नौ ‘ है इसलिए अपनी योजनाये इन्ही मूलांक वाली तिथियों पर पूर्ण करे। जीवन में सभी महत्वपूर्ण कार्य या घटनाये भी इन्ही मूलांक वाले वर्षो में होगी। ‘ चार ‘ और ‘ आठ ‘ मूलांक वाले व्यक्ति भी आपके जीवन में बार बार आएंगे परन्तु आप उनसे दुरी बना कर रखे। यह आप चेतावनी की तरह समझे क्योकि ‘एक ‘, ‘चार ‘, ‘आठ ‘, और ‘नौ ‘ मूलांक वाले व्यक्तियों के प्रति आप गहरा खीचाव महसूस करेंगे। प्रभाव बढ़ाने और भाग्य को प्रबल बनाने के लिये सूर्य ( सुनहरी, पीला, नारंगी, भूरा ) और मंगल ( गहरे लाल से गुलाबी तक ) के रंग धारण करे। आपके भाग्य रत्न पुखराज, एम्बर, हीरा, लाल, तामड़ा है। 20, 11, 2, 29 April born relationआप किसी एक ढर्रे पर ही चलना पसंद नहीं करते और अंकुश तथा रूढ़िवादी परम्पराओ से विद्रोह करते है। आप यदि अपनी भावनाओ को नियंत्रण में नहीं करते तो पारिवारिक जीवन में उठा पटक होने की सम्भावना है। विवाह को परंपरागत तरीके से निभाना आपको सीखना होगा अन्यथा वैवाहिक सुख की कामना करना आपके लिये व्यर्थ होगा। आपके महत्वपूर्ण अंक ‘दो ‘, ‘सात ‘ और ‘नौ ‘ है। इन्ही पर अपनी योजनाए शुरू करे सभी जीवन की महत्वपूर्ण घटनाये इन्ही मूलांकों पर ही होगी। ‘दो’ और ‘सात ‘ मूलांक वाले व्यक्तियों से आप विशेष रूप से आकर्षित होंगे। भाग्य चमकाने एवं प्रभाव क्षेत्र बढ़ाने के लिये चंद्र ( क्रीम, हरा, सफ़ेद ), नेप्चून (स्लेटी ) और मंगल ( गहरे लाल से गुलाबी ) रंगो के कपड़ो का प्रयोग करे। भाग्यरत्न हरा जेड, चंद्रकांत मणि, लहसुनिया, ओपल, मोती, लाल, तामड़ा और सभी प्रकार के लाल नग। 29 को जन्मे जातको के लिये आगामी वृष राशि ( राशि स्वामी शुक्र ) का प्रभाव शुरू जायेगा जो को कम करेगा। यह व्यक्ति अधिक आकर्षक अवं जोश से भरपूर होंगे परन्तु इसी के साथ विपरीत सेक्स से विवाद और उलझने भी बढ़ेंगी। 21, 12, 3, 30 April born relationघर में आप ही सर्वेसर्वा होकर निर्णय लें अन्यथा परेशानी और कलह का कारण होगा। महत्वपूर्ण अंक ‘तीन ‘ , ‘छह ‘ और ‘नौ ‘ है, लेकिन ‘ छह ‘ अंक महत्वपूर्ण होने के साथ काफी दिक्कते भी ला सकता है अतः सतर्क रहे। महत्वपूर्ण वर्ष और घटनाये इन्ही मूलांकों से सम्बंधित होंगी साथ ही इन्ही मूलांकों के व्यक्तियों को अपने प्रिय और निकट व्यक्तियों में पाएंगे। 30 को जन्मे जातक अगली वृष राशि के प्रभाव में रहेंगे, जिसका स्वामी शुक्र है, जिससे जातक अधिक दयालु, स्नेहशील और उदार होंगे। 31, 13, 22, 4 April born relationसबसे महत्वपूर्ण अंक ‘चार ‘, ‘एक ‘ और ‘नौ ‘ है, साथ ही ‘आठ ‘ का अंक भी आपके जीवन में काफी आएगा। आपके जीवन में सबसे महत्वपूर्ण वर्ष, दिन एवं व्यक्ति ‘चार ‘ और ‘आठ ‘ मूलांकों वाले होंगे। इन्ही मूलांकों वाले व्यक्तियों से आप गहरा लगाव महसूस करेंगे। अपना प्रभाव बढ़ाने के लिये युरेनस ( सिलेटी ), सूर्य ( सुनहरा पीला, नारंगी, भूरा ) तथा मंगल ( गहरे लाल से गुलाबी तक ) के रंगो के वस्त्र धारण करे या इन रंगो को प्रयोग में लाये। लेकिन 22 को जन्म होने पर लाल के बजाय नीले रंगो को प्रयोग में लाये। आपके भाग्य रत्न नीलम तथा नीले नग , पुखराज, पीला हीरा और अम्बर है। 22 को जन्मे जातको को अवश्य ही फिरोजा और नीलम धारण करना चाहिये। 5, 23, 14 April born relationदुसरो से अत्यधिक प्यार और श्रद्धा पायेंगे, किन्तु आप स्वयं में निरपेक्ष रहेंगे और प्रेम से दुरी बना कर रखेंगे। आपके एक से अधिक विवाह होने और घरेलु उठापटक में उलझने की सम्भावना है। आप प्रभावशाली व्यक्ति होंगे किन्तु मुँह पर स्पष्ट जवाब देने के कारण अपने शत्रु बना लेंगे। आपके लिए महत्वपूर्ण अंक ‘पांच ‘ और ‘नौ ‘ है। इन्ही मूलांकों वाली तिथियों पर अपने महत्वपूर्ण कार्य करने का प्रयास करे। जीवन में महत्वपूर्ण वर्ष भी ‘पांच ‘ और ‘नौ ‘ मूलांकों वाले होंगे। किसी भी माह की 5, 14 या 23 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति आपके निकट होंगे। अपना प्रभाव बढ़ाने के लिये आपको यथा संभव हलके रंगो के कपडे उपयोग में लेना चाहिये जिनमे लाल – गुलाबी रंगो की भी झलक हो। आपका भाग्य रत्न हीरा, लाल और सभी सफ़ेद या चमकीले नग है। 6, 15, 24 April born relationबहुत सम्भावना है कि आपका विवाह छोटी आयु में ही हो जाये परन्तु तर्क की अपेक्षा भावनाओ में बहने के कारण यह विवाह सुखद नहीं होगा। प्रथम विवाह के विच्छेद होने के बाद दूसरे विवाह से आपको शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। महत्वपूर्ण अंक ‘ छह’ , ‘तीन ‘ और ‘नौ ‘ है। इन्ही मूलांक वाली तिथियों को अपनी योजनाए पूरी करने का प्रयास करे। सबसे घटनापूर्ण वर्ष ‘छह ‘ और ‘नौ ‘ है। इन्ही मूलांक वाली तिथियों को अपनी योजनाये पूरी करने का प्रयास कीजिये। सबसे घटनापूर्ण वर्ष ‘छह ‘ और ‘ नौ ‘ मूलांक वाले ही रहेंगे। ‘तीन ‘ , ‘ छह ‘ और ‘नौ ‘ मूलांक तिथियों को जन्मे जातक आपके प्रिय होंगे। अपना प्रभाव बढ़ाने के लिए शुक्र ( नीला ) और मंगल (लाल ) के रंगो के वस्त्रो का उपयोग करे। 16, 7, 25 April born relationआपके संपर्क में आने वाले अनेक व्यक्तियों के प्रति आपकी गहरी अरुचि हो सकती है। आपको अपने स्वाभाव के इस पक्ष को नियंत्रित करने का प्रयास करना होगा नही तो बात बहोत बिगड़ सकती है। विपरीत सेक्स को लेकर आपकी प्रवत्ति भ्रम और सपनो में जीने वाले जैसी होगी जिससे अंत में निराशा ही प्राप्त होगी अतः ध्यान रखे। आपके सबसे महत्वपूर्ण अंक ‘सात ‘ और ‘दो ‘ है। इन्ही मूलांक वाली तिथियों को अपनी योजनाए या कार्यक्रम पुरे कीजिये। आपके सबसे घटनापूर्ण वर्ष भी इन्ही मूलांकों वाले होंगे। इन्ही मूलांकों वाली तिथियों को जन्मे व्यक्तियों के प्रति आप गहरा लगाव महसूस करेंगे। आपके सबसे भाग्यवर्धक रंग नेप्चून ( कबूतरी रंग ), चंद्र ( हरा, क्रीम, सफ़ेद ), और मंगल (लाल ) है। 8, 26, 17 April born relationव्यापार और विवाह के साझेदारों के साथ प्रारम्भ में आप अधिक भाग्यशाली नहीं है। आपको विरोध और अप्रसन्नता का सामना करना पड़ेगा। विवाह और साझेदारियां परिपक्व आयु में करने पर शुभ फल देंगी। ‘चार ‘ और ‘आठ ‘ के अंक आपके जीवन में काफी महत्वपूर्ण रहेंगे। 26 को पैदा होने पर शुक्र के अंक ‘6 ‘ और सूर्य के अंक ‘1 ‘ का अधिक से अधिक उपयोग करे। आपके जीवन के सबसे महत्वपूर्ण वर्ष ‘चार’ और ‘आठ ‘ मूलांकों वाले होंगे तथा इन्ही मूलांकों वाली और ‘1 ‘ तथा ‘छह ‘ मूलांकों वाली तिथियो को जन्मे व्यक्तियों के प्रति आप गहरा लगाव महसूस करेंगे। अपना प्रभाव बढ़ाने के लिये जहा तक संभव हो सूर्य के रंगो ( सुनहरा, पीला, नारंगी, भूरा ) का और बाद में शुक्र ( नीला ) एवं मंगल (लाल ) का प्रयोग करे। भाग्यरत्न हीरा, पुखराज, एम्बर, लाल, तामड़ा, लाल नग, नीलम और पन्ना धारण करे। 27, 9, 18 April born relationआप के व्यक्तित्व में एक प्रबल निजी चुम्बकीय आकर्षण होगा, विशेषकर विपरीत सेक्स के व्यक्ति आपको बहोत पसंद करेंगे। उपरोक्त कारण से निश्चित ही आपके प्रेम प्रसंग औसत से अधिक ही होंगे। यदि आप अपने जीवन में ऐसा जीवन साथी पा जाते है, जो आपकी वीरता और सद्गुणों के आगे आपके दोषो को नजरअंदाज कर सके तो आपका वैवाहिक जीवन बहोत ही खुशहाल होगा। आपके जीवन में सबसे महत्वपूर्ण अंक ‘नौ ‘ और ‘एक ‘ है। जीवन में सबसे महत्वपूर्ण घटनाओ वाले वर्ष ‘नौ ‘ मूलांक वाले ही होंगे। साथ ही ‘एक ‘ और ‘नौ ‘ मूलांक की तिथियों में जन्मे जातक आपके अतिप्रिय होंगे। प्रभावशाली होने के लिये मंगल (लाल ) और सूर्य ( पीला , सुनहरा, भूरा, नारंगी ) रैंक से सम्बंधित वस्त्र पहने। आपके भाग्यरत्न लाल, तामड़ा, लाल नग, हीरा, पुखराज और अम्बर है, परन्तु 27 को जन्मे लोग फ़िरोज़ा और नीले नग भी धारण कर सकते है। फैशन, सौंदर्य समस्या एवं उसका निदान, लग्न, वर्षफल, राशियों अथवा भविष्यफल से सम्बंधित वीडियो हिंदी में देखने के लिए आप Hindirashifal यूट्यूब चैनल पर जाये और सब्सक्राइब करे। अब आप हिन्दी राशिफ़ल को Spotify Podcast पर भी सुन सकते है। सुनने के लिये hindirashifal पर क्लिक करे और अपना मनचाही राशि चुने। अप्रैल में जन्मे लोगों की राशि क्या होती है?अप्रैल ( April ) का महीना मेष राशि के प्रभाव में होता है। यह राशि 21 मार्च से प्रारम्भ होती है, और सात दिन तक पूर्व राशि के साथ इसकी संधि चलती है।
April में जन्म लेने वाले कैसे होते हैं?ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन जातकों का जन्म अप्रैल में होता है उनमें काफी जुनून देखने को मिलता है. उनमें यह जुनून नकारात्मक और सकारात्मक दोनों तरह का होता है. जिन लोगों का जन्म अप्रैल में होता है वह लोग एडवरटाइजिंग, स्पोर्ट्स, मीडिया और राजनीति में सफल माने जाते हैं इसके अलावा हर व्यक्ति उनके साथ रहना पसंद करता है.
कौन से महीने के बच्चे भाग्यशाली होते हैं?जुलाई और अगस्त :- महीना में जो व्यक्ति के जन्म होता है बहुत सरल स्वभाव के होते हैं और भाग्यशाली भी होते हैं । यह लोग अपने माता पिता के सेवा करने में तनिक भी विलंब नहीं करता है । इस महीने के जन्मे लोग दयालु होते हैं और दूसरे की सहायता करते हैं । ऐसे लोग दूसरे की दुख को समझने में समर्थ है।
4 अप्रैल को जन्मे लोग कैसे होते हैं?दिनांक 4 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं।
|