भाषा के लगभग कितने स्वरूप दिखाई देते हैं? - bhaasha ke lagabhag kitane svaroop dikhaee dete hain?

भाषा मनुष्यो के बीच परस्पर संप्रेषण का एक माध्यम है। सरल शब्दों में कहें तो ‘‘जिस साधन के द्वारा मनुष्य अपने विचारों और भावों को लिखकर या बोलकर प्रकट करता है, उसे भाषा कहते हैं। भाषा ध्वनि प्रतीकों की व्यवस्था है, इस व्यवस्था में विभिन्न ध्वनियाँ मिलकर अर्थवान शब्द बनाती है, और ये शब्द विभिन्न वस्तुओं के वाचक होते है। भाषा के तीन प्रकार होते हैं – मौखिक भाषा, लिखित भाषा और सांकेतिक भाषा।

(क) मौखिक भाषा :- भाषा का मूल रूप मौखिक ही है क्योंकि लिखने की अपेक्षा बोलना एक आरंभिक चरण है। भाषा का वह रूप जिसमें एक व्यक्ति बोलकर विचार प्रकट करता है और दूसरा व्यक्ति सुनकर उसे समझता है, मौखिक भाषा कहलाती है। इसमें वक्ता बोलकर अपनी बात कहता है व श्रोता सुनकर उसकी बात समझता है। यह भाषा का प्राचीनतम रूप है। मनुष्य ने पहले बोलना सीखा। इस रूप का प्रयोग व्यापक स्तर पर होता है। मौखिक या उच्चरित भाषा, भाषा का बोल-चाल का रूप है। उच्चरित भाषा का इतिहास तो मनुष्य के जन्म के साथ जुड़ा हुआ है। मनुष्य ने जब से इस धरती पर जन्म लिया होगा तभी से उसने बोलना प्रारंभ कर दिया होगा तभी से उसने बोलना प्रारंभ कर दिया होगा। इसलिए यह कहा जाता है कि भाषा मूलतः मौखिक है। यह भाषा का प्राचीनतम रूप है। मनुष्य ने पहले बोलना सीखा। इस रूप का प्रयोग व्यापक स्तर पर होता है।

मौखिक भाषा के माध्यम – टेलीफ़ोन, दूरदर्शन, भाषण, वार्तालाप, नाटक, रेडियो आदि।

मौखिक भाषा की विशेषताएँ –
(1) यह भाषा का अस्थायी रूप है।
(2) उच्चरित होने के साथ ही यह समाप्त हो जाती है।
(3) वक्ता और श्रोता एक-दूसरे के आमने-सामने हों प्रायः तभी मौखिक भाषा का प्रयोग किया जा सकता है।
(4) इस रूप की आधारभूत इकाई ‘ध्वनि’ है। विभिन्न ध्वनियों के संयोग से शब्द बनते हैं जिनका प्रयोग वाक्य में तथा विभिन्न वाक्यों का प्रयोग वार्तालाप में किया जाता हैं।
(5) यह भाषा का मूल या प्रधान रूप हैं।

(ख) लिखित भाषा :- इसमें एक व्यक्ति लिखकर विचार या भाव प्रकट करता है, दूसरा पढ़कर उसे समझता है। इस प्रकार भाषा का वह रूप जिसमें एक व्यक्ति अपने विचार या मन के भाव लिखकर प्रकट करता है और दूसरा व्यक्ति पढ़कर उसकी बात समझता है, लिखित भाषा कहलाती है। जिन अक्षरों या चिन्हों की सहायता से हम अपने मन के विचारो को लिखकर प्रकट करते है, उसे लिखित भाषा कहते है। उच्चरित भाषा की तुलना में लिखित भाषा का रूप बाद का है। मनुष्य को जब यह अनुभव हुआ होगा कि वह अपने मन की बात दूर बैठे व्यक्तियों तक या आगे आने वाली पीढ़ी तक भी पहुँचा दे तो उसे लिखित भाषा की आवश्यकता हुई होगी। अतः मौखिक भाषा को स्थायित्व प्रदान करने हेतु उच्चरितध्वनि प्रतीकों के लिए ‘लिखित-चिह्नों’ का विकास हुआ होगा। इस तरह विभिन्न भाषा-भाषी समुदायों ने अपनी-अपनी भाषिक ध्वनियों के लिए तरह-तरह की आकृति वाले विभिन्न लिखित-चिह्नों का निर्माण किया और इन्हीं लिखित-चिह्नों को ‘वर्ण’ (letter) कहा गया। अतः जहाँ मौखिक भाषा की आधारभूत इकाई ध्वनि (Phone) है तो वहीं लिखित भाषा की आधारभूत इकाई ‘वर्ण’ (letter) हैं।

लिखित भाषा के माध्यम – पत्र, लेख, पत्रिका, समाचार-पत्र, कहानी, जीवनी, संस्मरण, तार आदि।

लिखित भाषा की विशेषताएँ –
(1) यह भाषा का स्थायी रूप है।
(2) इस रूप में हम अपने भावों और विचारों को अनंत काल के लिए सुरक्षित रख सकते हैं।
(3) यह रूप यह अपेक्षा नहीं करता कि वक्ता और श्रोता आमने-सामने हों।
(4) इस रूप की आधारभूत इकाई ‘वर्ण’ हैं जो उच्चरित ध्वनियों को अभिव्यक्त (represent) करते हैं।
(5) यह भाषा का गौण रूप है।

इस तरह यह बात हमेशा ध्यान में रखनी चाहिए कि भाषा का मौखिक रूप ही प्रधान या मूल रूप है। किसी व्यक्ति को यदि लिखना-पढ़ना (लिखित भाषा रूप) नहीं आता तो भी हम यह नहीं कह सकते कि उसे वह भाषा नहीं आती। किसी व्यक्ति को कोई भाषा आती है, इसका अर्थ है- वह उसे सुनकर समझ लेता है तथा बोलकर अपनी बात संप्रेषित कर लेता है।

(3) सांकेतिक भाषा :- जिन संकेतो के द्वारा बच्चे या गूँगे अपनी बात दूसरों को समझाते है, वे सब सांकेतिक भाषा कहलाती है। दूसरे शब्दों में, जब संकेतों (इशारों) द्वारा बात समझाई और समझी जाती है, तब वह सांकेतिक भाषा कहलाती है। इसका अध्ययन व्याकरण में नहीं किया जाता।

जैसे- चौराहे पर खड़ा यातायात नियंत्रित करता सिपाही, मूक-बधिर व्यक्तियों का वार्तालाप आदि।

(1) बोलियों के रूप में – जिन स्थानीय बोलियों का प्रयोग साधारण अपने समूह या घरों में करती है, उसे बोली (dialect) कहते है। किसी भी देश में बोलियों की संख्या अनेक होती है। ये घास-पात की तरह अपने-आप जन्म लेती है और किसी क्षेत्र-विशेष में बोली जाती है। हिन्दी की प्रमुख बोलियाँ हैं –

बिहारी हिंदी  से विकसित बोलियाँ – मगही, मैथिली, भोजपुरी

पूर्वी हिंदी से विकसित बोलियाँ – अवधी, बघेली, छत्तीसगढ़ी

पश्चिमी हिंदी से विकसित बोलियाँ – ब्रज, खड़ी बोली, हरियाणवी, बुंदेली, कन्नौजी

राजस्थानी हिंदी से विकसित बोलियाँ – मेवाड़ी, मेवाती, मारवाड़ी, हाड़ौती

पहाड़ी हिंदी से विकसित बोलियाँ – मंडियाली (हिमाचल), गढ़वाली, कुमाऊनी

(2) मानक भाषा के रूप में :- मानक भाषा व्याकरण से नियन्त्रित होती है। इसका प्रयोग शिक्षा, शासन और साहित्य में होता है। बोली को जब व्याकरण से परिष्कृत किया जाता है, तब वह परिनिष्ठित भाषा बन जाती है।मानक भाषा-विद्वानों व शिक्षाविदों द्वारा भाषा में एकरूपता लाने के लिए भाषा के जिस रूप को मान्यता दी जाती है, वह मानक भाषा कहलाती है। भाषा में एक ही वर्ण या शब्द के एक से अधिक रूप प्रचलित हो सकते हैं। ऐसे में उनके किसी एक रूप को विद्वानों द्वारा मान्यता दे दी जाती है; जैसे-

गयी – गई (मानक रूप)
ठण्ड – ठंड (मानक रूप)
अन्त – अंत (मानक रूप)
रव – ख (मानक रूप)
शुद्ध – शुदध (मानक रूप)

(3) मातृभाषा के रूप में :- मातृभाषा यानी जिस भाषा मे माँ सपने देखती है या विचार करती है वही भाषा उस बच्चे की मातृभाषा होगी। इसलिए इसे मातृभाषा कहते है, पितृभाषा नहीं। मातृभाषा, किसी भी व्यक्ति की सामाजिक एवं भाषाई पहचान होती है। जन्म लेने के बाद मानव जो प्रथम भाषा सीखता है उसे उसकी मातृभाषा कहते हैं। मातृभाषा सीखने, समझने एवं ज्ञान की प्राप्ति में सरल होती है।

(4) संपर्क भाषा के रूप में :- उस भाषा को सम्पर्क भाषा कहते हैं जो किसी क्षेत्र में सामान्य रूप से किसी भी दो ऐसे व्यक्तियों के बीच प्रयोग हो जिनकी मातृभाषाएँ अलग हैं। इसे कई भाषाओं में ‘लिंगुआ फ़्रैंका’ कहते हैं। इसे सेतु-भाषा, व्यापार भाषा, सामान्य भाषा या वाहन-भाषा भी कहते हैं। मानव इतिहास में सम्पर्क भाषाएँ उभरती रही हैं।

(5) राष्ट्रभाषा के रूप में :- जब कोई भाषा किसी राष्ट्र के अधिकांश प्रदेशों के बहुमत द्वारा बोली व समझी जाती है, तो वह राष्ट्रभाषा बन जाती है। दूसरे शब्दों में, वह भाषा जो देश के अधिकतर निवासियों द्वारा प्रयोग में लाई जाती है, राष्ट्रभाषा कहलाती है। सभी देशों की अपनी-अपनी राष्ट्रभाषा होती है; जैसे- अमरीका-अंग्रेजी, चीन-चीनी, जापान-जापानी, रूस-रूसी आदि। भारत की राष्ट्रभाषा हिंदी है। यह लगभग 70-75 प्रतिशत लोगों द्वारा प्रयोग में लाई जाती है।

(6) राजभाषा के रूप में : – राजभाषा- वह भाषा जो देश के कार्यालयों व राज-काज में प्रयोग की जाती है, राजभाषा कहलाती है। जब भाषा व्यापक शक्ति ग्रहण कर लेती है, तब आगे चलकर राजनीतिक और सामाजिक शक्ति के आधार पर राजभाषा या राष्टभाषा का स्थान पा लेती है। ऐसी भाषा सभी सीमाओं को लाँघकर अधिक व्यापक और विस्तृत क्षेत्र में विचार-विनिमय का साधन बनकर सारे देश की भावात्मक एकता में सहायक होती है। भारत में पन्द्रह विकसित भाषाएँ है, पर हमारे देश के राष्ट्रीय नेताओं ने हिन्दी भाषा को  राजभाषा का गौरव प्रदान किया है।  भारत की राजभाषा अंग्रेजी तथा हिंदी दोनों हैं।

किसी भी व्यक्ति के भाषा बहुत महत्व रखती है। भाषा के क्षेत्र व्यापक होने के साथ-साथ परस्पर अंतःसंबंधित हैं। भाषा विचार विनमय का प्रमुख साधन है।भाषा विचारों के आदान-प्रदान का सर्वाधिक उपयोगी साधन है। परस्पर बातचीत लेकर मानव-समाज की सभी गतिविधियों में भाषा की आवश्यकता पड़ती है। संकेतों से कही गई बात में भ्रांति की संभावना रहती है, किन्तु भाषा के द्वारा हम अपनी बात स्पष्ट तथा निर्भ्रांत रूप में दूसरों तक पहुँचा सकते हैं।भाषा का लिखित रूप भी कम उपयोगी नहीं। पत्र, पुस्तक, समाचार-पत्र आदि का प्रयोग हम दैनिक जीवन में करते हैं। लिखित रूप में होने से पुस्तकें, दस्तावेज आदि लम्बे समय तक सुरक्षित रह सकते हैं। रामायण, महाभारत जैसे ग्रंथ तथा ऐतिहासिक शिलालेख आज तक इसलिए सुरक्षित हैं क्योंकि वे भाषा के लिखित रूप में है।

भाषा के महत्व को निम्न बिन्दुओं के माध्यम से आसानी से समझा जा सकता है-

(1) भाषा भावाभिव्यक्ति का प्रमुख साधन है।

(2) भाषा ज्ञान प्राप्ति का साधन है।

(3) भाषा मानव संस्कृति व सभ्यता के विकास का साधन है।

(4) भाषा मौलिक विचारों को संरक्षित करने का साधन है।

(5) भाषा मानव विकास का मूल आधार है।

(6) भाषा वैज्ञानिक विकास का आधार है।

(7) भाषा आर्थिक विकास का आधार है।

(8) भाषा राष्ट्रीय एकता का आधार है।

भाषा के अभिलक्षण (विशेषताएँ)

(क) यादृच्छिकता – यादृच्छिकता का अर्थ है ‘जैसी इच्छा हो’ या ‘माना हुआ’।  हमारी भाषा में किसी वस्तु या भाव का किसी शब्द से सहज-स्वाभाविक या तर्कपूर्ण संबंध नहीं है, वह समाज की इच्छानुसार मात्र माना हुआ संबंध है। यदि सहज-स्वाभाविक संबंध होता तो सभी भाषाओं में एक वस्तु के लिए एक ही शब्द होता।

एक विशेष प्रकार के फूल को हम इसलिए कहते हैं कि हम परंपरागत रूप से उसको गुलाब कहते आ रहे हैं।

चिड़िया को हम खग ही कहें यह आवश्यक नहीं है उसे हम पक्षी भी कह सकते है। उसमें स्वत: ऐसा गुण नहीं है जिसके कारण हमें उसे खग कहना पड़ता हो। वह आकाशगामी है इसलिए उसे खग कहते हैं यह तर्क भाषा की यादृच्छिकता का खंडन नहीं करता। यदि ऐसा ही है तो हम वायुयान और अंतरिक्ष यात्रियों को भी खग लगते। हम पक्षियों को खग इसलिए कहते हैं क्योंकि परंपरागत अनुसार खग में इसी शब्द का समावेश करते रहे हैं।

(ख) सृजनात्मकता (उत्पादन क्षमता) – भाषा स्वरों और व्यंजनों के रूप में उपलब्ध सीमित साधनों का उपयोग कर असीमित वाक्य रचना कर सकती है किसी भी भाषा का अंतिम वाक्य आज तक बोला अथवा लिखा नहीं गया है।

(ग) द्वयात्मकता अभिरचना – किसी संदेश को व्यक्त करने की प्रक्रिया पर ध्यान देने से स्पष्ट हो जाता है कि उसके दो निश्चित स्तर हैं। पहले स्तर का संबंध अर्थ से है। अभिव्यक्ति के दूसरे स्तर का संबंध अभिव्यक्ति माध्यम (ध्वनि) की इकाइयों से रहता है।

उदाहरण के लिए अगर विचार की न्यूनतम इकाई जल है तब उसकी अभिव्यक्ति की न्यूनतम इकाई है – ज् + अ + ल् + अ। ध्वनि की इन इकाइयों का अपना कोई अर्थ नहीं होता। केवल इनका अपना रूप और प्रकार्य होता है और यह अर्थभेदक होती हैं।

पहले स्तर को रूपिम कहा जाता है दूसरे को स्वनिम कहते हैं यह अभिलक्षण इस और संकेत करता है कि मानव भाषा एक साथ दो अभिरचनाओं के प्रतिफलन का परिणाम है।

(घ) अंतर्विनियमता – भाषा का अस्तित्व तभी संभव है जब कोई एक वक्ता और कोई एक श्रोता हो। साथ ही वक्ता और श्रोता की भूमिका भी बदलती रहनी चाहिए।

(ङ) विस्थापन – भाषा का एक प्रमुख लक्षण यह है कि हम एक ही समय में भूत, वर्तमान और भविष्य तीनों कालों के संबंध में बातचीत कर सकते हैं। मनुष्य तथ्यों के अतिरिक्त काल्पनिक चीजों के बारे में भी बातें कर लेता है। साहित्य का आधार यह कल्पना ही है।

(च) विविक्तता – मानव भाषा का स्वरूप ऐसा नहीं है जो पूरा अविच्छिन्न रूप से एक हो। वह तत्वतः कई घटको या इकाइयों में विभाज्य है।

उदाहरण के लिए वाक्य एकाधिक शब्दों से बनता है और शब्द एकाधिक ध्वनियों से। यह विभाज्यता अन्य जीवों की भाषा में नहीं मिलती।

(छ) मौखिक श्रव्य माध्यम – इसमें मौखिक श्रव्य दोनों माध्यमों का उपयोग करना पड़ता है। यह अभिलक्षण इस ओर भी संकेत करता है कि भाषा मूलतः मौखिक होती है। उसका लिखित रूप इस मौखिक रूप पर ही आधारित होता है।

भाषा की इसी विशेषता के कारण गार्ड का झंडी हिलाना, मधुमक्खियों का नृत्य करके संप्रेषण करना आदि भाषा की श्रेणी में नहीं आ सकते।

(ज) परिवर्तनशीलता – कुत्ते पीढ़ी दर पीढ़ी एक ही प्रकार की भाषा का प्रयोग करते आ रहे हैं। संस्कृत का कर्म, प्राकृत काल में कम्म हो गया और आधुनिक युग में काम।

(झ) विशेषज्ञता – भाषा का यह है वैशिष्ट्य है कि अन्य कार्य करते हुए भी संप्रेषण प्रक्रिया में लिप्त रहा जा सकता है। मानव भाषा प्रयोग का इतना अभ्यस्त हो जाता है कि अन्य किसी भी कार्य से भाषा में व्यवधान उत्पन्न नहीं होता।

उदाहरण के लिए स्वेटर बुनती तथा खाना बनाती हुई महिला अन्य कामों में भी लगी रहने के साथ-साथ आसानी से बातचीत भी करती रहती है।

(ञ) अनुकरण ग्राह्यता – जन्म से कोई व्यक्ति भाषा नहीं जानता वह अनुकरण के कारण ही भाषा सीखता है और उसका प्रयोग करता है

(ट) सांस्कृतिक संचरण अथवा परंपरा – किसी हिंदी भाषी बच्चे को यदि प्रारंभ से ही अंग्रेजी बोलने वाले समाज में रखा जाए तो वह अंग्रेजी ही सीखेगा हिंदी नहीं। 

(ठ) वाक्छल – कभी कभी किसी भाषा का वाक्य व्याकरणिक दृष्टि से तो शुद्ध हो सकता है किंतु यह आवश्यक नहीं है कि वह वाक्य अर्थ की दृष्टि से भी शुद्ध हो।  जैसे – वह पत्थर से पेड़ को सींचता है।

भाषा के कितने स्वरूप होते हैं?

भाषा शब्द संस्कृत की भाष् धातु से निष्पन्न हुआ है, जिसका कोशीय अर्थ है कहना या प्रकट करना। अतः भाषा को मनुष्य के भावों या विचारों को प्रकट करने का साधन कहा जा सकता है। मनुष्य अपने भावों या विचारों के आदान प्रदान के लिए ज्ञानेन्द्रियों को माध्यम बनाता है ।

भाषा के स्वरूप के विकासित होने के कितने आधार है?

जनतांत्रिक आधार पर हिंदी विश्व भाषा है क्योंकि उसके बोलने-समझने वालों की संख्या संसार में तीसरी है। विश्व के 132 देशों में जा बसे भारतीय मूल के लगभग 2 करोड़ लोग हिंदी माध्यम से ही अपना कार्य निष्पादित करते हैं । एशियाई संस्कृति में अपनी विशिष्ट भूमिका के कारण हिंदी एशियाई भाषाओं से अधिक एशिया की प्रतिनिधि भाषा है

भाषा का स्वरूप कौन सा है?

भाषा वह साधन है, जिसके द्वारा मनुष्य बोलकर, सुनकर, लिखकर व पढ़कर अपने मन के भावों या विचारों का आदान-प्रदान करता है। दूसरे शब्दों में- जिसके द्वारा हम अपने भावों को लिखित अथवा कथित रूप से दूसरों को समझा सके और दूसरों के भावो को समझ सके उसे भाषा कहते है। सार्थक शब्दों के समूह या संकेत को भाषा कहते है।

भाषा का स्वरूप कैसे बनता है?

भाषा का स्वरूप क्या हैं | Bhasha ka Swaroop मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है। समाज में रहने के लिए मनुष्य को अपने विचारों और भावों को दूसरों के सामने व्यक्त करना पड़ता है तथा दूसरों के द्वारा व्यक्त विचारों और भावों को समझना पड़ता है। हमारे पास इन्हें व्यक्त करने के अनेक साधन हैं।