भारत की सबसे सुंदर पक्षी कौन सी है? - bhaarat kee sabase sundar pakshee kaun see hai?

भारत में अलग अलग प्रजातियों के पक्षी मिलते है इनमे से ज्यादातर पक्षी भारत के मूल निवासी है एवं कुछ विशेष मौसम में आते है! आइए जानते है भारत मे पाए जाने वाले शीर्ष के 20 सबसे सुंदर पक्षी और उनके बारे मे कुछ रोचक जानकारी!

दूधराज - Asian Paradise Flycatcher 

भारत की सबसे सुंदर पक्षी कौन सी है? - bhaarat kee sabase sundar pakshee kaun see hai?

दूधराज और एशियाई पैराडाइज फ्लाईकैचर एक अद्भुत एवम् प्रभावशाली मध्यम आकार का पक्षी है जो पूरे भारत में पाया जाता है। दूधराज की एक लंबी और प्रभावशाली पूंछ होती है और यह मध्य प्रदेश का राजकीय पक्षी है.

भारत की सबसे सुंदर पक्षी कौन सी है? - bhaarat kee sabase sundar pakshee kaun see hai?

नवरंग एक बहुत ही रंगीन एवं शर्मीली पक्षी है जो की भारतीय उपमहाद्वीप का मूल निवासी है. यह प्रायः जंगल मे छिपे हुए होते है और अपने विशिष्ट आवाज़ जो सुबह और शाम को सुना जा सकता है के लिए जाने जाते है.

छोटा राम चिरैया - Oriental Dwarf Kingfisher

भारत की सबसे सुंदर पक्षी कौन सी है? - bhaarat kee sabase sundar pakshee kaun see hai?

छोटा किलकिला और राम चिरैया के नाम से जाने वाला यह सुंदर पक्षी अधिकांश भारतीय उपमहाद्वीप में स्थाई रूप से पाया जाता है, यह एक छोटा, लाल और पीला किंगफिशर है जिसे मराठी मे तिबोटी खंड्या कहते है!

लाल सिर वाला ट्रोगन पक्षी - Red Headed Trogon

लाल सिर वाला ट्रोगन पक्षी प्रायः भारतीय उपमहाद्वीप में अधिकांश जगहो पर पाया जाता है, हिमालयी तलहटी के घने जंगलों से ले कर उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय क्षेत्रों के मिश्रित बांस के जंगलों तक, पूर्वोत्तर भारत में काफी आम है.

हिमालयी मोनाल - Himalayan Monal

हिमालयी मोनल तीतर परिवार का एक अति सुंदर पक्षी है जो भारत में हिमालय के पहाड़ो मे 8 से 15 हजार फिट की ऊँचाई पर पाया जाता है, यह उत्तराखंड तथा हिमाचल प्रदेश का राज्य पक्षी भी है!

आग पूछ सूर्य पक्षी - Fire Tailed Sunbird

आग पूछ सूर्य पक्षी को शक्कर खोरा या फूलसुंघनी भी कहते है. यह पक्षी मुख्यतः भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तरी हिस्सों में पाया जाता है और इसके प्राकृतिक आवास हिमालय के समशीतोष्ण जंगल है!

नीलगिरी फ्लाईकैचर - Nilgiri Flycatcher

नीलगिरी फ्लाईकैचर दक्षिणी भारत की पहाड़ियों में बहुत ही सीमित छेत्र मे पाई जाती है एवं वेर्डीतेर फ्लाईकैचर के समान दिखती है! यह छोटा और कुछ हद तक लंबी पूंछ वाली फ्लाईकैचर बहुत ही आकर्षक होता है जिसके पूंछ और पंख नीले होते है!

भारतीय मोर - Indian Peafowl

भारत की सबसे सुंदर पक्षी कौन सी है? - bhaarat kee sabase sundar pakshee kaun see hai?

भारतीय मोर एक बड़ा और चमकदार रंगीन पक्षी है जो की भारत की राष्ट्रीय पक्षी भी है और जो अपने खूबसूरत पंखों की लिए जाना जाता है! यह कार्तिक भगवान का वाहन है और संस्कृत में मयूर के रूप में जाना जाता है!

सारस पक्षी भारतीय उपमहाद्वीप के कुछ हिस्सों में ही अब पाया जाता है, यह विश्व का सबसे विशाल उड़ने वाला पक्षी भी है जो की मुख्यतः गंगा के मैदानी भागों और भारत के उत्तरी और उत्तर पूर्वी क्षेत्र में रहना पसंद करते हैं।

लाल तीतर - Satyr Tragopan

लाल रंग वाला यह पक्षी तीतर प्रजाति के पक्षी है जो की भारत के हिमालयी इलाक़ो में पाया जाता है, गर्मियों में 8,000 से 14,000 फीट और सर्दियों में 6,000 फीट की उचाई पर!

आग पूंछ म्यज़ॉर्निस - Fire Tailed Myzornis

आग पूंछ म्यज़ॉर्निस पक्षी भूटान, चीन और भारत में पाया जाता है, यह सिक्किम और अरुणाचल हिमालय के ऊपरी किनारे में पाई जाने वाली बहुत ही सुंदर पक्षी है!

लम्बी पूछ ब्रॉडबिल - Long Tailed Broadbill

लम्बी पूछ वाला ब्रॉडबिल पक्षी चमकदार और रंगीन होते हैं जो अपने विस्तृत चोच और आवाज़ के द्वारा आसनी से पहचाने जा सकते है! हिमालय से लेकर भारत के माध्यम से पूर्व तक पाया जाता है और यह जंगल पक्षी जो कीड़े पर ही निर्भर रहता है!

मलाबार विसलिंग थ्रश - Malabar Whistling Thrush

मलाबार विसलिंग थ्रश पक्षी को सिटी बजाने वाले स्कूल के लड़के के भी नाम से जाना जाता है, यह प्रजाति पश्चिमी घाटों और प्रायद्वीपीय भारत की संबंधित पहाड़ियों में निवासी करती है!

नीलपंख तोता - Blue Winged Parakeet

नीले पँखो वाला यह तोता या सुग्गा दक्षिणी भारत के पश्चिमी घाटों का मूल निवासी है, लंबी नीली पूंछ और आख़िर मे पीले रंग एक धब्बा, काले सिर के साथ, हरे पंख और लाल चोच इसे भारत देश का एक सुंदर खग बनती है!

हळद्या - Indian Golden Oriole

भारत की सबसे सुंदर पक्षी कौन सी है? - bhaarat kee sabase sundar pakshee kaun see hai?

हळद्या पक्षी भारतीय उपमहाद्वीप और मध्य एशिया में पाया जाता है, यह आंशिक प्रवासी है और सर्दियों मे दक्षिणी एवं उत्तरी भारत में रहती है! हळद्या अधिक पीली और पूंछ में हल्का पीला और चोच में लाल रंग की एक पैल छाया होती है!

भारत की सबसे सुंदर पक्षी कौन सी है? - bhaarat kee sabase sundar pakshee kaun see hai?

हुदहुद पक्षी आम तौर पे बहुत सारे स्थानों पर पाया जाता है, यह अपने रंगों, चोंच और सिर पर पंखों के मुकुट से आसानी से पहचाना जाता है!

विशाल धनेश - Great Hornbill

महान भारतीय धनेश या विशाल धनेश एक वानस्पतिक पक्षी है जो भारतीय उपमहाद्वीप में पायी जाती है। इसके प्रभावशाली आकार और रंग ने कई जनजातीय संस्कृतियों और अनुष्ठानों में इसे महत्वपूर्ण बना दिया है।

कठफोड़वा - Black Rumped Flameback Woodpecker

भारत की सबसे सुंदर पक्षी कौन सी है? - bhaarat kee sabase sundar pakshee kaun see hai?

सोनपीठ वाला कठफोड़वा पूरे भारतीय उपमहाद्वीप में व्यापक रूप से पाया जाता है और कुछ जगहो पर बहुत आसानी से देखने को मिलता है जैसे की मध्य प्रदेश और केरल के जंगलो मे!

नीली पूछ पतेना - Blue Tailed Bee Eater

नीली पूछ पतेना पक्षी अपने रंग-बिरंगे पँखो, पतली काया और लम्बी दुमों से पहचानी जाती है, इसकी अधिकांश जातियाँ अफ़्रीका और एशिया में पाई जाती हैं!

भारत की सबसे सुंदर पक्षी कौन सी है? - bhaarat kee sabase sundar pakshee kaun see hai?

नीलकंठ पक्षी एक बहुत ही सुंदर भारतीय पक्षी जो उष्णकटिबन्धीय दक्षिणी एशिया के जंगलो से लेकर भारतीय उपमहाद्वीप के खुले मैदान मे मिलते है, इसे सड़क के किनारे पेड़ो पर बहुत आम तौर पर देखा जाता है तथा आमतौर पर खुले घास के मैदान और वन आवास में देखा जाता है।

भारत का सबसे सुंदर पक्षी कौन सा है?

मोर भारत का राष्ट्रीय पक्षी है और मोर की पूंछ के शानदार पंख इसे दुनिया का सबसे सुंदर पक्षी बनाते हैं.

ऐसा कौन सा पक्षी है जो बारिश का पानी पीता है?

चातक एक पक्षी है। इसके सिर पर चोटीनुमा रचना होती है। भारतीय साहित्य में इसके बारे में ऐसा माना जाता है कि यह वर्षा की पहली बूंदों को ही पीता है। अगर यह पक्षी बहुत प्यासा है और इसे एक साफ़ पानी की झील में डाल दिया जाए तब भी यह पानी नहीं पिएगा और अपनी चोंच बंद कर लेगा ताकि झील का पानी इसके मुहं में न जा सके।

दुनिया में सबसे बढ़िया पक्षी कौन सा है?

आज की तारीख़ में दुनिया का सबसे बड़ा पक्षी है शुतुरमुर्ग. इसका वज़न डेढ़ क्विंटल तक हो सकता है. इसकी ऊंचाई क़रीब पौने तीन मीटर तक हो सकती है. इसके पंखों का फैलाव क़रीब दो मीटर तक हो सकता है.

दुनिया का सबसे ताकतवर पक्षी कौन है?

आपको बता दें कि कैसोवरी को दुनिया का सबसे खतरनाक पक्षी माना जाता है।